Category: उत्तराखण्ड
इस केटेगरी में आप उत्तराखण्ड से जुड़े समाचारों को पढ़ सकते हैं
युवाओं को कौशल विकास और रोजगार से जोड़ने के लिए विभागीय सचिव समन्वय के साथ करें कार्य
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में कौशल विकास और श्रम विभाग की समीक्षा के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिए कि राज्य में युवाओं को कौशल विकास और रोजगार से जोड़ने के लिए सभी संबंधित विभागीय सचिव समन्वय बनाकर कार्य करें। उन्होंने मुख्य सचिव को सचिवों के साथ बैठक कर इसके लिए ठोस रणनीति बनाने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कौशल विकास को इन्क्यूबेशन और ग्रोथ सेंटरों से जोड़ने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक जनपद में स्थानीय लोगों को प्लंबर, इलेक्ट्रिशियन, कारपेंटर, मिस्त्री जैसे कार्यों के लिए बेहतर प्रशिक्षण की व्यवस्था की जाए। उद्योगों की मांग [more…]
एडमिशन अलर्टः गढ़वाल विश्वविद्यालय में प्रवेश के लिए समर्थ पोर्टल पर करना होगा पंजीकरण
श्रीनगर गढ़वाल। हेमवती नन्दन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय श्रीनगर गढ़वाल के समस्त परिसरों एवं सम्बद्ध महाविद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2025-26 के विभिन्न स्नातक एवं स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में प्रवेश हेतु आवेदन अनिवार्य रूप से “समर्थ पोर्टल के माध्यम से ही किए जाएंगे। प्रवेश हेतु किसी अन्य माध्यम से किया गया आवेदन अमान्य होगा। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया से संबंधित विस्तृत दिशा-निर्देश एवं आवेदन प्रारम्भ एवं अंतिम तिथि के सम्बन्ध में विश्वविद्यालय के अधिष्ठाता छात्र कल्याण द्वारा शीघ्र ही अधिसूचना निर्गत की जायेगी।
कुलपति प्रो. श्रीप्रकाश सिंह ने डीएसडब्ल्यू, डीन और मुख्य छात्रावास अधीक्षक कार्यलयों का किया निरीक्षण
श्रीनगर गढ़वाल। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. श्रीप्रकाश सिंह ने गुरूवार को बिड़ला परिसर के छात्र क्रियाकलाप केन्द्र के अधिष्ठाता छात्र कल्याण कार्यलय, नियन्ता कार्यलय, मुख्य छात्रावास अधीक्षक कार्यलयों का निरीक्षण किया। उन्होंने इस दौरान प्लेसमेंट सेल एवं विश्वविद्यालय चिकित्सा सेवाओं का भी जायजा लिया और विभिन्न पदाधिकारियों को निर्देशित किया। कुलपति ने विश्वविद्यालय में नवीन प्रवेश प्रक्रिया की व्यवस्थाओं को दुरस्त करने तथा छात्र-छात्राओं के संबंध में निर्देश दिए कि किसी भी छात्र-छात्रा को किसी भी तरह की समस्या का सामना न करना पड़े जिसके लिए सभी पदाधिकारियों, कर्मचारियों को अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी। उन्होंने मुख्य [more…]
हरेला पर्व पर एसजीआरआर विश्वविद्यालय में चला विशेष पौधारोपण अभियान
देहरादून। उत्तराखंड की सांस्कृतिक विरासत और प्रकृति प्रेम के प्रतीक हरेला पर्व के अवसर पर श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय (एसजीआरआरयू), देहरादून में हरेला पर्व को पूरे उत्साह के साथ मनाया गया। इस मौके पर विश्वविद्यालय के एनएसएस विंग द्वारा विशेष पौधारोपण अभियान का आयोजन किया गया, जिसका उद्देश्य प्रकृति संरक्षण और पर्यावरणीय जागरूकता को बढ़ावा देना रहा। यह पौधारोपण अभियान दो प्रमुख स्थलों विश्वविद्यालय के कृषि क्षेत्र, पथरीबाग कैंपस और मातावाला बाग में संपन्न हुआ। इसमें विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं, फैकल्टी सदस्यों, एनएसएस समन्वयकों, डीन एवं निदेशकों, मुख्य प्रॉक्टर तथा अन्य अधिकारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। सभी ने मिलकर विभिन्न [more…]
हरेला पर्व पर MDDA की हरित पहल, दून में 60,000 पौधे लगाने का संकल्प
डिफेंस कॉलोनी के गौरा देवी पार्क और आढ़त बाजार में फलदार व औषधीय पौधों का रोपण देहरादून। उत्तराखंड की सांस्कृतिक धरोहर और पर्यावरणीय चेतना का प्रतीक हरेला पर्व आज मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (MDDA) द्वारा एक वृहद वृक्षारोपण अभियान के माध्यम से मनाया गया। इस अवसर पर डिफेंस कॉलोनी स्थित गौरा देवी पार्क और नव-निर्माणाधीन आढ़त बाजार क्षेत्र में सैकड़ों पौधे लगाए गए। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 10 बजे प्राधिकरण के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी की अध्यक्षता में हुई। इस अवसर पर सचिव मोहन बर्निया, संयुक्त सचिव गौरव चटवाल, मुख्य अभियंता एचसीएस राणा, सहित विभागीय अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। 500 [more…]
कर्नल कोठियाल सरकार से नहीं लेंगे 24 लाख की सुविधाएं
पूर्व सैनिक सलाहकार परिषद के अध्यक्ष कर्नल कोठियाल का निदेशालय को लिखा पत्र वायरल परिषद पर खर्च बजट को पूर्व सैनिक कल्याण में करने का दिया सुझाव पीएम मोदी के मार्गदर्शन और सीएम धामी के नेतृत्व में सैन्य भूमि में पांचवा धाम बनाना मकसद देहरादून । एक सैनिक के लिए खुद और खुद के परिवार से पहले देश होता है। कर्मठता और कर्त्तव्यपरायणता की मिसाल बन चुके कर्नल (रिटा.) अजय कोठियाल इस पैमाने पर पूरी तरह फिट बैठते हैं। 28 वर्ष तक सेना में रहते हुए देश की सेवा करने के बाद जब उन्होंने वर्ष 2018 में स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ली [more…]
यूपीसीएल का जेई निलंबित
देहरादून। उत्तराखण्ड पावर कारपोरेशन लि० ने अवर अभियंता स्वप्निल जोशी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। 33/11 केवी उपसंस्थान, गिवईश्रोत, विद्युत वितरण खंड कोटद्वार में तैनात अवर अभियंता स्वप्निल जोशी विद्युत वितरण खण्ड कोटद्वार के अंतर्गत कम्भीचैड़ क्षेत्र में खुले खेतों में 10 विद्युत खम्बों में लगभग 375 मीटर अनियमित विद्युत लाइन बनाने का आरोप है।
डा. तृप्ता ठाकुर उत्तराखण्ड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय की कुलपति नियुक्त
देहरादून। डा. तृप्ता ठाकुर को वीर माधो सिंह भण्डारी उत्तराखण्ड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, देहरादून का कुलपति नियुक्त किया गया है।डा. तृप्ता ठाकुर वर्तमान में विद्युत मंत्रालय, भारत सरकार के राष्ट्रीय विद्युत प्रशिक्षण प्रतिष्ठान एनपीटीआई, फरीदाबाद में महानिदेशक हैं।
हरेला पर्व पर मुख्यमंत्री ने रुद्राक्ष का पौधा रोपा
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को उत्तराखंड के लोकपर्व हरेला के पावन अवसर पर गोरखा मिलिट्री इंटर कॉलेज परिसर, देहरादून में “हरेला का त्योहार मनाओ, धरती माँ का ऋण चुकाओ” थीम पर आयोजित राज्यव्यापी पौधारोपण कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए समस्त प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर उन्होंने रुद्राक्ष का पौधा रोपा। हरेला हमारी संस्कृति और चेतना का पर्व: मुख्यमंत्रीमुख्यमंत्री ने कहा कि हरेला केवल एक पर्व नहीं, बल्कि उत्तराखंड की संस्कृति, प्रकृति और चेतना से जुड़ा एक गहरा भाव है, जो हमें पर्यावरण के प्रति हमारी जिम्मेदारियों की याद दिलाता है। [more…]
“मेरा वोट मेरी पहचान, मेरा वृक्ष मेरी जान” थीम पर मतदाता जागरूकता और हरियाली का संकल्प
स्वीप नैनीताल की पहल, 9000 से अधिक पौधे लगाकर वोटिंग और पर्यावरण के प्रति दिया जागरूकता का संदेश भीमताल : हरेला पर्व के अवसर पर मतदाता जागरूकता और पर्यावरण संरक्षण का अद्वितीय संगम देखने को मिला। स्वीप (SVEEP) नैनीताल द्वारा “मेरा वोट मेरी पहचान, मेरा वृक्ष मेरी जान” थीम पर एक विशेष जागरूकता एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें विकास भवन परिसर में अधिकारियों और कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम का नेतृत्व मुख्य शिक्षा अधिकारी एवं स्वीप समन्वयक गोविंद राम जायसवाल तथा जिला विकास अधिकारी गोपाल गिरि गोस्वामी ने किया। इस [more…]
