Category: उत्तराखण्ड
इस केटेगरी में आप उत्तराखण्ड से जुड़े समाचारों को पढ़ सकते हैं
गणतंत्र दिवस परेड में उत्तराखण्ड की झांकी को मिला तीसरा स्थान
प्रधानमंत्री ने हाथ हिलाकर किया था उत्तराखण्ड की झांकी का अभिवादन चम्पावत के कलाकारों द्वारा झांकी में तैयार की गई ऐपण कला को किया गया प्रदर्शित देहरादून। गणतंत्र दिवस के अवसर पर विभिन्न राज्यों की झांकियों में उत्तराखण्ड की “सांस्कृतिक विरासत एवं साहसिक खेल” झांकी को पीपुल्स चॉइस अवॉर्ड श्रेणी में तृतीय स्थान प्राप्त करने के लिये पुरस्कृत किया गया। नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय रंगशाला शिविर में गुरुवार को केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ ने यह पुरस्कार प्रदान किया। यह पुरस्कार उत्तराखण्ड की ओर से सूचना एवं लोक सम्पर्क विभाग के महानिदेशक बंशीधर तिवारी और झांकी के टीम लीडर/संयुक्त निदेशक [more…]
स्वास्थ्य सुविधाओं के क्षेत्र में धामी सरकार का बड़ा फैसला
देहरादून। धामी सरकार ने स्वास्थ्य के क्षेत्र में आम जनता को बड़ी राहत दी है। प्रदेश के राजकीय मेडिकल कॉलेजों में इलाज के लिए आने वाले मरीजों से अब एक समान यूजर चार्ज लिया जाएगा। ओपीडी, आईपीडी पर्ची बनाने से लेकर बेड और एंबुलेंस का एक समान शुल्क किया जायेगा। प्रदेश में पांच राजकीय मेडिकल कॉलेज देहरादून, श्रीनगर, हरिद्वार, हल्द्वानी व अल्मोड़ा में संचालित हैं। इसके अलावा निर्माणाधीन राजकीय मेडिकल कॉलेज रुद्रपुर व पिथौरागढ़ के संबद्ध चिकित्सालय भी संचालित हैं। इन मेडिकल कॉलेजों के अस्पतालों में मरीजों का पंजीकरण शुल्क, बेड, एंबुलेंस व अन्य पैथोलॉजी जांच की दरें अलग-अलग हैं। धामी [more…]
कवि लीलाधर जगूड़ी ने ‘साईं सृजन पटल’ पत्रिका के छठे अंक का किया विमोचन
देहरादून। पद्मश्री कवि एवं सुप्रसिद्ध साहित्यकार लीलाधर जगूड़ी ने बद्रीपुर जोगीवाला स्थित अपने आवास पर ‘साईं सृजन पटल’ मासिक पत्रिका का विमोचन किया। 84 वर्षीय जगूड़ी ने पत्रिका के छठे अंक के प्रकाशन के लिए संपादक मण्डल को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पत्रिका नवोदित लेखकों के लिए अत्यंत उपयोगी मंच बन रहा है। इससे जहां एक ओर इन लेखकों को प्रोत्साहन मिल रहा है वहीं दूसरी ओर लेखों के माध्यम से उत्तराखंड की समृद्ध विरासत को भी पाठकों के सम्मुख लाया जा रहा है। पूर्ण रूप से गैर राजनैतिक और विज्ञापनों से मुक्त यह निशुल्क पत्रिका उत्तराखंड के [more…]
नौगांव सहकारी समिति में सेब घोटाले की एसआईटी जांच की अनुमति
विभागीय मंत्री ने कहा, बख्शे नहीं जायेंगे घोटाले के आरोपी देहरादून। नौगांव सेब सहकारी समिति में हुये सेब घोटाले पर राज्य सरकार ने अपनी भृकुटी तान दी है। विभागीय मंत्री ने इस प्रकारण की जांच एसआईटी को सौंपने की अनुमति दे दी है। कुछ समय पूर्व नौगांव सेब सहकारी समिति में सेब क्रय-विक्रय में अनियमितताओं की शिकायत मिली थी। जिस पर विभागीय जांच कराई गई थी। जिसमें प्रथमदृष्टा करोड़ों की हेराफेरी सामने आने पर एसआईटी जांच की सिफारिश की गई थी। इसी आधार पर विभागीय मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने एसआईटी जांच की अनुमति दे दी है ताकि दोषियों [more…]
मिट रही मुकाबले की थकान, मिल रहा आगे बढ़ने का ज्ञान
नेशनल स्पोर्ट्स विजन काॅन्क्लेव में होने हैं कुल 30 सेशन फैन पार्क में संस्कृति की झलक, तो हल्ला धूम-धड़क्का भी देहरादून। राष्ट्रीय खेलों के सबसे प्रमुख केंद्र महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स काॅलेज में फैन पार्क और काॅन्क्लेव प्वाइंट आस-पास ही हैं। एक जगह खिलाड़ियों की थकान मिटाने के इंतजाम हैं, तो दूसरी जगह मोटिवेशन की वो धारा है, जो नए खिलाड़ियों को राह दिखाने वाली है। अपने मैच खत्म हो जाने या फिर खाली समय में खिलाड़ी दोनों ही जगह मौजूद दिख रहे हैं। चाहे वो फैन पार्क हो या फिर मौली संवाद कान्क्लेव खिलाड़ी दोनों ही पहल को पसंद भी [more…]
आंगनबाड़ी और सहायिका पदों के लिए आवेदन अब 8 फरवरी तक
गांवों की मूल या स्थाई निवासी महिलाएं कर सकेंगी ऑनलाइन आवेदन देहरादून। प्रदेश के विभिन्न जिलों के ग्रामीण क्षेत्रों में आंगनबाडी और सहायिका के पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन अब 08 फरवरी तक किया जा सकता है। महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या के निर्देश पर आवेदन का समय बढ़ाया गया है। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने बताया कि प्रदेश के सभी जनपदों में मिनी आंगनबाड़ी केंद्रो का उच्चीकरण किया गया था, जिसके बाद वहां नये पद बन गये थे। कैबिनेट में आंगनबाड़ी भर्ती नियमावली में संशोधन किया गया था, जिससे इन पदों पर भर्ती का रास्ता साफ [more…]
SGRRU में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को पुण्य तिथि पर श्रद्धांजलि
देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय (एसजीआरआरयू) ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर हार्दिक श्रद्धासुमन अर्पित किए। एसजीआरआरयू के फैकल्टी सदस्यों एवम् छात्र-छात्राओं ने महात्मा गांधी की पुण्य तिथि एवम् शहीदी दिवस पर 2 मिनट का मौन रखकर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दी। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में विश्वशांति एवम् अहिंसा के पुजारी बापू को याद किया गया। फैकल्टी सदस्यों एवम् छात्र-छात्राआंे ने नम आंखों से वैष्णव जन तो तेने कहिए पीड़ पराई जाने रे का जाप कर महात्मा गांधी के अनमोल विचारों को आत्मसात किया। एसजीआरआरयू की कुलपति प्रो. डाॅ कुमुद सकलानी ने [more…]
राष्ट्रीय खेलों के पहले ही दिन साबित हुई हाईटेक शूटिंग रेंज की गुणवत्ता
देहरादून। हरियाणा की रमिता बुधवार को जब अपनी एयर रायफल लिए शूटिंग रेंज पर पहुंची, तो उनकी काबिलियत कसौटी पर थी। कसौटी पर वह नवनिर्मित हाईटेक शूटिंग रेंज भी थी, जिसकी तुलना दिल्ली और भोपाल की शूटिंग रेंज से की जा रही थी। रमिता की रायफल से गोली निकली। स्कोर 634.9 रहा और यह 10 मीटर की एयर रायफल महिला स्पर्धा के क्वालीफिकेशन राउंड का कीर्तिमान बन गया। रमिता तो कसौटी पर खरी उतरी ही, महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स काॅलेज की शूटिंग रेंज भी खरा सोना साबित हुई। राष्ट्रीय खेलों के पहले दिन की इससे शानदार शुरूआत हो ही नहीं सकती [more…]
नेशनल रिकार्ड तोडने वाली धिनिधी को भाया स्विमिंग पूल
देहरादून। स्विमिंग में पहले ही दिन तीन गोल्ड मेडल जीतकर तहलका मचाने वाली कर्नाटक की धिनिधी ने राष्ट्रीय खेल सुविधाओं को अंतराष्ट्रीय स्तर का बताया है। उन्होंने 200 मीटर फ्री स्टाइल स्पर्धा में नेशनल रिकॉर्ड तोडने के बाद कहा कि यहां मुकाबला करके ओल्मपिक जैसा फील आ रहा है। तैराकी स्पर्धा में धिनिधी देश की नई सनसनी बनकर उभरी हैं। उन्होंने बुधवार को हुए विमेंस 200 मीटर फ्रीस्टाइल प्रतियोगिता में 2 मिनट 3.24 सेकंड का समय निकालकर गोल्ड मेडल जीता। इसके अलावा विमेंस 100 मीटर बटरफ्लाई में भी कर्नाटक की धिनिधी ने 1 मिनट 3.62 सेकंड का समय लेकर गोल्ड [more…]
पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने प्रयागराज में उत्तराखंड पैवेलियन का किया निरीक्षण
प्रयागराज। प्रयागराज महाकुंभ में देशभर के अनुयायियों के बीच सद्भावना सम्मेलन एवं संत समागम प्रवचन देने प्रयागराज आये उत्तराखंड के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने आज महाकुंभ प्रयागराज में कैलाशपुरी सैक्टर 7 स्थिति उत्तराखंड सरकार द्वारा स्थापित उत्तराखंड पैवेलियन का निरीक्षण किया तथा अधिकारियों को दिशा-निर्देश भी दिए। उन्होंने आवासीय व्यवस्था तथा अन्य व्यवस्थाओं के बावत भी जानकारी प्राप्त की। इसके बाद पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा स्थापित जल जीवन मिशन नमामि गंगे के शिविर एवं प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया। प्रयागराज महाकुंभ संगम पर मंगलवार रात को हुई भगदड़ की घटना पर दु:ख जताया साथ [more…]
