Category: उत्तराखण्ड
इस केटेगरी में आप उत्तराखण्ड से जुड़े समाचारों को पढ़ सकते हैं
मुख्यमंत्री योगी और धामी ने प्राथमिक विद्यालय ठांगर के नवनिर्मित भवन का किया लोकार्पण
पौड़ी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को पौड़ी जिले के यमकेश्वर विकासखंड के अंतर्गत राजकीय प्राथमिक विद्यालय ठांगर का नवनिर्माण, सौंदर्यीकरण कार्य एंव ग्राम पंचुर बारात घर का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने स्कूली बच्चों के साथ संवाद किया एवं विद्यालय का अवलोकन भी किया। इस दौरान आईजीएल (इंडिया ग्लाइकोल्स लिमिटेड) की वार्षिक पुस्तिका का विमोचन भी किया गया। दोनों मुख्यमंत्रियों ने राजकीय जूनियर हाई स्कूल कांडी व राजकीय प्राथमिक विद्यालय विथ्याणी में भी जाकर विद्यालय का लोकार्पण किया और स्कूल के बच्चों के साथ बातचीत कर विद्यालय का [more…]
मुख्यमंत्री धामी ने 609 युवाओं को बांटे नियुक्ति पत्र
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को हिमालयन सांस्कृतिक ऑडिटोरियम गढ़ीकैंट में कृषि, उद्यान, समाज कल्याण विभाग में चयनित 609 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए, जिसमें 333 सहायक कृषि अधिकारी, उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग में वर्ग 2 के 37 व वर्ग 3 के 227 तथा 12 सहायक समाज कल्याण अधिकारी शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने सभी नव चयनित अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नव चयनित अभ्यर्थियों के जीवन में एक नया अध्याय शुरू हो रहा है। सभी उत्तराखंड में कृषि क्षेत्र के उत्थान और समाज कल्याण के संकल्प को लेकर अपने कर्तव्यों का निर्वहन करेंगे। उन्होंने [more…]
देहरादून के नवनिर्वाचित महापौर सौरभ थपलियाल सहित 100 पार्षदों ने ली शपथ
देहरादून। उत्तराखंड के सबसे बडे नगर निगम देहरादून के नवनिर्वाचित मेयर सौरभ थपलियाल सहित सभी 100 पार्षदगणों ने शुक्रवार को अपने पद और गोपनीयता की शपथ ली। नगर निगम देहरादून के प्रांगण में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में प्रशासक/आयुक्त विनय शंकर पांडेय ने नव निर्वाचित मेयर को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके बाद मेयर ने सभी नव निर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, गणेश जोशी, सौरभ बहुगुणा, विधायक विनोद चमोली, सविता कपूर, खजानदास, उमेश शर्मा काऊ, बृजभूषण गैरोला, दुर्गेश्वर लाल, पूर्व केबिनेट मंत्री दिनेश अग्रवाल, पूर्व महापौर [more…]
धामी सरकार ने 60 से बढ़ाकर 65 वर्ष की डॉक्टरों के रिटायरमेंट की उम्र
देहरादून। प्रदेश सरकार ने विशेषज्ञ डाक्टरों को नये साल का तोहफा दिया है। सरकार ने विशेषज्ञ डाक्टरों को सेवा लाभ देते हुए उनके सेवानिवृत्त की आयु सीमा बढ़ा दी है। विशेषज्ञ डाक्टर अब 65 वर्ष की आयु तक अपनी सेवाएं दे सकेंगे। पहले यह आयु सीमा 60 वर्ष थी। स्वास्थ्य सचिव डा. आर राजेश कुमार ने कहा कि आयु सीमा में पांच साल की बढ़ोतरी के आदेश जारी कर दिये गये हैं। उन्होंने कहा कि आयु सीमा में वृद्धि किये जाने से प्रदेश के 550 विशेषज्ञ डाक्टरों को लाभ मिलेगा। सरकार के इस फैसले से प्रदेश में विशेषज्ञ डाक्टरों की [more…]
बीआरपी-सीआरपी भर्ती में देरी पर विभागीय मंत्री ने जताई नाराजगी
कहा, आपसी समन्वय स्थापित कर दूर करें प्रयाग पोर्टल से जुड़ी विसंगतियां देहरादून। समग्र शिक्षा के अंतर्गत लम्बे समय से लटकी सीआरपी-बीआरपी भर्ती पर विभागीय मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को फटकार लगाते हुये भर्ती प्रक्रिया में आ रही दिक्कतों को शीघ्र दूर करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि शिक्षा विभाग के अधिकारी कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग से समन्वय स्थापित कर प्रयाग पोर्टल में आ रही व्यवहारिक दिक्कतों का शीघ्र निस्तारण करायें ताकि शीघ्र भर्ती प्रक्रिया शुरू की जा सके। विद्यालयी शिक्षा विभाग में शैक्षणिक गतिविधियों के सुधार के लिये समग्र [more…]
उत्तराखंड में लागू हुआ समान नागरिक संहिता, विवाह और लिव-इन संबंधों का पंजीकरण अनिवार्य
उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता (UCC) लागू होने के बाद अब विवाह और लिव-इन संबंधों का पंजीकरण अनिवार्य कर दिया गया है। यह पंजीकरण अब रजिस्ट्रेशन ऑफिस के बजाय नगर निकायों और ग्राम पंचायतों के स्तर पर किया जाएगा। नए कानून के तहत लिव-इन रिश्तों को कानूनी मान्यता दी गई है, लेकिन इसके लिए पंजीकरण ज़रूरी होगा। UCC के तहत जोड़ों को अपने विवाह का पंजीकरण कराना अनिवार्य है यदि उन्होंने 26 मई 2010 के बाद शादी की है। बिना पंजीकरण के संबंधों को मान्यता नहीं दी जाएगी। शहरी क्षेत्रों में विवाह और लिव-इन संबंधों का पंजीकरण नगर निकायों द्वारा [more…]
नई आयकर विधेयक की ज़रूरत क्यों है? जानिए करदाताओं को क्या होंगे फायदे
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट भाषण के दौरान नए आयकर विधेयक की घोषणा की है। यह विधेयक 7 फरवरी 2025 को संसद में पेश किया जा सकता है। सूत्रों के अनुसार, इसे शुक्रवार को केंद्रीय कैबिनेट से मंज़ूरी मिल सकती है। भारत को नए आयकर विधेयक की क्यों है ज़रूरत?वर्तमान आयकर अधिनियम, 1961 में समय-समय पर कई संशोधन हुए हैं। इससे कानून जटिल हो गया है। नया विधेयक कर प्रणाली को सरल, पारदर्शी और करदाताओं के लिए सुविधाजनक बनाने की दिशा में एक अहम कदम है। करदाताओं को क्या होंगे लाभ? सरल और स्पष्ट भाषा, जिससे नियम समझना आसान [more…]
श्री महंत इंदिरेश अस्पताल ने विश्व कैंसर दिवस पर चलाया जागरूकता अभियान
देहरादून। विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर, श्री महंत इंदिरेश अस्पताल के ऑन्कोलॉजी विभाग ने, श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के नर्सिंग कॉलेज और कमलेश कैंसर फाउंडेशन के सहयोग से कैंसर की रोकथाम और प्रारंभिक पहचान के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए कई प्रभावशाली गतिविधियाँ आयोजित की। दिन की शुरुआत एक उत्साही रैली से हुई, जिसमें श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के नर्सिंग कॉलेज के 300 नर्सिंग छात्र छात्राओं ने कॉलेज कैम्पस से कारगी चौक तक मार्च किया, और कैंसर के प्रति जागरूकता और रोकथाम के महत्व के संदेशों से सजे हुए बैनर और पोस्टर प्रदर्शित किए। यह रैली [more…]
SGRRU की NCC कैडेट आकृति रावत ने गणतंत्र दिवस पर बढ़ाया उत्तराखंड का मान
देहरादून। एसजीआरआरयू की एनसीसी कैडेट आकृति रावत ने विश्वविद्यालय के साथ साथ उत्तराखण्ड का मान भी बढ़ाया है। उत्तराखण्ड की बेटी आकृति रावत ने गणतंत्र दिवस (26 जनवरी) की परेड में उत्तराखण्ड निदेशालय का प्रतिनिधित्व किया। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के प्रेसीडेंट श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने विश्वविद्यालय की ओर से उन्हें 51,000 रुपये (इक्यावन हज़ार रुपये) का चेक प्रदान कर सम्मानित किया। मंगलवार को आकृति रावत ने श्री दरबार साहिब में माथा टेका और श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज से आशीर्वाद लिया। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के प्रेसीडेंट श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने आकृति रावत [more…]
गंगोत्री में बर्फबारी, मैदानी जिलों में बारिश से बढ़ी ठंड, कई जिलों में येलो अलर्ट
उत्तराखंड में मौसम ने अचानक करवट ली है। सोमवार देर रात से गंगोत्री धाम में बर्फबारी शुरू हो गई, जबकि यमुनोत्री, बदरीनाथ और केदारनाथ में भी बर्फ गिरने की संभावना बनी हुई है। मैदानी इलाकों में घने बादलों और हल्की बारिश के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, जिससे ठंड में इजाफा हुआ है। मसूरी में हल्की बारिश के साथ तेज हवाएं चलीं। चमोली और कर्णप्रयाग सहित ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भी मौसम बिगड़ा हुआ है। मौसम विभाग ने उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और बागेश्वर में हल्की बारिश की संभावना जताई है। देहरादून, टिहरी, पौड़ी, हरिद्वार, चंपावत, नैनीताल [more…]
