Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड के कराटे चैंपियन्स को किया सम्मानित

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को नई दिल्ली में राज्य के तीन होनहार कराटे चैंपियन्स को सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि सम्मानित किए जा रहे सभी प्रतिभाशाली खिलाड़ी राज्य के उज्ज्वल भविष्य की नींव हैं। उन्होंने कहा, इन खिलाडियों ने अपनी खेल प्रतिभा से अपने माता-पिता के  साथ ही उत्तराखंड का मान भी बढ़ाया है। तीनों खिलाड़ियों अनामिका, मैत्री व क्रियांश ने 5-6 जुलाई 2025 को कोलंबो, श्रीलंका में आयोजित 9वीं साउथ एशियन कराटे चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए  रजत, कांस्य व कांस्य पदक जीते है, मुख्यमंत्री ने इन खिलाडियों के उज्जवल भविष्य की  कामना [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में भू उपयोग उल्लंघन के मामलों में कार्रवाई, 3.006 हेक्टेयर भूमि राज्य सरकार में निहित

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर प्रदेश में भू अधिनियम की विभिन्न धाराओं के अंतर्गत प्रदान की गई भूमि क्रय की अनुमति के सापेक्ष भू उपयोग उल्लंघन के मामलों में तेजी से कार्यवाही गतिमान है। राज्य में उत्तराखंड भूमि अधिनियम की धारा 154 (4) (3) क के अंतर्गत कुल 532 प्रकरणों पर भूमि क्रय की अनुमति प्रदान की गयी है जिसके सापेक्ष भू उपयोग उल्लंघन के 88 मामले सामने आए हैं ऐसे उल्लंघन के 42 प्रकरणों पर धारा 166-167 के तहत वाद दायर किए गये हैं। जबकि अधिनियम की धारा 154 (4) (3) ख के तहत दी गई [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

परिवहन विभाग का सघन चेकिंग अभियान: 140 वाहनों के चालान, 09 वाहन सीज

हेलमेट, फिटनेस, परमिट और ओवरलोडिंग जैसे मामलों में हुई कार्रवाई, हल्द्वानी और नैनीताल क्षेत्र में चला अभियान भीमताल : उत्तराखंड परिवहन विभाग द्वारा सड़क सुरक्षा और नियमों के सख्त पालन को लेकर मंगलवार को सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान 140 वाहनों के चालान किए गए, जबकि ऑटो, ई-रिक्शा, टैक्सी और पिकअप समेत कुल 09 वाहनों को सीज किया गया।यह प्रवर्तन कार्रवाई सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी श्री जितेंद्र सांगवान के निर्देशन में की गई, जिसमें टैक्स चोरी, फिटनेस व परमिट उल्लंघन, एसओपी का अनुपालन न करना, हेलमेट व सीटबेल्ट न पहनना, ओवरलोडिंग, और [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

रामगढ़ में हार्टी टूरिज्म को मिलेगी नई उड़ान: सांसद अजय भट्ट

सेब बागानों के सौंदर्य से सजेगा पर्यटन, स्थानीयों को मिलेगा रोज़गार भीमताल : उत्तराखंड में अब हार्टी टूरिज्म (बागवानी पर्यटन) को नई पहचान देने की दिशा में ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। मंगलवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद अजय भट्ट ने रामगढ़ स्थित सेब बागान का निरीक्षण कर चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा की। सांसद भट्ट ने कहा कि हार्टी टूरिज्म पर्यटकों को प्राकृतिक सुंदरता और बागवानी अनुभव से जोड़ने का एक अनूठा माध्यम बनेगा। इससे स्थानीय युवाओं को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे और कृषि आधारित स्वरोजगार को बढ़ावा मिलेगा। [more…]

उत्तराखण्ड

रेलवे स्टेशन काठगोदाम में 09 जुलाई को होगा आतंकी हमले से निपटने का अभ्यास

“ऑपरेशन सिन्दूर” के तहत जीआरपी करेगी मॉक ड्रिल, सुरक्षा एजेंसियां रहेंगी अलर्ट भीमताल : आतंकी हमले जैसी किसी भी आपात स्थिति से प्रभावी रूप से निपटने और सुरक्षा तैयारियों को परखने के लिए थाना जीआरपी काठगोदाम द्वारा आगामी 09 जुलाई को प्रातः 11:00 बजे रेलवे स्टेशन काठगोदाम में मॉक ड्रिल का आयोजन किया जाएगा। यह अभ्यास “ऑपरेशन सिन्दूर” के तहत किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य संवेदनशील स्थानों पर आतंकी खतरे की स्थिति में त्वरित और समन्वित प्रतिक्रिया सुनिश्चित करना है। मॉक ड्रिल में जीआरपी, रेलवे सुरक्षा बल (RPF), बम निष्क्रिय दस्ते (BDS), एंटी [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

हल्द्वानी को मिली सीवरेज परियोजना की सौगात

सांसद अजय भट्ट ने किया शुभारंभ भीमताल : शहरवासियों को जल्द ही सीवर की समस्या से राहत मिलने जा रही है। मंगलवार को पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री एवं सांसद अजय भट्ट ने हल्द्वानी में 22.57 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली सीवरेज योजनाओं का विधिवत शुभारंभ किया। इस योजना के तहत रानीबाग–काठगोदाम, राजपुरा वार्ड, शिव रत्न केन्द्र (बरेली रोड), हीरानगर, रामपुर रोड और पर्वतीय मोहल्ला क्षेत्रों में लगभग 15 किलोमीटर लंबी सीवर लाइन डाली जाएगी, जिससे शहर के हजारों परिवारों को राहत मिलेगी।सांसद अजय भट्ट ने कहा कि “यह शहरवासियों की लंबे समय [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

कलस्टर योजना के विरोध में उतरे अभिभावक, कहा- भौंरसा इंटर कॉलेज किसी भी कीमत पर बंद नहीं होने देंगे

भीमताल : राजकीय इंटर कॉलेज भौंरसा को कलस्टर योजना के तहत अन्य विद्यालयों में मर्ज करने की कवायद के खिलाफ विरोध तेज़ हो गया है। सोमवार को विद्यालय परिसर में शिक्षक-अभिभावक संघ एवं विद्यालय प्रबंधन समिति की संयुक्त बैठक में सरकार के निर्णय का पुरजोर विरोध किया गया। संघ अध्यक्ष धर्मेंद्र शर्मा ने कहा कि क्षेत्रवासियों की वर्षों की मांग और संघर्ष के बाद वर्ष 2017 में भौंरसा में इंटर कॉलेज की स्थापना हुई थी, जहाँ दूरस्थ क्षेत्र पस्तौला से 50 से अधिक छात्र-छात्राएं पढ़ाई करते हैं। अगर विद्यालय को बंद कर अन्यत्र मर्ज [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

नगर निगम सभागार में ADM ने ली समीक्षा बैठक, मॉनसून से पहले प्रशासन अलर्ट मोड में

92 अधिकारियों को सौंपी गई जिम्मेदारी, जलभराव और अतिक्रमण पर कसी लगाम भीमताल : नैनीताल जिले में संभावित आपदा की स्थिति से निपटने के लिए जिला प्रशासन ने कमर कस ली है। नगर निगम सभागार में सोमवार को अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) विवेक रॉय की अध्यक्षता में नगर निगम और नगर पालिका अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।बैठक में जनपद के 92 अधिकारियों द्वारा किए गए निरीक्षणों की समीक्षा की गई, जिसमें नालियों में अतिक्रमण, कचरे के ढेर और जलभराव जैसी समस्याओं की रिपोर्ट पेश की गई। एडीएम रॉय ने सभी विभागों को [more…]

उत्तराखण्ड

एसडीएम नवाजिश के नेतृत्व में संयुक्त कार्रवाई, नैनीताल के प्रमुख पर्यटन स्थलों से हटाया अतिक्रमण

भीमताल : पर्यटन नगरी नैनीताल में अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। सोमवार को एसडीएम नवाजिश खलिक के नेतृत्व में नगर पालिका, वन विभाग, लोक निर्माण विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। इस दौरान बारहपत्थर, घोड़ा स्टैंड, व्यू पॉइंट, नारायण नगर और सरियाताल क्षेत्र में अवैध रूप से लगाए गए फड़ और ठेलियों को हटाया गया। अभियान के दौरान अधिकारियों ने अतिक्रमणकारियों को कड़ी चेतावनी दी कि यदि भविष्य में दोबारा अतिक्रमण किया गया तो कठोर कार्रवाई की जाएगी। एसडीएम नवाजिश खालिक ने कहा कि नैनीताल [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

विकास की रफ्तार को मिला पार्किंग का साथ

मुख्यमंत्री के नेतृत्व में हल्द्वानी महिला अस्पताल में राहत का रास्ता खुला” भीमताल : उत्तराखंड सरकार की संवेदनशीलता और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में जिले की स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार की दिशा में एक और ठोस कदम उठाया गया है। हल्द्वानी स्थित महिला अस्पताल में 50 बेड के नए भवन के साथ अब पार्किंग सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे मरीजों और तीमारदारों को बड़ी राहत मिलेगी। करीब 10 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इस नए अस्पताल भवन का निर्माण कार्य जोरों पर है। मुख्यमंत्री की विकासशील सोच और शासन [more…]