Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

विधायक उमेश कुमार समेत सैकड़ों समर्थकों पर मुकदमा दर्ज

पुलिस की सख्ती के चलते नहीं हो पाई सर्वधर्म समाज की बैठक आरोपियों पर कोतवाली लक्सर एवं थाना खानपुर में बलवा की धाराओं समेत अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जुटाए साक्ष्य हरिद्वार। विधायक उमेश कुमार ने लक्सर में सर्व समाज की बैठक की घोषणा की थी, जिसे बाद में स्थगित कर दिया गया था। बावजूद इसके लक्सर में बड़ी संख्या में उमेश समर्थक पहुंचने लगे। हरिद्वार पुलिस के अनुसार उत्तर प्रदेश से आये 80-90 लोगों द्वारा किसान इंटर कॉलेज के ग्राउंड में एकत्रित होने का प्रयास किया गया, जिनको पुलिस द्वारा कानून व्यवस्था [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

जनभावनाओं के अनुरुप बजट बनाने की पहल

देहरादून। वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल द्वारा शुक्रवार को देहरादून के एक स्थानीय होटल में हितधारकों के साथ बजट पूर्व संवाद आयोजित किया। राज्य सरकार द्वारा तैयार किये जा रहे बजट में आम जनता के साथ ही विभिन्न क्षेत्रों के विषय विशेषज्ञों की भागीदारी सुनिश्चित किए जाने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बजट पूर्व संवाद कार्यक्रम की प्रक्रिया प्रारंभ की है। इस संवाद कार्यक्रम के दौरान पूरे प्रदेश (गढ़वाल एवं कुमांऊ ) से लगभग 200 से अधिक हितधारक सम्मिलित हुए। विभिन्न क्षेत्रों से सम्बन्धित हितधारकों, जिनमें शिक्षाविद्, वैज्ञानिक, स्वयं सहायता समूह एवं उद्योग एवं व्यापार के साथ ही [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

मणिपुर की स्टार वेटलिफ्टर एस. बिंद्यारानी देवी ने नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाकर रचा इतिहास

देहरादून। मणिपुर की स्टार वेटलिफ्टर एस. बिंद्यारानी देवी ने स्नैच कैटेगरी में नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाकर इतिहास रच दिया। जबकि, महिलाओं के 55 किग्रा वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक भी हासिल किया। इसी मुकाबले में पश्चिम बंगाल की शराबानी दास ने स्नैच में 78 किग्रा और 81 किग्रा उठाया और क्लीन एंड जर्क में 102 किग्रा और 106 किग्रा भार उठाकर रजत पदक अपने नाम किया। कॉमनवेल्थ खेल की रजत पदक विजेता बिंद्यारानी देवी ने 83 किग्रा में शुरुआती असफलता के बावजूद जबरदस्त वापसी की। उन्होंने स्नैच कैटेगरी में 88 किग्रा उठाकर नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया जबकि [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

पांच जनपदों में बनेंगे आधुनिक वेयरहाउस, खत्म होगी भण्डारण की समस्या

देहरादून।राज्य भण्डारण निगम प्रदेश के पांच जनपदों में आधुनिक सुविधाओं के साथ 40 हजार मिट्रिक टन क्षमता के गोदामों का निर्माण करेगा। इस संबंध में संबंधित जनपदों के जिलाधिकारियों को गोदाम निर्माण के लिये भूमि का चयन कर एक सप्ताह के भीतर रिपोर्ट शासन को उपलब्ध कराने के निर्देश दिये गये हैं। सूबे के सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने आज दिल्ली से सहकारिता विभाग की वुर्चअल बैठक ली। जिसमें विभिन्न जनपदों के जिलाधिकारियों ने भी प्रतिभाग किया। बैठक में डॉ. रावत ने विभागीय अधिकारियों को प्रदेशभर में भंडारण क्षमता के विस्तार और इसे बाजार की मांग के अनुरूप [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

UKSSSC ने निकाली बम्पर भर्तियां

देहरादून। उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा कृषि विभाग के अन्तर्गत सहायक कृषि अधिकारी वर्ग-1 (रसायन शाखा) के 07 रिक्त पदों, प्राविधिक सहायक वर्ग-1 (अभियन्त्रण शाखा) के 03 रिक्त पदों, डेरी विकास विभाग के अंतर्गत वरिष्ठ दुग्ध निरीक्षक के 03 रिक्त पदों, उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग के अन्तर्गत प्रयोगशाला सहायक (रसायन विज्ञान) के 06 रिक्त पदों, खाद्य प्रसंस्करण शाखा वर्ग-3 (पर्यवेक्षक कैनिंग) के 19 रिक्त पदों, खाद्य प्रसंस्करण शाखा वर्ग-3 पर्यवेक्षक (पाककला/कुकरी) के 01 रिक्त पद, मशरूम पर्यवेक्षक वर्ग-3 के 05 रिक्त पदों, प्रयोगशाला सहायक (वनस्पति विज्ञान) के 06 रिक्त पदों, प्रयोगशाला सहायक (उद्यान विज्ञान) के 06 रिक्त पदों, [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

स्वास्थ्य विभाग में 75 चीफ फार्मासिस्टों के तबादले

Home/उत्तराखंड/स्वास्थ्य विभाग में 75 चीफ फार्मासिस्टों के तबादले उत्तराखंड हाल ही में मिली थी फार्मासिस्ट से चीफ फार्मासिस्ट पद पर पदोन्नति

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

उत्तराखण्ड ने हैंडबॉल स्पर्धा में जीता रजत पदक

देहरादून। 38वें राष्ट्रीय खेल के पुरुषों की बीच हैंडबॉल स्पर्धा के रोमांचक फाइनल में उत्तराखण्ड ने कड़े मुकाबले के बाद रजत पदक जीता। उत्तराखण्ड की टीम सर्विसेज से 2-1 के अंतर से हार गई। शिवपुरी, टिहरी स्थित सैंड बीच पर खेले गए इस मुकाबले में उत्तराखण्ड ने शानदार शुरुआत करते हुए पहला सेट 18-21 से जीता। सर्विसेज की टीम ने दूसरे सेट में जबरदस्त वापसी करते हुए 17-11 से जीत दर्ज की, जिससे मैच रोमांचक शूटआउट तक पहुंचा। अंतिम शूटआउट में दोनों टीमों ने पूरा दमखम लगाया, लेकिन सर्विसेज ने 5-4 से बढ़त बनाकर 2-1 के अंतर से स्वर्ण पदक [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में सर्वाइकल कैंसर पर चला जागरूकता अभियान

देहरादून। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की ओर सर्वाइकल कैंसर जागरूकता पर अभियान चलाया गया। सर्वाइकल कैंसर जागरूकता माह (जनवरी) के अवसर पर पोस्टर एवम् स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। पोस्टर प्रतियोगिता में कनिष्क प्रथम रहे, स्लोगन प्रतियोगिता में ऋतिका नेगी अव्वल रहीं। प्रतियोगिता में श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने बढ़चढ़कर भागीदारी की। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में सर्वाइकल कैंसर के प्रति जागरूकता थीम पर आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ डाॅ अशोक नायक, प्राचार्य, श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट आॅफ मेडिकल एण्ड हैल्थ साइंसेज,़ डाॅ अजय पंडिता, चिकित्सा अधीक्षक, डाॅ गौरव रतूड़ी, चिकित्सा अधीक्षक, श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल, [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

एसजीआरआरयू एवम् लतिका राॅय फाउंडेशन के बीच एमओयू

देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय (एसजीआरआरयू) के स्कूल आॅफ एजुकेशन एवम् लतिका राॅय फाउंडेशन के मध्य शुक्रवार को एमओयू साइन हुआ। समावेशी शिक्षा और क्षमता निर्माण को बढ़ावा देने के लिए दोनों संस्थान मिलकर कार्य करेंगे। एसजीआरआरयू की ओर से कुलसचिव डाॅ लोकेश गम्भीर एवम् लतिका रॉय फाउंडेशन की ओर से रूप विश्नोई ने एमओयू पर हस्ताक्षर किए। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के प्रेसिडेंट श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की। एमओयू के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए स्कूल आॅफ एजुकेशन की डीन प्रो. (डॉ) मालविका कांडपाल ने कहा कि एमओयू का उद्देश्य भावी शिक्षकों को [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

वनाग्नि पर नियंत्रण के लिए वन विभाग के 10 सीनियर अफसर नोडल अधिकारी नामित

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशानुसार प्रमुख वन संरक्षक (HoFF), उत्तराखण्ड द्वारा आगामी वनाग्नि सत्र-2025 में वनाग्नि के दृष्टिगत अति संवदेनशील जिलों में वनाग्नि घटनाओं के प्रभावी नियंत्रण को लेकर आदेश दिए गए। इसके लिए जिला स्तर पर आवश्यकतानुसार उपलब्ध संसाधनों एवं अन्य रेखीय विभागों से समन्वय को सुदृढ़ करने हेतु वन विभाग के 10 वरिष्ठ अधिकारियों को जिलों के नोडल अधिकारी के रूप में नामित किया गया है। इस वर्ष वन विभाग, उत्तराखण्ड द्वारा वनाग्नि सत्र से पूर्व ही नोडल अधिकारी नामित कर कार्यालय आदेश जारी किया गया है। जिससे सम्बन्धित नोडल अधिकारी द्वारा वनाग्नि सत्र से पूर्व [more…]