Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

एसजीआरआरयू स्कूल ऑफ यौगिक साइंस एंड नेचुरोपैथी के छात्र अनुराग का राष्ट्रीय स्तर पर चयन

देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के स्कूल आॅफ योगिक साइंस एण्ड नेचुरोपैथी के छात्र अनुराग का राष्ट्रीय स्तर पर चयन हुआ। उत्तराखण्ड राज्य में आयोजित होने वाले 38वें राष्ट्रीय खेलों हेतु उत्तराखण्ड राज्य की योगासन टीम की चयन प्रक्रिया का आयोजन दिनाँक 12 व 13 जनवरी 2025 को हल्द्वानी के स्पोर्ट्स स्टेडियम में किया गया। इसमें राज्य के लगभग सभी जिलों से आये हुये प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। अनुराग के चयन पर एसजीअरआरयू के प्रेसीडेंट श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज, प्रो वाइस चांसलर डाॅ कुमुद सकलानी ने उन्हें बधाई एवम् शुभकामनाएं दीं।चयन प्रक्रिया में दो इवेंट्स ट्रेडिशनल महिला वर्ग [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

आठ दरोगा और दो सिपाही लाइन हाजिर

नैनीताल। एसएसपी नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा ने आज स्टेडियम के सभागार में अपराध समीक्षा गोष्ठी में नशे की तस्करी के खिलाफ कठोर कदम उठाने के लिए सभी पुलिस अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए। ड्रग फ्री देवभूमि मिशन-2025 को सफल बनाने के लिए सभी थाना/चौकी व एसओजी प्रभारी को कार्रवाई करने के सख्त निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि नशे के तस्करों की तस्करी चेन को तोड़ें और इसके नेटवर्क का पर्दाफाश करें। कार्यवाही केवल आंकड़ों तक सीमित नहीं होनी चाहिए। एनडीपीसी एक्ट और आबकारी अधिनियम के तहत प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करें और अपराधियों को सजा दिलवाने के लिए सख्त कदम [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती परीक्षाः GS VISION के छात्र-छात्राओं का शानदार प्रदर्शन

देहरादून। G.S.VISION IAS संस्थान के छात्र-छात्राओं  ने सहायक अध्यापक (LT) परीक्षा में राज्य में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है। संस्थान के 200 से अधिक छात्र-छात्राओं का‌ विभिन्न विषयों में दिए गए पदों पर चयन हुआ है। GS VISION संस्थान के डायरेक्टर अरविंदर सिंह व उनकी टीम के कुशल मार्गदर्शन में सहायक अध्यापक (LT) परीक्षा के छात्र-छात्राओं का नाम आने से शुक्रवार शाम से ही बधाई का दौर शुरू हो गया था, जो अब तक चल रहा है। अरविंदर सिंह का कहना है कि सहायक अध्यापक में संस्थान के 200 से अधिक छात्र-छात्राओं का चयन संस्था के लिए गर्व की बात है। [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

GS VISION संस्थान के छात्र-छात्राओं का एलटी सहायक अध्यापक भर्ती परीक्षा में शानदार प्रदर्शन

देहरादून। G.S.VISION IAS संस्थान के छात्र-छात्राओं  ने सहायक अध्यापक (LT) परीक्षा में राज्य में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है। संस्थान के 300 से अधिक छात्र-छात्राओं का‌ विभिन्न विषयों में दिए गए पदों पर चयन हुआ है। GS VISION संस्थान के डायरेक्टर अरविंदर सिंह व उनकी टीम के कुशल मार्गदर्शन में सहायक अध्यापक (LT) परीक्षा के छात्र-छात्राओं का नाम आने से शुक्रवार शाम से ही बधाई का दौर शुरू हो गया था, जो अब तक चल रहा है। अरविंदर सिंह का कहना है कि सहायक अध्यापक में संस्थान के 300 से अधिक छात्र-छात्राओं का चयन संस्था के लिए गर्व की बात है। [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

ड्रग फ्री उत्तराखंड की ओर तेजी से बढ़ रहा है राज्य: धामी

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में आयोजित मादक पदार्थों की तस्करी और राष्ट्रीय सुरक्षा विषय पर आयोजित क्षेत्रीय सम्मेलन में वर्चुअल प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड में मादक पदार्थों की रोकथाम के संबंध में की गई प्रवर्तन कार्रवाई, विशेष अभियानों और लक्ष्यों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि 2025 तक ड्रग्स फ्री उत्तराखंड के अपने संकल्प पर हम तेजी से आगे बढ़ रहे हैं तथा 2047 तक विकसित भारत और नशामुक्त भारत बनाने में सहयोग करने के लिए राज्य में अनेक स्तर पर विविध प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मादक तस्करी [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

केंद्रीय अकादमी राज्य वन सेवा में 64 रक्तदाताओं ने किया रक्तदान

देहरादून। केंद्रीय अकादमी राज्य वन सेवा, देहरादून द्वारा आईएमए ब्लड बैंक के सौजन्य से रक्तदान शिविर का आयोजन गया। शिविर में 64 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया। इस अवसर पर अकादमी के प्रधानाचार्य आईएफएस इ. विक्रम ने रक्तदान के इस प्रयास की सराहना की और सभी रक्तदाताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि रक्तदान समाज में एकजुटता और मानता के लिए प्रेरणा प्रदान करते हैं। अकादमी द्वारा इस रक्तदान शिविर के सफल आयोजन से रक्तदान के प्रति जागरुकता फैलाने का महत्वपूर्ण कार्य किया गया है।

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

एयरपोर्ट के समीप बिना एनओसी के निर्माण कार्यों की रिपोर्ट तलब

देहरादून। जिलाधिकारी सविन बसंल की अध्यक्षता में ऋषिपर्णा सभागार कलेक्टेªट में भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण  देहरादून पर्यावरण समिति की बैठक आयोजित की गई। जिलाधिकारी ने बैठक में  हवाई अड्डे के प्रचालन क्षेत्र में बर्ड हिट की घटनाओं एवं वन्यजीवों की गतिविधियों पर नियंत्रण के सम्बन्ध में 10 किमी परिधि के भीतर आवश्यक सुरक्षा उपाय करने के दिशा-निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने एयरपोर्ट के समीप बिना एनओसी के हो रहे अनाधिकृत निर्माण पर एसडीएम डोईवाला, एमडीडीए, एयरपोर्ट के अधिकारियों को संयुक्त निरीक्षण कर आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी/प्रशासक नगर पालिका परिषद डोईवाला को क्षेत्र गार्बेज प्वंाईट की नियमित सफाई [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

गांवों को संवारने के लिए आगे आए प्रवासी उत्तराखंडी

गांव को गोद लें योजना के तहत विदेशों में रह रहे प्रवासियों ने चिन्हित किए गांव कई प्रवासी अपने गोद लिए गांव में शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार के क्षेत्र में कर रहे हैं काम देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पहल पर विदेशों में रहने वाले प्रवासियों के लिए चलाए जा रहे, गांव को गोद लें (एडोप्ट ए विलेज) कार्यक्रम में रुचि दिखाते हुए, कई प्रवासियों ने अपने लिए गांव चिन्हित कर लिए हैं। साथ ही राज्य सरकार के सामने चिन्हित गांवों के लिए विकास का रोडमैप भी प्रस्तुत किया है। गांव को गोद लें (एडोप्ट ए विलेज) कार्यक्रम का विचार, [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री ने उत्तरांचल प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को दिलाई शपथ

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शनिवार को सर्वे चौक स्थित आई0आर0डी0टी0 सभागार में आयोजित उत्तरांचल प्रेस क्लब की नई कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ बताते हुए कहा कि प्रेस प्रतिनिधियों को समाचार संकलन हेतु राज्य में यथा संभव सहयोग दिया जा रहा है। उन्होंने पत्रकारों के हित में पत्रकार कल्याण कोष के कॉरपस फंड की धनराशि को बढ़ाया गया है। उन्होंने पत्रकारों के लिए समूह बीमा योजना शुरू करने के भी अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होने कहा कि दूर-दराज से आने वाले मीडिया कर्मियों को ठहरने में और कामकाज [more…]