Category: उत्तराखण्ड
इस केटेगरी में आप उत्तराखण्ड से जुड़े समाचारों को पढ़ सकते हैं
मुख्यमंत्री ने कैलाश मानसरोवर यात्रा के पहले दल को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
टनकपुर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को टनकपुर स्थित पर्यटन आवास गृह से कैलाश मानसरोवर यात्रा के पहले दल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने यात्रियों का पारंपरिक रूप से स्वागत किया तथा उत्तराखंड की सांस्कृतिक धरोहर से जुड़े स्मृति चिह्न भेंट किए। मुख्यमंत्री ने 11 राज्यों से आए सभी श्रद्धालुओं से संवाद कर उनका देवभूमि उत्तराखंड में हार्दिक स्वागत किया। मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि कैलाश मानसरोवर की यात्रा करने का सौभाग्य हर किसी को नहीं मिलता, यह केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि आत्मिक और आध्यात्मिक जागरण का मार्ग है। उन्होंने कहा [more…]
मुख्यमंत्री धामी ने बाल संवाद कार्यक्रम में विद्यार्थियों से किया सीधा संवाद
टनकपुर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को पर्यटक आवास गृह, टनकपुर से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से चम्पावत जनपद के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं से बाल संवाद कार्यक्रम के अंतर्गत सीधा संवाद स्थापित किया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यालयों में खेल गतिविधियों की प्रगति की जानकारी प्राप्त करना तथा खिलाड़ियों से उनकी आवश्यकताओं और सुझावों पर चर्चा करना रहा। मुख्यमंत्री ने रा.इ.का. चम्पावत के गौरव, रा.इ.का. पाटी की प्रीति, रा.बा.इ.का. टनकपुर की कंचन, रा.इ.का. चौमेल के सागर एवं रा.बा.इ.का. चम्पावत की मोनिका से बातचीत कर खेल सुविधाओं, संसाधनों और प्रशिक्षण संबंधी जानकारी ली। विद्यार्थियों ने मुख्यमंत्री को बताया कि वे मुख्यमंत्री [more…]
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को सफल कार्यकाल की बधाई
सांसद अजय भट्ट बोले- ऐतिहासिक निर्णयों से प्रदेश ने हासिल की नई ऊंचाईयां भीमताल : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के चार साल के कार्यकाल की पूर्णता पर नैनीताल-उधमसिंह नगर से सांसद और पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दीं। सांसद भट्ट ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड ने अभूतपूर्व प्रगति की है। उन्होंने सरकार द्वारा लिए गए फैसलों की सराहना करते हुए कहा कि भू-कानून में संशोधन, समान नागरिक संहिता (UCC), नकल विरोधी कानून और महिलाओं को 33 [more…]
धामी सरकार का चार साल का कार्यकाल ऐतिहासिक रहा है : विधायक कैड़ा
भीमताल : विधायक राम सिंह कैड़ा ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार का चार वर्ष का कार्यकाल ऐतिहासिक उपलब्धियों से भरा रहा है। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार ने उत्तराखण्ड को नई दिशा दी है और जनकल्याणकारी योजनाओं को जमीनी स्तर तक पहुँचाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। विधायक कैड़ा ने बताया कि भीमताल विधानसभा के चारों ब्लॉकों—ओखलकांडा, धारी, रामगढ़ और भीमताल में सरकार की योजनाओं का लाभ आम जनमानस को मिल रहा है। पुल, सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यटन और रोजगार के क्षेत्र में उल्लेखनीय [more…]
स्कूलों में शैक्षणिक वातावरण सृजित करने के लिए सामूहिक प्रयास जरुरी: डीएम
उत्तरकाशी। उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ उत्तरकाशी की नवनिर्वाचित जिला कार्यकारिणी ने आज जिलाध्यक्ष जयदेव सिंह राणा के नेतृत्व में जिलाधिकारी प्रशांत कुमार आर्य से शिष्टाचार भेंट की। जिलाधिकारी ने विद्यालयों में शैक्षणिक वातावरण सृजित करने के लिये सामूहिक प्रयास किए जाने पर जोर दिया। शिक्षकों ने मुख्य शिक्षा अधिकारी/जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक शिक्षा अमित कोटियाल से भी मुलाकात कर शिक्षकों की समस्याओं पर चर्चा की। मुख्य शिक्षा अधिकारी ने शिक्षकों को आश्वासन दिया कि अगस्त माह में सभी समस्याओं पर तीव्र गति से निस्तारण किया जाएगा। शिक्षकों ने जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक शिक्षा शैलेन्द्र अमोली से भी मुलाकात की। [more…]
संवेदनशील क्षेत्रों में लगने लगे चेतावनी बोर्ड, प्रशासन ने बढ़ाई सतर्कता
भीमताल : जिले में लगातार हो रही बारिश और नदियों के जलस्तर में बढ़ोतरी को देखते हुए प्रशासन अलर्ट मोड में आ गया है। जिलाधिकारी वंदना के निर्देश पर आपदा संभावित क्षेत्रों में सुरक्षा के लिहाज से चेतावनी बोर्ड लगाए जा रहे हैं। नगर निगम, सिंचाई विभाग, जिला पंचायत समेत अन्य संबंधित विभागों की संयुक्त टीमों ने शहर व ग्रामीण क्षेत्रों के नदियों, नालों, गधेरों और तालाबों के किनारे चेतावनी बोर्ड लगाए हैं। इन बोर्डों के माध्यम से लोगों को नदी-नालों के पास जाने से बचने और बारिश के दौरान जलभराव वाले क्षेत्रों में [more…]
नैनीताल जिले में मौसम सामान्य, सभी तहसीलों में बादल छाए
भीमताल : जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण एवं जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र, नैनीताल द्वारा जारी मौसम अपडेट के अनुसार, जिले की सभी तहसीलों में मौसम सामान्य बना हुआ है। अधिकांश क्षेत्रों में हल्के से मध्यम बादल छाए हुए हैं, जबकि मार्गों की स्थिति सामान्य है।तहसीलवार मौसम स्थिति में नैनीताल – बादल छाए, धारी – बादल छाए, हल्द्वानी – हल्के बादल, कैंचीधाम – हल्के बादल, बेतालघाट – हल्के बादल,खनस्यू – बादल छाए,रामनगर – हल्के बादल, कालाढूंगी – हल्के बादल व लालकुआं में हल्के बादल छाये रहे ।जिले में आपदा से संबंधित कोई असामान्य स्थिति नहीं पाई [more…]
हल्द्वानी में अवैध शराब परोसने वालों पर कार्रवाई
तीन पेटियाँ जब्त, दो गिरफ्तार भीमताल : शहर के डेयरी गली (मंगल पड़ाव चौकी के पास) क्षेत्र में अवैध रूप से शराब परोसने वाले रेस्टोरेंट्स पर प्रशासन, नगर निगम और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने सघन प्रवर्तन अभियान चलाया। जांच के दौरान कई प्रतिष्ठानों में बिना लाइसेंस के देसी व विदेशी शराब परोसी जा रही थी, जिसे देख टीम ने तत्काल सख्त कार्रवाई की। छापेमारी के दौरान कई ग्राहक और प्रतिष्ठान संचालक मौके से फरार हो गए, जबकि तीन से अधिक स्थानों से शराब की पेटियाँ बरामद की गईं। मौके से दो प्रतिष्ठान [more…]
ताल में नहाते समय डूबने से दो एयर फोर्स कर्मियों की मौत
भीमताल के मुसाताल में हुई घटना भीमताल । भीमताल ब्लॉक की ग्राम पंचायत चाफी के मुसाताल में नहाते समय डूबने से दो एयरफोर्स कर्मियों की मौत हो गई। पुलिस और स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद रेस्क्यू अभियान कर दोनों के शव बाहर निकाले। सीओ प्रमोद साह ने बताया कि आठ दोस्त घूमने के लिए भीमताल के मुसाताल आए थे। जहां चार दोस्त प्रिंस यादव, साहिल, सौरभ सिंह और बृजेंद्र ताल निवासी बिहार ताल में नहाने गए थे। तभी बीच ताल में पानी गहरा होने से प्रिंस यादव और साहिल डूबने लगे तो [more…]
विभिन्न विकास कार्यों का जिलाधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण
सेफ्टी में लापरवाही पर जताई नाराज़गी भीमताल : जिलाधिकारी वंदना ने गुरुवार को हल्द्वानी क्षेत्र में चल रहे विभिन्न निर्माण एवं सुरक्षात्मक कार्यों का स्थलीय निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने देवखड़ी नाले में वायर क्रेट चेक डैम, चौपुला नहर कवरिंग, रकसिया नाले के चैनलाइजेशन, जीजीआईसी में निर्माणाधीन लाइब्रेरी, फायर स्टेशन के समीप नहर बैरिकेटिंग, गौलापुल और अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में गौला नदी पर हो रहे भूस्खलन रोकथाम कार्यों का जायज़ा लिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने सिंचाई विभाग द्वारा चौपुला क्षेत्र में कराए जा रहे नहर कवरिंग कार्य की [more…]
