Category: उत्तराखण्ड
इस केटेगरी में आप उत्तराखण्ड से जुड़े समाचारों को पढ़ सकते हैं
‘भ्रष्टाचार मुक्त उत्तराखंड’ के लिए धार्मिक और सामाजिक संस्थाओं ने सीएम धामी को किया सम्मानित
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को बल्लीवाला में ‘भ्रष्टाचार मुक्त उत्तराखंड’ के लिए मुख्यमंत्री द्वारा किए जा रहे प्रयासों पर धार्मिक एवं सामाजिक संस्थाओं द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सभी को भ्रष्टाचार मुक्त उत्तराखंड की शपथ भी दिलाई। मुख्यमंत्री ने प्रदेश को भ्रष्टाचार से मुक्त बनाने की दिशा में उठाए गए कदमों के बारे में जानकारी दी और जनता के समर्थन को इस अभियान की सबसे बड़ी ताकत बताया। उन्होंने कहा कि यह अभिनंदन समारोह केवल एक सम्मान नहीं, बल्कि उत्तराखंड को भ्रष्टाचार मुक्त बनाने के सपने को साकार करने का उत्सव [more…]
परिवहन विभाग की कार्रवाई में 78 वाहनों के चालान, दो ई-रिक्शा सीज
भीमताल : परिवहन विभाग ने शनिवार को नैनीताल और हल्द्वानी नगर क्षेत्र में व्यापक प्रवर्तन अभियान चलाया। इस अभियान में कुल 78 वाहनों के चालान किए गए, जबकि दस्तावेज़ प्रस्तुत न करने के आरोप में दो ई-रिक्शा सीज किए गए। सहायक परिवहन अधिकारी जितेंद्र सांगवान के निर्देशन में चलाए गए इस अभियान में टैक्सी, मैक्सी कैब, ट्रक, ई-रिक्शा, ऑटो, कार, मोटरसाइकिल एवं टैक्सी बाइक समेत विभिन्न प्रकार के वाहनों की सघन चेकिंग की गई। कार्रवाई के दौरान परमिट शर्तों का उल्लंघन, चालकों द्वारा यूनिफॉर्म न पहनना, सीट बेल्ट/हेलमेट का प्रयोग न करना, नो पार्किंग, [more…]
अलर्टः नैटवाड़ मोरी डैम से कल छोड़ा जाएगी पानी, अफसर बोले- टॉन्स नदी किनारे न जाएं
देहरादून। नैटवाड़ मोरी जल विद्युत परियोजना के बैराज के ट्रैश रैक में अत्यधिक मात्रा में मलबा एकत्र हो जाने के कारण जल प्रवाह में बाधा उत्पन्न हो रही है तथा हेड लॉस में वृद्धि देखी जा रही है। इस स्थिति के समाधान हेतु कल 13 जुलाई को ट्रैश रैक की सफाई की जाएगी। यह कार्य प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक निर्धारित है। सफाई प्रक्रिया के दौरान बैराज के गेट खोलकर जल स्तर को नीचे किया जाएगा। इस दौरान लगभग 250 क्यूमेक्स पानी टॉन्स नदी में छोड़ा जा सकता है। इसके परिणामस्वरूप नदी के निचले हिस्से में जल [more…]
मुख्यमंत्री ने प्रीतम भरतवाण के सुरकंडा देवी पर जागर का किया विमोचन
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राजकीय सेवाओं के चयन में पारदर्शिता एवं विश्वसनीयता पर बात करते हुए कहा कि अब राज्य में चयन का आधार केवल और केवल मेरिट, प्रतिभा व योग्यता है। इसीलिए राजकीय सेवाओं में आने के इच्छुक युवा पूरे विश्वास एवं लगन से परीक्षाओं की तैयारी करें। उनका भविष्य उज्ज्वल है | शनिवार को दून के आईआरडीटी ऑडिटोरियम में हिमालयन हेरिटेज सोसाइटी द्वारा आयोजित भगवती सुरकंडा मां दिव्य जागर विमोचन समारोह में मुख्यमंत्री शामिल हुए। उन्होंने जागर गायक प्रीतम भरतवाण के सुरकंडा देवी पर जागर का विमोचन किया | मुख्यमंत्री ने कहा कि जागरों के माध्यम [more…]
नेपाल सीमा से ₹10.23 करोड़ की ड्रग्स के साथ महिला गिरफ्तार
देहरादून। उत्तराखंड को नशा मुक्त बनाने हेतु संचालित “ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन” के तहत जनपद चंपावत, पिथौरागढ़ पुलिस एवं STF द्वारा एक उल्लेखनीय सफलता अर्जित की गई है। आज नेपाल सीमा से सटे क्षेत्र गढ़ीगोठ पुल, पम्पापुर (टनकपुर) में चलाए गए चेकिंग अभियान के दौरान 5 किलो 688 ग्राम एमडीएमए (MDMA) ड्रग्स बरामद की गई है, जिसकी अंतर्राष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत ₹10.23 करोड़ से अधिक आंकी गई है। इस दौरान एक महिला ईशा पत्नी राहुल कुमार निवासी ग्राम पम्पापुर, थाना बनबसा, जनपद चंपावत (उम्र 22 वर्ष) को गिरफ्तार किया गया। महिला को पुलिस टीम ने काले पिट्ठू बैग के साथ [more…]
ऑपरेशन कालनेमि: साधु-संतों के भेष में घूम रहे 23 और ढोंगी बाबा गिरफ्तार
देहरादून। देवभूमि में धर्म की आड़ में लोगों की भावनाओं और आस्थाओं से खिलवाड़ करते हुए उनके साथ धोखाधड़ी करने वाले छद्म भेषधारियों के विरूद्व मुख्यमंत्री के निर्देशों पर ऑपरेशन कालनेमि शुरू किया गया है, जिसमें मुख्यमंत्री द्वारा ऐसे सभी व्यक्तियों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्व कठोर कार्यवाही के निर्देश दिये गये हैं। उक्त निर्देशों के क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून अजय सिंह द्वारा सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में ऐसे व्यक्यिों, जो साधु-संतों का भेष धारण कर लोगों को विशेषकर महिलाओं व युवाओं को भ्रमित कर उनकी व्यक्तिगत अथवा घरेलु समस्याओं का निदान करने [more…]
दर्दनाक: स्कूल से घर लौट रहे दो मासूम बच्चों के ऊपर गिरा पेड़, मौत
नई टिहरी। घनसाली क्षेत्र में स्कूल से घर लौट रहे दो मासूम बच्चों के ऊपर आंधी तूफान होने से चीड़ का पेड़ गिर गया, जिससे दोनों बच्चों की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहंुची और दोनों छात्रों के शव निकालकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजे। घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर हैं। दोनों मासूमों के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। जानकारी के अनुसार नैल, पिलखी गांव निवासी आरव बिष्ट (16) पुत्र दरमियान सिंह और मानसी (14) पुत्री ईश्वर सिंह जीआईसी घुमेटीधार में पढ़ते क्रमशः 10वीं और 9वीं [more…]
बेलुवाखान से शांति और ओखलढूंगा से चिराग बने निर्विरोध बीडीसी सदस्य
भीमताल (नैनीताल)। जिले में पंचायत चुनाव होने से पहले ही भीमताल ब्लॉक से क्षेत्र पंचायत सदस्य निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। भीमताल की ग्राम पंचायत बेलुवाखान से शांति पांडे निर्विरोध क्षेत्र पंचायत सदस्य चुनी गई है। शांति निर्वतमान ज्येष्ठ प्रमुख हिमांशु पांडे की मां है। हिमांशु पांडे ने कांग्रेस से भीमताल ब्लॉक प्रमुख के लिए अपनी दावेदारी पेश की है। इधर भीमताल के ओखलढूंगा-पनियामेहता-पनियाबोर-गुमालगांव से चिराग बोरा को निर्विरोध क्षेत्र पंचायत सदस्य चुना गया है। चिराग ने कहा कि जनता के उम्मीदों पर खरा उतरकर वह गांव में विकास कार्य कराएंगे।
हल्द्वानी में अवैध शराब के विरुद्ध आबकारी विभाग का शिकंजा, 30 मुकदमे दर्ज
भीमताल : पंचायत निर्वाचन, महिला सुरक्षा एवं सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आबकारी विभाग द्वारा हल्द्वानी क्षेत्र में संदिग्ध स्थलों पर लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। सहायक आयुक्त आबकारी मीनाक्षी टम्टा ने बताया कि आदर्श आचार संहिता लागू होने से अब तक विभाग ने कुल 30 अभियोग पंजीकृत किए हैं, जिनमें लगभग 1.5 लाख रुपये कीमत की शराब बरामद की गई है।आबकारी निरीक्षक धीरेंद्र सिंह बिष्ट के नेतृत्व में कैलाश जोशी,संजय कुमार, चंद्रशेखर कांडपाल सहित टीम ने हल्द्वानी क्षेत्र के विभिन्न होटल और ढाबों पर छापेमारी कर अवैध रूप से [more…]
भीमताल-नौकुचियाताल में जलभराव और मलबे की समस्या गहराई
पूरन बृजवासी ने जिलाधिकारी से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की भीमताल : खूबसूरत पर्यटन स्थलों भीमताल और नौकुचियाताल में हर साल बरसात के मौसम में जलभराव और मलबे की समस्या विकराल होती जा रही है। स्थानीय सड़कों, गलियों और चौराहों पर जलभराव और मलबा जहां आमजन के लिए परेशानी बना हुआ है, वहीं यह स्थिति अब पर्यटन उद्योग की छवि को भी प्रभावित कर रही है। सामाजिक कार्यकर्ता पूरन बृजवासी ने बताया कि क्षेत्र के नौ वार्डों में ड्रेनेज सिस्टम की स्थिति बेहद दयनीय है। नालियों की कमी और समय पर सफाई न होने [more…]
