Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

हरिद्वार में मनसा देवी मंदिर में मची भगदड़, छह श्रद्धालुओं की मौत

हरिद्वार। हरिद्वार में आज सुबह मनसा देवी पैदल मार्ग पर भगदड़ मचने से  छह श्रद्धालुओं की मौत हो गई तथा 15 श्रद्धालु घायल हो गए। एसडीआरएफ, स्थानीय पुलिस तथा अन्य बचाव दल मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्यों में जुटे हुए हैं। प्रशासन के अफसरों का कहना है कि मौतों का आंकड़ा बढ़ सकता है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घटना पर दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि वह निरंतर स्थानीय प्रशासन के संपर्क में हैं और स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। उन्होंने माता रानी से सभी श्रद्धालुओं के सकुशल होने की प्रार्थना की। मनसा [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

ऊर्जा निगम में इंजीनियरों के बम्पर प्रमोशन

देहरादून। आज ऊर्जा भवन मुख्यालय में  मुख्य सचिव एवं अध्यक्ष, यूपीसीएल, पिटकुल, यूजेवीएन लि० आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में ऊर्जा के तीनों निगमों की विभागीय चयन समिति की बैठक हुई, जिसमें डा० अहमद इकबाल, अपर सचिव (ऊर्जा), उमेश नारायण पाण्डेय, अपर सचिव (औद्योगिक विकास) व तीनों निगमों के प्रबन्ध निदेशकों एवं अन्य निदेशकों ने चयन समिति सदस्य के रूप में प्रतिभाग किया। समिति द्वारा विभागीय नियमावली एवं आदेशों के विचारोपरान्त तीनों निगमों में वर्तमान में रिक्त पदों एवं 30 जून 2026 तक होने वाले परिणामी रिक्तयों को सम्मिलित करते हुए कुल 27 पदों के सापेक्ष अधिकारियों की पदोन्नति पर संस्तुति [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

विद्यार्थी जीवन की चुनौतियों के समाधान की दिशा में विश्वविद्यालय कारगर प्रयास करेंः मुख्यमंत्री

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मुख्यमंत्री आवास सभागार में आयोजित एक कार्यक्रम में ‘सस्टेनेबल वेलनेस ऑफ स्टूडेंट्सः अ कलेक्टिव रिस्पॉन्सिबिलिटी इन हायर एजुकेशन‘  पुस्तक का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि छात्रों के मनोविज्ञान का ध्यान रखते हुए विद्यार्थी जीवन की चुनौतियों के समाधान की दिशा में विश्वविद्यालयों एवं उच्च शिक्षण संस्थाओं को कारगर प्रयास करना होगा। इस दिशा में पुस्तक के प्रकाशन की सराहना करते हुए मुख्यमंत्री ने पुस्तक का हिन्दी संस्करण भी तैयार किए जाने की अपेक्षा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में उत्तराखंड राज्य में सबसे पहले नई राष्ट्रीय शिक्षा [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री ने विजय दिवस पर शहीद स्मारक पर पुष्प चक्र अर्पित कर कारगिल शहीद को दी श्रद्धांजलि

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को गांधी पार्क में कारगिल विजय दिवस (शौर्य दिवस) के अवसर पर शहीद स्मारक पर पुष्प चक्र अर्पित कर कारगिल शहीदों को श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कारगिल शहीदों के परिवारजनों को भी सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम के दौरान चमोली जिले के कालेश्वर में ई.सी.एच.एस एवं सैनिक विश्राम गृह का निर्माण किए जाने एवं नैनीताल में सैनिक विश्राम गृह बनाए जाने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि उपनल के माध्यम से पूर्व सैनिकों को रोजगार के लिए विदेश भेजा जाएगा। जिसमें 50 प्रतिशत सिविलियन भी होंगे। उपनल के माध्यम से [more…]

उत्तराखण्ड

यूसीसी में प्रतिदिन औसत 1634 विवाह पंजीकरण

देहरादून। इसी वर्ष 27 जनवरी से उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता लागू होने के बाद, विवाह का पंजीकरण अनिवार्य हो गया है। तब से यूसीसी एक्ट के तहत प्रतिदिन औसत 1634 शादियों का पंजीकरण हो रहा है। जबकि, इससे पहले 2010 के एक्ट में होने वाले विवाह पंजीकरण का प्रतिदिन औसत मात्र 67 ही था। उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता लागू होने से पहले, उत्तराखंड विवाह पंजीकरण अधिनियम- 2010, के तहत शादियों का पंजीकरण होता था। लेकिन तब बहुत कम लोग विवाह पंजीकरण कराते थे, 2010 से लागू इस एक्ट के तहत, 26 जनवरी 2025 तक कुल 3,30,064 विवाह पंजीकरण हुए, [more…]

उत्तराखण्ड

कोटाबाग, भीमताल, रामनगर की 36 पोलिंग पार्टियां रवाना होंगी आज

भीमताल(नैनीताल)। जिले में सोमवार को रामनगर, कोटाबाग, हल्द्वानी और भीमताल ब्लॉक में दूसरे चरण का पंचायत चुनाव होना है। पंचायत चुनाव के लिए कोटाबाग की 31, भीमताल की चार और रामनगर की एक पोलिंग पार्टियां आपदा की दृष्टि और मतदान केंद्र दूर होने के चलते शनिवार को ही रवाना हो जाएंगी। जबकि शेष पोलिंग पार्टियां रविवार को रवाना होंगी। पंचायत चुनाव के लिए जिला प्रशासन ने अपनी सभी तैयारियां पूरी कर ली है। सोमवार को मतदाता ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य और जिला पंचायत सदस्य को वोट देंगे। वहीं 31 जुलाई को मतगणना होगी। [more…]

उत्तराखण्ड

शादी के बाद वापस नहीं लौटी डॉक्टर पर विभाग करेगा कार्यवाही

भीमताल सीएचसी में तैनात डॉक्टर से छह महीने से नदारद स्वास्थ्य विभाग ने भेजा नोटिस भीमताल (नैनीताल)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भीमताल में तैनात महिला डॉक्टर अपनी शादी के बाद से अभी तक काम पर वापस नहीं लौटी है। डॉक्टर के छह महीने बाद भी वापस नहीं लौटने पर अब स्वास्थ्य विभाग ने सख्त कदम उठाते हुए महिला डॉक्टर को नोटिस भेजे हैं। नोटिस भेजने के बाद भी महिला डॉक्टर की ओर से कोई जवाब नहीं दिया जा रहा है। जबकि भीमताल सीएचसी के चिकित्सकाधिकारी की ओर पूर्व में कई पत्र और मोबाइल फोन और [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

कैलाश मानसरोवर यात्रा पूरी कर पहुंचा दूसरा दल

भीमताल। कैलाश मानसरोवर यात्रा का दूसरा दल शुक्रवार को भीमताल वापस पहुंचा। कुमाऊं मंडल विकास निगम के टूरिस्ट रेस्ट हाउस में फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया। यात्रा के दूसरे दल में देश भर के अलग-अलग प्रदेशों के कुल 48 तीर्थयात्री शामिल रहे। जिसमें आंध्र प्रदेश से 3, असम से 1, दिल्ली से 5, गुजरात से 6, झारखंड से 1, कर्नाटका से 6, मध्य-प्रदेश से 2, महाराष्ट्र से 4, पंजाब से 2, राजस्थान से 5, तमिलनाडु से 3, तेलंगाना से 2, उत्तर-प्रदेश से 4 व पश्चिम बंगाल से 4 यात्री रहे। जिसमें महिला 14 [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

बंदरों के हमले से घायल हुए पद्मश्री मठपाल

भीमताल में घर के पास किया हमला भीमताल (नैनीताल)। खुटानी निवासी पद्मश्री डॉ. यशोधर मठपाल को शुक्रवार की शाम पांच बजे घर के बाहर बंदरों के झुंड ने हमला कर लूहलुहान कर दिया। बंदरों के झुंड का हमले करते ही डॉ. यशोधर मठपाल के शोर मचाने पर उनके बेटे डॉ. सुरेश मठपाल ने लाठी डंडे से बंदरों को भगाकर अपने पिता को घायल अवस्था में कमरे में बैठाया। बंदरों के हमले से यशोधर मठपाल के हाथ में गहरे घाव होने से उनके बेटे ने घर पर ही डॉक्टर को बुलाकर उपचार कराया। सुरेश मठपाल [more…]

उत्तराखण्ड

चार ब्लॉकों के लिए मतदान व मतगणना कार्मिकों का रेंडमाइजेशन संपन्न

भीमताल, हल्द्वानी, कोटाबाग और रामनगर में 28 जुलाई को होगा द्वितीय चरण का मतदान भीमताल : त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन-2025 के द्वितीय चरण के तहत भीमताल, हल्द्वानी, कोटाबाग और रामनगर विकास खंडों में 28 जुलाई को होने वाले मतदान के लिए मतदान एवं मतगणना कार्मिकों का द्वितीय और तृतीय रेंडमाइजेशन शुक्रवार को सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।जिलाधिकारी व जिला निर्वाचन अधिकारी वंदना की अध्यक्षता में आयोजित इस प्रक्रिया में राज्य निर्वाचन आयोग के पर्यवेक्षक जय किशन (हल्द्वानी व भीमताल क्षेत्र) एवं शिवचरण द्विवेदी (कोटाबाग व रामनगर क्षेत्र) की उपस्थिति रही। ———————————————— 576 मतदान दलों को मिला [more…]