Category: उत्तराखण्ड
इस केटेगरी में आप उत्तराखण्ड से जुड़े समाचारों को पढ़ सकते हैं
पंचायत चुनाव के लिए भाजपा ने जारी की पर्यवेक्षकों की सूची
देहरादून। भाजपा ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों के लिए विधानसभा वार प्रवासी कार्यकर्ताओ की सूची जारी कर दी है। ये सभी पर्यवेक्षक की भूमिका में जिला पंचायत सदस्य पद के समर्थित प्रत्याशियों के नामों का पैनल बनाएंगे और वहां चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी भी संभालेंगे। पार्टी मुख्यालय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने बताया कि प्रदेशाध्यक्ष महेंद्र भट्ट के निर्देश पर पंचायत चुनावों की अहम जिम्मेदारी वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को सौंपी है। जिसमें विधानसभावार दो दो प्रवासी कार्यकर्ता, पर्यवेक्षक और चुनाव प्रबंधन दोनों का दायित्व संभालेंगे। वे संबंधित क्षेत्र की सभी जिला पंचायत सीटों पर [more…]
पंचायत चुनाव को संगठन विस्तार के उत्सव के रूप में लें कांग्रेसजन : महर्षि
देहरादून। प्रदेश कांग्रेस मीडिया प्रभारी एव मुख्य मीडिया समन्वयक राजीव महर्षि ने उत्तराखंड में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव कराने के निर्णय का स्वागत करते हुए पार्टी कार्यकर्ताओं से इसे संगठन विस्तार के उत्सव की तरह लेने का आह्वान किया है। महर्षि ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा तथा नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने इस चुनाव को पूरी गंभीरता से लड़ कर पार्टी की विचारधारा को जन जन तक पहुंचाने का एक बेहतर अवसर बताया और इसके लिए पार्टी के समर्पित कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर काम करने की जरूरत है। महर्षि ने कहा कि प्रदेश में लंबे समय से पंचायती राज [more…]
उत्तराखंड में पंचायत चुनाव का बिगुल बजा, दो चरणों में होगा मतदान
देहरादून। उत्तराखंड(हरिद्वार जनपद को छोड़कर) में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की अधिसूचना जारी हो गई है। पूरे प्रदेश में दो चरणों, 10 जुलाई और 15 जुलाई को मतदान होगा। जबकि, 19 जुलाई को प्रदेशभर में एक साथ मतगणना होगी। पंचायत चुनाव की अधिसूचना जारी होने के साथ ही आज से (नगरीय क्षेत्रों एवं जनपद हरिद्वार को छोड़कर) आदर्श आचरण संहिता प्रभावी हो गई है, जो चुनाव परिणामों की घोषणा तक प्रभावी रहेगी। शनिवार को प्रेसवार्ता में पंचायत चुनाव कार्यक्रम की जानकारी देते हुए राज्य निर्वाचन आयुक्त सुशील कुमार ने बताया कि 25 जून से 28 जून 2025 तक सुबह 8 बजे [more…]
मुख्यमंत्री ने भराड़ीसैंण से दिया “हर घर योग, हर जन निरोग’’ का संदेश
भराड़ीसैंण। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को भराड़ीसैंण, गैरसैंण स्थित विधानसभा परिसर में 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने इस दौरान योग गुरु पद्मश्री स्वामी भारत भूषण एवं 8 देशों के डेलिगेट्स के साथ योग किया। योग कार्यक्रम का शुभारंभ शंखनाद एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शुरू हुआ। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने योग नीति पर आधारित पुस्तिका का विमोचन करते हुए राज्य में योग नीति का औपचारिक शुभारंभ भी किया। उन्होंने “एक वृक्ष, योग के नाम“ कार्यक्रम के अंतर्गत विधानसभा परिसर में सेब का पौधा भी लगाया। इस दौरान मुख्यमंत्री [more…]
राज्य आंदोलनकारियों को शिक्षा और चिकित्सा में छूट देगा श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय
उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी सम्मान परिषद के उपाध्यक्ष ने श्री दरबार साहिब में टेका मत्था देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय एवम् श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल चिन्हित राज्य आंदोलनकारियों को शिक्षा व उपचार में छूट प्रदान करेगा। राज्य आंदोलनकारियों की परेशानी को देखते हुए श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय ने यह पहल की है। शुक्रवार को राज्य सरकार में उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी सम्मान परिषद के उपाध्यक्ष सुभाष बड़थ्वाल एवं उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी मंच के प्रदेश प्रवक्ता व जिला अध्यक्ष प्रदीप कुकरेती ने श्री दरबार साहिब में मत्था टेका। उन्होंने देहरादून के सज्जादे गद्दीनशीन श्रीमहंत देवेंद्र दास जी महाराज से मुलाकात कर [more…]
मुख्यमंत्री धामी ने विदेशी मेहमानों का भराड़ीसैंण में किया स्वागत
भराड़ीसैंण। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को भराड़ीसैंण, गैरसैंण में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की पूर्व संध्या पर आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए सभी विदेशी राजनयिकों और सुप्रसिद्ध योगाचार्य का स्वागत किया। उन्होंने इस दौरान सभी को प्रतीक चिन्ह और उत्तराखंडी टोपी देकर सम्मानित भी किया। मुख्यमंत्री धामी ने मेक्सिको, फिजी, नेपाल, सूरीनाम, मंगोलिया, लातविया, श्रीलंका और रूस के उपस्थित राजदूत व अन्य उच्चधिकारियों का स्वागत करते हुए कहा कि देवभूमि उत्तराखंड योग और आयुष की वैश्विक राजधानी है। प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी के नेतृत्व और आग्रह पर पूरी दुनिया में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है। 2014 में प्रधानमंत्री जी [more…]
गैरसैंण को वैश्विक पटल पर स्थापित करने की दिशा में मुख्यमंत्री का अहम कदम
गैरसैंण। अब तक केवल विधानसभा सत्र के दौरान खुलने वाला भराड़ीसैंण का विधानसभा भवन इस बार एक ऐतिहासिक क्षण का साक्षी बनने जा रहा है। पहली बार अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर यहां भव्य कार्यक्रम का आयोजन होगा। यह आयोजन मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के दूरदर्शी नेतृत्व और सतत प्रयासों का परिणाम है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर योग दिवस का कार्यक्रम भराड़ीसैंण में हो रहा है। गैरसैंण को ग्रीष्मकालीन राजधानी के रूप में सक्रिय करने की यह मुख्यमंत्री की सार्थक पहल भी है। मुख्यमंत्री ने योग दिवस के कार्यक्रम से भराड़ीसैंण को राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने का [more…]
भराड़ीसैंण की मिट्टी ने जीता विदेशी मेहमानों का दिल
भराड़ीसैंण। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भराड़ीसैंण, गैरसैंण में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में प्रतिभाग करने 8 देशों के राजदूत, उच्चायुक्त,प्रतिनिधि शुक्रवार दोपहर भराड़ीसैंण स्थित विधानसभा परिसर में पहुंचे। भराड़ीसैंण पहुंचते ही विदेशी मेहमानों ने उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण की प्राकृतिक सुंदरता हरियाली से भरी वादियाँ, स्वच्छ वातावरण देखा तो वे सभी अभिभूत नज़र आए। उन्होंने गैरसैंण की तारीफ करते हुए इस क्षेत्र को अद्भुत और हर रूप से समृद्ध स्थल बताया। छोलिया नृत्य और पारंपरिक वाद्य यंत्रों से अतिथियों का स्वागत जब 8 देशों के राजदूत, उच्चायुक्त और प्रतिनिधि भराड़ीसैंण, गैरसैंण पहुंचे, तो उनके स्वागत में उत्तराखंड [more…]
मोरी में देर रात बड़ा हादसा, मकान की दीवार गिरने से एक ही परिवार के चार लोगों की मौत
मोरी। मोरी विकास खंड के अंतर्गत गुरुवार देर रात को मोरा गूजर बस्ती में मकान की दीवार गिरने से बड़ा हादसा हो गया है। हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की मृत्यु हो गईं। घटना गुरुवार रात को दो बजे लगभग की बताई जा रही है। पुलिस, एसडीआरएफ, राजस्व विभाग की टीम द्वारा घटना स्थल पर रेसक्यू कार्य किया जा रहा है। मृतकों के नाम1- गुलाम हुसैन पुत्र अली अहमद (उम्र 26 वर्ष),2- रुकमा खातून पत्नी गुलाम हुसैन (उम्र 23 वर्ष)3- आबिद पुत्र गुलाम हुसैन (उम्र 3 वर्ष)4- सलमा पुत्री गुलाम हुसैन (उम्र 10 माह)
शमन मानचित्रों के लिए प्रत्येक माह में दो बार शमन कैम्प लगाए जाएंः तिवारी
देहरादून। मसूरी देहरादून विकास प्राधिरकण के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने गुरुवार को प्राधिकरण के कार्यों की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने प्राधिकरण क्षेत्रान्तर्गत में मानचित्र शमन हेतु प्रत्येक माह में दो बार शमन कैम्प लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पहला कैम्प ऋषिकेश और दूसरा कैम्प विकास नगर में लगाया जाए। साथ ही अन्य स्थानों पर भी कैम्प लागाए जाएं। वीसी तिवारी ने कहा कि आमजन की सुविधा के लिए कार्यालय में पृथक से एक हैल्प डैस्क स्थापित किया जायेगा, जिसमें मानचित्र स्वीकृति शमन व प्राधिकरण की आवश्यक जानकारी उपलब्ध करायीं जायेगी। उन्होंने लैण्ड पूलिंग तहत भूमि क्रय करने के [more…]
