Category: उत्तराखण्ड
इस केटेगरी में आप उत्तराखण्ड से जुड़े समाचारों को पढ़ सकते हैं
ज्योति वर्मा ने उत्तराखंड के लिए जीता पहला मेडल
देहरादून। 38वें राष्ट्रीय खेल में उत्तराखंड के लिए पहला पदक जीतने पर ज्योति वर्मा को खेल मंत्री रेखा आर्या ने बधाई दी है। खेल मंत्री ने कहा कि ज्योति से प्रेरणा लेकर प्रदेश की दूसरी टीमों के खिलाड़ी भी शानदार प्रदर्शन करेंगे। बागेश्वर की रहने वाली ज्योति वर्मा ने बुधवार को देहरादून के स्पोर्ट्स कॉलेज में आयोजित वुशु प्रतियोगिता में अपनी श्रेणी में कांस्य पदक जीता। इन राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड के लिए पदक जीतने वाली ज्योति पहली खिलाड़ी बन गई है। इस उपलब्धि पर उन्हें खेल मंत्री देखा आर्या ने बधाई दी। खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि हमारे [more…]
एसजीआरआरयू स्कूल ऑफ एग्रीकल्चरल साइंसेज की छात्रा अवंतिका का राष्ट्रीय नेटबाॅल में चयन
देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय (एसजीआरआरयू) के स्कूल आॅफ एग्रीकल्चरल साइंसेज़ की छात्रा अवंतिका कैन्तुरा का राष्ट्रीय नेटबाॅल टीम में चयन हुआ है। 38वें राष्ट्रीय खेलों में अंवंतिका कैन्तुरा उत्तराखण्ड नेटबाॅल टीम का हिस्सा होंगी। इससे पूर्व अवंतिका कैन्तुरा नेशनल व स्टेल लेवल की प्रतियोगिताओं में भी प्रतिभाग कर चुकी हैं। अवंतिका कई प्रतियोगिताओं में श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय, अपने माता पिता एवम् राज्य का नाम पहले भी रौशन कर चुकी हैं। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के प्रेसीडेंट श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने उनके चयन पर अवंतिका को हार्दिक बधाई एवम् शुभकामनाएं दीें। वर्तमान में अवंतिका [more…]
उत्तराखंड में दुरूस्त होगी 108 इमरजेंसी एम्बुलेंस सेवा
देहरादून । सूबे में स्वास्थ्य सेवा की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी माने जाने वाली 108 आपातकालीन सेवा को और अधिक प्रभावी और जवाबदेह बनाया जायेगा। प्रत्येक जनपद में एम्बुलेंस की बैकअप व्यवस्था रहेगी, इसके लिये 108 एम्बुलेंस के बेड़े में वृद्धि की जायेगी। इसके अलावा एम्बुलेंस का पहाड और मैदानी क्षेत्रों में अलग-अलग रिस्पॉस टाइम तय किया गया है, साथ ही दुर्घटना के दौरान जरूरतमंद व्यक्ति को एम्बुलेंस के लोकेशन की सटीक जानकारी दी जायेगी। नियत समय सीमा के भीतर सर्विस उपलब्ध न करने वाले 108 एम्बुलेंस वाहनों पर कड़ी पैनाल्टी लगाने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिये गये हैं। चिकित्सा [more…]
मुख्यमंत्री ने सूचना विभाग के कैलेंडर का किया विमोचन
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को महाराणा प्रताप स्पोर्टस कॉलेज परिसर में सूचना एवं लोक संपर्क विभाग द्वारा प्रकाशित 2025 के कैलेंडर ’’विकसित उत्तराखण्ड संकल्प से शिखर तक’’ का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने कैलेंडर में प्रकाशित विषयवस्तु के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि कैलेंडर में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के उत्साहवर्धक संदेश के साथ राज्य के प्रमुख ऐतिहासिक, धार्मिक, पर्यटन स्थलों को प्रदर्शित किया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रकाशित कलेन्डर राज्य के नैसर्गिक सौन्दर्य एवं धार्मिक पर्यटन को भी बढ़ावा देने में मददगार होगा। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर सूचना विभाग द्वारा प्रकाशित एकपृष्ठीय प्रधानमंत्री [more…]
बड़ा मंच, तीन विषय और उत्तराखंड को बड़ी शाबासी
राष्ट्रीय खेल के मंच से देश-दुनिया को बताए उत्तराखंड के प्रयास शीतकालीन यात्रा की ब्रांडिंग कर सरकार के प्रयासों को दी गति देहरादून। मंगलवार को यह बड़ा मंच राष्ट्रीय खेलों का था, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खेल विकास से जुड़ी कई अहम बातें कीं। मगर तीन ऐसे विषय भी उठाए, जिनमें उत्तराखंड के विशेष प्रयास हैं। प्रधानमंत्री ने उत्तराखंड के इन प्रयासों को नए सिरे से रेखांकित करते हुए धामी सरकार की खुलकर सराहना की और शाबासी दी। यह तीन विषय थे-यूसीसी, शीतकालीन यात्रा और प्लास्टिक मुक्त अभियान। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सराहना के बाद धामी सरकार के प्रयास [more…]
उत्तराखंड में 38वें राष्ट्रीय खेलों का रंगारंग शुभारंभ
भारत को दुनिया की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने में स्पोर्ट़स इकोनॉमी की भी रहेगी अहम भूमिका देहरादून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रेरक संबोधन और अधिकारिक उद्घोषणा के साथ ही मंगलवार शाम से उत्तराखंड में 38वें राष्ट्रीय खेलों का रंगारंग शुभारंभ हो गया है। मंगलवार शाम को देहरादून में राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड आज युवा ऊर्जा से और भी दिव्य हो उठा है, बाबा केदार, बद्ररीनाथ जी, मां गंगा के शुभाशीष के साथ आज यहां नेशनल गेम्स शुरू हो रहे हैं। प्रधानमंत्री ने कहा [more…]
विधायक उमेश कुमार का शस्त्र लाइसेंस निलंबित
देहरादून।जिलाधिकारी देहरादून सविन बसंल द्वारा विधायक उमेश कुमार निवासी ग्राम नेहरूग्राम जनपद देहरादून को स्वीकृत शस्त्र लाईसेंस को जनहित के दृष्टिगत तत्काल प्रभाव से निलम्बित कर दिया है तथा शस्त्र लाईसेंस को निरस्तीकरण की कार्यवाही गतिमान है। ज्ञातब्य है कि विधायक उमेश कुमार के विरूद्ध थाना सिविल लाईन कोतवाली रूड़की हरिद्वार में हथियार लहराते हुए फायरिंग करने तथा जान से मारने की धमकी देने का आरोप में मुकदमा पंजीकृत है।
लम्बे समय से गैरहाज़िर शिक्षकों पर होगी कार्रवाई
देहरादून। विद्यालयी शिक्षा विभाग के अंतर्गत विभिन्न राजकीय विद्यालयों से लम्बे समय से अनुपस्थित चल रहे शिक्षकों की अब खैर नहीं। ड्यूटी से नदारद इन शिक्षकों पर ठोस कार्रवाई के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दे दिये गये हैं। इसके अलावा अधिकारियों को प्रदेशभर में 10वीं व 12वीं कक्षाओं की बोर्ड परीक्षा नकल विहीन एवं पारदर्शिता से कराने को कहा गया है। साथ ही सीआरपी-बीआरपी एवं चतुर्थ श्रेणी कार्मिकों की नियुक्ति प्रक्रिया तेजी लाने के निर्देश भी अधिकारियों को दिये गये हैं। सूबे के विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने आज शासकीय आवास पर विद्यालयी शिक्षा विभाग की समीक्षा [more…]
एसजीआरआरयू सहित एसजीआरआर के संस्थानों में गणतन्त्र दिवस की धूम
एसजीआरआर मेडिकल काॅलेज में गीतों के माध्यम से जगाई राष्ट्रभक्ति की भावना देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय (एसजीआरआरयू) सहित एसजीआरआर गुप के संस्थानों में गणतन्त्र दिवस समारोह धूमधाम के साथ मनाया गया। श्री दरबार साहिब श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय सहित एसजीआरआर के विभिन्न संस्थानों में गणतन्त्र दिवस पर मनमोहक कार्यक्रम आयोजित किए गए। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के एनएसएस, एनसीसी कैडेट्स, एनसीसी छात्र.छात्राओं सहित विश्वविद्यालय के 11 संघटक स्कूलों के छात्र.छात्राओं ने अनुशासित परेड से सबका मन मोह लिया। श्री दरबार साहिब परिसर में सज्जादे गद्दी नशीन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने सुबह 9ः00 बजे तिरंगा [more…]
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय और डीएवी पीजी कॉलेज के बीच एमओयू साइन
गढ़वाली भाषा के विस्तार एवं बढ़ावा देने को भी करेंगे साझा प्रयास देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय एवं डीएवी(पीजी) कॉलेज देहरादून के बीच मंगलवार को शिक्षा के विभिन्न क्षेत्रों में साझा प्रयास करने को लेकर एक मेमोरेंडम साइन हुआ। एसजीआरआर विश्वविद्यालय के पथरीबाग कैंपस के सभागार में आयोजित एमओयू सेरेमनी में दोनों संस्थानों के अधिकारियों ने एक दूसरे का यहयोग करने और मिलकर शिक्षा के क्षेत्र में कार्य करने पर सहमति जताई। दोनों संस्थानों के अधिकारियों ने इस बात पर जोर दिया कि मानविकी सहित योग और अन्य शैक्षणिक गतिविधियों को बढ़ानें में एक दूसरे का साथ देंगे। गढ़वाली [more…]
