Category: उत्तराखण्ड
इस केटेगरी में आप उत्तराखण्ड से जुड़े समाचारों को पढ़ सकते हैं
भीमताल-नौकुचियाताल मार्ग के डामरीकरण को ₹2.45 करोड़ मंजूर, बरसात बाद शुरू होगा कार्य
भीमताल। भीमताल से नौकुचियाताल मोटर मार्ग के सुधारीकरण एवं डामरीकरण का रास्ता साफ हो गया है। सड़क के लिए ₹2 करोड़ 45 लाख की स्वीकृति मिल गई है और शासनादेश भी जारी कर दिया गया है। यह जानकारी क्षेत्रीय विधायक एवं मंत्री राम सिंह कैड़ा ने दी। मंत्री कैड़ा ने बताया कि भीमताल-नौकुचियाताल मोटर मार्ग लंबे समय से क्षतिग्रस्त होने के कारण स्थानीय ग्रामीणों और पर्यटकों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। विशेषकर बरसात के दौरान सड़क की स्थिति और अधिक खराब हो जाती थी। ग्रामीणों की मांग पर लोक [more…]
चांफी-पदमपुरी मोटर मार्ग की बदहाली पर कांग्रेस नेता का धरना, 15 दिन में मरम्मत की मांग
भीमताल, 29 जुलाई। चांफी से पदमपुरी तक मुख्य मोटर मार्ग की बदहाल स्थिति को लेकर कांग्रेस नेता मनोज शर्मा ने बुधवार को सड़क पर पानी से भरे गड्ढे में बैठकर एकाकी धरना-प्रदर्शन किया। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले दस वर्षों से मार्ग की खराब स्थिति के कारण क्षेत्र की जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मनोज शर्मा ने कहा कि सड़क की मरम्मत को लेकर कई बार धरना-प्रदर्शन और ज्ञापन के माध्यम से सरकार का ध्यान आकर्षित किया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने दावा किया [more…]
रीप परियोजना से बदली भीमताल की महिलाओं की तस्वीर, मोमबत्ती निर्माण से बनीं आत्मनिर्भर
भीमताल, 29 जुलाई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के “आत्मनिर्भर उत्तराखंड” के विजन को साकार करने में रीप (REAP) परियोजना ग्रामीण महिलाओं के लिए रोजगार और आर्थिक सशक्तिकरण का मजबूत माध्यम बन रही है। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देशन एवं मुख्य विकास अधिकारी अरविंद कुमार पांडे के नेतृत्व में जिले में स्वयं सहायता समूहों को स्वरोजगार से जोड़कर उन्हें स्थायी आजीविका उपलब्ध कराई जा रही है। इसी कड़ी में विकासखंड भीमताल के ज्योलीकोट स्थित उड़ान सीएलएफ से जुड़ी श्रीमती गीता नेगी पिछले दो वर्षों से सफलतापूर्वक मोमबत्ती निर्माण इकाई का संचालन कर रही हैं। उनकी इकाई आज क्षेत्र की कई [more…]
माल रोड पर 1 अगस्त से नो-हॉर्न जोन लागू, उल्लंघन पर ₹1,000 जुर्माना
भीमताल, 29 जुलाई। पर्यटकों की सुविधा और ध्वनि प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए प्रशासन ने नैनीताल की माल रोड को 1 अगस्त से पूरी तरह नो-हॉर्न जोन घोषित कर दिया है। आदेश का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर ₹1,000 का जुर्माना लगाया जाएगा। कुमाऊं आयुक्त एवं सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत ने बताया कि माल रोड पर अत्यधिक शोर-शराबे के कारण पर्यटकों और स्थानीय लोगों को असुविधा होती है। इसी को देखते हुए हॉर्न बजाने पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि स्थानीय लोग इस व्यवस्था से पहले से [more…]
जमरानी बांध परियोजना की धीमी रफ्तार पर सीडीओ सख्त, मलबा निस्तारण और गुणवत्ता पर जताई नाराजगी
भीमताल, 29 जुलाई। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देश पर मुख्य विकास अधिकारी अरविन्द कुमार पांडे ने बुधवार को जमरानी बहुउद्देशीय बांध परियोजना का स्थलीय निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्यों की धीमी प्रगति, मलबा निस्तारण, पुनर्वास, गुणवत्ता नियंत्रण और सामाजिक दायित्व से जुड़े कई मामलों पर उन्होंने नाराजगी जताई और अधिकारियों को समयबद्ध ढंग से कमियां दूर कर कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। निरीक्षण में सामने आया कि मलबा निस्तारण के लिए तीन डंपिंग साइटें चिन्हित हैं, लेकिन वर्तमान में केवल एक का ही उपयोग किया जा रहा है। वहां भी [more…]
आयुक्त के निर्देश पर विरासत दाखिल-खारिज का मामला निस्तारित, रेवती देवी के नाम दर्ज हुई भूमि
भीमताल, 29 जुलाई। कुमाऊं आयुक्त एवं सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत के हस्तक्षेप से विरासत दाखिल-खारिज का लंबित मामला तत्काल निस्तारित कर दिया गया। जनसुनवाई के दौरान प्रस्तुत शिकायत पर कार्रवाई करते हुए तहसील प्रशासन ने संबंधित भूमि श्रीमती रेवती देवी के नाम दर्ज कर दी। बुधवार को ग्राम जंतवालगांव, तहसील एवं जिला नैनीताल निवासी श्रीमती रेवती देवी पत्नी स्वर्गीय जस राम ने आयुक्त दीपक रावत के समक्ष प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि उनके ससुर स्वर्गीय गुमान राम पुत्र पुन राम के नाम ग्राम जंतवालगांव के खाता संख्या-03 की खतौनी में भूमि दर्ज [more…]
बिना पंजीकरण संचालित संस्था पर आयोग सख्त, दो दिन में मांगी रिपोर्ट
भीमताल, 29 जुलाई। उत्तराखंड बाल अधिकार संरक्षण आयोग के सदस्य योगेश रजवार के नेतृत्व में बुधवार को चाइल्ड हेल्पलाइन नैनीताल, बाल कल्याण समिति, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण तथा एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल की संयुक्त टीम ने जिले के विभिन्न स्थानों पर औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण का उद्देश्य बाल संस्थाओं में व्यवस्थाओं और बच्चों की सुरक्षा की स्थिति का आकलन करना था। निरीक्षण के दौरान हल्द्वानी रेलवे स्टेशन के समीप गफूर बस्ती क्षेत्र में संचालित एक गैर-सरकारी संस्था ‘सुचेतना’ का निरीक्षण किया गया। मौके पर मौजूद संस्था की कार्मिक मीना सिंह ने टीम को बताया [more…]
वन गुज्जरों के साथ मनाया गया सेला पर्व, समस्याओं के समाधान का दिया आश्वासन
भीमताल, 29 जुलाई। उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल के अध्यक्ष एवं जिला न्यायाधीश प्रशांत जोशी के आदेश पर बुधवार को पटेलिया खत्ता में वन गुज्जर समुदाय के साथ सेला पर्व मनाया गया। कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव पारुल थपलियाल का वन गुज्जर समुदाय ने पारंपरिक ढंग से स्वागत किया। समुदाय के पैरा लीगल वालंटियर (पीएलवी) ने सेला पर्व के महत्व पर प्रकाश डाला। वहीं समुदाय की सदस्य शेर बनो ने अपनी स्वरचित कविता के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण और पेड़ों के महत्व का [more…]
महिला परिधान सिलाई प्रशिक्षण के लिए आवेदन शुरू, ग्रामीण युवाओं को मिलेगा नि:शुल्क प्रशिक्षण
भीमताल। बैंक ऑफ बड़ौदा-आरसेटी, नैनीताल की ओर से जिले के ग्रामीण क्षेत्रों के 18 से 50 वर्ष आयु वर्ग के इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए 31 दिवसीय नि:शुल्क महिला परिधान सिलाई प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। प्रशिक्षण 1 अगस्त 2026 से शुरू होगा, जबकि 3 अगस्त 2026 तक आवेदन एवं पंजीकरण किए जा सकेंगे। आरसेटी केंद्र (हीरा कुंवर स्कूल के पीछे, कुंवरपुर, गौलापार, हल्द्वानी) में आयोजित होने वाले इस प्रशिक्षण के लिए पूरे नैनीताल जिले से 30 सीटें निर्धारित की गई हैं। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को रहने और भोजन की सुविधा भी [more…]
कालाढूंगी में विकसित भारत-2047 और नशा मुक्त भारत पर छात्रों को किया जागरूक
भीमताल। केंद्रीय संचार, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार की ओर से मंगलवार को पीएम श्री उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज, कालाढूंगी में “विकसित भारत @ 2047” एवं “नशा मुक्त भारत” विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ चित्र प्रदर्शनी के उद्घाटन और दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। दर्जा राज्य मंत्री श्रीमती शांति मेहरा ने फीता काटकर चित्र प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। वहीं क्षेत्रीय विधायक बंशीधर भगत, दर्जा राज्य मंत्री सुरेश भट्ट, ब्लॉक प्रमुख श्रीमती मनीषा जंतवाल तथा नगर पालिका परिषद अध्यक्ष श्रीमती रेखा कत्यूरा ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ [more…]
