Category: उत्तराखण्ड
इस केटेगरी में आप उत्तराखण्ड से जुड़े समाचारों को पढ़ सकते हैं
मतदान दिवस पर सिर्फ अधिकृत वाहन का ही करें प्रयोग: अपर जिलाधिकारी
भीमताल : आगामी त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन 2025 की तैयारियों के अंतर्गत आज मेडिकल कॉलेज सभागार, हल्द्वानी में दो पालियों में मतदान अधिकारियों, पीठासीन अधिकारियों, जोनल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेटों को प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान कुल 1047 कार्मिकों को प्रशिक्षण प्राप्त हुआ। प्रशिक्षण सत्र के दौरान अपर जिलाधिकारी विवेक रॉय ने स्पष्ट निर्देश दिए कि मतदान स्थल पर रवानगी एवं मतपेटी जमा करने के लिए केवल जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा निर्धारित वाहन का ही प्रयोग करें। किसी भी परिस्थिति में निजी या अन्य व्यक्ति के वाहन का प्रयोग न करें। उन्होंने कहा कि मतदान [more…]
नैनीताल के 62 ब्रिटिशकालीन नालों में अतिक्रमण की जांच शुरू, डीएम ने 15 दिन में मांगी रिपोर्ट
जीआईएस, ड्रोन और नक्शों के आधार पर होगा सर्वे, संबंधित विभागों की टीम गठित भीमताल : जिलाधिकारी नैनीताल द्वारा शहर के भीतर स्थित ब्रिटिशकालीन 62 नालों में हो रहे अतिक्रमण को लेकर सख्ती बरती जा रही है। इसी क्रम में गुरुवार को एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें डीएम ने सभी संबंधित विभागों को स्पष्ट निर्देश दिए कि अतिक्रमण की 15 दिन में सूची तैयार कर उपलब्ध कराई जाए। बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि नालों पर हो रहे अतिक्रमण को चिन्हित कर शीघ्र अतिक्रमणकारियों की पहचान की जाए। इसके लिए राजस्व विभाग, [more…]
नैनीताल में टैक्सी-बाइक पर चला प्रशासन का डंडा, 25 वाहनों के कटे चालान
एसडीएम नवाजिश खलिक के नेतृत्व में चला सघन अभियान, ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने को लेकर प्रशासन सख्त भीमताल : नैनीताल में अनियंत्रित टैक्सी-बाइक संचालन और नो-पार्किंग की समस्या को लेकर प्रशासन ने सख्ती दिखाई है। एसडीएम नवाजिश खलिक के नेतृत्व में आज एक सघन अभियान चलाया गया, जिसमें कुल 25 वाहनों के चालान किए गए।कार्रवाई के दौरान 15 टैक्सी-बाइक और 10 अन्य वाहन, जो नो-पार्किंग क्षेत्र में खड़े पाए गए, उनके खिलाफ चालान की कार्रवाई की गई। अभियान में पुलिस और परिवहन विभाग की संयुक्त टीम ने भी भाग लिया। एसडीएम खलिक ने बताया कि [more…]
विकास के नाम पर एकजुट हुए प्रत्याशी, कमलेश कैड़ा के पक्ष में उतरे
ओखलकांडा में चुनावी समीकरण बदले, बड़ोन में मिला तीन प्रत्याशियों का समर्थन भीमताल : ओखलकांडा ब्लॉक के बड़ोन क्षेत्र से क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के उम्मीदवार एडवोकेट कमलेश कैड़ा को चुनाव से पहले बड़ा समर्थन मिला है। बड़ोन क्षेत्र से ही क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए नामांकन करने वाली तीन प्रत्याशियों—प्रियंका चिलवाल, यशोदा देवी और मंज्यू बिष्ट—ने एकमत होकर कमलेश कैड़ा को समर्थन देने की घोषणा की है। तीनों प्रत्याशियों ने कहा कि क्षेत्र में विकास कार्यों की आवश्यकता है और ऐसे में एक सशक्त व सक्रिय प्रतिनिधि की जरूरत महसूस की जा [more…]
जियो थर्मल ऊर्जा नीति को धामी कैबिनेट की मंजूरी
देहरादून। पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में बुधवार को आहूत कैबिनेट की बैठक में छह प्रस्तावों को मंजूरी दी। बैठक में जियो थर्मल नीति को मंजूदरी दे दी है। यह नीति प्रदेश में वैकल्पिक ऊर्जा स्रोतों के विकास को बढ़ावा देगी। कैबिनेट ने राज्य में पुलों की क्षमता बढ़ाने के लिए प्रोजेक्ट मैनेजमेंट यूनिट (च्डन्) के गठन को भी मंजूरी दी गई है। इससे प्रदेश में निर्माणाधीन और प्रस्तावित पुलों के निर्माण कार्यों की निगरानी और प्रबंधन में तेजी आएगी। कैबिनेट ने सतर्कता विभाग में 20 नए पद सृजित करने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दे दी है। अब विभाग [more…]
श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति की बोर्ड बैठक में 127 करोड़ का बजट पास
देहरादून। श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति की बोर्ड औपचारिक बैठक अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी की अध्यक्षता में समिति के केनाल रोड कार्यालय सभागार में शुरु हुई ।भगवान श्री बदरीविशाल तथा भगवान श्री केदारनाथ की आरती के साथ बैठक की शुरुआत हुई।बैठक में सर्वप्रथम नवनियुक्त सदस्यों का परिचय हुआ साथ ही पदाधिकारियों तथा सदस्यों का स्वागत किया गया । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन के अनुरूप अब तक सफलतापूर्वक चल चारधाम यात्रा कुशल मार्गदर्शन हेतु प्रदेश सरकार तथा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताया गया। बैठक का संचालन करते हुए बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल ने नवगठित बीकेटीसी की पहली बैठक [more…]
कांग्रेस अनुसूचित जाति की प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार
देहरादून। उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश अध्यक्ष मदन की संस्तुति पर अखिल भारतीय कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के अध्यक्ष राजेन्द्र पाल ने प्रदेश अनुसूचित जाति विभाग की कार्यकारिणी की नियुक्ति है। प्रदेश अध्यक्ष मदन लाल ने अखिल भारतीय कांग्रेसएससी विभाग के अध्यक्ष राजेन्द्र पाल गौतम, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष करन माहरा, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्या, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, पूर्व अध्यक्ष प्रीतम सिंह, गणेश गोदियाल, उपनेता भुवन कापड़ी का धन्यवाद किया है। उन्होंने नवनियुक्त कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को बधाई देते हुए अपेक्षा की है कि आज भाजपा द्वारा जिस तरह से समाज को बांटने का काम [more…]
वरिष्ठ नागरिकों की समस्याएं सुनेंगे जिलाधिकारी: मुख्यमंत्री
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि सरकार वरिष्ठ नागरिकों को गरिमा और संरक्षण प्रदान करने के लिए प्रति प्रतिबद्ध है, इसी क्रम में जिलाधिकारियों को वरिष्ठ नागरिकों की समस्याओं के समाधान के लिए जिला स्तरीय अपीलीय अधिकरण का पीठासीन अधिकारी बनाते हुए, उन्हें संबंधित शिकायतों का निस्तारण करने को कहा गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि वरिष्ठ नागरिकों के अधिकारों की रक्षा के लिए लागू ‘माता-पिता और वरिष्ठ नागरिकों का भरण पोषण और कल्याण अधिनियम 2007 (MWPSC Act, 2007)’ को प्रभावी ढंग से अमल में [more…]
विशेष बच्चों के चेहरों पर मुस्कान लाए श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के डाॅक्टर
अस्पताल की ओर से ईसीजी, ब्लड शुगर, ब्लड प्रैशर की हुईं निःशुल्क जांचें व निःशुल्क दवाईयों का वितरण विशेष बच्चों के साथ एक सौ पांच मरीजों ने उठाया शिविर का लाभ देहरादून। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल, देहरादून के द्वारा चैशायर होम्स, प्रीतम रोड, डालनवाला में एक दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में 105 पुरुष और महिला रोगियों ने निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। शिविर का शुभारंभ चैशायर होम्स के चेयरमैन डॉ. वेद प्रकाश पाठक द्वारा किया गया। उन्होंने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के चेयरमैन श्रीमहंत देवेंद्र [more…]
नंदा देवी राजजात यात्रा की तैयारियों की समीक्षा बैठक में मुख्य सचिव ने दिए अहम निर्देश
पर्यटन, वन विभाग, जिला प्रशासन और संबंधित विभाग पूरी यात्रा का वेस्ट मैनेजमेंट, सेप्टिक मैनेजमेंट और सेनिटेशन मैनेजमेंट प्लान तैयार करें यात्रा की पारंपरिक मौलिकता हर हाल में बनी रहे पर्यटन विभाग यात्रा का डॉक्यूमेंटेशन करते हुए उसकी डॉक्यूमेंट्री भी करें तैयार निर्माण कार्यों को स्थाई- अस्थाई में सेपरेट करते हुए प्रस्ताव तैयार करें देहरादून। मुख्य सचिव आनंद बर्धन की अध्यक्षता में आगामी 2026 में प्रस्तावित नंदा देवी राजजात यात्रा के तैयारियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। मुख्य सचिव ने जिलाधिकारी चमोली को निर्देशित किया कि संबंधित विभागों और स्टेक होल्डर्स के साथ समन्वय स्थापित करते हुए संपूर्ण यात्रा [more…]
