Category: उत्तराखण्ड
इस केटेगरी में आप उत्तराखण्ड से जुड़े समाचारों को पढ़ सकते हैं
अपर सचिव ने धारी ब्लॉक में विकास कार्यों का लिया जायजा
सरकारी योजनाओं की प्रगति पर संतोष, अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश भीमताल : उत्तराखंड शासन के अपर सचिव मनमोहन मैनाली ने शुक्रवार को धारी विकासखंड के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने धारी ब्लॉक कार्यालय में अधिकारियों के साथ बैठक कर स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, पशुपालन, ग्राम्य विकास सहित विभिन्न विभागों की प्रगति जानी।अपर सचिव ने सरना में ग्रेविटी हाईड्रम व मनरेगा कार्यों का निरीक्षण किया और सुनकिया गांव में दीदी भुली स्वयं सहायता समूह द्वारा संचालित आउटलेट की सराहना की। गजार गांव में सांसद निधि [more…]
पर्यटन सीजन को लेकर प्रशासन सतर्क, एसडीएम ने किया भीमताल, भवाली और कैंचीधाम का निरीक्षण
भीमताल : पर्यटन सीजन में बढ़ते दबाव को देखते हुए प्रशासनिक तैयारियों को लेकर शुक्रवार को उपजिलाधिकारी नैनीताल नवाजिश खलीक ने भीमताल, भवाली और कैंचीधाम क्षेत्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान शटल पार्किंग, वोटिंग सुविधा, पेयजल, शौचालय और विद्युत व्यवस्था की समीक्षा की गई।भीमताल में शटल पार्किंग पर जरूरी सुविधाएं न मिलने पर नगर पालिका को शीघ्र व्यवस्थाएं सुधारने के निर्देश दिए गए। झील में अवैध बोट स्टैंड हटाने और पंजीकरण नवीनीकरण की कार्रवाई के भी निर्देश दिए गए। भवाली में वन चौकी को नए स्थान पर शिफ्ट करने तथा बाईपास के अधूरे मोटर [more…]
कैंचीधाम में जल्द शुरू होगी हैली सेवा
रातीघाट के पास हैलीपैड निर्माण को लेकर स्थल का निरीक्षण मुख्यमंत्री के निर्देश पर प्रशासन हुआ सक्रिय भीमताल : विश्वप्रसिद्ध धार्मिक स्थल कैंचीधाम आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों को जल्द ही हवाई सुविधा मिलने जा रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के क्रम में शुक्रवार को उपजिलाधिकारी नैनीताल नवाजिस खालिक के नेतृत्व में प्रशासनिक टीम ने हैलीपैड निर्माण को लेकर संभावित स्थल का निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान रातीघाट के समीप चिन्हित भूमि का जायजा लिया गया। अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग रत्नेश कुमार ने जानकारी दी कि तकनीकी दृष्टि से यह स्थल [more…]
तूफान में उड़ गई विद्यालय की छत, विधायक कैड़ा ने किया निरीक्षण
निर्माण कार्य को लेकर अधिकारियों को दिए निर्देश भीमताल : विगत दिनों आए तेज आंधी-तूफान में राजकीय प्राथमिक विद्यालय रिखाकोट की छत उड़ गई। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्रीय विधायक राम सिंह कैड़ा मौके पर पहुंचे और विद्यालय भवन का निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों को शीघ्र छत के नव निर्माण के निर्देश दिए।ग्रामवासियों ने बताया कि आंधी के चलते स्कूल की टिन की छत उड़ गई है, जिससे बच्चों की पढ़ाई बाधित हो रही है। विधायक कैड़ा ने मौके पर एसडीएम धारी के.एन. गोस्वामी, जिला शिक्षा अधिकारी (बेसिक) एच.बी. चंद [more…]
बीकेटीसी का 18 सदस्यीय अग्रिम दल श्री केदारनाथ धाम पहुंचा
उखीमठ/ गौरीकुंड/रूद्रप्रयाग। श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति( बीकेटीसी ) के मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल के निर्देश पर 18 सदस्यीय अग्रिम दल आज शुक्रवार को सहायक अभियंता/ प्रभारी अधिकारी गिरीश देवली के नेतृत्व में पंचकेदार गद्दस्थल श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ से श्री केदारनाथ धाम के लिए प्रस्थान हुआ। शाम अग्रिम दल को श्री केदारनाथ धाम पहुंच गया।थपलियाल ने बताया कि अग्रिम दल श्री केदारनाथ धाम में मंदिर के बाहरी परिसर में आवश्यक मरम्मत कार्य, विद्युत, जलापूर्ति, रंग-रोगंन सोंदर्यीकरण,तथा दर्शन पंक्ति में सुधारीकरण, रैन शैल्टर आदि कार्य सुनिश्चित करेगा । बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया [more…]
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में डेंगू मरीजों के लिए 50 बिस्तरों का वार्ड आरक्षित
देहरादून। डेंगू की रोकथाम के लिए श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल अलर्ट मोड पर आ गया है। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल ने डेंगू मरीजांे के लिए 50 बैड का डेंगू वार्ड आरक्षित कर दिया है। मरीजों की संख्या को देखते हुए बैड संख्या बढ़ाई जाएगी। इस सम्बन्ध में सभी आवश्यक तैयारियां की गई हैं। मेडिसिन विभाग के फिजीशियन डाॅ जसकरन बजाज को डेंगू नोडल अधिकारी बनाया गया है। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की इमजरेंसी और ब्लड बैंक को अल्र्ट मोड पर रहने के दिशा निर्देश जारी किए गए हैं। यह जानकारी श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डाॅ अजय पंडिता [more…]
मुख्यमंत्री धामी ने गढ़वाल विश्वविद्यालय छात्रसंघ समारोह का किया शुभारंभ
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय परिसर, श्रीनगर में आयोजित छात्रसंघ समारोह का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि राज्य सरकार विश्वविद्यालयों के विकास के लिए पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है। राज्य सरकार विभिन्न नवीन कार्य योजनाओं के माध्यम से उत्तराखंड को प्रगति के पथ पर आगे बढ़ा रही है। उन्होंने कहा उत्तराखंड देश का पहला राज्य है जिसने यूसीसी कानून को लागू किया है, यह सभी प्रदेशवासियों के लिए गर्व की बात है। बीते साढ़े तीन सालों में राज्य सरकार ने 22 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां दी [more…]
वैज्ञानिक दृष्टिकोण और जन-जागरुकता से ही नदियों का पुनर्जीवन संभव: प्रो. दुर्गेश पंत
देहरादून। उत्तराखंड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद (UCOST) द्वारा “टोंस नदी के पुनर्जीवन” अभियान हेतु कार्ययोजना को अंतिम रूप देने के उद्देश्य से यूकॉस्ट में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसका उद्देश्य विभिन्न वैज्ञानिक गतिविधियों एवं कार्ययोजना के द्वारा वृक्षारोपण अभियान और जनसहभागिता के माध्यम से टोंस नदी को पुनर्जीवित करना है, ताकि सतही जल की गुणवत्ता को बेहतर बनाया जा सके और नदी की पारिस्थितिकीय तंत्र को बहाल किया जा सके। बैठक का शुभारंभ यूकॉस्ट के संयुक्त निदेशक डॉ. डी.पी. उनियाल के स्वागत उद्बोधन से हुआ, जिन्होंने विभिन्न संस्थानों, नागरिक समाज संगठनों और सरकारी विभागों से आये अतिथियों [more…]
सचिव रीना जोशी ने निरीक्षण के दौरानजल जीवन मिशन में देरी पर जताई नाराजगी
15 मई तक पानी की आपूर्ति सुनिश्चित करने के दिए निर्देश भीमताल : मुख्यमंत्री के निर्देशों के तहत प्रदेश के सचिवों का गांवों में निरीक्षण और जनसंवाद का सिलसिला लगातार जारी है। इसी क्रम में बुधवार को अपर सचिव परिवहन, सत्रकर्ता, नियोजन एवं कार्मिक विभाग रीना जोशी ने हल्द्वानी ग्रामीण क्षेत्र के फतेहपुर और गुजरौड़ा गांवों का भ्रमण कर जनसमस्याएं सुनीं और मौके पर मौजूद अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए।गुजरौड़ा गांव में ग्रामीणों ने शिकायत की कि जल जीवन मिशन के अंतर्गत बिछाई गई पाइपलाइन से पिछले एक साल से पानी नहीं आ रहा [more…]
उत्तराखण्ड में अल्पसंख्यक शिक्षा को मिलेगा बढ़ावा, सचिव धीराज सिंह गर्ब्याल ने किया 55 करोड़ की योजनाओं का निरीक्षण
उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय में एआई लैब स्थापना के भी दिए निर्देश भीमताल : उत्तराखण्ड में अल्पसंख्यक समुदाय के शैक्षिक उत्थान के लिए चल रही योजनाओं की प्रगति को लेकर शासन गंभीर नजर आ रहा है। इसी क्रम में गुरुवार को उत्तराखण्ड शासन के अल्पसंख्यक कल्याण सचिव धीराज सिंह गर्ब्याल ने उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय, हल्द्वानी में प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम (PMJVK) के अंतर्गत निर्माणाधीन 6 स्कूलों का स्थलीय निरीक्षण किया।करीब 55 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे इन शैक्षिक संस्थानों की समीक्षा के दौरान सचिव गर्ब्याल ने कार्यदायी संस्था के महाप्रबंधक को सख्त निर्देश [more…]
