Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

मतगणना स्थलों का अपर जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण

स्ट्रॉंग रूम की सुरक्षा व्यवस्था सख्त, सीसीटीवी और सुविधाएं दुरुस्त करने के निर्देश भीमताल : त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन-2025 की तैयारियों को लेकर अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) विवेक राय ने शुक्रवार को एच.एन. इंटर कॉलेज, रामपुर रोड हल्द्वानी स्थित स्ट्रॉंग रूम और मतगणना स्थल का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने व्यवस्थाओं का बारीकी से अवलोकन करते हुए अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि डिस्ट्रिब्यूशन प्रक्रिया के दौरान पूरी सतर्कता बरती जाए और सीसीटीवी कैमरे पर्याप्त संख्या में और पूरी तरह क्रियाशील हों। अपर जिलाधिकारी ने कहा कि मतदान पार्टियों का प्रस्थान 27 जुलाई को सुबह निर्धारित [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

बुजुर्गों की सुरक्षा, स्वास्थ्य और सम्मान को लेकर प्रशासन सख्त

डीएम वंदना ने की वरिष्ठ नागरिकों के साथ बैठक, समस्याओं के समाधान का दिया भरोसा भीमताल: जनपद में एकल और असहाय वृद्धजनों की सुरक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक सम्मान को लेकर प्रशासन ने अब ठोस कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। शुक्रवार को जिलाधिकारी वंदना ने हल्द्वानी कैंप कार्यालय में वरिष्ठ नागरिक जनकल्याण समिति के पदाधिकारियों और अन्य वरिष्ठ नागरिकों के साथ बैठक कर उनकी समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की।जिलाधिकारी ने कहा कि जिले के प्रत्येक शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में एकल वृद्धजनों को चिन्हित कर उनकी सूची तैयार की जाएगी ताकि नियमित रूप [more…]

उत्तराखण्ड

आयुक्त दीपक रावत ने ट्रांसपोर्ट नगर में व्यवस्थाओं का लिया जायज़ा

लापरवाह वर्कशॉप संचालकों को मिलेगा नोटिस, बिना शुल्क पार्किंग पर लगेगा ब्रेक भीमताल: ट्रांसपोर्ट नगर, हल्द्वानी में लंबे समय से जारी अव्यवस्थाओं पर अब लगाम कसने की तैयारी शुरू हो गई है। शुक्रवार को आयुक्त/सचिव मा. मुख्यमंत्री दीपक रावत ने क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण कर संबंधित विभागों को सख्त निर्देश दिए। मौके पर नगर निगम, परिवहन, जल संस्थान, विद्युत, एडीबी, जीएसटी और पुलिस विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे। निरीक्षण की शुरुआत प्लॉट आवंटन और उनके उपयोग की स्थिति से हुई। आयुक्त ने पाया कि कई मरम्मत कार्यशालाएं, जिन्हें ट्रांसपोर्ट नगर में प्लॉट आवंटित किए गए थे, आज भी शहर [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में अवैध शराब की तस्करी नाकाम

मुक्तेश्वर में 03 पेटी अंग्रेजी शराब के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार भीमताल : त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देश पर नैनीताल पुलिस लगातार चेकिंग अभियान चला रही है। इसी अभियान के तहत मुक्तेश्वर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है।पुलिस ने मुक्तेश्वर क्षेत्र के पहाड़पानी के पास वाहन चेकिंग के दौरान एक स्विफ्ट कार से तीन पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की है। मौके से लेटीबुगा निवासी दीपक नयाल (35 वर्ष) को गिरफ्तार किया गया। शराब मैकडॉवेल ब्रांड की [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

विधायक राम सिंह कैड़ा व ब्लॉक प्रमुख कमलेश कैड़ा ने किया मतदान, जनता से की मतदान की अपील

भीमताल : त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन-2025 के प्रथम चरण में भीमताल विधायक राम सिंह कैड़ा एवं ब्लॉक प्रमुख कमलेश कैड़ा ने ग्राम सभा कैड़ागांव (ओखलकांडा ब्लॉक) स्थित मतदान केंद्र पर पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान के बाद दोनों जनप्रतिनिधियों ने क्षेत्रवासियों से लोकतंत्र के इस पर्व में निर्भय होकर मतदान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव लोकतंत्र की नींव हैं और स्थानीय विकास में सीधा असर डालने वाले निर्णयों के लिए सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। मतदान केंद्र पर शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित वातावरण में वोटिंग जारी रही। [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

नैनीताल में प्रथम चरण का मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न, 70.43 प्रतिशत हुआ मतदान

भीमताल : त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन-2025 के तहत नैनीताल जिले के चारों विकासखंडों में प्रथम चरण का मतदान गुरुवार को शांतिपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हो गया। मतदाताओं की भारी भागीदारी के चलते जिले में कुल 70.43 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।———————————————धारी में सर्वाधिक मतदान, बेतालघाट सबसे कम प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, विकासखंड धारी में 75.91%, रामगढ़ में 72.91%, ओखलकांडा में 71.42%, तथा बेतालघाट में 63.67% मतदान दर्ज किया गया। जिलेभर में मतदान सुबह 8 बजे प्रारंभ हुआ और शाम तक मतदान केंद्रों पर लंबी कतारें देखने को मिलीं।———————————————अधिकारियों ने किया मतदान केंद्रों [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में 312 मतदान दलों ने संभाला मोर्चा

जिलाधिकारी वंदना के निर्देश पर कंट्रोल रूम से हर गतिविधि पर रखी जा रही नजर 24 जुलाई को चार ब्लॉकों में होगा मतदान, प्रशासन पूरी तरह तैयार भीमताल : त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन-2025 के पहले चरण के तहत जनपद नैनीताल के रामगढ़, धारी, बेतालघाट एवं ओखलकांडा विकासखंडों में 24 जुलाई (गुरुवार) को मतदान कराया जाएगा। इसके लिए 312 मतदान दलों को उनके गंतव्य स्थलों पर भेजा जा चुका है। मंगलवार को ओखलकांडा के 33 और बेतालघाट के 3 मतदान दलों सहित कुल 36 दलों को रवाना किया गया, जबकि बुधवार को शेष चारों विकासखंडों [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

फ्लैट्स मैदान का होगा कायाकल्प, जिलाधिकारी वंदना ने दिए सख्त निर्देश

15 अगस्त तक जलभराव समस्या का समाधान, खिलाड़ियों को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं भीमताल : फ्लैट्स मैदान, नैनीताल के बहुप्रतीक्षित सुदृढ़ीकरण कार्यों को गति देने के उद्देश्य से जिलाधिकारी वंदना ने बुधवार को मैदान का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि यह मैदान न केवल नैनीताल की पहचान है, बल्कि स्थानीय खिलाड़ियों की प्रतिभा निखारने का प्रमुख केंद्र भी है, अतः इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिलाधिकारी ने कार्यदाई संस्था RWD के अधिशासी अभियंता को मैदान में हो रहे जलभराव की समस्या का 15 अगस्त तक [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

24 जुलाई को पंचायत चुनाव का पहला चरण, संबंधित क्षेत्रों में सार्वजनिक अवकाश घोषित

28 जुलाई को होगा दूसरे चरण का मतदान भीमताल : त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन-2025 के तहत जनपद नैनीताल में पहले चरण का मतदान 24 जुलाई (गुरुवार) को सम्पन्न होगा। राज्य निर्वाचन आयोग उत्तराखंड के निर्देशों के अनुसार इस चरण में विकासखंड ओखलकांडा, धारी, रामगढ़ और बेतालघाट क्षेत्र शामिल हैं। वहीं, पंचायत चुनाव के दूसरे चरण का मतदान 28 जुलाई (सोमवार) को विकासखंड भीमताल, हल्द्वानी, कोटाबाग और रामनगर में कराया जाएगा।मतदान प्रक्रिया को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं सुचारु रूप से संचालित करने हेतु संबंधित मतदान क्षेत्रों में स्थित सरकारी, अर्धसरकारी कार्यालयों, शैक्षिक संस्थानों, अर्द्ध-निजी व व्यापारिक [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

वनों से जुड़ाव और विधिक जागरूकता की मिसाल बना रानीबाग

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल ने हरेला और सेला पर्व पर चलाया वृक्षारोपण और जागरूकता अभियान भीमताल : हरेला एवं सेला पर्व के उपलक्ष्य में उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार जनपद नैनीताल में विभिन्न स्थलों पर वृक्षारोपण एवं विधिक साक्षरता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।रानीबाग क्षेत्र में आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम में वरिष्ठ न्यायाधीश एवं कार्यपालक अध्यक्ष, उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण मनोज कुमार तिवारी, जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष हरीश कुमार गोयल, तथा सदस्य-सचिव प्रदीप कुमार मणी सहित अन्य न्यायिक अधिकारियों ने भाग लिया। इस अवसर पर अनेक फलदार एवं छायादार पौधे रोपे गए। इससे [more…]