Category: उत्तराखण्ड
इस केटेगरी में आप उत्तराखण्ड से जुड़े समाचारों को पढ़ सकते हैं
अवैध फड़-ठेलों पर चला प्रशासन का डंडा, 20 जब्त, 13 पर चालान
बाहरी व्यक्तियों का भी हुआ सत्यापन, खाद्य सामग्री की गुणवत्ता की जांच भीमताल : शहर में यातायात अवरोध और स्वच्छता को लेकर प्रशासन अब सख्त रवैया अपना चुका है। शनिवार को प्रशासन और नगर निगम हल्द्वानी की संयुक्त टीम ने नैनीताल रोड और रेलवे बाजार क्षेत्र में अवैध फड़-ठेलों के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान 20 अवैध फड़-ठेले जब्त किए गए, जबकि 13 फड़ संचालकों पर चालान की कार्रवाई की गई।कार्यवाही के दौरान 80 से अधिक फड़ विक्रेताओं का मौके पर सत्यापन भी किया गया। कई विक्रेता बाहरी जिलों से पाए गए, जिनके पहचान [more…]
गोरखपुर में बनेगा हाईटेक शौचालय
भीमताल चेयरमैन ने करा उद्घाटन भीमताल । नगर के गोरखपुर क्षेत्र में लंबे समय से चले आ रही शौचालय की मांग शुक्रवार को पूरी हो गई। शुक्रवार को भीमताल पालिकाध्यक्ष सीमा टम्टा ने गोरखपुर चौराहे पर बन रहे हाईटेक शौचालय के निर्माण कार्य का उद्घाटन किया। पालिकाध्यक्ष ने कहा कि गोरखपुर चौराहे पर शौचालय बनने से सैलानियों और क्षेत्र के लोगों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लोग लंबे समय से शौचालय की मांग कर रहे थे। सीमा ने कहा कि जल्द खुटानी में भी शौचालय का निर्माण [more…]
यूसीसी लागू होने से प्रदेश में महिला सशक्तिकरण के एक नये अध्याय की हुई शुरूआत: मुख्यमंत्री
हरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को देव संस्कृति विश्व विद्यालय में आयोजित ‘‘समान नागरिक संहिता‘‘ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया। उच्च शिक्षा विभाग और देव संस्कृति विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित कार्यशाला को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत वर्ष 2047 तक विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में अग्रसर है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में उत्तराखंड यूसीसी लागू करने वाला देश का पहला राज्य बना है। समान नागरिक संहिता किसी के खिलाफ नहीं है और न ही किसी को टारगेट किया गया है, बल्कि समाज [more…]
मुख्यमंत्री धामी ने चारधाम यात्रा पर जा रही 10 बसों को दिखाई हरी झंडी
ऋषिकेश। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को आईएसबीटी ऋषिकेश में संयुक्त रोटेशन यात्रा व्यवस्था समिति द्वारा आयोजित “ऋषिकेश से चारधाम यात्रा 2025“ के शुभारंभ कार्यक्रम में श्रद्धालुओं को चारधाम यात्रा के लिए ले जा रही 10 बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मुख्यमंत्री धामी ने चारधाम यात्रा के लिए आए सभी श्रद्धालुओं का स्वागत करते हुए बाबा केदार, बद्रीविशाल, मां गंगोत्री और मां यमनोत्री से सबकी सकुशल यात्रा की प्रार्थना की। उन्होंने आशा व्यक्त की कि इस वर्ष चारधाम यात्रा अपने पिछले सभी पुराने रिकॉर्ड तोड़ेगी और एक नया कीर्तिमान स्थापित करेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार [more…]
केदारनाथ धाम हेली सेवा: 7 मई से खुल रही जून यात्रा की बुकिंग
केदारनाथ। केदारनाथ धाम की पवित्र यात्रा में सम्मिलित होने की इच्छा रखने वाले श्रद्धालुओं के लिए एक महत्त्वपूर्ण सूचना सामने आई है। इस वर्ष की यात्रा के पहले माह अर्थात 2 मई से 31 मई 2025 तक की सभी हेली सेवा टिकटें पूर्ण रूप से बुक हो चुकी हैं। श्रद्धालुओं की अत्यधिक संख्या और आस्था को देखते हुए यह स्पष्ट है कि हेली सेवा को लेकर इस बार भी अपार उत्साह देखने को मिला है। 1 जून से 30 जून 2025 तक के लिए हेली टिकट बुकिंग 7 मई 2025 से आरंभ होगी। इच्छुक श्रद्धालु इस तिथि से हेली सेवा [more…]
धामी सरकार ने मैदान में उतारी 28 अधिकारियों की टीम
देहरादून। उत्तराखंड सरकार ने स्वास्थ्य और सिंचाई क्षेत्रों में पारदर्शिता, जवाबदेही और प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्त्वपूर्ण कदम उठाया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मार्गदर्शन एवं मुख्य सचिव की अध्यक्षता में संपन्न सचिव समिति की बैठक में लिए गए निर्णयों के क्रम में स्वास्थ्य एवं सिंचाई विभाग के सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार के नेतृत्व में दो बड़ी पहल की गई हैं। एक ओर जहां राज्य की प्रमुख स्वास्थ्य योजनाओं की जानकारी आम जन तक पहुंचाने और निगरानी के लिए 15 वरिष्ठ अधिकारियों को जनपदवार नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है, वहीं दूसरी ओर सिंचाई [more…]
मुख्यमंत्री ने आईटीआई का नाम स्वतंत्रता सेनानी वीर शहीद केसरी चंद के नाम पर रखने की घोषणा की
संस्कृति और कला के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य के लिए सूचना विभाग के संयुक्त निदेशक कलम सिंह चौहान को किया सम्मानित चकराता। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को स्वतंत्रता सेनानी शहीद वीर केसरी चंद के बलिदान दिवस पर रामताल गार्डन में आयोजित मेले में शहीद वीर केसरी चंद की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार ने स्वतंत्रता सेनानियों को हमेशा सम्मान दिया है। देश पर मर-मिटने वाले विभूतियों की स्मृति को चिरस्थाई बनाने के लिए शौर्य स्थलों का निर्माण किया जा रहा है तथा अनेक प्रतिष्ठानों का नामकरण उनके नाम से [more…]
पशुचिकित्सा अधिकारियों ने सीखे रोगों के त्वरित निदान और नमूना संग्रह के गुर
देहरादून। भारत सरकार की ओर प्रयोजित पशुधन स्वास्थ्य एवं रोग नियंत्रण कार्यक्रम अंतर्गत उत्तराखंड पशुपालन विभाग द्वारा आयोजित “Laboratory Techniques in Disease Diagnosis” विषय पर आयोजित पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आज उत्तराखण्ड राज्य पशुचिकित्सा परिषद सहस्त्रधारा के प्रशिक्षण केन्द्र में संपन्न हो गया। प्रशिक्षण में विभाग के 18 वरिष्ठ पशुचिकित्सा अधिकारियों ने भाग लिया और आधुनिक प्रयोगशाला तकनीकों, रोगों के त्वरित निदान, नमूना संग्रह एवं परिरक्षण तथा ऑउटब्रेक प्रबंधन रणनीतियों की जानकारी प्राप्त की। प्रशिक्षण के दौरान, प्रतिभागियों ने पशुलोक ऋषिकेश स्थित पशु रोग निदान प्रयोगशाला का भी दौरा किया, जहां उन्होंने आधुनिक उपकरणों और तकनीकों का प्रत्यक्ष व्यावहारिक [more…]
रुड़की में श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के फ्री हैल्थ कैंप का 1518 मरीजों ने उठाया लाभ
देहरादून। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल देहरादून की ओर से रुड़की स्थित श्रीे गुरु राम राय पब्लिक स्कूल में शनिवार को आयोजित कैंसर जागरूकता एवं निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में डाक्टरों ने 1518 मरीजों का चेकअप किया। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के कैंसर सर्जरी विभाग के प्रमुख डॉ पंकज कुमार गर्ग ने कैंसर जागरूकता पर महत्वपूर्णं व्याख्यान दिया। शिविर में रुड़की के विभिन्न हिस्सों से आए लोगों ने बढ़-चढ़कर भागीदारी की। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की ओर से रोगियों को निःशुल्क दवाइयां भी दी गई। शनिवार को शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रदीप बत्रा, विधायक रुड़की, विशिष्ट अतिथि अनीता अग्रवाल, नगर [more…]
नेपाल के सुदूरपश्चिम प्रांत के मुख्यमंत्री कमल बहादुर ने सीएम धामी से की मुलाकात
देहरादून। नेपाल के सुदूरपश्चिम प्रांत के मुख्यमंत्री कमल बहादुर शाह के नेतृत्व में 10 सदस्यों के प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को मुख्यमंत्री आवास में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भेंट की। इस दौरान दोनों नेताओं ने भारत और नेपाल के मित्रतापूर्ण संबधों और सीमावर्ती क्षेत्रों में सहयोग को और अधिक सुदृढ़ करने पर बल दिया। सीमावर्ती जिलों में आपसी समन्वय से विकास कार्यों को गति देने, सांस्कृति और धार्मिक संबंधों को बढ़ावा देने, पर्यटन विकास एवं आपदा प्रबंधन जैसे महत्वपर्ण विषयों पर विचार-विमर्श किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखण्ड और नेपाल की सामाजिक और सांस्कृतिक विरासत साझा हैं [more…]
