Category: उत्तराखण्ड
इस केटेगरी में आप उत्तराखण्ड से जुड़े समाचारों को पढ़ सकते हैं
पंचायत चुनाव को लेकर युवा प्रमोद कुमार का प्रचार तेज
ग्रामीणों का मिल रहा भरपूर समर्थन भीमताल : ब्लॉक धारी में आगामी 24 व 28 जुलाई को होने वाले ग्राम पंचायत चुनाव को लेकर अब प्रत्याशियों ने प्रचार-प्रसार को लेकर पूरी ताकत झोंक दी है। इसी कड़ी में बबियाड (बिरसिग्यां) क्षेत्र से ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए नामांकन करने वाले युवा प्रत्याशी प्रमोद कुमार ने भी अपने प्रचार अभियान को तेज कर दिया है। प्रमोद कुमार लंबे समय से ग्रामीणों के बीच सक्रिय रहे हैं और युवाओं के साथ-साथ महिलाएं और बुजुर्ग भी अब उनके समर्थन में आगे आ रहे हैं। गांव-गांव, घर-घर [more…]
कॉर्बेट रिजर्व में सीएम धामी ने किया पौधरोपण, ‘फाटो जोन’ अब 12 महीने खुला रहेगा
वाइल्डलाइफ टूरिज्म को मिलेगा बढ़ावा भीमताल : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को जिम कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के ढेला एवं फाटो रेंज का दौरा कर ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत फलदार पौधा रोपित किया। सीएम ने अपनी पूज्य माता श्रीमती बिशना देवी के नाम पौधा लगाकर प्रदेशवासियों से अभियान में बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाने की अपील की। मुख्यमंत्री ने कहा कि मानव-वन्यजीव संघर्ष एक बड़ी चुनौती बनकर उभरा है। इसे कम करने के लिए सरकार मानसून काल में प्रदेश के सभी 40 वन प्रभागों में फलदार पौधों का रोपण करेगी, ताकि [more…]
रामनगर में पंचायत चुनाव को लेकर प्रशासन सतर्क, संवेदनशील बूथों पर विशेष व्यवस्था के निर्देश
भीमताल : त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन को शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक संपन्न कराने हेतु प्रशासन द्वारा तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इसी क्रम में रविवार को तहसील सभागार रामनगर में आयोजित समीक्षा बैठक में अपर जिलाधिकारी विवेक राय ने चुनाव से जुड़े अधिकारियों व राजस्व कार्मिकों के साथ तैयारियों की विस्तार से समीक्षा की। अपर जिलाधिकारी ने तहसील क्षेत्र के आपदा संभावित एवं संवेदनशील मतदान केंद्रों की विशेष रूप से जानकारी ली। उन्होंने चुकम, क्यारी, टेढ़ा, पाटकोट सहित अन्य गावों में स्थित ऐसे बूथों की समीक्षा की, जहां बारिश के दौरान नदी-नालों व गधेरों [more…]
मुख्यमंत्री ने केंद्रीय कृषि मंत्री से उत्तराखंड में कृषि संबंधी योजनाओं के क्रियान्वयन में मांगा सहयोग
केन्द्रीय कृषि मंत्री ने की उत्तराखण्ड सरकार द्वारा कृषि एवं ग्रामीण विकास के क्षेत्र में किये जा रहे उत्कृष्ट कार्यों की सराहना नई दिल्ली। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को नई दिल्ली में केंद्रीय कृषि, ग्राम्य विकास एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान से भेंट कर प्रदेश की कृषि एवं उससे जुडी विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन एवं विसतार के संबंध में चर्चा की। मुख्यमंत्री ने राज्य के पर्वतीय एवं मैदानी क्षेत्रों की कृषि एवं बागवानी आवश्यकताओं तथा किसानों की आर्थिक सुदृढ़ता हेतु राज्य सरकार द्वारा तैयार की गई प्रस्तावित योजनाओं पर भी चर्चा की। मुख्यमंत्री ने अवगत कराया [more…]
मुख्यमंत्री धामी ने हाई अल्टीट्यूड अल्ट्रा मैराथन की शुरुआत करने के दिए निर्देश
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सोमवार को मुख्यमंत्री आवास में उच्चस्तरीय बैठक के दौरान अधिकारियों को पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से हाई अल्टीट्यूड अल्ट्रा मैराथन की शुरुआत करने के निर्देश दिए। कुमाऊं क्षेत्र में यह मैराथन गुंजी से आदि कैलाश और गढ़वाल में नीति माणा से लेकर मलारी तक आयोजित की जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि इस आयोजन को वार्षिक पर्यटन कैलेंडर में शामिल किया जाए और हर वर्ष निर्धारित तिथि पर इसका नियमित आयोजन सुनिश्चित किया जाए। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को आपदा प्रबंधन तंत्र को अधिक सशक्त बनाने के साथ ही तय समय पर प्रभावितों [more…]
मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखण्ड रोडवेज के 20 नए वातानुकूलित टैम्पो ट्रेवलर को किया फ्लैग ऑफ
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय से आयोजित एक समारोह में उत्तराखण्ड परिवहन निगम द्वारा संचालित की जा रही 20 नई वातानुकूलित यूटीसी मिनी (टैम्पो ट्रेवलर) का फ्लैग ऑफ किया। इनमें से 10 टैम्पो ट्रेवलर वाहन देहरादून-मसूरी और 10 टैम्पो ट्रेवलर वाहन हल्द्वानी नैनीताल रूट पर चलेंगे। इससे नैनीताल- हल्द्वानी और देहरादून – मसूरी के बीच जाम की समस्या में भी कमी आयेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पहल सफल रही तो, इस तरह की सेवाओं की संख्या और बढ़ाई जायेगी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कैम्प कार्यालय से जीटीसी हेलीपैड तक टैम्पो ट्रेवलर से सफर [more…]
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने जाना राॅटविलर कुत्ते के हमले में गम्भीर घायल महिला का हाल
सोमवार को श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में हाथ का हुआ आपरेशन डाॅक्टरों की राय ऐसे मामलों में संक्रमण का रहता है खतरा प्लास्टिक सर्जरी की पड़ सकती है आवश्यकता देहरादून। खूंखार राॅटविलर कुत्तों के हमले में गम्भीर घायल कौशल्या देवी का उपचार श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में चल रहा है। कुत्तों के हमले में कौशल्या देवी बेहर गम्भीर रूप से घायल हो गई थीं। केबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सोमवार को श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल पहुंचकर महिला के स्वास्थ्य का हाल जाना। उन्होंने महिला का उपचार कर रहे हड्डी रोग विशेषज्ञ डाॅ यश मोहन लाल से बात की। डाॅ यश [more…]
गढ़वाल विश्वविद्यालय का ADMISSION PROSPECTUS जारी
श्रीनगर (गढ़वाल)। हेमवती नदंन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो0 श्रीप्रकाश सिंह ने आज कुलपति सचिवालय सभागार में शैक्षणिक सत्र 2025-26 की प्रवेश विवरणिका (ADMISSION PROSPECTUS) जारी किया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो0 ओ0पी0 गुसाईं, कुलसचिव प्रो0 राकेश ढोड़ी, परीक्षा नियंत्रक प्रो0 जे0एस0 चैहान, एन0ई0पी0 कोर्डिनेटर प्रो0 प्रशान्त कण्डारी, कोर्डिनेटर समर्थ ई0आर0पी0 डा0 प्रीतम सिंह नेगी उपस्थित थे। सत्र 2025-26 हेतु स्नातक कक्षाओं में प्रवेश सी0यू0ई0टी0 के मैरिट के आधार पर दिये जायेंगे, जबकि स्नातकोत्तर स्तर की प्रवेश परीक्षा 14 जुलाई, 2025 से 17 जुलाई, 2025 तक आयोजित की जायेगी। इसके परीक्षा केन्द्र विश्वविद्यालय के तीनों [more…]
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में उमडे़ सहसपुरवासी
देहरादून। शनिवार को श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एण्ड हेल्थ साइंसेज एवम् श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के कम्युनिटी मेडिसिन विभाग के ‘फैमिली एडॉप्शन प्रोग्राम‘ के अन्तर्गत आज सहसपुर, देहरादून में एक निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। यह स्वास्थ्य शिविर जंगलात रोड, सहसपुर स्थित अनीस अहमद प्रधान के घर पर आयोजित किया गया। इस स्वास्थ्य शिविर में श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के मेडिसिन विभाग के डॉ0 अनमोल गोयल व डॉ. दीपा, स्त्री एवम् प्रसूति रोग विभाग की डॉं0 राशि वार्ष्णेय, सर्जरी विभाग के डॉ. उपमन्यु जोशी एवम् शिशु व बाल रोग विभाग के डॉं0 मोहम्मद शाबान व [more…]
डॉ. डीसी पसबोला बने वर्ल्ड हेल्थ आयुष आर्गेनाइजेशन पुणे के मेम्बर
देहरादून।डॉ० डी० सी० पसबोला वर्ल्ड हेल्थ आयुष आर्गेनाइजेशन (WHAO), पुणे, महाराष्ट्र के सदस्य बन गये हैं। आर्गेनाइजेशन के फाउंडर एवं चेयरमैन डॉ राज दीवान एवं नेशनल कार्डिनेटर ज्ञानेश विटकार द्वारा इस सम्बन्ध में डॉ० डी० सी० पसबोला को सदस्यता नियुक्ति पत्र एवं परिचय पत्र, सदस्यता प्रमाणपत्र जारी किया गया है। डॉ० पसबोला ने बताया कि वर्ल्ड हेल्थ आयुष आर्गेनाइजेशन (WHAO), पुणे, महाराष्ट्र आयुर्वेद योग यूनानी सिद्धा एवं होम्योपैथी को उन्नत करने के लिए समर्पित एक संस्था है।
