Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

6 IAS और 4 PCS अधिकारियों का तबादला, विशाल मिश्रा होंगे रुद्रप्रयाग के नए DM

देहरादून। राज्य सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के 6 अधिकारियों का स्थानांतरण किया है। 2018 बैच के आईएएस अधिकारी प्रतीक जैन को हटाकर उन्हीं के बैच के विशाल मिश्रा को रुद्रप्रयाग का जिलाधिकारी बनाया गया है। इसके अलावा 4 पीसीएस अधिकारियों और दो सचिवालय सेवा के अधिकारियों का भी स्थानांतरण किया गया है।

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

दून के व्यवसायी अर्जुन शर्मा हत्याकांड का खुलासा

प्राॅप्रटी के विवाद के चलते आरोपियों ने अर्जुन शर्मा को रास्ते से हटाने के लिए 12 लाख रुपए में तय की थी सुपारी देहरादून। दून पुलिस ने अमरदीप गैस एजेंसी के मालिक अर्जुन शर्मा हत्याकांड का खुलासा कर मृतक की मां समेत तीन साजिशकर्ताओं को गिरफ्तार किया है। अर्जुन शर्मा का अपनी मां और उसके सहयोगियों के साथ सम्पत्ति को लेकर विवाद चल रहा था। तीनों आरोपियों ने अर्जुन शर्मा को रास्ते से हटाने के लिए राणा ब्रदर्स से 12 लाख रुपए में सुपारी तय की थी। पुलिस, राणा ब्रदर्स को बुधवार रात को ही अलग-अलग स्थानों पर हुई मुठभेड़ [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

स्वस्थ पत्रकार, सशक्त लोकतंत्र की बुनियाद

हल्द्वानी मीडिया सेंटर में पत्रकारों के लिए निशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 100 से अधिक ने लिया लाभ भीमताल। पत्रकारों की व्यस्त एवं अनियमित जीवनशैली को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों पर गुरुवार को हल्द्वानी मीडिया सेंटर में एक दिवसीय निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का आयोजन सूचना एवं लोक संपर्क विभाग ने स्वास्थ्य एवं चिकित्सा विभाग के सहयोग से किया।शिविर का निरीक्षण जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल, मुख्य चिकित्सा अधिकारी नैनीताल तथा संयुक्त निदेशक सूचना नितिन उपाध्याय ने किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि स्वस्थ पत्रकारिता ही [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

औचक निरीक्षण में सख्त दिखे सीडीओ, अनुपस्थित कार्मिक का वेतन रोकने के निर्देश

भीमताल । मुख्य विकास अधिकारी अरविन्द कुमार पाण्डे ने गुरुवार को विकास खण्ड हल्द्वानी का औचक निरीक्षण कर कार्यालय व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों व कर्मचारियों को जनहित से जुड़े कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने के सख्त निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान आरईएपी परियोजना कार्यालय में एक कार्मिक के अनुपस्थित पाए जाने पर मुख्य विकास अधिकारी ने कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने मौके पर ही खण्ड विकास अधिकारी को अनुपस्थित कार्मिक का वेतन रोकने तथा स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश दिए।मुख्य विकास अधिकारी ने स्पष्ट किया कि आमजन [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

अर्जुन शर्मा हत्याकांड को अंजाम देने वाले दो बदमाश पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

पूछताछ में दोनों बदमाशों ने अर्जुन शर्मा हत्याकांड को अंजाम देने की बात कबुली देहरादून। अमरदीप गैस एजेंसी के मालिक अर्जुन शर्मा हत्याकांड को अंजाम देने वाले शूटर और उसके सहयोगी को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया है। मुठभेड़ में दोनों बदमाशोें के पैर में गोली लगी है। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बदमाशों से दो देशी तमंचे बरामद हुए हैं। पूछताछ में दोनों बदमाशों ने तिब्बती मार्केट के सामने हुए हत्याकांड को अंजाम देने की बात कबुली है। उल्लेखनीय है कि कल बुधवार सुबह दिनदहाड़े तिब्बती मार्केट के पास स्कूटी सवार दो बदमाशों ने [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

राज्य आन्दोलनकारी और उनके आश्रितों की पेंशन बढ़ी

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखण्ड राज्य आदोलन के दौरान शहीद हुए राज्य आन्दोलनकारियों के आश्रितों की पेंशन प्रतिमाह ₹ 3000 से बढ़ाकर ₹ 5500 रूपये प्रतिमाह, उत्तराखण्ड राज्य आंदोलन के दौरान विकलांग होकर पूर्णत शय्याग्रस्त हुए राज्य आन्दोलनकारियों की पेंशन प्रतिमाह ₹ 20,000 से बढ़ाकर ₹ 30,000 रूपये प्रतिमाह,  उत्तराखण्ड राज्य आंदोलन के दौरान 07 दिन जेल गये अथवा राज्य आन्दोलन के दौरान घायल हुए राज्य आन्दोलनकारियों की पेंशन प्रतिमाह ₹ 6,000 से बढ़ाकर ₹ 7,000 रूपये तथा उत्तराखण्ड राज्य आंदोलन के दौरान जेल गये या घायल श्रेणी से भिन्न अन्य राज्य आन्दोलनकारियों की पेंशन प्रतिमाह ₹ 4500 से [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 5304 मरीजों ने उठाया लाभ

दो हज़ार से अधिक मरीजों ने करवाई निःशुल्क एमआरआई, सीटी स्कैन, अल्ट्रासाउंड व लैब जाॅचें गरीब मरीजों के लिए की गई इस पुनीत पहल के पर मरीजों ने जताया श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल प्रबन्धन का आभार श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल का निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर बना गरीबों के लिए संजीवनी देहरादून। दरबार श्री गुरु राम राय जी महाराज के सज्जादे गद्दीनशीन एवं श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज के जन्मदिवस (प्रकटोत्सव 10 फरवरी) के पावन अवसर पर श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल, देहरादून द्वारा आयोजित विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर हजारों जरूरतमंदों के लिए आशा की किरण बनकर सामने आया। इस सेवा दिवस [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री धामी ने सेन्ट्रियो मॉल में देखी गाय संरक्षण पर आधारित फिल्म ‘गौदान’

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज देहरादून स्थित सेन्ट्रियो मॉल में गाय संरक्षण पर आधारित फिल्म ‘गौदान’ देखी। उन्होंने फिल्म की विषयवस्तु को भारतीय संस्कृति, ग्राम्य जीवन और गौ-संवर्धन की परंपरा से जुड़ा अत्यंत सार्थक एवं प्रेरणादायी प्रयास बताया। मुख्यमंत्री ने कहा कि गाय संरक्षण जैसे महत्वपूर्ण विषय पर आधारित इस फिल्म को राज्य सरकार द्वारा उत्तराखण्ड में टैक्स फ्री किया गया है, ताकि अधिक से अधिक लोग इस फिल्म को देख सकें और गौ संरक्षण के प्रति जागरूकता का व्यापक प्रसार हो सके। फिल्म के निर्माता विनोद कुमार चैधरी सहित पूरी टीम को शुभकामनाएं देते हुए मुख्यमंत्री ने [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

अर्जुन शर्मा हत्याकांड UPDATE: पत्नी ने सास सहित चार लोगों पर दर्ज कराया मुकदमा

देहरादून। अमरदीप गैस एंजेसी के मालिक अर्जुन शर्मा की पत्नी अभिलाषा शर्मा ने अपनी सास सहित चार लोगों पर अपने पति की हत्या का शक जताते हुए डानलवाल पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी तहरीर में अभिलाषा ने कहा है कि उनकी सास का विनोद उनियाल, उनकी पत्नी संगीता उनियाल तथा डॉ खन्ना के साथ पैसों का लेन-देन होता था, जिसका उनके पति अर्जुन शर्मा विरोध करते थे। इसी बात को लेकर उनका अपनी मां से विवाद था। तहरीर में अभिलाषा ने इसी विवाद के [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

गोदियाल ने ’’राजभवन घेराव’’ की तैयारियों लिया अपडेट

देहरादून। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल की अध्यक्षता में बुधवार को प्रदेश मुख्यालय में आयोजित बैठक में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने 16 फरवरी को प्रस्तावित ’’राजभवन घेराव’’ को सफल बनाने के लिए अपने-अपने सुझाव दिए। साथ ही अब तक की गई तैयारियों के बारे में जानकारी दी। कांग्रेस के निवर्तमान प्रदेश मीडिया प्रभारी राजीव महर्षि ने बताया कि उत्तराखंड के जनहित के मुद्दों को लेकर 16 फरवरी 2026 को कांग्रेस पार्टी द्वारा राजभवन घेराव किया जाएगा, जिसमें पार्टी के सभी वरिष्ठ नेतागण, विधायक, पूर्व विधायक, एआईसीसी, पीसीसी सदस्य, प्रदेश पदाधिकारी, अनुषांगिक संगठन, विभाग एवं प्रकोष्ठ के पदाधिकारी एवं राज्यभर [more…]