Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में काॅर्डिलाॅजी विभाग ने किया अल्टामाॅर्डन डीवीटी प्रोसीजर

देहरादून। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के काॅर्डियोलाॅजी विभाग मंे एक महिला मरीज़ का अत्याधुनिक प्रोसीजर हुआ। है। पैर और फेफड़ों के खून के थक्के के इलाज के लिए पेनुम्ब्रा अत्याधुनिक तकनीक (लाइटनिंग फ्लैश) का उपयोग कर महिला मरीज़ का सफल उपचार किया गया। डीप वेन थ्राॅम्बोसिस (डीवीटी) प्रोसीजर के द्वारा 65 वर्षीय महिला के पांव की नसों से थ्राॅम्बोसिस निकाला गया। प्रोसीजर के बाद महिला स्वस्थ है और उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया है। काबिलेगौर है कि देहरादून निवासी 65 वर्षीय महिला को पैरों में भारी सूजन और असहनीय दर्द की शिकायत थी। पैर और फेफड़ों में खून के थक्के [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

गोर्खा संघ चन्द्रबनी के स्थापना दिवस पर झंडारोहण

देहरादून। हर वर्ष की भांति आज भी संसारी माता मंदिर प्रांगण में अध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार राई और उपाध्यक्ष राज कुमार गुरुंग ने गोर्खा संघ के सदस्यों की मौजूदगी में झंडा फहराया। सभी ग्रामवासियों ने राष्ट्रगान और गोर्खा संघ का गीत गाया। सचिव विष्णु प्रसाद गुरुंग ने संघ के संस्थापक स्व. तुलबीर थापा, शहीद बिशन सिंह गुरुंग और शहीद शिशिर मल्ल को याद करते हुए गोर्खा संघ के इतिहास के बारे में बताया। बुदिसरा पवार ने देशभक्ति के गीत सुनाए। मंदिर समिति की सचिव विनीता गुरुंग के पुत्र मास्टर वृद्धांश गुरुंग ने पर्यावरण संरक्षण पर आधारित पेड़ ही जीवन है़… कविता [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

गढ़वाल विश्वविद्यालय के नवनियुक्त DSW  प्रो. गुसांई ने संभाला कार्यभार 

श्रीनगर। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विवि के नवनियुक्त अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. ओम प्रकाश सिंह गुसांई ने शनिवार को कार्यभार ग्रहण कर लिया है। इस दौरान उन्होंने छात्र संघ पदाधिकारियों की बैठक भी ली। प्रो. गुसांई ने कहा कि गढ़वाल विवि के भीतर शैक्षणिक महौल बनान और छात्रों की मूलभूत सुविधाओं में सुधार  उनकी प्राथमिकताओं में है। उन्होंने कहा कि जल्द ही गढ़वाल विवि में छात्र संघ समारोह सहित वार्षिकोत्सव मनाया जायेगा।  इसको लेकर  3 मार्च को छात्रसंघ पदाधिकारियों से वार्ता की जायेगी। होली के बाद छात्र संघ समारोह कराने का पूरा प्रयास रहेंगा। प्रो. गुसांई ने बताया कि दो [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री ने माणा पास स्थित घटना स्थल का किया हवाई निरीक्षण

चमोली। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी प्रातः 10ः30 बजे करीब ज्योर्तिमठ पहुंचे। उन्होंने रेस्क्यू अभियान का जायजा लिया और एवलांच की चपेट में आए घायलों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। इसके बाद उन्होंने जिलाधिकारी से रेस्क्यू अभियान की जानकारी ली। प्रात 11 बजे मुख्यमंत्री ने घटना स्थल का हवाई निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि 55 में से 47 लोगों को रेस्क्यू किया जा चुका है। बाकी 8 लोगों को निकालने के लिए रेस्क्यू अभियान चल रहा है। जो लोग रेस्क्यू किए गए हैं उनको जोशीमठ लाया जा रहा है। सभी का उपचार किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने घायलों [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड के इस जिले में कल बंद रहेंगे स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र

चमोली। चमोली में बारिश और बर्फबारी को देखते हुए आंगनबाड़ी केंद्रों के 1 से 8 तक के सभी विद्यालयों में जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने कल एक मार्च 2025 को एक दिन काअवकाश किया घोषित।

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड की समृद्ध विरासत को संजो रही ‘साईं सृजन पटल’ पत्रिका : डा.हर्षवंती बिष्ट

देहरादून। अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित पर्वतारोही व सुप्रसिद्ध पर्यावरणविद डा.हर्षवन्ती बिष्ट ने अपने आवास बसंत विहार में ‘साईं सृजन पटल’ के सातवें अंक का विमोचन किया। पत्रिका के नियमित प्रकाशन पर उन्होंने संपादक मण्डल को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि इस पत्रिका के माध्यम से उत्तराखंड की संस्कृति और समृद्ध विरासत को पाठकों के सम्मुख लाने का सराहनीय कार्य किया जा रहा है। पत्रिका में संकलित सामग्री अपने आप में सृजनात्मकता और रोचकता को समेटे हुए है। जीवन में कठिन संघर्ष से आगे बढ़ी प्रतिभाओं को पत्रिका में यथोचित सम्मान और स्थान दिया गया है। उत्तराखंड के धार्मिक व साहसिक [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

SGRRU के स्कूल ऑफ यौगिक साइंस एंड नेचुरोपैथी में योग विशेषज्ञों ने किया मंथन

देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में स्कूल ऑफ यौगिक साइंस एंड नेचुरोपैथी कि द्वारा भारतीय दार्शनिक अनुसंधान परिषद, शिक्षा विभाग, नई दिल्ली के सहयोग से एक दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। यह संगोष्ठी दर्शन शास्त्र, विज्ञान और प्रौद्योगिकी के आपसी संबंधों पर केंद्रित रही।विश्वविद्यालय के प्रेसीडेंट श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने संगोष्ठी के आयोजकों को शुभकामनाएँ प्रेषित की। विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. डॉ कुमुद सकलानी , कुलसचिव प्रो. डॉ लोकेश गंभीर ने संगोष्ठी के लिए शुभकामनाएँ प्रेषित की। इस अवसर पर मुख्य अतिथि एवं प्रमुख वक्ताओं को सम्मानित भी किया गया। इसके बाद योग के छात्रों [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

SSP एसटीएफ के पीआरओ विपिन बहुगुणा इंस्पेक्टर पद पर प्रमोट

देहरादून। उत्तराखण्ड पुलिस मुख्यालय ने कल गुरुवार प्रदेश में अलग-अलग जनपदों में सेवाएं दे रहे 32 उप निरीक्षकों के निरीक्षक पद पर पदोन्नत किया। एसटीएफ में नियुक्त उपनिरीक्षक विपिन बहुगुणा, जो एसटीएफ में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के पीआरओ की भी जिम्मेदारी देख रहे हैं, को भी निरीक्षक पद पर पदोन्नति मिलाी है। शुक्रवार को एसटीएफ कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने निरीक्षक पद पर पदोन्नत विपिन बहुगुणा को पुलिस उपाधीक्षक आरबी चमोला, अंकुश मिश्र एवं अन्य ऑफिसर्स की मौजूदगी में स्टार पहनाए।  

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

माणा हादसाः रेस्क्यू कार्य युद्ध स्तर, 32 लोगों को सुरक्षित निकाला

बद्रीनाथ। चमोली जनपद में बदरीनाथ धाम से 6 किलोमीटर आगे हिमस्खलन में फंसे लोगों के रेस्क्यू हेतु युद्ध स्तर पर राहत एवं बचाव कार्य जारी है।आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार शाम 5 बजे तक 32 लोगों को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया गया है। शेष 25 लोगों को निकालने की कार्रवाई गतिमान है।

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

हिमस्खलन में फंसे मजदूरों को सुरक्षित निकालना प्राथमिकता- मुख्यमंत्री

सीएम बोले-श्रमिकों को बचाने के लिए जो संभव होगा, वह किया जाएगा एमआई-17 से रेस्क्यू के लिए वायु सेना को भेजा पत्र कहा-रेस्क्यू अभियान की स्वयं कर रहा हूं मॉनीटरिंग देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चमोली जिले में बदरीनाथ धाम से 06 किलोमीटर आगे हिमस्खलन (एवलांच) में फंसे श्रमिकों को निकालने के लिए युद्धस्तर पर राहत और बचाव कार्य संचालित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने आपदा प्रबंधन विभाग के अधिकारियों तथा जिलाधिकारी चमोली से राहत और बचाव कार्यों की जानकारी ली तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, आईटीबीपी, बी0आर0ओ0, आर्मी, मेडिकल तथा स्थानीय प्रशासन की [more…]