Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

शी फॉर स्टेम के तहत हर जनपद में 5 छात्राओं को प्रदान की जाएगी छात्रवृत्ति

देहरादून मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अंतर्राष्ट्रीय महिला एवं बालिका विज्ञान दिवस के अवसर पर उत्तराखण्ड तकनीकी विश्वविद्यालय  सुद्धोवाला में आयोजित ‘शी फॉर स्टेम उत्तराखण्ड’ कार्यशाला में  ‘शी फॉर स्टेम’  विशिष्ट कार्यक्रम के माध्यम से प्रदेश की 20 प्रतिभाशाली बेटियों को 50-50 हजार रुपये की छात्रवृत्ति प्रदान की। मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि शी फॉर स्टेम के तहत हर जनपद में पांच छात्राओं को छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। मुख्यमंत्री ने  यह भी घोषणा की कि  स्टेम हेतु स्टार्टअप आरंभ करने के लिए में छात्राओं को वित्तीय संसाधन उपलब्ध कराए जाएंगे। महिला प्रौद्योगिकी केंद्रों में स्वयं सहायता समूहो को जोड़ा जाएगा। [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

धामी कैबिनेट में 6 महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मुहर

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में बुधवार को सचिवालय में हुई कैबिनेट की बैठक में 6 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। इनमें सबसे अहम मुद्दे वन विभाग के दैनिक कर्मियों को न्यूनतम मानदेय, बोनस एक्ट, ईएसआई में डॉक्टर्स के पदों पर मंजूरी और सूक्ष्म खाद्य योजना से संबंधित हैं। कैबिनेट ने एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स में एक पुलिस उपाधीक्षक, दो ड्रग निरीक्षक, एक निरीक्षक, दो उपनिरीक्षक, चार मुख्य आरक्षी और आठ आरक्षी, दो आरक्षी चालक समेत कुल 22 पद सृजित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स का गठन 2022 में किया गया [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार अभियान के तहत रामनगर में बहुउद्देशीय शिविर आयोजित

183 शिकायतें दर्ज, अधिकांश का मौके पर निस्तारण—जिलाधिकारी भीमताल। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशानुसार आम जनमानस को केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ एक ही स्थान पर उपलब्ध कराने तथा समस्याओं के त्वरित निस्तारण के उद्देश्य से जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार अभियान के तहत बुधवार को उत्कृष्ट पीएनजी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रामनगर में बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की अध्यक्षता जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने की।शिविर में बिजली, सड़क, पेयजल, पार्किंग, कूड़ा निस्तारण, अतिक्रमण, सिंचाई सहित विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 183 शिकायतें दर्ज की गईं, [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

विज्ञान में महिलाओं और लड़कियों के अंतरराष्ट्रीय दिवस पर विधिक साक्षरता शिविर आयोजित

किशोरावस्था, समानता का अधिकार व पॉक्सो कानून की दी गई जानकारी भीमताल। विज्ञान में महिलाओं और लड़कियों के अंतरराष्ट्रीय दिवस के अवसर पर राजकीय बालिका इंटर कॉलेज बेतालघाट में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल के दिशा-निर्देशों एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण/जिला न्यायाधीश प्रशांत जोशी के निर्देशन में आयोजित किया गया। शिविर का आयोजन सिविल जज (सीडी)/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल पारुल थपलियाल द्वारा चिकित्सा विभाग व पुलिस विभाग के सहयोग से किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ छात्राओं द्वारा स्वागत गीत की [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

औचक निरीक्षण में खुली निर्वाण नशा मुक्ति केंद्र की पोल, आयुक्त ने लाइसेंस निरस्त करने के दिए निर्देश

नियमों की अनदेखी, मरीजों से वसूली और महिलाओं को अवैध रूप से रखने पर कड़ी कार्रवाई भीमताल । आयुक्त/सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत ने बुधवार को हीरानगर स्थित निर्वाण नशा उन्मूलन एवं पुनर्वास केंद्र का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान केंद्र में गंभीर अनियमितताएं पाए जाने पर आयुक्त ने तत्काल प्रभाव से नशा मुक्ति केंद्र का लाइसेंस निरस्त करने के निर्देश अपर मुख्य चिकित्साधिकारी (एसीएमओ) को दिए।निरीक्षण में सामने आया कि नशा मुक्ति केंद्र में गाइडलाइन के विपरीत ऐसे लोगों को भी रखा गया था जो नशे के आदी नहीं थे और अन्य बीमारियों [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

हर्बल रंगों से आत्मनिर्भरता की नई पहचान, बसंती राणा बनीं महिला सशक्तिकरण की मिसाल

वैष्णवी स्वयं सहायता समूह ने होली पर बढ़ाई प्राकृतिक रंगों की तैयारी भीमताल। होली पर्व को लेकर जहां बाजार रंगों से सजने लगे हैं, वहीं वैष्णवी स्वयं सहायता समूह की महिलाएं प्राकृतिक हर्बल रंगों के निर्माण में जुटी हैं। समूह की संचालिका बसंती राणा के नेतृत्व में तैयार किए जा रहे ये रंग आत्मनिर्भरता और महिला सशक्तिकरण की नई कहानी लिख रहे हैं।फूलों, पालक, गाजर और चुकंदर से बनाए जा रहे प्राकृतिक रंग पर्यावरण के अनुकूल होने के साथ-साथ त्वचा के लिए भी सुरक्षित और रासायनिक मुक्त हैं। यही वजह है कि इन हर्बल [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

जल जीवन मिशन की समीक्षा बैठक सम्पन्न

पेयजल व्यवस्थाएं सुदृढ़ करने व होटलों की बोरिंग की संयुक्त जांच के निर्देश भीमताल। मुख्य विकास अधिकारी/उपाध्यक्ष, जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की अध्यक्षता में मंगलवार को जल जीवन मिशन की प्रगति एवं व्यवस्थाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में अधिकारियों को पेयजल आपूर्ति को सुदृढ़ करने, योजनाओं की गुणवत्ता सुनिश्चित करने तथा बोरिंग से जुड़े मामलों की जांच के निर्देश दिए गए।मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि जनपद के कई होटलों में केंद्र सरकार की इकाई सीपीसीबी से अनुमति लेकर सीधे बोरिंग किए जाने की जानकारी सामने आई है। इस पर [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

अंतर-राज्य युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम – तृतीय दिवस

भीमताल । मेरा युवा भारत नैनीताल, युवा कार्य एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा 9 से 13 फरवरी 2026 तक हर्मिटेज, यूजीसी–एमएमटीटीसी, कुमाऊँ विश्वविद्यालय, नैनीताल में आयोजित अंतर-राज्य युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम के तृतीय दिवस की गतिविधियाँ उत्साह, अनुशासन एवं सांस्कृतिक सौहार्द से भरपूर रहीं।इस कार्यक्रम में बिहार राज्य के पाँच जिलों—पटना, बेगूसराय, मुजफ्फरपुर, वैशाली एवं समस्तीपुर—से कुल 37 युवा प्रतिभागी भाग ले रहे हैं। प्रत्येक जिले से 7-7 प्रतिभागियों का चयन किया गया है। इनके साथ दो एस्कॉर्ट—मुजफ्फरपुर से चंदन एवं वैशाली से श्वेता—भी उपस्थित हैं, जो प्रतिभागियों के समन्वय एवं मार्गदर्शन में सक्रिय [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

छिडाखान–तल्ली पोखरी मोटर मार्ग के डामरीकरण को 6.20 करोड़ की स्वीकृतिग्रामीणों को राहत, टेंडर प्रक्रिया शुरू—विधायक राम सिंह कैड़ा

भीमताल। ओखलकांडा ब्लॉक के छिडाखान से तल्ली पोखरी तक मोटर मार्ग के सुधारीकरण एवं डामरीकरण कार्य के लिए 6 करोड़ 20 लाख रुपये की स्वीकृति मिल गई है। विधायक राम सिंह कैड़ा ने बताया कि मार्ग के डामरीकरण हेतु टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है और शीघ्र ही कार्य प्रारंभ होगा।विधायक कैड़ा ने कहा कि उक्त मोटर मार्ग का निर्माण पूर्व में राज्य योजना के अंतर्गत कराया गया था, लेकिन डामरीकरण नहीं होने के कारण ग्रामीणों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। विशेषकर बरसात के दिनों में किसानों [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

राजस्व अधिकारियों पर अभद्रता व भ्रष्टाचार के आरोप, अधिवक्ताओं का एक दिवसीय धरना

सचिव की चेतावनी—दुर्व्यवहार हुआ तो दिया जाएगा करारा जवाब भीमताल। जिला बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने बुधवार को अपनी विभिन्न मांगों के समर्थन में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन कर राजस्व अधिकारियों पर अभद्र व्यवहार और भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए। धरने के दौरान अधिवक्ताओं ने अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर कड़ा रोष व्यक्त किया।बार संघ अध्यक्ष ने कहा कि पूर्व में भी अधिकारियों को पत्र के माध्यम से समस्याओं से अवगत कराया गया था, लेकिन स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ। एसोसिएशन के सचिव दीपक रूवाली ने आरोप लगाया कि जिले के अधिकारी अधिवक्ताओं के साथ [more…]