Category: उत्तराखण्ड
इस केटेगरी में आप उत्तराखण्ड से जुड़े समाचारों को पढ़ सकते हैं
भाजपा ने नगर पंचायत, पालिका के प्रत्याशियों नाम को दिया अंतिम रूप
देहरादून। भाजपा प्रदेश चुनाव समिति की बैठक में निकाय चुनाव प्रत्याशियों के पैनल पर विचार विमर्श किया गया। बैठक मे नगरपालिका, नगर पंचायत के नामों पर मुहर लगाते हुए, निगम महापौर के नामों को संस्तुति के लिए केंद्रीय नेतृत्व को भेजा गया है। पार्टी मुख्यालय में हुई बैठक की जानकारी देते हुए प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने बताया कि बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी वर्चुअली शामिल हुए। बैठक में पार्टी प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम, सह प्रभारी रेखा वर्मा, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशंक, त्रिवेंद्र सिंह रावत, विजय बहुगुणा, तीरथ सिंह रावत, [more…]
मुख्यमंत्री ने भीमताल बस हादसे में घायलों का जाना हाल
घायलों का समुचित इलाज करने के मुख्यमंत्री ने प्राथमिकता के आधार पर दिए निर्देश सड़क हादसों को रोकने के लिए कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत को दिए आवश्यक कार्रवाई के निर्देश पर्वतीय रूटों पर सघन चेकिंग अभियान चलाने के मुख्यमंत्री के निर्देश हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी गुरुवार को एक दिवसीय कार्यक्रम हेतु हल्द्वानी पहुंचे। सर्वप्रथम उन्होंने डॉ. सुशीला तिवारी अस्पताल में जाकर बुधवार को भीमताल में हुए बस दुर्घटना में घायलों से मुलाकात की। इस दौरान अस्पताल प्रशासन को बेहतर उपचार देने के निर्देश दिए। साथ ही कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत को सड़क हादसों को रोकने के लिए पर्वतीय क्षेत्रों [more…]
गणतंत्र दिवस परेड में कर्त्तव्य पथ पर दिखेगी उत्तराखंड के साहसिक खेलों की झलक
उत्तराखंड के एडवेंचर स्पोर्ट्स को मिल रही पहचान: सीएम पुष्कर सिंह धामी देहरादून। गणतंत्र दिवस परेड-2025 के लिये नई दिल्ली में कर्तव्य पथ पर प्रदर्शित की जाने वाली झांकी में उत्तराखण्ड राज्य ‘‘साहसिक खेल‘‘ (एडवेन्चर स्पोटर्स) का भारत सरकार द्वारा अन्तिम चयन कर लिया गया है। यह जानकारी देते हुए महानिदेशक सूचना, श्री बंशीधर तिवारी ने बताया कि माह अक्टूबर, 2024 में रक्षा मंत्रालय, भारत सरकार के अधीन गठित विशेषज्ञ समिति को कुल 34 राज्यों एवं केन्द्र शासित प्रदेशों ने अपने-अपने प्रस्ताव भेजे थे, विभिन्न बैठकों में नोडल अधिकारी तथा संयुक्त निदेशक, सूचना, के.एस.चौहान ने विशेषज्ञ समिति के सम्मुख उत्तराखण्ड [more…]
निकाय चुनावः भाजपा कल शाम तक प्रत्याशियों के नामों की घोषणा
देहरादून। भाजपा शुक्रवार शाम तक निकाय चुनाव को लेकर पार्टी के सभी अधिकृत प्रत्याशियों के नामों की घोषणा करने वाली है। जिसमें मातृ शक्ति के आरक्षण से भी अधिक महिलाओं को मौका दिया जायेगा। प्रदेश अध्यक्ष श्री महेंद्र भट्ट ने मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए बताया कि दो दिन की चर्चा के बाद अब तक पार्टी ने सभी निकाय सीटों के लिए नामों का पैनल तैयार कर लिया है। प्रदेश चुनाव समिति की बैठक में नगर पालिका एवं नगर पंचायत अध्यक्ष के सभी नामों पर अंतिम निर्णय लेने के अतिरिक्त निगम महापौर के नामों को संस्तुति के लिए [more…]
दुःखदः रोडवेज की बस खाई में गिरी, चार लोगों की मौत
भीमताल। भीमताल क्षेत्रान्तर्गत आमडाली के पास उत्तराखंड रोडवेज बस अनियंत्रित होकर सौ मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मृत्यु हो गयी है। बस में कुल 29 लोग सवार थे। एसडीआरएफ ने मृतकों के शवों और घायलों को खाई से निकालकर सड़क तक पहुंचाया। अल्मोड़ा से हल्द्वानी आ रही उत्तराखंड रोडवेज की बस भीमताल-रानीबाग मोटर मार्ग पर आमडाली के पास अनियंत्रित होकर 100 मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में चार लोगों (दो पुरुष, एक महिला और एक बच्चे) की मौके पर ही मृत्यु हो गयी। एसडीआरएफ, पुलिस, फायर सर्विस और स्थानीय [more…]
स्वास्थ्य विभाग में गैरहाजिर चल रहे 158 चिकित्सक बर्खास्त
ऐलोपैथिक चिकित्सकों के रिक्त पदों पर शीघ्र होगी नई भर्ती देहरादून। चिकित्स स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के अंतर्गत विभिन्न अस्पतालों से लम्बे गयाब चल रहे 158 चिकित्सकों की सेवाएं समाप्त कर दी गई है। जिसकी मंजूरी राज्य सरकार ने दे दी है। राजकीय चिकित्सलयों में तैनात इन डाक्टरों की अनुपस्थिति से जहां स्वास्थ्य व्यवस्था चरमरा रही थी वहीं पर्वतीय व दूरस्थ क्षेत्रों में मरीजों को तमाम परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं के सुधार की दिशा में सरकार ने बड़े फैसले लेने शुरू कर दिये हैं। एक तरफ जहां सरकार चिकित्सालयों में चिकित्सा सुविधाओं [more…]
दून के मेयर पद के लिए कांग्रेस के चीफ मीडिया कोऑर्डिनेटर राजीव महर्षि ने ठोकी दावेदारी
देहरादून। उत्तराखंड में निकाय चुनाव की तारीख का ऐलान होने के साथ ही राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। प्रदेश के कुल 11 नगर निगमों में देहरादून नगर निगम उत्तराखंड का सबसे बड़ा नगर निगम है। देहरादून नगर निगम में 100 वार्ड हैं। प्रदेश की राजधानी का शहर होने के कारण देहरादून नगर निगम का वैसे भी राजनीति में सर्वाधिक महत्व है। सत्तारूढ़ भाजपा को यहां मुख्य विपक्षी कांग्रेस से यहां इस बार टक्कर मिल सकती है। नामांकन दाखिल किए जाने से पूर्व देहरादून नगर निगम में कांग्रेस और भाजपा दोनों के लिए प्रत्याशी चयन की कसरत निसंदेह बेहद चुनौती [more…]
लेखक गांव में अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का अनावरण, 72 फीट ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज स्तम्भ स्थापित
देहरादून। पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म शताब्दि के अवसर पर थानो स्थित लेखक गांव में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल एवं उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का अनावरण किया। इस अवसर पर उन्होंने लेखक गांव में नालंदा पुस्तकालय एवं अनुसंधान केन्द्र का उद्घाटन और 72 फीट ऊँचा राष्ट्रीय ध्वज स्तम्भ स्थापित किया। हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के अवसर पर लेखक गांव में अटल जी की प्रतिमा के अनावरण और उनकी स्मृति [more…]
राष्ट्रीय खेलः 99 स्थानों में बिखरेगी मशाल की रोशनी
अल्मोड़ा व पौड़ी जिले में सबसे ज्यादा 14-14 मशाल केंद्र 26 दिसंबर कोे हल्द्वानी से शुरू होने जा रही है मशाल रैली देहरादून। 38 वें राष्ट्रीय खेलों के आयोजन के लिए माहौल बनता जा रहा है। राष्ट्रीय खेलों की मशाल (टार्च) अब उत्तराखंड के कोने-कोने में घूमकर रोशनी फैलाने के लिए तैयार है। हल्द्वानी से गुरूवार 26 दिसंबर को मशाल रैली का आयोजन किया जा रहा है। इसके बाद, सभी 13 जिलों के 99 स्थानों पर यह मशाल घूमेगी और राष्ट्रीय खेलों के लिए जागरूकता फैलाएगी। मशाल रैली का जो 35 दिन का रूट प्लान तैयार किया गया है, उसमें [more…]
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के वरिष्ठ कार्डियोलाॅजिस्ट डाॅ तनुज भाटिया इण्डियाज़ बैस्ट डाॅक्टर्स अवार्ड
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में इन 150 एक्यूट हार्ट मरीजों को मिला नया जीवन, देश भर में सर्वोच्च आंकडा देशभर से 7 डाॅक्टरों का इस प्रतिष्ठित अवार्ड के लिए चयन उत्तराखण्ड से डाॅ तनुज भाटिया इस अवार्ड के लिए चुने गए देहरादून। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के डायरेक्टर कैथ लैब रिसर्च एण्ड क्लीनिक ट्रायल्स एवम् वरिष्ठ काॅर्डियोलाॅजिस्ट डाॅ तनुज भाटिया को इण्डियाज़ बैस्ट डाॅक्टर्स अवार्ड से सम्मानित किया गया। डाॅ तनुज भाटिया ने श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में अक्यूट हार्ट अटैक के गम्भीर हार्ट मरीजों पर एविस प्रोटोकाल के सिद्धांत का अनुपालन कर 150 मरीजों की जान बचाई। यह आंकड़ा [more…]
