Category: उत्तराखण्ड
इस केटेगरी में आप उत्तराखण्ड से जुड़े समाचारों को पढ़ सकते हैं
युवती बरामद, आरोपी जेल भेजा गया; भाजपा नेताओं ने पुलिस टीम को किया सम्मानित
भीमताल : लड़की की गुमशुदगी के मामले में भवाली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए युवती को बिजनौर से सकुशल बरामद कर लिया है। मामले में आरोपी युवक सुहैल को दिल्ली–बिजनौर बॉर्डर से गिरफ्तार कर उसके खिलाफ अपहरण और दुष्कर्म की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।कोतवाली प्रभारी प्रकाश सिंह मेहरा ने बताया कि गरमपानी निवासी लड़की के पिता की तहरीर पर मामला दर्ज होते ही पुलिस की दो टीमों को रवाना किया गया था। बरामदगी के बाद रविवार को मेडिकल परीक्षण कराकर आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे [more…]
जल जीवन मिशन में करोड़ों की गड़बड़ी का आरोप, मनोज शर्मा ने दी गांव-गांव पोल खोलने की चेतावनी
भीमताल : विधानसभा क्षेत्र भीमताल में संचालित “जल जीवन मिशन” की योजनाओं को लेकर सियासत तेज हो गई है। कांग्रेस नेता मनोज शर्मा ने मिशन में व्यापक भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कहा कि करोड़ों रुपये की योजनाएं भ्रष्ट नेताओं, नौकरशाहों और माफियाओं के गठजोड़ की भेंट चढ़ चुकी हैं।शर्मा ने कहा कि लगातार ज्ञापन सौंपने, धरना-प्रदर्शन और घेराव के बावजूद अब तक किसी भी जिम्मेदार अधिकारी या जनप्रतिनिधि पर ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। उनका आरोप है कि पुरानी पेयजल लाइनों और जल स्रोतों के साथ छेड़छाड़ की गई है, जिससे आगामी [more…]
गढ़वाल विश्वविद्यालय में एमएमटीसी में प्रशिक्षण कार्यक्रम 16 से
श्रीनगर। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय के यूजीसी-मालवीय मिशन टीचर्स ट्रेनिंग सेंटर (एमएमटीसी) की ओर से भारतीय ज्ञान परम्परा के पाठ्यक्रम में प्रभावी एकीकरण के उद्देश्य से 16 फरवारी से विशेष क्षमता निर्माण कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा। एमएमटीसी के निदेशक प्रो. डीएस नेगी ने कहा कि शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार तथा विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) द्वारा प्रायोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम 16 से 21 फरवरी तक अकादमिक क्रियाकलाप केन्द्र चौरास परिसर में आयोजित किया जायेगा। कहा कि प्रशिक्षण कार्यक्रम में देश के विभिन्न विश्वविद्यालयों से 55 संकाय सदस्य तथा विश्वविद्यालय नगर से 45 शोधार्थी प्रतिभाग करेंगे। बताया कि यूजीसी द्वारा केंद्रीय संस्कृत [more…]
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में सतत विकास पर अंतरराष्ट्रीय मंथन
देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के मानविकी एवं सामाजिक विज्ञान संकाय के अंतर्गत भूगोल विभाग द्वारा “सतत विकास लक्ष्यः चुनौतियाँ एवं प्रगति” विषय पर एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का सफल आयोजन विश्वविद्यालय के पथरीबाग परिसर स्थित सभागार में हाइब्रिड मोड में किया गया। सम्मेलन में देश-विदेश के शिक्षाविदों, शोधकर्ताओं एवं विशेषज्ञों ने सहभागिता कर पर्यावरण संरक्षण, जलवायु परिवर्तन, सामाजिक-आर्थिक विकास एवं सतत विकास लक्ष्यों से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर अपने विचार प्रस्तुत किए तथा शोध-पत्रों के माध्यम से सहयोगात्मक अनुसंधान की संभावनाओं पर चर्चा की। श्री गरु राम राय विश्वविद्यालय के प्रेसिडेंट श्रीमहंत देवेंद्र दास जी महाराज ने सम्मेलन [more…]
कांग्रेस ने राज्य की कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल, पुलिस मुख्यालय घेरा
देहरादून। राज्य में कानून व्यवस्था ध्वस्त होने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आज प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष प्रीतम सिंह एवं चुनाव प्रबन्धन समिति के अध्यक्ष डॉ. हरक सिंह रावत के नेतृत्व में पुलिस मुख्यालय का घेराव किया। कांग्रेस नेताओं ने सरकार को चेतावनी दी कि यदि राज्य की कानून व्यवस्था पटरी पर नहीं आई तथा आए दिन हो रही हत्याओं पर लगाम नहीं लगा तो कांग्रेस उग्र आन्दोलन को मजबूर होगी। पुलिस मुख्यालय घेराव के बाद पुलिस महानिदेशक को सौंपे ज्ञापन में कांग्रेस पार्टी ने कहा कि विगत कुछ समय से उत्तराखंड की [more…]
भाजपा कोर ग्रुप की बैठक में नड्डा ने धामी सरकार की थपथपाई पीठ
देहरादून। भाजपा प्रदेश कोर कमेटी की बैठक में पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने सरकार और कार्यकर्ताओ के बीच समन्वय पर दिया बल दिया। उन्होंने संगठन और सरकार के मध्य बेहतर समन्वय एवं विकास कार्यों की उपलब्धियों के लिए धामी सरकार की पीठ थपथपाई। तीन बिंदुओं पर फोकस इस बैठक में नड्डा ने 2027 के चुनावों में जीत को लेकर रणनैतिक मार्गदर्शन दिया। बैठक की जानकारी देते हुए प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने बताया कि आज नड्डा के समक्ष संगठन के कार्यक्रमों और सरकार के कामों की विस्तार से समीक्षात्मक चर्चा की गई, [more…]
खैरना से गायब युवती बिजनौर में! परिजनों ने जताई जबरन धर्म परिवर्तन की आशंका, पुलिस जांच में जुटी
भीमताल। नैनीताल जनपद के खैरना क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने अपनी पुत्री के तीन माह से घर से लापता होने की तहरीर भवाली कोतवाली में दी है। परिजनों ने आरोप लगाया है कि बाल काटने की दुकान में कार्यरत एक विशेष समुदाय के युवक द्वारा युवती को बहला-फुसलाकर उत्तर प्रदेश के बिजनौर ले गया।पिता के अनुसार, शुरुआती दिनों में युवती फोन पर घर लौटने की बात कहती रही, जिसके कारण तत्काल पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं कराई गई। परंतु तीन माह बीत जाने के बाद संपर्क कम हो गया। परिजनों ने आशंका जताई है [more…]
छोटा कैलाश धाम में मेले का शुभारंभ, कल होगा विशाल भंडारे का आयोजन
भीमताल। ग्राम पंचायत जंगलिया गांव से लगभग 15 किलोमीटर की दूरी पर स्थित छोटा कैलाश धाम में वार्षिक मेले का शुभारंभ विधि-विधान के साथ कर दिया गया है। महाशिवरात्रि के अवसर पर आयोजित इस धार्मिक मेले को लेकर क्षेत्र में श्रद्धा व उत्साह का माहौल बना हुआ है।भीमताल ग्राम प्रधान संगठन की संरक्षक राधा कुल्याल ने क्षेत्र के समस्त श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर मेले में सहभागिता करने की अपील की। उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायत जंगलिया गांव के ग्रामीणों की ओर से घुघुसा नामक स्थल पर प्रतिवर्ष की भांति इस [more…]
छोटे कैलाश मंदिर में महाशिवरात्रि मेले का शुभारम्भ, विधायक कैड़ा व जिला पंचायत अध्यक्ष रहीं मौजूद
भीमताल। महाशिवरात्रि के पावन पर्व के अवसर पर राम सिंह कैड़ा तथा दीपा दर्मवाल ने शनिवार को छोटा कैलाश मंदिर में आयोजित होने वाले पारंपरिक मेले का भटेलिया में फीता काट कर विधिवत शुभारम्भ किया।इस अवसर पर स्थानीय महिलाओं एवं ग्रामीणों द्वारा पहाड़ी संस्कृति व परंपराओं के अनुरूप कलश यात्रा के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसने पूरे क्षेत्र को भक्तिमय वातावरण से सराबोर कर दिया।जगह जगह लोग भोलेनाथ के जयकारे लगाते रहे।विधायक राम सिंह कैड़ा ने कहा कि महाशिवरात्रि पर छोटे कैलाश मंदिर में प्रतिवर्ष भव्य मेले का आयोजन होता है, जिसमें दूर-दराज [more…]
हल्द्वानी में जनसुनवाई: आयुक्त दीपक रावत ने भूमि विवाद से धोखाधड़ी तक के मामलों में दिए त्वरित निर्देश
भीमताल। शुक्रवार को हल्द्वानी कैंप कार्यालय में आयोजित जनता मिलन कार्यक्रम में आयुक्त/सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत ने आमजन की समस्याएं सुनीं। जनसुनवाई में भूमि विवाद, धोखाधड़ी, अवैध निर्माण, पारिवारिक विवाद, पेयजल, विकलांगता प्रमाण पत्र समेत कई गंभीर प्रकरण सामने आए, जिन पर आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। कार्यक्रम के दौरान सुल्तानपुर पट्टी बाजपुर निवासी देवनाथ मिश्रा के पेंशन प्रकरण का मौके पर ही निस्तारण कराया गया। जेल रोड हल्द्वानी निवासी दुर्गा कोरंगा के पारिवारिक विवाद को आपसी सुलह-समझौते से निपटाया गया।लोहरियासाल ऊंचापुल निवासी सुनीता सागुड़ी द्वारा संपत्ति बंटवारे का [more…]
