Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

शेर नाले में बड़ा हादसा टला, पुलिस और स्थानियों ने बचाई दश लोगो की जान

भीमताल : लगातार भारी बारिश के चलते हल्द्वानी क्षेत्र में नदी-नालों का जलस्तर खतरनाक स्तर तक पहुंच गया है। रविवार देर रात एक बड़ा हादसा टल गया, जब शेर नाले के तेज बहाव में एक फॉर्च्यूनर कार बह गई। वाहन में सवार दश लोगों की जान पर बन आई थी, लेकिन चोरगलिया पुलिस और स्थानीय लोगों की सतर्कता और साहस से सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस ने बिना समय गंवाए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। बहाव बेहद तेज था, लेकिन पुलिस टीम ने जोखिम उठाकर समय पर [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

भीमताल झील की बदहाल स्थिति पर उठी चिंता, 27 वर्षों से सफाई का इंतजार

भीमताल : कभी नैनीताल जनपद की जीवनदायिनी रही भीमताल झील आज प्रशासनिक उदासीनता और लगातार बढ़ते प्रदूषण के चलते बदहाली की कगार पर है। झील के मल्लीताल छोर पर उभरते डेल्टा और कम होता जलस्तर इस ऐतिहासिक जलस्रोत के अस्तित्व पर संकट का संकेत दे रहे हैं।ज्ञात हो कि भीमताल झील की अंतिम बार सफाई वर्ष 1998 में हुई थी और तब से अब तक झील सफाई के इंतजार में है। झील में गिरने वाले ‘ड्रेन ए’ और ‘ड्रेन बी’ जैसे प्रमुख नाले भारी मात्रा में गाद, मिट्टी, सीवर और कचरा झील में जमा [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

लेक्स इंटरनेशनल स्कूल के पिता-पुत्र को आगरा में मिला सम्मान

भीमताल : लेक्स इंटरनेशनल स्कूल, भीमताल के संगीत शिक्षक अमृत कुमार एवं उनके सुपुत्र हर्षित कुमार को आगरा में आयोजित भव्य समारोह में सम्मानित किया गया। पंडित रघुनाथ तलेगांवकर फाउंडेशन ट्रस्ट एवं संगीत कला केंद्र आगरा द्वारा आयोजित 75वें गुरुजन सम्मान समारोह में पिता-पुत्र को उनकी संगीत साधना के लिए अलंकृत किया गया। अमृत कुमार को ‘संगीत शिल्पी’ की मानद उपाधि और उनके सुपुत्र हर्षित कुमार को ‘सुर साधक सम्मान’ से सम्मानित किया गया। यह आयोजन 20 जुलाई 2025 (रविवार) को ग्रैंड होटल, आगरा कैंट में गुरु पूर्णिमा के शुभ अवसर पर किया गया [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

रंगारंग प्रस्तुतियों संग हरेला मेले का भव्य समापन

राकेश खनवाल के गीतों पर झूमे लोग भीमताल : रामलीला मैदान, भीमताल में आयोजित ऐतिहासिक हरेला मेले का समापन रविवार को रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हुआ। समापन अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष सीमा टम्टा एवं ईओ उदयवीर सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।कार्यक्रम की मुख्य आकर्षण बने लोकप्रिय लोकगायक राकेश खनवाल, जिनके गीतों “देवी भगवती मैय्या”, “हिमुली”, “क्रीम पाउडर” पर दर्शक देर तक झूमते रहे। समूचा पंडाल तालियों और उल्लास से गूंज उठा। अध्यक्ष सीमा टम्टा ने मेले के सफल आयोजन पर सभी आयोजकों को बधाई देते हुए कहा कि “हरेला [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

पंचायत चुनाव को लेकर सेक्टर मजिस्ट्रेट व पोलिंग टीमें प्रशिक्षित, शांतिपूर्ण निर्वाचन की तैयारियां तेज

भीमताल : त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और त्रुटिहीन रूप से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से मेडिकल कॉलेज सभागार, हल्द्वानी में एक दिवसीय प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया गया। इसमें विकास खंड हल्द्वानी के सेक्टर व जोनल मजिस्ट्रेट, पीठासीन अधिकारी, तथा मतदान अधिकारी (प्रथम से चतुर्थ) को सैद्धांतिक व व्यवहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में कुल 1085 पीठासीन अधिकारियों समेत संबंधित मजिस्ट्रेटों ने सहभागिता की। जिला विकास अधिकारी गोपाल गिरी गोस्वामी ने अधिकारियों को उनके कर्तव्यों, दायित्वों और चुनाव प्रक्रिया से जुड़े व्यवहारिक पक्षों की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

भीमताल में प्राधिकरण कैम्प में 63 भवन मानचित्रों को स्वीकृति, 27 मौके पर किए गए जारी

भीमताल : जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण, नैनीताल द्वारा सोमवार को विकास भवन, भीमताल में भवन मानचित्र स्वीकृति हेतु एक दिवसीय कैम्प का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 63 भवन मानचित्रों को स्वीकृति प्रदान की गई, जिनमें से 27 को मौके पर ही जारी भी किया गया।जिला विकास प्राधिकरण, नैनीताल के सचिव विजयनाथ शुक्ल ने जानकारी दी कि आमजन को भवन नक्शों की त्वरित स्वीकृति प्रदान करने और प्रक्रियाओं को सुगम बनाने के उद्देश्य से यह शिविर आयोजित किया गया था। कैम्प के दौरान विभिन्न क्षेत्रों – भीमताल, हल्द्वानी और नैनीताल – से प्राप्त [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

घर-घर जाकर मांगे वोट, भाजपा महिला मोर्चा ने रोहित आर्य के समर्थन में चलाया जनसंपर्क अभियान

भीमताल : आगामी चुनाव को लेकर भाजपा महिला मोर्चा ने गरमपानी क्षेत्र के डोब और मझेड़ा समेत आसपास के ग्रामीण इलाकों में व्यापक डोर-टू-डोर जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने भाजपा प्रत्याशी रोहित आर्य के पक्ष में लोगों से समर्थन मांगा और पार्टी की जनकल्याणकारी नीतियों को बताया। महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने ग्रामीणों को भाजपा सरकार की योजनाओं की जानकारी दी और कहा कि भाजपा हर वर्ग के कल्याण और क्षेत्रीय विकास के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि रोहित आर्य क्षेत्र के समग्र विकास के लिए लगातार प्रयासरत हैं और [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

कृषि मंत्री से मिले विधायक कैड़ा, सेब किसानों को उचित मूल्य दिलाने की उठाई मांग

भीमताल : विधायक राम सिंह कैड़ा ने शुक्रवार को देहरादून में कृषि मंत्री गणेश जोशी से शिष्टाचार भेंट कर भीमताल विधानसभा क्षेत्र के सेब उत्पादक किसानों की समस्या को गंभीरता से उठाया। उन्होंने कहा कि रामगढ़, धारी, ओखलकांडा व भीमताल ब्लॉक के किसान A, B और C ग्रेड के सेब उगाते हैं, लेकिन मंडियों में उनके सेब खरीदे नहीं जा रहे हैं। ऐसे में किसानों की मेहनत बेकार जा रही है और गोदामों में रखा सेब खराब होने की कगार पर पहुंच गया है। विधायक कैड़ा ने कृषि मंत्री से मांग की कि उद्यान [more…]

उत्तराखण्ड

हरेले की खुशबू, लोक संस्कृति की धड़कन — भीमताल में बिखरे पहाड़ के रंग

भीमताल : हरेला सिर्फ एक पर्व नहीं, पहाड़ की मिट्टी की महक है। और जब वही महक सांस्कृतिक रंगों में ढलकर रामलीला मैदान में बिखरी, तो भीड़ के चेहरे पर मुस्कान और दिलों में गर्व साफ़ झलकता रहा। मेले के चौथे दिन भी भीमताल के रामलीला मैदान में मानो पूरा पहाड़ उतर आया हो। कहीं छोलिया नृत्य की गूंज थी, तो कहीं जौनसारी गीतों की मिठास। कुमाऊं की लोक-झांकियों ने दर्शकों को उनके अपने बचपन और गांव की गलियों में लौटा दिया। दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हरमन माइनर स्कूल की प्रधानाचार्या [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

20 जुलाई को रेड अलर्ट, 21-22 को ऑरेंज अलर्ट: भारी से अति भारी बारिश की चेतावनी, प्रशासन अलर्ट मोड में

भीमताल : जनपद नैनीताल में आगामी तीन दिनों तक मौसम विभाग ने भारी से अति भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून के अनुसार, 20 जुलाई को रेड अलर्ट और 21 व 22 जुलाई को ऑरेंज अलर्ट घोषित किया गया है।अपर जिलाधिकारी शैलेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि 20 जुलाई को जनपद के कुछ क्षेत्रों में अत्यंत भारी वर्षा और कुछ स्थानों पर तीव्र से अति तीव्र वर्षा की संभावना है। वहीं, 21 और 22 जुलाई को भी कई स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा की चेतावनी दी [more…]