Category: उत्तराखण्ड
इस केटेगरी में आप उत्तराखण्ड से जुड़े समाचारों को पढ़ सकते हैं
सूर्यानाला में जलस्तर बढ़ने से दो वाहन फंसे, एक व्यक्ति बहा, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
एसडीआरएफ, पुलिस और राहत दल ने किया त्वरित बचाव, यात्री सुरक्षित निकाले भीमताल : लगातार हो रही मूसलाधार वर्षा के चलते सोमवार सुबह करीब 9:38 बजे काठगोदाम-चोरगलिया-सितारगंज हाईवे स्थित सूर्यानाला में अचानक जलस्तर बढ़ने से बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई। तेज बहाव के चलते नाले का पानी हाईवे पर चढ़ गया, जिससे ट्रैफिक जाम की स्थिति बन गई। तेज बहाव के कारण एक यात्री जीप और दो दोपहिया वाहन नाले में फंस गए। इसी दौरान एक दोपहिया वाहन सवार व्यक्ति के बहने की सूचना भी आपदा नियंत्रण कक्ष को प्राप्त हुई। नाले में [more…]
देवखड़ी नाले में अचानक बढ़ा जलस्तर, मॉक ड्रिल के तहत राहत-बचाव कार्य सम्पन्न
जिलाधिकारी ने दिए तत्काल कार्रवाई के निर्देश, जनहानि शून्य भीमताल : लगातार हो रही मूसलाधार वर्षा के चलते सोमवार सुबह करीब 9:15 बजे नैनीताल जनपद के हल्द्वानी तहसील अंतर्गत देवखड़ी नाले में अचानक जलस्तर बढ़ने की सूचना प्राप्त हुई। अतिवृष्टि के कारण शुष्क नाले में जल का प्रवाह तेज हो गया, जिससे बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई। घटना की सूचना मिलते ही जिला आपदा नियंत्रण कक्ष नैनीताल में आईआरएस प्रणाली को सक्रिय कर दिया गया। तहसील स्तर पर भी आपदा प्रतिक्रिया प्रणाली तत्काल क्रियाशील की गई।जिलाधिकारी वंदना सिंह, अध्यक्ष जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण [more…]
हल्द्वानी में 120 बेड के स्टेट कैंसर चिकित्सालय का आयुक्त दीपक रावत ने किया निरीक्षण
39 करोड़ की लागत से बन रहा प्रदेश का सबसे बड़ा अत्याधुनिक कैंसर संस्थान भीमताल : आयुक्त/सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत ने सोमवार को सुशीला तिवारी परिसर में निर्माणाधीन 120 बेड के स्टेट कैंसर चिकित्सालय का निरीक्षण किया। 39 करोड़ रुपये की लागत से तैयार हो रहा यह संस्थान प्रदेश का सबसे बड़ा और अत्याधुनिक कैंसर केंद्र बनने जा रहा है। निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने ओपीडी/ओटी ब्लॉक, वार्ड ब्लॉक, सर्विस ब्लॉक, रेडियो डायग्नोसिस एवं लैब ब्लॉक, साथ ही मौजूदा रेडियोथेरेपी ब्लॉक, न्यूक्लियर मेडिसिन विभाग एवं बायो-मेडिकल वेस्ट ट्रीटमेंट प्लांट का भी जायज़ा लिया। उन्होंने [more…]
भीमताल में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर अधिकारियों का प्रशिक्षण सम्पन्न
71 अधिकारियों ने लिया प्रशिक्षण, सीडीओ ने दिए आचार संहिता पालन के निर्देश भीमताल : त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियों को लेकर सोमवार को विकास भवन सभागार, भीमताल में एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में जिले के आठों विकासखंडों के कुल 71 निर्वाचन अधिकारी एवं सहायक निर्वाचन अधिकारी शामिल हुए।प्रशिक्षण में मुख्य विकास अधिकारी एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) अनामिका ने निर्वाचन की प्रक्रिया से जुड़े विभिन्न चरणों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पहले चरण में प्रत्याशी 2 जुलाई से 5 जुलाई तक नाम निर्देशन पत्र प्राप्त कर [more…]
जिला प्रशासन अलर्ट मोड में, सभी संवेदनशील क्षेत्रों का किया निरीक्षण
जिलाधिकारी ने दिए सतर्कता और त्वरित रिस्पॉन्स के निर्देश, तहसील स्तरीय टीमें जुटीं निगरानी में भीमताल : लगातार हो रही वर्षा और मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट मोड में है। जिलाधिकारी एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) की अध्यक्ष वंदना ने सभी विभागों को सतर्क रहने और आपदा की स्थिति में तुरंत राहत एवं बचाव कार्य प्रारंभ करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने सभी निर्माण एजेंसियों को कहा है कि मार्ग अवरुद्ध होने की स्थिति में तत्काल जेसीबी से रास्ते खोलें और संवेदनशील क्षेत्रों में मशीनें [more…]
जिले के संवेदनशील क्षेत्रों में होगी मॉक ड्रिल
देवखड़ी, सूर्यानाला, लालकुआं व रामनगर क्षेत्र में किया जाएगा आपदा प्रबंधन अभ्यास भीमताल : मानसून के दौरान संभावित आपदाओं से निपटने के लिए राज्यभर में मॉक ड्रिल का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में सोमवार, 30 जून को नैनीताल जिले के हल्द्वानी, रामनगर एवं लालकुआं क्षेत्र के अति संवेदनशील स्थलों पर मॉक अभ्यास (मॉक ड्रिल) किया जाएगा। जिले में आयोजित मॉकड्रिल के संबंध में जानकारी देते हुए अपर जिलाधिकारी प्रशासन विवेक राय ने बताया कि यह मॉक ड्रिल उत्तराखंड आपदा प्रबंधन विभाग के निर्देशानुसार की जा रही है, जिसमें राज्य के पांच [more…]
अगले 24 घंटों के लिए रोकी गई चारधाम यात्रा
उत्तरकाशी। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून द्वारा जारी मौसम पूर्वानुमान एवं भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए एवं गढ़वाल कमिश्नर के निर्देशों के क्रम में जिलाधिकारी ने कहा कि चारधाम यात्रा अगले 24 घंटों के लिए रोक दी गई है। जनपद में तीर्थ यात्रियों को सुरक्षित स्थानों में रुकवाने के निर्देश पुलिस और सम्बंधित एसडीएम को दिए है।
यमुनोत्री के पास बादल फटा, 9 मजदूर लापता
बड़कोट। आज सुबह करीब तीन बजे सिलाई बैंड के पास लैंडस्लाइड से बड़कोट-यमुनोत्री हाईवे बंद हो गया है। भूस्खलन से यहां पर निर्माणाधीन एक होटल को भारी नुकसान पहुंचा है। निर्माणाधीन होटल में काम कर रहे 9 मजदूर लापता बताए जा रहे हैं। पुलिस, एसडीआरएफ और एनडीआरएफ मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य में जुट गए हैं। जिला आपदा प्रबंधन के मुताबिक सिलाई बैंड के पास अतिवृष्टि (भूस्खलन) के कारण यहां निर्माणाधीन एक होटल में काम कर रहे 9 मजदूरों के लापता होने की सूचना है। जबकि, दस मजदूरों को रेस्क्यू कर पालीगाड़ पहंुचा दिया गया है।SDRF, NDRF, राजस्व, [more…]
भीमताल में उप तहसील की मांग तेज़
जनता बोली – कब तक नैनीताल के चक्कर लगाते रहेंगे ! भीमताल : विकास भवन, ब्लॉक कार्यालय, तहसीलदार कैंप ऑफिस सहित कई प्रशासनिक संस्थान होने के बावजूद भीमताल वासियों को जरूरी राजस्व व प्रशासनिक कार्यों के लिए अब भी नैनीताल का रुख करना पड़ रहा है। इससे न केवल समय की बर्बादी होती है, बल्कि आम लोगों की जेब पर भी अतिरिक्त भार पड़ता है। स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं समाजसेवी लगातार यह मांग उठा रहे हैं कि क्षेत्रीय सुविधा और त्वरित प्रशासनिक कार्यों के लिए भीमताल में उप तहसील की स्थापना की जाए। इसी क्रम [more…]
भवन मानचित्र स्वीकृति के लिए 2 जुलाई को लगेगा विशेष शिविर, मौके पर ही मिलेगा निस्तारण
जनसामान्य को राहत देते हुए जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण नैनीताल द्वारा भवन मानचित्रों की स्वीकृति के लिए विशेष शिविर का आयोजन भीमताल : सचिव जिला विकास प्राधिकरण विजयनाथ शुक्ल ने जानकारी देते हुए बताया कि शिविर में नगर निगम हल्द्वानी-काठगोदाम एवं नगर पालिका परिषद रामनगर क्षेत्र में आने वाले भवन मानचित्रों का मौके पर ही परीक्षण कर स्वीकृति प्रदान की जाएगी। उन्होंने बताया कि यह पहल जनसुविधा को ध्यान में रखते हुए की गई है, जिससे लोगों को बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। शुक्ल ने बताया कि शिविर के दौरान जिन प्रकरणों [more…]
