Category: उत्तराखण्ड
इस केटेगरी में आप उत्तराखण्ड से जुड़े समाचारों को पढ़ सकते हैं
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत
देहरादून। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के उत्तराखण्ड आगमन पर गुरुवार को जौलीग्रांट एयरपोर्ट में राज्यपाल ले.ज.(से.नि.) गुरमीत सिंह तथा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया। राज्यसभा सांसद एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, पूर्व केंद्रीय मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, डॉ धन सिंह रावत, मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन, पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ, जिलाधिकारी देहरादून सविन बंसल तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने भी राष्ट्रपति का स्वागत किया।
रिखणीखाल करंट हादसे में एक्सियन, SDO और JE सस्पेंड
देहरादून । पौड़ी जनपद के रिखणीखाल ब्लॉक स्थित वड्डाखाल क्षेत्र में बिजली की लाइन पर कार्य करते समय संविदा लाइनमैन की करंट लगने से हुई मृत्यु की घटना को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अत्यंत गंभीरता से लिया है। विधायक महंत दलीप सिंह रावत की शिकायत का संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री ने त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। मुख्यमंत्री के निर्देश पर त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित उपखण्ड अधिकारी चंद्रमोहन, अवर अभियंता शुभम कुमार और अधिशासी अभियंता विनीत कुमार सक्सेना को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। यह निर्णय राज्य में कार्यस्थलों पर सुरक्षा मानकों के पालन [more…]
मुख्यमंत्री ने दी विभिन्न विकास योजनाओं की वित्तीय स्वीकृति
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद देहरादून के पेयजल विभाग के अन्तर्गत सीवरेज कार्यों की 07 योजनाओं हेतु 3147.32 लाख, जनपद उधमसिंह नगर में अमृत 2.0 वॉटर बॉडीज योजनान्तर्गत नगर निकाय दिनेशपुर की 02 योजनाओं के लिए 97 लाख, राज्य आपदा न्यूनीकरण निधि के अन्तर्गत जनपद चमोली के मुख्यालय गोपेश्वर में विकासनगर (हल्दापानी) के निकट कॉलेज गोपेश्वर में भू-धंसाव योजना के कार्य हेतु 778.97 लाख की धनराशि स्वीकृत किये जाने हेतु अनुमोदन प्रदान किया है। मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री सम्पर्क योजना के अन्तर्गत प्रदेश की 13 नई ग्रामीण सड़क योजनाओं के लिए 3382.48 लाख की धनराशि नाबार्ड से वित्त पोषण किये [more…]
सेतु आयोग के जरिए बदलेगा युवाओं और ग्रामीण क्षेत्रों का भविष्य : जोशी
भीमताल : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पहल पर गठित सेतु आयोग राज्य में युवाओं, किसानों और ग्रामीण क्षेत्रों के लिए परिवर्तनकारी मंच बनने की दिशा में तेज़ी से कार्य कर रहा है। यह बात आयोग के उपाध्यक्ष राजशेखर जोशी ने गुरुवार को जिला उद्योग केंद्र, हल्द्वानी में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कही। उन्होंने बताया कि स्टेट इंस्टीट्यूट फॉर एंपावरिंग एंड ट्रांसफॉर्मिंग उत्तराखंड (सेतु आयोग) का उद्देश्य प्रदेश में तकनीक, नवाचार और उद्यमशीलता को बढ़ावा देना है। आयोग ने टाटा ट्रस्ट, बिल गेट्स फाउंडेशन, नैस्कॉम और महिंद्रा सहित कई प्रमुख संस्थाओं के साथ [more…]
परिवहन विभाग का सख्त चेकिंग अभियान
106 वाहनों के चालान, 2 वाहन सीज भीमताल : परिवहन विभाग के प्रवर्तन दलों ने बुधवार को जिलेभर में सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान नियमों का उल्लंघन करने पर 106 वाहनों के चालान किए गए, जबकि एक कार और एक जेसीबी को सीज किया गया। सहायक परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) जितेंद्र संगवान की निगरानी में हल्द्वानी-कालाढूंगी-नैनीताल मार्ग पर अभियान चलाया गया। वहीं, परिवहन कर अधिकारी नंदन प्रसाद द्वारा नैनीताल और गोविंद सिंह द्वारा हल्द्वानी-चोरगलिया मार्ग पर सख्ती से कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान मोटरसाइकिल, कार, टैक्सी, मैक्सी, भारी वाहन, टैक्सी बाइक, बस, ऑटो [more…]
विभागीय उदासीनता पर भड़के ग्रामीण, चेताया जन आंदोलन करेंगे
भीमताल : लोकसभा चुनाव में बहिष्कार की चेतावनी के बाद भी विभागीय अधिकारियों द्वारा अब तक किसी भी मांग पर अमल नहीं किया गया है। ऐसे में नाराज़ ग्रामीणों ने जन आंदोलन की चेतावनी दी है। सूत्रों के अनुसार, लोकसभा चुनाव के दौरान ग्रामीणों द्वारा बहिष्कार की चेतावनी के बाद विभागीय अधिकारियों ने मुख्य विकास अधिकारी कार्यालय में सभी लंबित मांगों को जल्द पूरा करने की शपथ ली थी। इसके बावजूद अब तक जमीनी स्तर पर कोई कार्य प्रारंभ नहीं हुआ है। ग्रामीणों ने बताया कि प्राथमिक उपचार केंद्र, हाई स्कूल कैड़ा गांव का [more…]
कुमाऊं आयुक्त ने की आपदा प्रबंधन और जमीनी विवादों की समीक्षा, अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश
भीमताल : कुमाऊं मंडल के आयुक्त एवं मुख्यमंत्री सचिव दीपक रावत ने बुधवार को कमिश्नरी कार्यालय नैनीताल से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मंडल के सभी जिलाधिकारियों के साथ बैठक कर आपदा प्रबंधन और जमीनी विवादों की स्थिति की गहन समीक्षा की।आयुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि तीन वर्ष से अधिक समय से लंबित जमीनी वादों का प्राथमिकता से निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि संबंधित एडीएम और एसडीएम न्यायालयों का समय-समय पर निरीक्षण भी किया जाए। बैठक के दौरान जिलाधिकारियों ने जानकारी दी कि वादों के निस्तारण की प्रक्रिया तेजी से [more…]
प्रधानमंत्री मोदी के 11 वर्ष पूरे होने पर खनश्यू में सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण पर केंद्रित कार्यक्रम आयोजित
विधायक कैड़ा ने केंद्र सरकार की उपलब्धियों को गिनाया भीमताल : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में बुधवार को खनश्यू में सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण: संकल्प से सिद्धि तक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे विधायक राम सिंह कैड़ा ने केंद्र सरकार की नीतियों और उपलब्धियों को आम जनता के सामने रखा। विधायक कैड़ा ने प्रधानमंत्री मोदी के 11 साल के कार्यकाल को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि यह समयावधि स्वर्णिम अक्षरों में लिखी जाएगी। उन्होंने कहा कि, [more…]
पंचायत चुनाव 2025: मतदाता सूची में नाम जोड़ने, संशोधन और विलोपन के लिए करें आवेदन
ऑनलाइन पोर्टल पर उपलब्ध है मतदाता नामावली, प्रारूप-2, 3 और 4 में कर सकते हैं आवेदन भीमताल : आगामी त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज़ कर दी हैं। मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता में अपर जिलाधिकारी विवेक राय ने जनपदवासियों से अपील की कि वे पंचायत निर्वाचन से पहले मतदाता सूची में अपना नाम अवश्य जांच लें।उन्होंने बताया कि नवीन पंचायत निर्वाचन नामावली तैयार कर ली गई है, जो राज्य निर्वाचन आयोग के पोर्टल secvoter.uk.com.in पर उपलब्ध है। कोई भी व्यक्ति “पंचायत मतदाता खोजें” विकल्प के [more…]
