Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

दर्दनाक: बी.टेक का छात्र यमुना नदी में डूबा

विकासनगर। कटापत्थर में यमुना नदी में नहाते समय एक युवक नदी में डूब गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। मृतक मूल रुप से मुजफ्फर नगर का रहने वाला था। 21 वर्षीय सत्यम पुत्र श्यामवीर निवासी पुरवालियान मुजफ्फरनगर आज परिजनों के साथ कटापत्थर में यमुना नदी में नहाते समय डूब गया। स्थानीय पुलिस, जल पुलिस तथा एसडीआरएफ की मदद से सत्यम को नदी से बाहर निकाला गया और सरकारी अस्पताल विकासनगर ले जाया गया, जहां डाॅक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनो के सुपुर्द कर दिया। मृतक मूल [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

MDDA ने 150 बीघा अवैध प्लॉटिंग की ध्वस्त

देहरादून। मसूरी रोड के पुरकुल गांव में विक्रम सिंह द्वारा लगभग 40 से 50 बीघा भूमि पर अवैध प्लाटिंग की जा रही थी, जिसे एमडीडीए की टीम ने रोकते हुए जेसीबी के माध्यम से ध्वस्त कर दिया। इसके अलावा एक अन्य प्रकरण में मसूरी रोड के पास पुरकुल गांव में राज सेठी द्वारा लगभग 100 बिघा भूमि को समतल कर प्लाटिंग की जा रही थी, जहां भी प्राधिकरण ने कड़ी कार्रवाई करते हुए प्लाटिंग का ध्वस्तीकरण किया। कार्यवाही में सहायक अभियंता शैलेन्द्र सिंह रावत, अवर अभियंता उमेश वर्मा, सुपरवाइजर सत्यनारायण भट्ट तथा पुलिस बल की उपस्थिति रही।

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

प्राइवेट स्कूलों को अनिवार्य रूप से करना होगा RTE का पालन

देहरादून। सूबे में शिक्षा का अधिकार अधिनियम का पालन न करने वाले शिक्षण संस्थानों पर ठोस कार्रवाई की जायेगी। इसके लिये सभी जनपदों के मुख्य शिक्षा अधिकारियों को अपने-अपने जनपदों में सभी निजी विद्यालयों से आरटीई के तहत होने वाले प्रवेश विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर महानिदेशालय को उपलब्ध कराने के निर्देश दिये गये हैं। साथ ही मुख्य शिक्षा अधिकारी अपने-अपने जनपदों में सरकारी स्कूलों के साथ ही निजी स्कूलों का निरीक्षण कर जरूरी मानकों पर खरा न उतरने वाले शिक्षण संस्थानों के विरूद्ध विभागीय कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे। सूबे के विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने आज अपने शासकीय [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

स्थानीय संसाधनों के सदुपयोग, स्वरोज़गार और महिला सशक्तिकरण से ही विकास संभव: त्रिवेन्द्र

जयहरीखाल(पौड़ी गढ़वाल)। देवभूमि विकास संस्थान एवं पर्यटक गृह आवास उद्यम सहकारी समिति के संयुक्त तत्वावधान में आज बुधवार को पौड़ी गढ़वाल के जयहरीखाल ब्लॉक में “अपने हाथों – अपने विकास” विषय पर संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य स्थानीय उद्यमशीलता, स्वरोज़गार तथा नवाचार को प्रोत्साहित करना और युवाओं व महिलाओं को आत्मनिर्भरता की दिशा में प्रेरित करना था। मुख्य अतिथि हरिद्वार से सांसद त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने उद्घाटन संबोधन में कहा कि स्थानीय संसाधनों के सदुपयोग, नवाचार, स्वरोज़गार और महिला सशक्तिकरण के ज़रिए ही वास्तविक विकास संभव है। कार्यक्रम की अध्यक्षता विकास खंड जयहरीखाल के ब्लॉक प्रमुख [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री ने मैराथन को दिखाई हरी झंडी, खुद भी दौड़कर युवाओं का बढ़ाया उत्साह

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को पवेलियन ग्राउण्ड में “अहिल्या स्मृति मैराथन” एक विरासत-एक संकल्प कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने स्वयं भी युवाओं के साथ मैराथन में दौड़कर सबका उत्साहवर्धन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन समाज में जागरूकता और एकता लाने के साथ स्वस्थ समाज का भी निर्माण करते हैं। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, महामंत्री (संगठन) अजेय कुमार, मेयर सौरभ थपलियाल, महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल, विधायक भरत चौधरी, दायित्वधारी अनिल डब्बू, श्याम अग्रवाल, हेम बजरंगी, भाजपा युवा मोर्चा महानगर अध्यक्ष देवेंद्र [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

स्थानीय उद्योगों को मिलेगा बढ़ावा, भीमताल में जिला उद्योग मित्र की बैठक सम्पन्न

मुख्य विकास अधिकारी अनामिका ने अधिकारियों को दिए निर्देश भीमताल : विकास भवन भीमताल में बुधवार को मुख्य विकास अधिकारी अनामिका की अध्यक्षता में जिला उद्योग मित्र की बैठक आयोजित की गई। बैठक में स्थानीय उद्योगों से जुड़े लंबित मामलों की समीक्षा की गई और उद्योग मित्रों से सुझाव आमंत्रित किए गए। सीडीओ ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी लंबित बिंदुओं की स्थिति की रिपोर्ट 10 दिनों के भीतर अनिवार्य रूप से प्रस्तुत करें। उन्होंने कहा कि किसी भी योजना में लापरवाही नहीं चलेगी और कार्यों की गुणवत्ता सर्वोपरि होनी चाहिए।बैठक के दौरान [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

राज्यपाल से मिले केएमवीएन के एमडी, परियोजनाओं की दी जानकारी

राजभवन नैनीताल में शिष्टाचार भेंट के दौरान पर्यटन विकास पर हुई चर्चा भीमताल : राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से बुधवार को राजभवन नैनीताल में कुमाऊं मंडल विकास निगम (केएमवीएन) के प्रबंध निदेशक विनीत तोमर ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने राज्यपाल को निगम द्वारा संचालित विभिन्न गतिविधियों और पर्यटन से जुड़ी परियोजनाओं की जानकारी दी।भेंटवार्ता के दौरान विनीत तोमर ने बताया कि निगम क्षेत्रीय पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए कई नई योजनाओं पर काम कर रहा है, जिससे स्थानीय रोजगार सृजन के साथ ही राज्य की आर्थिकी को भी [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

धारी विकास खंड में सीडीओ का औचक निरीक्षण

स्वास्थ्य सेवाओं से लेकर पॉलीहाउस तक दिए दिशा-निर्देश मनरेगा से चाय उत्पादन में बढ़ा रोजगार, सीएचसी पदमपुरी में रैफर केसों के नियमित रिकॉर्ड पर जोर भीमताल : मुख्य विकास अधिकारी ने बुधवार को विकास खंड धारी के विभिन्न विभागीय कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। सबसे पहले उन्होंने सीएलएफ ‘दिशा’ का निरीक्षण किया, जहां आउटलेट पर डिस्प्ले सामग्री की पैकेजिंग में सुधार के निर्देश दिए। इसके उपरांत उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पदमपुरी का निरीक्षण किया, जहाँ अभिलेखों में 23 मरीजों का पंजीकरण दर्ज मिला और एक डिलीवरी केस को रैफर किया गया था। इस पर [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

बलियानाला में सुरक्षात्मक कार्यों का सांसद ने किया स्थलीय निरीक्षण

डीपीआर संशोधित कर बढ़ाई गई योजना की लागत केंद्र व राज्य सरकार के सहयोग से तेजी से हो रहा काम भीमताल : नैनीताल शहर के बलियानाला क्षेत्र में दशकों से जारी भू-स्खलन की समस्या से निजात दिलाने के लिए सरकार ने युद्धस्तर पर कार्य शुरू कर दिया है। बुधवार को सांसद और पूर्व केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट ने बलियानाला में चल रहे सुरक्षात्मक कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया और कार्य की प्रगति पर संतोष जताया। सांसद भट्ट ने सेक्शन-A में स्थित विभिन्न बेंच (El 1880, El 1866, El 1852) पर [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

राज्यपाल से सीडीओ नैनीताल ने की शिष्टाचार भेंट

महिला समूहों और होम स्टे पर हुई चर्चा भीमताल : राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से मंगलवार को राजभवन नैनीताल में जनपद नैनीताल की मुख्य विकास अधिकारी अनामिका ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान जिले में चल रहे विकास कार्यों, महिला स्वयं सहायता समूहों की गतिविधियों तथा पर्यटन को बढ़ावा देने के प्रयासों पर चर्चा हुई। सीडीओ ने राज्यपाल को अवगत कराया कि जनपद में सक्रिय महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा तैयार उत्पादों की ब्रांडिंग और मार्केटिंग के लिए विभिन्न विभागीय योजनाओं के तहत प्रयास किए जा रहे हैं। इस पर राज्यपाल [more…]