Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

ऑपरेशन कालनेमि: दून पुलिस को बड़ी सफलता, बाबा के भेष में घूम रहे बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार

मुख्यमंत्री के निर्देश पर शुरू ऑपरेशन कालनेमिष् के तहत ढोंगी बाबाओं के विरूद्व दून पुलिस ने शुरू की कार्यवाही एसए दून स्वंय उतरे सड़कों पर, साधु-संतों का भेष धारण कर सड़क किनारे बैठे व्यक्तियों से की पूछताछ देहरादून। देवभूमि में धर्म की आड़ में लोगो की भावनाओं व आस्थाओं से खिलवाड़ करते हुए उनके साथ धोखाधड़ी करने वाले छदम् भेषधारियों के विरूद्व मुख्यमंत्री के निर्देशों पर “ऑपरेशन कालनेमि” प्रारम्भ किया गया है, जिसमें मुख्यमंत्री द्वारा ऐसे सभी व्यक्तियों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्व कठोर कार्यवाही के निर्देश दिये गये है। उक्त निर्देशों के क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में हरेला पर्व पर रिकॉर्ड बनाएगा उत्तराखंड

हरेला का त्योहार मनाओ, धरती मां का ऋण चुकाओ की थीम पर मनेगा हरेला पर्व प्रधानमंत्री के एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत भी रोपे जाएंगे पौधे देहरादून। इस वर्ष हरेला पर्व पर उत्तराखंड पौधरोपण पर रिकॉर्ड बनाने जा रहा है। इस दिन पूरे प्रदेश में एक ही दिन में 05 लाख से अधिक पौधे रोपे जाएंगे। जिसमें से गढ़वाल मंडल में 03 लाख और कुमाऊं मंडल में 02 लाख पौधे रोपण का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए शासन स्तर पर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर इस बार [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

उत्तराखण्ड विधानसभा का मानसून सत्र 19 से 22 अगस्त तक भराड़ीसैंण में

देहरादून। उत्तराखण्ड विधानसभा के मानसून सत्र का आयोजन आगामी 19 से 22 अगस्त 2025 तक विधानसभा भवन भराड़ीसैंण (गैरसैंण) में होगा।

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

डांठ पार्किंग में स्क्रैप गाड़ियों और गंदगी का अंबार, पर्यटकों की पहली झलक में ही बदहाल व्यवस्था उजागर

भीमताल : पर्यटन नगरी के रूप में प्रसिद्ध भीमताल की छवि इन दिनों डांठ स्थित पार्किंग की बदहाल स्थिति के कारण धूमिल हो रही है। नगर में प्रवेश करने वाले पर्यटकों की गाड़ियां जिस पहले स्थान पर रुकती हैं, वह पार्किंग अव्यवस्था और गंदगी की जीती-जागती मिसाल बन चुकी है। वर्षों से पार्किंग में लावारिस हालत में खड़ी स्क्रैप गाड़ियां न केवल जगह घेरे हुए हैं, बल्कि पूरे क्षेत्र को कबाड़खाने में तब्दील कर चुकी हैं। इसके साथ ही पार्किंग क्षेत्र में फैली गंदगी, कूड़ा-कचरा और दुर्गंध, पर्यटकों का स्वागत नहीं, बल्कि उनका मन [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

हल्द्वानी में परिवहन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 92 वाहन चालान, ट्रक और ऑटो सीज

भीमताल : जिले में सड़क सुरक्षा और परिवहन नियमों के अनुपालन को सुनिश्चित करने के लिए परिवहन विभाग ने गुरुवार को सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान 92 वाहनों के चालान किए गए, जबकि एक ट्रक और एक ऑटो को सीज कर लिया गया। प्रवर्तन कार्रवाई का नेतृत्व सहायक परिवहन अधिकारी जितेंद्र सांगवान, परिवहन अधिकारी गोविंद सिंह, श्रीमती अपराजिता पांडेय, अनुभा आर्य, परिवहन निरीक्षक आर.सी. पवार, गिरीश कांडपाल और नंदन रावत ने किया। टीम ने हल्द्वानी समेत जिले के विभिन्न हिस्सों में बस, ट्रक, टैक्सी, मैक्सी, मोटरसाइकिल और टैक्सी-बाइक को रोककर जांच की। चेकिंग [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

कांवड़ यात्रा-2025: श्रद्धा की आड़ में हुड़दंग पर सख्ती के निर्देश

ड्रोन, CCTV और सोशल मीडिया मॉनिटरिंग के जरिए हर संदिग्ध गतिविधि पर पैनी नजर डीजीपी उत्तराखंड द्वारा कांवड़ यात्रा मार्गों का स्थलीय निरीक्षण, व्यवस्थाओं की समीक्षा ऋषिकेश। उत्तराखंड में 11 जुलाई 2025 से प्रारंभ हो रही श्रावण मास की कांवड़ यात्रा-2025 के शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं व्यवस्थित संचालन हेतु उत्तराखंड पुलिस पूरी तरह से सतर्क एवं प्रतिबद्ध है। इसी क्रम में आज पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ ने कांवड़ मेला क्षेत्र ऋषिकेश में तीनों जनपदों, देहरादून, पौड़ी, टिहरी के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एवं अन्य अधिकारियो के साथ समीक्षा बैठक में कांवड़ व्यवस्थाओं का जायजा लिया। तत्पश्चात मुनि की रेती (जनपद टिहरी), लक्ष्मण [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

श्री कैंचीधाम मंदिर ट्रस्ट ने मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष में दिए 2.5 करोड़

देहरादून। विश्व प्रसिद्ध कैंचीधाम मंदिर में गुरुपूर्णिमा पर आयोजित कार्यक्रम में कैंची धाम मन्दिर ट्रस्ट ने प्रदेश में प्राकृतिक आपदा प्रभावित परिवारों की मदद के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष में 2.5 करोड़ का चैक मुख्य विकास अधिकारी अनामिका को सौंपा।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आपदा पीड़ित परिवारों को मदद के लिय ट्रस्ट के प्रयासों की सराहना की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कैंची धाम मन्दिर ट्रस्ट द्वारा आपदा पीड़ितों की मदद के साथ ही शिक्षा व स्वास्थ्य के क्षेत्र में किया जाने वाला सहयोग मानवता की बड़ी सेवा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कैंची धाम में प्रतिवर्ष श्रद्धालुओं की बढ़ती [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

आपदा प्रभावित उत्तराखंड के लिए केंद्र ने ₹455.60 करोड़ की राशि को दी मंजूरी

देहरादून। केंद्र सरकार ने असम, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, केरल और उत्तराखण्ड जैसे बाढ़ और भूस्खलन प्रभावित राज्यों के लिए ₹1,066.80 करोड़ जारी करने की मंजूरी दी है। छह बाढ़ प्रभावित राज्यों में से असम को ₹375.60 करोड़, मणिपुर को ₹29.20 करोड़, मेघालय को ₹30.40 करोड़, मिजोरम को ₹22.80 करोड़, केरल को ₹153.20 करोड़ और उत्तराखण्ड को ₹455.60 करोड़ राज्य आपदा मोचन निधि (SDRF) से केन्द्रीय हिस्से के रूप में दिए गए हैं। इस वर्ष, केंद्र ने 14 राज्यों को SDRF से ₹6,166.00 करोड़ और 12 राज्यों को राष्ट्रीय आपदा मोचन निधि (NDRF) से ₹1,988.91 करोड़ पहले ही जारी किए हैं। [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

श्री दरबार साहिब में गुरु पूर्णिमा पर गुरु महिमा से निहाल हुए संगतें

 गुरु की महिमा को आत्मसात कर संगतों ने श्रद्धा से शीश नवाया श्री दरबार साहिब में विशेष पूजा-अर्चना, दर्शन मनौतियों का चला क्रम, विशेष लंगर प्रसाद हुआ वितरित  देहरादून। दरबार श्री गुरु राम राय जी महाराज में गुरु पूर्णिमा का पर्व अत्यंत श्रद्धाभाव एवं भक्तिपूर्वक मनाया गया। देश-विदेश से पहुंचीं संगतों एवम् श्रद्धालुओं ने श्री गुरु राम राय जी महाराज के चरणों में आस्था निवेदित की और गुरु महिमा का भावपूर्ण स्मरण किया। इस पावन अवसर पर श्री दरबार साहिब के सज्जादे गद्दीनशीन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने विशेष पूजा अर्चना की तथा संगतों को गुरु के उपदेशों का [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री ने रायपुर के अतिवृष्टि प्रभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को देहरादून में रायपुर क्षेत्र के अंतर्गत अतिवृष्टि से प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने किरसाली चौक, आईटी पार्क, ननूरखेड़ा, आमवाला, तपोवन, शांति विहार में स्थानीय लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को सुनते हुए कहा कि जनता की सुरक्षा राज्य सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता है। मुख्यमंत्री ने निरीक्षण के दौरान जिला प्रशासन को प्रभावित लोगों को हर संभव मदद पहुंचाने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने नियमित रूप से नालियों की सफाई करने और जलभराव वाले क्षेत्रों में ड्रेनेज की समुचित व्यवस्था किए जाने के निर्देश देते हुए कहा कि संवेदनशील क्षेत्रों [more…]