Category: उत्तराखण्ड
इस केटेगरी में आप उत्तराखण्ड से जुड़े समाचारों को पढ़ सकते हैं
कैबिनेट मंत्री भरत चौधरी ने श्री दरबार साहिब में टेका मत्था
देहरादून। खादी एवं ग्रामोद्योग तथा ग्राम्य विकास मंत्री भरत चौधरी ने शुक्रवार को श्री दरबार साहिब पहुंचकर मत्था टेका और देश-प्रदेश की खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर उन्होंने श्री दरबार साहिब के सज्जादे गद्दी नशीन एवं श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के माननीय प्रेसीडेंट श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज से शिष्टाचार भेंट कर आशीर्वाद प्राप्त किया। कैबिनेट मंत्री बनने के बाद पहली बार श्री दरबार साहिब पहुंचे भरत चौधरी का परंपरानुसार भव्य स्वागत किया गया। श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने उन्हें श्री दरबार साहिब का स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। दोनों के बीच उत्तराखण्ड के समसामयिक [more…]
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले सीएम धामी, उत्तराखंड आगमन का दिया निमंत्रण
नई दिल्ली/ देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से शिष्टाचार भेंट की। मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड के विकास के लिये केंद्र सरकार द्वारा प्रदान किए जा रहे सहयोग एवं मार्गदर्शन के लिए प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि केंद्र के सहयोग से राज्य विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को उत्तराखंड आगमन का भी निमंत्रण प्रदान किया। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को टिहरी जनपद में स्थित शक्तिपीठ मां सुरकंडा देवी की रेप्लिका, बद्री गाय का घी के साथ ही राज्य के अलग- अलग जिलों से मंगाई पांच प्रकार की [more…]
डॉ. तन्वी के आत्महत्या मामले में विस्तृत जांच जरुरी, मेडिकल कॉलेज प्रबंधन ने SSP को लिखा पत्र
दो महीने बाद डा. तन्वी पीजी कोर्स पूरा कर शुरू करने वाली थी एसआर शिप देहरादून। एसजीआरआर मेडिकल कॉलेज प्रबंधन ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखकर पीजी डॉक्टर तन्वी के आत्महत्या मामले की जांच की मांग की है। काॅलेज प्रबंधन का कहना है कि तभी सभी परतों से पर्दा उठेगा। परदे के पीछे भी कोई ऐसा हो सकता है जो डॉ. तन्वी की आत्महत्या की घटना पर गुमराह कर रहा हो। काॅलेज प्रबंधन का कहना है कि आत्महत्या से पहले डॉ. तन्वी या उनके माता-पिता ने कभी कोई लिखित शिकायत पुलिस, प्रशासन, एसजीआरआर यूनिवर्सिटी वीसी ऑफिस, रजिस्ट्रार ऑफिस या [more…]
मंत्री के दौरे से पहले गड्ढे भरकर ‘आइना’, भीमताल में अनोखा विरोध
भीमताल, 26 मार्च । विधानसभा भीमताल में सड़कों की बदहाल स्थिति को लेकर पूर्व दर्जा राज्य मंत्री एवं राज्य आंदोलनकारी हरीश पनेरू ने अनोखे अंदाज में विरोध जताया। उन्होंने पदमपुरी-खुटानी धारी मार्ग पर गहरे गड्ढों को मिट्टी से भरकर मंत्री के आगमन से पहले “आइना” दिखाने का प्रयास किया।पनेरू ने तंज कसते हुए कहा कि शहरी विकास मंत्री राम सिंह कैड़ा के पहले दौरे के दौरान उन्हें झटके न लगें, इसलिए “स्वागत” के रूप में सड़कों के गड्ढे भरे गए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह विरोध प्रदर्शन नहीं, बल्कि व्यवस्था की वास्तविक स्थिति [more…]
शिक्षकों को अपने गृह जनपद आने-जाने के लिए साल में मिलेगा दो दिन का यात्रा अवकाश
देहरादून। राजकीय शिक्षक संघ के आम चुनाव में अब लोकतांत्रिक प्रणाली से कराये जाएंगे। जिसमें सभी शिक्षक प्रत्यक्ष रूप से प्रतिभाग कर अपने मत का प्रयोग करेंगे, ताकि प्रत्येक शिक्षक अपने प्रतिनिधि का चुनाव कर सके। इसके अलावा शिक्षकों को अब अपने गृह जनपद आने-जाने के लिये साल में एक बार दो दिन का यात्रा अवकाश मिलेगा, इस सम्बंध में शीघ्र ही शासनादेश जारी कर दिया जायेगा। सूबे के विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि राजकीय शिक्षक संघ के आम चुनाव में सभी शिक्षकों की शतप्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित करने की लंबे समय से शिक्षक वर्ग मांग [more…]
मुख्यमंत्री ने किया देहरादून–पिथौरागढ़ विमान सेवा का शुभारंभ
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर देहरादून-पिथौरागढ़-देहरादून विमान सेवा का शुभारंभ किया है। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि रामनवमी के शुभ अवसर पर देहरादून से पिथौरागढ़ के लिए 42 सीटर विमान सेवा शुरु होने से पिथौरागढ़ – देहरादून का सफर एक घंटे में पूरा हो सकेगा। उन्होंने कहा कि यह विमान सेवा सामरिक रूप से भी अत्यंत महत्वपूर्ण है। मुख्यमंत्री ने कहा कि एक समय था जब हवाई यात्रा करना केवल विशिष्ट और सम्पन्न वर्ग के लोगों के लिए ही संभव माना जाता था। परंतु आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हवाई चप्पल पहनने [more…]
जमरानी बांध परियोजना में तेजी, 17.38 किमी नहरों का कार्य पूर्ण; एडीएम ने किया स्थलीय निरीक्षण
भीमताल, 26 मार्च। जमरानी बांध बहुउद्देशीय परियोजना के तहत नहरों के निर्माण एवं पुनर्निर्माण कार्यों में तेजी लाई जा रही है। अपर जिलाधिकारी (राजस्व) शैलेंद्र सिंह नेगी के नेतृत्व में गुरुवार को अधिकारियों की टीम ने परियोजना क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति का जायजा लिया।परियोजना के अंतर्गत काठगोदाम बैराज से निकलने वाली मुख्य नहरों की रीमॉडलिंग एवं रेनोवेशन का कार्य प्रगति पर है। गौलावार मुख्य नहर, गौलावार फीडर नहर, हरिपुरा फीडर नहर एवं पाहा फीडर नहर समेत कुल 40.82 किमी लंबाई में से अब तक 17.38 किमी कार्य पूर्ण किया जा [more…]
फ्लेक्स और स्वागत के शोर में दबे जनमुद्दे, अब काम से जवाब दे सरकार: मनोज शर्मा
भीमताल । विधानसभा क्षेत्र भीमताल से वरिष्ठ कांग्रेस नेता मनोज शर्मा ने क्षेत्र की समस्याओं को लेकर सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि “ताम-झाम और जाम” के बीच “पहाड़ से लेकर भाबर तक” लगे फ्लेक्स और स्वागत के शोर में असली जनमुद्दे दब गए हैं, जबकि जनसमस्याएं लगातार विकराल रूप ले रही हैं।शर्मा ने मीडिया को जारी बयान में कहा कि नवनियुक्त मंत्रियों के पास अब शोर-शराबे का समय नहीं है, बल्कि उनके छोटे कार्यकाल में काम दिखना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि रानीबाग से ऊपर पूरी भीमताल विधानसभा में समस्याओं [more…]
बिजली लाइनों की घटिया गुणवत्ता पर कांग्रेस का हल्ला, जांच की मांग
भीमताल। धारी, ओखलकांडा, भीमताल व रामगढ़ क्षेत्रों में विद्युत लाइनों की खराब गुणवत्ता को लेकर कांग्रेस नेता मनोज शर्मा ने जिलाधिकारी को ज्ञापन भेजकर जांच की मांग उठाई है। उन्होंने आरोप लगाया कि क्षेत्र में विद्युत लाइनों की स्थिति बेहद खराब है और हल्की हवा या बारिश में भी लाइनें क्षतिग्रस्त हो रही हैं।शर्मा ने कहा कि मेंटेनेंस के नाम पर लगातार धनराशि जारी हो रही है, लेकिन जमीनी स्तर पर काम नजर नहीं आ रहा। कई स्थानों पर बिजली लाइनों को सहारा देने के लिए हरे पेड़ों से बांधा गया है, जो मानकों [more…]
उत्तराखंड में आठ नए पाॅलीटेक्निक काॅलेज खुलेंगेः डाॅ. धन सिंह रावत
देहरादून। तकनीकी शिक्षा के विस्तार को प्रदेश में आठ नये पाॅलीटेक्निक काॅलेजों की स्थापना की जायेगी। साथ ही विश्वविद्यालय के समस्त कैम्पस काॅलेजों एवं पाॅलीटेक्निक संस्थानों में लम्बे समय से रिक्त शैक्षणिक एवं शिक्षणेत्तर पदों पर स्थाई नियुक्ति की जायेगी। इसके अलावा तकनीकी शिक्षा विभाग में पदोन्नति एवं विभिन्न संवर्ग के रिक्त पदों को भरना प्राथमिकता में रहेगा। विभाग के अंतर्गत निर्माणाधीन कार्यों में तेजी लाने के साथ ही गुणवत्ता पर विशेष फोकस रहेगा। कैबिनेट मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत ने आज अपने शासकीय आवास पर मंत्रिमंडल विस्तार के उपरांत मिले नये विभाग तकनीकी शिक्षा की पहली बैठक ली। जिसमें [more…]
