Category: उत्तराखण्ड
इस केटेगरी में आप उत्तराखण्ड से जुड़े समाचारों को पढ़ सकते हैं
हरेला पर्व 16 जुलाई से, जिले भर में होगा वृहद पौधारोपण
भीमताल : राज्यभर में हरेला पर्व का शुभारंभ 16 जुलाई से होगा। इस अवसर पर जनपद नैनीताल में एक माह तक विभिन्न कार्यक्रमों के तहत फलदार और अन्य प्रजातियों के पौधों का रोपण किया जाएगा। मुख्य विकास अधिकारी अनामिका ने बताया कि पर्व की थीम “हरेला का त्योहार मनाओ, धरती मां का ऋण चुकाओ। एक पेड़ मां के नाम” निर्धारित की गई है। पौधारोपण अभियान में छात्र-छात्राएं, जनप्रतिनिधि, आम नागरिक और विभागीय अधिकारी भाग लेंगे। 50% पौधे पहले तीन दिन में ही रोपे जाएंगे, जिनका रख-रखाव स्थानीय स्तर पर किया जाएगा। जिला स्तरीय कार्यक्रम [more…]
परिवहन विभाग का सघन चेकिंग अभियान, 79 वाहनों के चालान, एक वाहन सीज
सड़क सुरक्षा और नियमों के पालन को लेकर विभाग सख्त भीमताल : परिवहन विभाग द्वारा मंगलवार को हल्द्वानी-भीमताल-भवाली, हल्द्वानी-कालाढूंगी एवं हल्द्वानी गैस गोदाम मार्गों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान कुल 79 वाहनों के चालान किए गए जबकि एक वाहन को सीज किया गया। अभियान का नेतृत्व परिवहन कर अधिकारी अपराजिता पांडे, अनुभा आर्य, परिवहन निरीक्षक गिरीश कांडपाल व नंदन रावत ने किया। चेकिंग के दौरान टैक्सी, मैक्सी कैब, बस, ट्रक, ऑटो, ई-रिक्शा, मोटरसाइकिल और निजी वाहनों की जांच की गई। कार्रवाई नो पार्किंग, नियत वर्दी न पहनना, सीट बेल्ट और हेलमेट [more…]
“एक पेड़ माँ के नाम” अभियान की शुरुआत, भीमताल सातताल से रोपे गए पौधे
कुमाऊँ भर में हरेला पर्व पर रोपे जाएंगे 2 लाख पौधे: डॉ. पाण्डे भीमताल : मानसून सत्र के दौरान Our Lakes Our Heritage थीम पर आधारित “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान की शुरुआत मंगलवार को भीमताल के प्रसिद्ध सातताल क्षेत्र से हुई। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य वन संरक्षक कुमाऊँ डॉ. धीरज पाण्डे ने किया। प्रभागीय वनाधिकारी चन्द्र शेखर जोशी ने जानकारी दी कि यह पौधारोपण अभियान आगामी 31 जुलाई 2025 तक चलाया जाएगा, जिसमें नैनीताल वन प्रभाग अंतर्गत विभिन्न झीलों और उनके जलागम क्षेत्रों में फलदार व बहुवर्षीय प्रजातियों के पौधे रोपे जाएंगे।डॉ. [more…]
मुख्यमंत्री ने पर्वतीय क्षेत्रों में अधिक से अधिक परिवारों को होम स्टे से जोड़ने के दिए निर्देश
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को पर्यटन विभाग की ‘गेम चेंजर योजनाओं’ की वर्चुअल समीक्षा की। जिसमें पर्यटन नीति-2023 के तहत राज्य में हो रहे निजी निवेश, ग्रामीण पर्यटन को बढ़ावा देने वाले कार्यक्रमों और स्वरोजगार से जुड़ी विभिन्न योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि पर्यटन नीति लागू होने के बाद हुए कुल निजी निवेश, एम.ओ.यू. की स्थिति एवं उनकी ग्राउंडिंग और विभिन्न पर्यटन योजनाओं में हुए निवेश का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया जाए। उन्होंने कहा कि पर्यटन केवल पर्यटकों की संख्या बढ़ाने का नहीं, बल्कि आर्थिक सशक्तिकरण, स्थानीय रोजगार सृजन [more…]
एम्स ऋषिकेश में एयर एम्बुलेंस सेवा का विस्तार और दुर्गम क्षेत्रों के लिए एक और हेलीकॉप्टर देने की मांग
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को नई दिल्ली में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से शिष्टाचार भेंट की। मुख्यमंत्री ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री से उत्तराखण्ड में एम्स ऋषिकेश से संचालित एयर एम्बुलेंस सेवा के विस्तार के साथ ही राज्य के पहाड़ी और दुर्गम क्षेत्रों में आपातकालीन सेवाओं के लिए एक अतिरिक्त हेलीकॉप्टर उपलब्ध कराए जाने का अनुरोध किया। मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री से आयुष्मान भारत योजना के तहत प्रति एसईसीसी परिवार केंद्रीय योगदान को ₹ 1,052 से बढ़ाकर ₹ 1,500 करने का आग्रह करने के साथ ही चारधाम यात्रा में एम्स के विशेषज्ञों के योगदान और स्नातकोत्तर डॉक्टरों [more…]
विज्ञान को प्रकृति से जोड़कर संवेदनशील और समावेशी बनाने की आवश्यकता: जोशी
देहरादून। उत्तराखंड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद (यूकॉस्ट) द्वारा हरेला पर्व 2025 का आयोजन पर्यावरणीय स्थायित्व, पारिस्थितिकी और वैज्ञानिक नवाचार को केंद्र में रखते हुए “फ्रूट फॉर फ्यूचर” थीम के अंतर्गत किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत परिषद् के परिसर में पौधारोपण अभियान के साथ हुई, जो परिषद की पर्यावरण संरक्षण और समुदाय आधारित हरित पहलों के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है। इसी के साथ माँ धरा नमन विषय के अंतर्गत टोंस रिवर रेजुवेनशन कार्यक्रम में पौधरोपण पहल की भी शुरुआत कि गयी। हरेला महोत्सव के मुख्य अतिथि हेस्को के संस्थापक और पर्यावरणविद पदम् भूषण डॉ अनिल प्रकाश जोशी रहे। कार्यक्रम के [more…]
पंचकर्म सहायकों ने काली पट्टी बांधकर किया सांकेतिक कार्य बहिष्कार
देहरादून। राज्य के आयुर्वेदिक चिकित्सालय एवं पंचकर्म यूनिटों में तैनात पंचकर्म सहायक (टैक्नीशियन) द्वारा विगत कई वर्षों से संवर्ग के लम्बित विभिन्न प्रकरणों पर निदेशालय एवं शासन स्तर से कार्यवाही न होने के कारण राजकीय आयुर्वेदिक डिप्लोमा पंचकर्म सहायक एसोसिएशन उत्तराखण्ड के सभी सदस्यों ने आज ब्लेक रिबन बांधकर सांकेतिक कार्य बहिष्कार किया। प्रदेश मीडिया प्रभारी ने दया लाल ने बताया कि एसोसएशन ने निर्णय लिया है कि यदि जल्द निदेशालय एवं शासन स्तर पर पंचकर्म सहायक संवर्ग के लम्बित प्रकरणों पर आवश्यक कार्यवाही नहीं की जाती है तो प्रदेशभर के सभी पंचकर्म सहायक उग्र आन्दोलन हेतु बाध्य होंगे, जिसकी [more…]
“हरिद्वार से अल्मोड़ा तक पत्रकार एकता की पुकार, UPU प्रदेश कार्यकारिणी का संगठनात्मक दौरा इस माह के अंत में”
देहरादून। उत्तराखंड पत्रकार यूनियन (UPU) की प्रदेश कार्यकारिणी इस माह के अंत में राज्य के पांच प्रमुख जिलों — हरिद्वार, उधमसिंहनगर, नैनीताल, चम्पावत और अल्मोड़ा — का दौरा करने जा रही है। इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य जिलास्तरीय पत्रकार इकाइयों को और अधिक सक्रिय, संगठित व प्रभावशाली बनाना है। UPU के प्रदेश अध्यक्ष आशीष ध्यानी ने जानकारी देते हुए बताया कि इस दौरे के दौरान संगठन के भीतर आपसी समन्वय और संवाद को और अधिक मजबूत किया जाएगा। साथ ही चंपावत जिले में वार्षिक राज्य स्तरीय सम्मेलन आयोजित किए जाने की संभावनाओं पर भी मंथन होगा। उन्होंने संबंधित जिलों की सभी [more…]
मुख्यमंत्री धामी ने पीएम मोदी से की मुलाकात, कुंभ के लिए ₹3500 और नंदा राजजात के लिए मांगी ₹400 करोड़ की सहायता
नई दिल्ली। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भेंट कर उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया। इस अवसर पर उन्हें जनपद रुद्रप्रयाग में स्थित श्री कार्तिक स्वामी मंदिर की प्रतिकृति भेंट की। इस दौरान प्रधानमंत्री ने चारधाम यात्रा, आदि कैलाश यात्रा, कांवड़ यात्रा और नंदा राजजात यात्रा सहित आगामी कुंभ 2027 की तैयारियों के संबंध में विस्तृत जानकारी ली। साथ ही उन्हें राज्य में तेजी से प्रगति कर रहे जल जीवन मिशन की वर्तमान स्थिति और उपलब्धियों की भी जानकारी दी। मुख्यमंत्री धामी ने प्रधानमंत्री से दिल्ली-मेरठ (मोदीपुरम) के मध्य संचालित Regional Rapid Transit [more…]
अनिल चनौतिया के समर्थन में दोगड़ा में गूंजा जनसमर्थन
भट्ट ने जनता से भारी बहुमत से विजयी बनाने की अपील भीमताल : विधानसभा भीमताल के ग्राम दोगड़ा में जंगलियागांव से जिला पंचायत सदस्य पद के भाजपा अधिकृत प्रत्याशी अनिल चनौतिया के समर्थन में एक जनसभा का आयोजन किया गया।सभा के दौरान वक्ताओं ने केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी साझा करते हुए ग्रामीणों से अपील की कि वे विकास की गति को बनाए रखने के लिए चनौतिया को भारी बहुमत से विजयी बनाएं। वक्ताओं ने उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, स्वच्छ भारत मिशन सहित अनेक योजनाओं के [more…]
