Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड के सेब उत्पादकों को बेहतर पैकेजिंग के लिए कार्टन का वितरण शुरू

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर उत्तरकाशी एवं देहरादून जनपद के सेब उत्पादक किसानों को उत्तराखण्ड़ के सेब की विशिष्ट पहचान दिलाने तथा सेब की बेहतर पैकेजिंग के लिये कार्टन का वितरण शुरू कर दिया गया है। कृषकों के सेब उत्पाद को उत्तराखण्ड ब्राण्ड के यूनिवर्सल कार्टन/कोरोगेटेड फाइबर बोर्ड बॉक्स (सी०एफ०बी०) मय एप्पल ट्रे में विक्रय करते हुए उत्तराखण्ड में उत्पादित सेब को विशिष्ट पहचान दिलाने तथा कृषकों को उनके उत्पाद का अधिक मूल्य प्रदान कराने के उद्देश्य से जनपद उत्तरकाशी के कृषकों की 3.85 लाख यूनिवर्सल कार्टन की मांग तथा जनपद देहरादून के कृषकों की 0.75 लाख [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

आबकारी विभाग का छापामार अभियान जारी, 51 पाउच कच्ची शराब बरामद

हल्द्वानी और लालकुआं क्षेत्र में अवैध मदिरा पर कसी नकेल भीमताल : पंचायत निर्वाचन, महिला सुरक्षा एवं सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आबकारी विभाग द्वारा हल्द्वानी एवं लालकुआं क्षेत्र में अवैध मदिरा के विरुद्ध सघन अभियान चलाया गया। इस अभियान के अंतर्गत विभागीय टीम ने कई संदिग्ध स्थलों पर छापेमारी की, जिसमें बिंदुखत्ता क्षेत्र से 51 पाउच कच्ची शराब बरामद की गई। सहायक आयुक्त आबकारी मीनाक्षी टमटा ने बताया कि पंचायत चुनाव के चलते लागू आदर्श आचार संहिता के तहत यह कार्यवाही लगातार जारी है। उन्होंने कहा कि विभाग उच्चाधिकारियों के निर्देशानुसार [more…]

उत्तराखण्ड

जिला बार संघ ने न्यायिक अधिकारियों को दी भावभीनी विदाई

अधिवक्ताओं ने सराहा न्यायिक कार्यशैली और व्यवहार भीमताल : जिला बार संघ सभागार में सोमवार को एक भावुक माहौल में तीन न्यायिक अधिकारियों को विदाई दी गई। समारोह में अपर जिला जज (प्रथम) विक्रम, न्यायिक मजिस्ट्रेट (प्रथम) तनुजा कश्यप और न्यायिक मजिस्ट्रेट (द्वितीय) आयशा फरहीन को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बार संघ अध्यक्ष भगवत प्रसाद ने की। उन्होंने अपर जिला जज विक्रम की कार्यशैली की प्रशंसा करते हुए उन्हें संवेदनशील, न्यायप्रिय और अधिवक्ताओं के प्रति अत्यंत सम्मानजनक व्यवहार रखने वाला अधिकारी बताया। सचिव दीपक रुवाली ने भी मजिस्ट्रेट तनुजा कश्यप और आयशा फरहीन की निष्पक्ष व अनुशासित न्यायिक [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

तीन दिवसीय जिला बैडमिंटन प्रतियोगिता का भव्य समापन

कुमाऊँ कमिश्नर दीपक रावत ने विजेता खिलाड़ियों को ट्राफ़ियाँ प्रदान कर बढ़ाया उत्साह भीमताल : मिनी स्टेडियम हल्द्वानी में आयोजित तीन दिवसीय जिला बैडमिंटन प्रतियोगिता का रंगारंग समापन शनिवार को हुआ। जिला खेल कार्यालय एवं नैनीताल जिला बैडमिंटन एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में सम्पन्न इस प्रतियोगिता के समापन समारोह में कुमाऊँ कमिश्नर दीपक रावत मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। समारोह के दौरान रावत ने विभिन्न आयु वर्गों में उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन करने वाले विजेता एवं उप-विजेता खिलाड़ियों को ट्राफ़ी व प्रमाण-पत्र प्रदान किए और आगामी राज्य-स्तरीय एवं राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएँ [more…]

उत्तराखण्ड

“एक पेड़ माँ के नाम”: झीलों की गोद में हरियाली का संदेश

“Our Lakes Our Heritage” थीम पर 15 से 31 जुलाई तक वृहद वृक्षारोपण अभियान भीमताल : मानसून के इस वर्षा ऋतु में नैनीताल वन प्रभाग द्वारा जिले की प्रमुख झीलों के जलागम क्षेत्रों एवं आसपास के क्षेत्रों में “Our Lakes Our Heritage” थीम के अंतर्गत “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान शुरू किया जा रहा है। यह वृक्षारोपण अभियान 15 जुलाई से 31 जुलाई 2025 तक चलेगा।इस संबंध में जानकारी देते हुए प्रभागीय वनाधिकारी चंद्रशेखर जोशी ने बताया कि नैनीताल जनपद की नैनी झील, भीमताल, सातताल, नौकुचियाताल, हरीशताल, खुरपाताल, सरिताताल, कमलताल एवं गरूड़ताल जैसी [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

नौकुचियाताल में धार्मिक, सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण हेतु समिति के सतत प्रयास

भीमताल : क्षेत्र की ऐतिहासिक और पौराणिक धरोहरों को संजोए रखने के उद्देश्य से गठित संस्कृति धरोहर संरक्षण समिति, नौकुचियाताल द्वारा लगातार बहुमुखी प्रयास किए जा रहे हैं। समिति ने क्षेत्र के प्रमुख जलस्रोत कन्यूर को पुनर्जीवित कर समाज के सामने एक अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया है। इसके साथ ही नौकुचियाताल सरोवर तट पर स्थित श्री हरि की पौड़ी मंदिर का जीर्णोद्धार किया गया और मां गंगा की मूर्ति की स्थापना समाजसेवी श्रीमती मोना बेदी के सहयोग से की गई। यह स्थान भगवान विष्णु के प्रथम अवतार सनकादि ऋषियों की तपोभूमि मानी जाती है, [more…]

उत्तराखण्ड

8वीं सिकाई स्टेट ओपन कराटे चैंपियनशिप में नैनीताल जिला अव्वल

हरमन माइनर स्कूल, भीमताल में हुआ भव्य आयोजन, 300 से अधिक खिलाड़ियों ने लिया भाग भीमताल : हरमन माइनर स्कूल, भीमताल में आयोजित 8वीं सिकाई स्टेट ओपन कराटे चैंपियनशिप में नैनीताल जिले के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में उधम सिंह नगर दूसरे और देहरादून तीसरे स्थान पर रहा। उत्तराखंड के विभिन्न जिलों से आए करीब 300 प्रतिभागियों ने इस चैंपियनशिप में भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ हरमन माइनर स्कूल की प्रधानाचार्या श्रीमती महिमा भट्ट द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। प्रतियोगिता का सफल संचालन सिहान हिमांशु कुलेठा और अनीता बोरा के नेतृत्व में [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

भीमताल में झील किनारे उठती दुर्गंध बनी गंभीर चुनौती, स्थायी सीवर समाधान की उठी मांग

स्थानीयों और पर्यटकों की परेशानी बढ़ी, प्रशासन से त्वरित कार्रवाई की अपेक्षा भीमताल : पर्यटन नगरी भीमताल में झील किनारे दीनदयाल उपाध्याय पार्क के समीप स्थापित सीवर पंप से उठती दुर्गंध ने स्थानीय नागरिकों और सैलानियों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। झील तट के पास बने इस पंप से निरंतर उठ रही दुर्गंध के चलते राहगीरों का गुजरना तक दूभर हो गया है। यह स्थिति न केवल स्वच्छता के लिहाज से चिंताजनक है, बल्कि भीमताल की पर्यटन छवि को भी नुकसान पहुंचा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर क्षेत्र में जगह-जगह [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

एसटीएफ ने बिहार के सुबोध गैंग का शातिर लूटेरा दबोचा, 3.7 करोड़ रुपए की ज्वैलरी लूट में था वांछित

देहरादून। उत्तराखंड की एसटीएफ ने पूर्णिया, बिहार में 3.7 करोड़ रुपए की ज्वैलरी की लूट में वांछित चल रहे सुबोध गैंग के शातिर लूटेरे को हरिद्वार जिले के कलियर क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी कलियर में नाम बदल के रह रहा था। यही नहीं आरोपी ने बिहार के लोक जनशक्ति पार्टी के नेता की भी हत्या की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर ने बताय गया बिहार के पूर्णिया जिले के खजांची हाट थाना क्षेत्र में तनिष्क शोरूम में 26 जुलाई, 2024 को 6 अभियुक्तो द्वारा हथियार के बल पर 3 करोड़ 70 लाख रुपए की ज्वैलरी [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

ग्रामोत्थान परियोजना से उत्तराखंड के 10 हजार से अधिक परिवारों की आजीविका को मिला सहारा

देहरादून। ग्रामोत्थान परियोजना (ग्रामीण उद्यम वेग वृद्धि परियोजना) प्रदेश के 10 हजार निर्धनतम परिवारों की आजीविका को सहारा देने में कारगर साबित हुई है। परियोजना के तहत प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में निवासरत कुल 5.60 लाख जरूरतमंद परिवारों की आजीविका में वृद्धि करने का लक्ष्य रखा गया है। ग्राम्य विकास विभाग, अंतराष्ट्रीय कृषि विकास निधि की वित्तीय सहायता से इस परियोजना का संचालन कर रहा है। वर्ष 2023 से लागू यह योजना अब प्रदेश के सभी 13 जनपदो के 95 विकासखडों में लागू की जा चुकी है। परियोजना का लक्ष्य कृषि आधारित गतिविधियों में सक्रिय किसानों, उत्पादक समूहों, आजीविका संघों [more…]