Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

समीक्षा अधिकारी की परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न, 1742 में से 654 अभ्यर्थी हुए शामिल

भीमताल : उत्तराखंड लोक सेवा आयोग, हरिद्वार द्वारा आयोजित महाधिवक्ता कार्यालय उच्च न्यायालय नैनीताल में समीक्षा अधिकारी एवं सहायक समीक्षा अधिकारी पदों के लिए प्रारंभिक परीक्षा रविवार को हल्द्वानी नगर के चार परीक्षा केन्द्रों में शांतिपूर्वक संपन्न हुई। परीक्षा प्रातः 10:00 बजे से अपराह्न 1:00 बजे तक चली। इस संबंध में जानकारी देते हुए नोडल अधिकारी एवं अपर जिलाधिकारी नैनीताल शैलेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि परीक्षा के लिए कुल 1742 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से केवल 654 अभ्यर्थी ही परीक्षा में सम्मिलित हुए। चारों परीक्षा केंद्रों में परीक्षा के सफल आयोजन हेतु प्रशासन [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड की पारंपरिक आभूषणों को वैश्विक मंच पर लाने का प्रयास करें स्वर्णकार : धामी

राज्य में स्वर्णकार बोर्ड गठन पर विचार किया जाएगा देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के सभी स्वर्णकारो से आग्रह किया है कि वे उत्तराखंड की पारंपरिक आभूषणों को भी वैश्विक मंचों पर भी प्रस्तुत करने का प्रयास करें। मुख्यमंत्री ने कहा है कि आज संपूर्ण विश्व भारतीय कला, संस्कृति और डिज़ाइन की ओर आकर्षित हो रहा है इसलिए हमें चाहिए कि हम अपने पारंपरिक डिज़ाइन को वैश्विक बाजार की मांग के अनुरूप ढालें, जिससे भविष्य में ‘लोकल टू ग्लोबल’ का सपना साकार हो सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वर्णकारों का यह प्रयास हमारी युवा पीढ़ी को भी अपनी [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

हिमवंत फाउंडेशन सोसाइटी के तीजोत्सव में ममता भट्ट और दीक्षा बलूनी बनीं तीज क्वीन

देहरादून। हिमवंत फाउंडेशन सोसाइटी की ओर से आज देवांचल विहार में तीज कार्यक्रम का आयोजन किया गया। तीज कार्यक्रम में महिलाओं ने अपनी प्रतिभाओं का प्रदर्शन किया। महिलाओं ने नृत्य, गायन और एक्टिंग का प्रदर्शन किया। संस्था की अध्यक्ष संगीता थपलियाल ने बताया कि कार्यक्रम में जूनियर और सीनियर श्रेणी के तहत तीज क्वीन का चयन किया गया। सीनियर श्रेणी में ममता भट्ट प्रथम, संजू रावत द्वितीय और सीमा सेमवाल तृतीय स्थान पर रहीं। जबकि, जूनियर श्रेणी में दीक्षा बलूनी प्रथम, बीना मैठाणी द्वितीय तथा बबली नेगी तृतीय सथान पर रहीं।

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री ने हरिद्वार और एम्स ऋषिकेश में मनसा देवी मंदिर मार्ग पर हुए हादसे में घायलों का हालचाल जाना

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को हरिद्वार के जिला चिकित्सालय एवं एम्स ऋषिकेश पहुंचकर मनसा देवी मंदिर मार्ग पर हुए हादसे में घायल श्रद्धालुओं का हालचाल जाना। मुख्यमंत्री ने चिकित्सकों से घायलों की स्वास्थ्य स्थिति की विस्तृत जानकारी प्राप्त की और उनके समुचित उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को भी आवश्यक सुविधाएं तत्काल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए । मुख्यमंत्री ने सभी घायल श्रद्धालुओं के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हुए कहा कि राज्य सरकार इस दुःखद घटना से प्रभावित प्रत्येक व्यक्ति और शोकाकुल परिजनों के साथ साथ खड़ी है। उन्होंने [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

उत्तरांचल प्रेस क्लब में तीज महोत्सव में गीत-संगीत और नृत्य की धूम

देहरादून। उत्तरांचल प्रेस क्लब के तत्वावधान में तीज महोत्सव धूमधाम और पारंपरिक उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर क्लब की महिला सदस्यों व सदस्यों की पारिवारिक महिलाओं के लिए एक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। तीज प्रतियोगिता में पहले स्थान पर रचना रावत, द्वितीय स्थान पर संगीता सांगूड़ी, तृतीय स्थान पर बबीता गुसाईं रहे। इसके अलावा फर्स्ट रनर अप पर मोनिका डबराल और द्वितीय रनर अप प्रीति घिल्डियाल रही। कार्यक्रम की शुरुआत सभी महिलाओं को मेहंदी लगाने से हुई, जिसके बाद डीजे की सुमधुर धुनों पर महिलाओं ने उत्साहपूर्वक नृत्य किया। विभिन्न रंगारंग प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम को [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

द्वितीय चरण पंचायत चुनाव में नैनीताल से 522 मतदान दल रवाना, 2880 कार्मिकों की तैनाती

प्रशासन ने संभाली कमान, सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम अपर जिलाधिकारी ने कोटाबाग और हल्द्वानी बूथों का निरीक्षण किया भीमताल : जनपद नैनीताल में त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन 2025 के द्वितीय चरण के तहत चारों विकासखंडों भीमताल, हल्द्वानी, कोटाबाग और रामनगर से कुल 522 मतदान दलों की रवानगी सुचारू और सुरक्षित रूप से संपन्न हुई। जिला निर्वाचन अधिकारी वंदना ने कंट्रोल रूम से निर्वाचन व्यवस्था की निगरानी करते हुए आवश्यक निर्देश जारी किए। उन्होंने यह सुनिश्चित करने को कहा कि प्रत्येक मतदान दल को समय पर सामग्री और मार्गदर्शन मिले।मतदान दलों को निर्वाचन सामग्री और [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

दिव्यांग मतदाताओं के लिए विशेष व्यवस्था, मतदान में होगी सक्रिय भागीदारी

जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देश पर प्रत्येक विकासखण्ड में सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त भीमताल : त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन 2025 के अंतर्गत नैनीताल जनपद में दिव्यांग मतदाताओं को मतदान केंद्र तक लाने और पुनः उनके घर सुरक्षित पहुँचाने के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला समाज कल्याण अधिकारी विश्वनाथ गौतम ने बताया कि प्रत्येक विकासखण्ड में सहायक नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की गई है, जो अपने-अपने क्षेत्र में दिव्यांग मतदाताओं को सुविधा उपलब्ध कराने हेतु कार्य करेंगे।सहायक नोडल अधिकारीविकासखण्ड हल्द्वानी राहुल चंद्र आर्य एवं संजय सिंह बिष्ट, [more…]

उत्तराखण्ड

“पहले निजी फोन से काम करवाया, अब वेतन भी रोका!” — शिक्षकों ने पूछा: क्या अब मोबाइल भी सरकारी घोषित हो जाएगा

1500 शिक्षकों की तनख्वाह पर ब्रेक, आदेश के विरोध में तीनों शिक्षक संगठन एकजुट, आंदोलन की दी चेतावनी भीमताल : जहाँ एक ओर शिक्षक पंचायत चुनाव की ड्यूटी निभा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर मुख्य शिक्षा अधिकारी के एक आदेश ने उनके माथे पर चिंता की रेखाएँ खींच दी हैं।“विद्या समीक्षा केंद्र ऐप” पर उपस्थिति दर्ज न करने वाले शिक्षकों का वेतन रोकने का फरमान, सीधे तौर पर लगभग 1500 शिक्षकों पर गाज बनकर गिरा है।“न निजी फोन बचे, न वेतन, अब क्या आत्मा भी सरकार को दें?” तीनों प्रमुख शिक्षक संगठनों राजकीय, प्राथमिक और जूनियर हाईस्कूल ने एक सुर [more…]

उत्तराखण्ड

“पहले निजी फोन से काम करवाया, अब वेतन भी रोका!” — शिक्षकों ने पूछा: क्या अब मोबाइल भी सरकारी घोषित हो जाएगा

1500 शिक्षकों की तनख्वाह पर ब्रेक, आदेश के विरोध में तीनों शिक्षक संगठन एकजुट, आंदोलन की दी चेतावनी भीमताल : जहाँ एक ओर शिक्षक पंचायत चुनाव की ड्यूटी निभा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर मुख्य शिक्षा अधिकारी के एक आदेश ने उनके माथे पर चिंता की रेखाएँ खींच दी हैं।“विद्या समीक्षा केंद्र ऐप” पर उपस्थिति दर्ज न करने वाले शिक्षकों का वेतन रोकने का फरमान, सीधे तौर पर लगभग 1500 शिक्षकों पर गाज बनकर गिरा है।“न निजी फोन बचे, न वेतन, अब क्या आत्मा भी सरकार को दें?” तीनों प्रमुख शिक्षक संगठनों राजकीय, प्राथमिक और जूनियर हाईस्कूल ने एक सुर [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

मनसा देवी मंदिर हादसे की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार के मनसा देवी मंदिर मार्ग पर मची भगदड़ में 6 श्रद्धालुओं की मौत की घटना पर दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगतों की आत्मा की शांति और शोकाकुल परिजनों को यह असीम दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है। उन्होंने कहा कि मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये एवं घायलों को 50-50 हजार रुपये की सहायता राशि प्रदान की जाएगी। उन्होंने घटना के मजिस्ट्रियल जांच के निर्देश दिए हैं।