Category: उत्तराखण्ड
इस केटेगरी में आप उत्तराखण्ड से जुड़े समाचारों को पढ़ सकते हैं
निकाय चुनावः भाजपा ने जारी की दूसरी सूची
देहरादून। भाजपा ने नगर पालिका और नगर पंचायत प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी कर दी है। पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि हरिद्वार जिले की नगर पालिका मंगलौर एवं उधम सिंह नगर की महुवा खेड़ागंज व हरिद्वार जिले की नगर पंचायत सुल्तानपुर आदमपुर , लंडोरा, पीरान कलियर एवं उधम सिंह नगर की केला खेड़ा तथा महुवा डाबरा आदि सीटों पर सहयोगी दलों या ऐसे उम्मीदवार जो कांग्रेस सहित अन्य विपक्षी दलों को मात दे सके, उनका समर्थन किया जायेगा। इसके अलावा नरेंद्र नगर मे परसीमन पूरा ना होने के कारण चुनाव नहीं हो रहे हैं [more…]
नए साल पर सैलानियों के स्वागत में जुटी उत्तराखंड सरकार
28दिसंबर से 1 जनवरी तक पर्यटकों को और भी रियायतें देने की तैयारी में सरकार 5 दिन पहले ही पैक होने लगे हैं उत्तराखंड के अधिकांश हिलस्टेशन उत्तराखंड में रेस्टोरेंट, होटल और ढाबा आदि को सप्ताह में सातों दिन और चौबीसों घंटे खुले रखने की अनुमति प्रदान देहरादून। उत्तराखंड में पखवाड़े भर से हो रही बारिश-बर्फबारी ने लोगों में नए साल के स्वागत को लेकर उत्साह को चौथे आसमान पर पहुँचा दिया है। उत्तराखंड में लगातार उमड़ रही सैलानियों की भीड़ के मद्देनजर अब उत्तराखंड सरकार भी सैलानियों के जश्न को लेकर पूरी तरह से तैयारियों के मूड में है। [more…]
कांग्रेस ने निकाय चुनाव के लिए की पहली सूची जारी
देहरादून। कांग्रेस पार्टी ने नगर निकाय चुनाव में पार्टी द्वारा अधिकृत प्रत्याशियों की सूची जारी की गई है। सूची जारी करते हुए प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष मथुरादत्त जोशी ने बताया कि कांग्रेस पार्टी द्वारा नगर निगम श्रीनगर से मीना रावत, नगर निगम काशीपुर से संदीप सहगल एवं हल्द्वानी से ललित जोशी को प्रत्याशी बनाया गया है। नगर पालिका बागेश्वर में कवि जोशी, खटीमा उमेश राठौर, बाजपुर गुरजीत सिंह गित्ते, सितारंगंज राजेश कुमार,जसपुर आविद हुसैन नूरी, बागेश्वर कवित जोशी, दुगडडा पूजा देवी, टिहरी कुल्दीप पंवार, कीर्तिनगर रामलाल नौटियाल, ढालवाला उर्मिला राणा,जोशीमठ देवेश्वरी शाह, गोपेश्वर प्रमोद बिश्ट, कर्णप्रयाग रामदयाल, गोचर संदीप नेगी, थराली [more…]
विभागों को परामर्श सेवाएं भी देगा यूएलएमएमसी
सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विनोद कुमार सुमन ने कहा-केंद्र द्वारा किए जा रहे हैं उल्लेखनीय कार्य देहरादून। आपदा प्रबंधन विभाग के अंतर्गत संचालित उत्तराखण्ड भूस्खलन न्यूनीकरण एवं प्रबंधन केंद्र (यूएलएमएमसी) अपने कार्यक्षेत्र में विस्तार करते हुए विभिन्न विभागों को कंसलटेंसी सर्विसेज यानी परामर्श सेवाएं प्रदान करेगा। यूएलएमएमसी द्वारा दी जाने वाली सेवाओं की दरें बाजार की मौजूदा दरों से लगभग आधी होंगी। इसके लिए मानव संसाधन के साथ ही संस्थान तकनीकी विशेषज्ञता का दायरा भी बढ़ाने जा रहा है। शुक्रवार को संस्थान द्वारा इस संबंध में एक कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न विभागों के अधिकारी शामिल हुए। [more…]
राष्ट्रीय खेलः खिलाड़ियों के लिए खुले ओपन ट्रायल के द्वार
राज्य खेल से चूके खिलाड़ियों के लिए आई नए वर्ष पर अच्छी खबर उत्तराखंड ओलंपिक संघ ने कहा कि पारदर्शिता का पूरा ख्याल रहेगा देहरादून। राष्ट्रीय खेलों की तेज होती तैयारियों के बीच ओपन ट्रायल के दरवाजे भी खुल गए हैं। हैंडबाॅल व वाॅलीबाॅल के उन खिलाड़ियों के लिए अच्छी खबर है, जो कि राज्य खेलों में किन्हीं कारणों से भाग नहीं ले पाए थे। अब एक जनवरी 2025 को ऐसे खिलाड़ी ओपन ट्रायल में भाग ले पाएंगे। उत्तराखंड ओलंपिक संघ ने कहा है कि ओपन ट्रायल के दौरान पारदर्शिता का पूरा ख्याल रखा जाएगा। 38 वें राष्ट्रीय खेलों के [more…]
कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत को “स्वच्छ राजनीतिज्ञ सम्मान”
देहरादून। कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत को उनकी साफ-सुथरी राजनीतिक छवि के लिये ‘‘स्वच्छ राजनीतिज्ञ सम्मान’’ से नवाजा गया है। यह सम्मान श्री नित्यानंद स्वामी जनसेवा समिति द्वारा उन्हें प्रदान किया गया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री डॉ. रावत ने अपने संबोधन में समिति का आभार व्यक्त किया। राजनीतिक सक्रियता, निरंतर चिंतनशील, दूरदर्शिता, पारदर्शी कार्य और निश्छल जनसेवा भाव को देखते हुये समिति द्वारा इस सम्मान के लिये डॉ. रावत का चयन किया गया। प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री नित्यानंद स्वामी की 96वीं जयंती के अवसर आज राजभवन में श्री नित्यानंद स्वामी जनसेवा समिति द्वारा एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन [more…]
पूर्व प्रधानमंत्री डा. मनमोहन सिंह का निधन
नई दिल्ली। पूर्व प्रधानमंत्री डा. मनमोहन सिंह का गुरुवार को निधन हो गया है। गुरुवार देर शाम सांस लेने में तकलीफ और बेचैनी के बाद उन्हें दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वह 92 वर्ष के थे और लंबे समय से बीमार चल रहे थे। डा. मनमोहन सिंह का जन्म 26 सितम्बर 1932 को पश्चिमी पंजाब के गाह (अब पाकिस्तान) में हुआ था। साल 2004 से 2014 तक दो बार देश के प्रधानमंत्री रहे थे और भारत के बड़े अर्थशास्त्रियों में उनकी गिनती होती थी। उन्होंने चंडीगढ़ में पंजाब विश्वविद्यालय [more…]
मसूरी विंटर लाइन कार्निवाल का रंगारंग शुभारंभ
मसूरी। जिलाधिकारी सविन बंसल एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने लाइब्रेरी चौक मसूरी में विंटर लाईन कार्निवाल, 2024 को झंडी फहराकर व गुब्बारे उड़ाकर शुभारम्भ किया। डीएम एवं एसएसपी ने शटल सेवा, गोल्फ कार्ट, कैटल कैचर, सिटी बस, स्काई लिफ्ट का हरी झण्डी दिखाकर शुभारम्भ किया।साथ ही गढ़वाल टैरेस पर फूड फेस्टिवल का शुभारम्भ किया तथा अन्य अतिथियों के साथ फूड स्टाल का निरीक्षण किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने अपने संबोधन में कहा कि आज बहुत ही खुशी एवं हर्ष उल्लास का दिन है कि हम प्रीमियम टूरिज्म को प्रमोट कर रहे हैं । उन्होंने कहा कि ब्रांड [more…]
न्यायमूर्ति नरेंदर ने उत्तराखंड के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ ली
देहरादून। राज्यपाल ले.ज. (से.नि.) गुरमीत सिंह ने आज राजभवन में उत्तराखण्ड उच्च न्यायालय के नवनियुक्त मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति गुहनाथन नरेंदर को पद की शपथ दिलायी। न्यायमूर्ति नरेंदर को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 23 दिसंबर को उत्तराखंड उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया था। न्यायमूर्ति नरेंदर ने न्यायमूर्ति ऋतृ बाहरी का स्थान लिया है। न्यायमूर्ति नरेंदर (60) उत्तराखंड उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश बनने से पहले आंध्र प्रदेश और कर्नाटक उच्च न्यायालय के न्यायाधीश रह चुके हैं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित मंत्रिमंडल के सदस्य, मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, डीजीपी दीपम सेठ सहित कई अन्य गणमान्य व्यक्ति [more…]
