Category: उत्तराखण्ड
इस केटेगरी में आप उत्तराखण्ड से जुड़े समाचारों को पढ़ सकते हैं
एडीएम विवेक राय ने किया मतदान केंद्रों का निरीक्षण, सुरक्षा और व्यवस्थाओं का लिया जायजा
भीमताल : पंचायत चुनाव के दूसरे चरण के तहत सोमवार को अपर जिलाधिकारी विवेक राय ने कई मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मोटाहल्दू, बेरीपड़ाव और डूंगरपुर स्थित मतदान केंद्रों पर पहुंचकर सुरक्षा प्रबंधों और मूलभूत सुविधाओं की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान एडीएम ने मतदान केंद्रों पर तैनात अधिकारियों और सुरक्षाकर्मियों से आवश्यक जानकारी ली और शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी मतदान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक मतदाता को सुरक्षित, सहज और निष्पक्ष वातावरण मिलना चाहिए।
90 वर्षीय दंपति ने किया मतदान, बने लोकतंत्र के प्रेरणास्रोत
भीमताल : लोकतंत्र के प्रति अपनी आस्था और जिम्मेदारी को निभाते हुए 90 वर्षीय लीलाधर उप्रेती और उनकी पत्नी बसंती देवी ने पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में मतदान कर सभी को प्रेरित किया। ग्राम हल्दूचौड़ दीना निवासी यह बुजुर्ग दंपति सोमवार को प्राथमिक विद्यालय दीना स्थित मतदान केंद्र पहुंचे और अपने मताधिकार का प्रयोग किया। उन्नत आयु के बावजूद उनके चेहरे पर लोकतांत्रिक कर्तव्य निभाने का उत्साह स्पष्ट झलक रहा था। केंद्र पर उपस्थित अन्य मतदाताओं और मतदान कर्मियों ने भी उनके इस जज्बे की सराहना की। यह उदाहरण दर्शाता है कि उम्र [more…]
नैनीताल में पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में 76.07 प्रतिशत मतदान, चारों विकासखंडों में दिखा उत्साह
सीडीओ और एडीएम ने किया निरीक्षण, दिव्यांग व वरिष्ठ मतदाताओं के लिए रही विशेष व्यवस्था भीमताल : नैनीताल जिले में पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में सोमवार को चार विकासखंडों में मतदान शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। मतदाताओं में खासा उत्साह देखने को मिला और सुबह से ही मतदान केंद्रों पर लंबी कतारें नजर आईं। कुल मिलाकर जिले में 76.07 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। भीमताल में सबसे अधिक 81.11 प्रतिशत मतदान हुआ, जबकि कोटाबाग में 79.35, रामनगर में 75.13 और हल्द्वानी में 73.61 प्रतिशत वोटिंग दर्ज की गई। मुख्य विकास अधिकारी अनामिका और [more…]
‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के अंतर्गत मुख्यमंत्री ने किया वृक्षारोपण
भीमताल : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को हल्द्वानी स्थित एफटीआई परिसर में आयोजित ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण कार्यक्रम में भाग लिया। पर्यावरण संरक्षण और जनसहभागिता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से चलाए जा रहे इस अभियान के तहत मुख्यमंत्री ने पौधरोपण कर प्रदेशवासियों को पर्यावरण सुरक्षा में सहभागी बनने का प्रेरणादायक संदेश दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में शुरू हुआ ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान आज एक जनांदोलन का रूप ले चुका है। उत्तराखंड में इस अभियान की शुरुआत हरेला पर्व के अवसर पर की गई थी, [more…]
हाउस ऑफ़ हिमालयाज की बोर्ड बैठक में नए उत्पादों की समीक्षा और वैश्विक विस्तार की रणनीति तय
देहरादून। मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में सोमवार को सचिवालय में हाउस ऑफ़ हिमालयाज की 5वीं बोर्ड बैठक सम्पन्न हुई। बैठक के हाउस ऑफ़ हिमालयाज के नए उत्पादों की समीक्षा और वैश्विक विस्तार की रणनीति तय की गई। मुख्य सचिव ने कहा कि हाउस ऑफ़ हिमालयाज की गुणवत्ता सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा जैविक उत्पादों पर फोकस करते हुए जैविक उत्पादों का सर्टिफिकेशन अनिवार्य रूप से प्राप्त किया जाना सुनिश्चित किया जाए। आमजन को इसकी जानकारी हो इसके लिए प्रचार प्रसार पर विशेष ध्यान दिया जाए। मुख्य सचिव ने उत्पादों की गुणवत्ता, ट्रेसेब्लिटी और ब्रांड स्टोरीटेलिंग को वैश्विक स्तर पर [more…]
उत्तराखंड को भूमि अभिलेख आधुनिकीकरण के लिए केन्द्र से मिलेगी और धनराशि
देहरादून। केन्द्रीय ग्रामीण विकास एवं कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पत्र भेजकर अवगत कराया है कि डिजिटल इंडिया भूमि अभिलेख आधुनिकीकरण कार्यक्रम (डीआईएलआरएमपी) के क्रियान्वयन के लिए केन्द्र सरकार द्वारा उत्तराखंड को और धनराशि उपलब्ध कराई जाएगी। चौहान ने ग्रामीण भारत के सकारात्मक बदलाव के प्रयासों में केन्द्र सरकार के साथ उत्तराखंड की सक्रिय भागीदारी की सराहना करते हुए उम्मीद जताई है कि मुख्यमंत्री धामी के कुशल नेतृत्व में उत्तराखंड राज्य में डीआईएलआरएमपी के क्रियान्वयन में नए कीर्तिमान स्थापित करेगा। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा केन्द्रीय ग्रामीण विकास एवं कृषि मंत्री शिवराज [more…]
सहस्त्रधारा और सिरसी में एयर ट्रैफिक कंट्रोल स्थापित करने के निर्देश
देहरादून। मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने सोमवार को सचिवालय में केदार वैली में हेली सेवाओं के लिए सुरक्षा व्यवस्थाओं के संबंध में संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक ली। मुख्य सचिव ने युकाडा और नागरिक उड्डयन मंत्रालय के अधिकारियों को सहस्त्रधारा एवं सिरसी में एयर ट्रैफिक कंट्रोल शीघ्र स्थापित किए जाने के निर्देश दिए हैं। मुख्य सचिव ने कहा कि सितंबर माह के प्रथम सप्ताह तक एटीसी स्थापित कर लिया जाए। इसके लिए राज्य सरकार से जो भी आवश्यकताएं होंगी, पूरी की जाएंगी। उन्होंने युकाडा को प्रत्येक हेलीपैड पर हेलीपैड-इन-चार्ज तैनात किए जाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि शटल [more…]
एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान: मुख्यमंत्री ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को हल्द्वानी स्थित एफटीआई परिसर में आयोजित ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण कार्यक्रम में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण और जनसहभागिता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से चलाए जा रहे इस अभियान को पर्यावरण संरक्षण में सहभागी बनने का प्रेरणादायक संदेश दिया। प्रकृति संरक्षण हमारा संकल्प, हरेला पर्व पर रोपे गये 8 लाख से अधिक पौधे मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान की शुरुआत गत वर्ष की गई थी, और इस वर्ष भी यह अभियान पूरे देश में उत्साहपूर्वक चलाया [more…]
मुख्यमंत्री धामी के निर्देश पर प्रशासन सख्त, बिना मानकों वाले नशा मुक्ति केंद्र होंगे बंद
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग और पुलिस प्रशासन अब गैर-पंजीकृत एवं मानकों से नीचे चल रहे नशा मुक्ति केंद्रों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की दिशा में एकजुट हो चुके हैं। प्रदेश भर में ऐसे कई नशा मुक्ति केंद्र संचालित हो रहे हैं जो न तो निर्धारित मानकों को पूरा करते हैं और न ही पंजीकरण की वैध प्रक्रिया का पालन करते हैं। परिणामस्वरूप इनमें भर्ती मरीजों की देखरेख, मानसिक स्वास्थ्य और पुनर्वास की प्रक्रिया सवालों के घेरे में रही है। अब यह सब नहीं चलेगा। राज्य सरकार की मंशा साफ है या तो मानक पूरे करो, [more…]
सांसद अजय भट्ट ने यशोधर मठपाल से जाना हाल, बंदरों के आतंक पर जताई चिंता
भीमताल : पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री व नैनीताल-उधम सिंह नगर लोकसभा क्षेत्र से सांसद अजय भट्ट ने पद्मश्री यशोधर मठपाल के बंदरों के हमले में घायल होने की घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए गहरी चिंता जताई है। उन्होंने मठपाल जी से दूरभाष पर वार्ता कर उनका हाल-चाल जाना और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।भट्ट ने मुख्यमंत्री के सचिव एवं कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत को पत्र लिखकर भीमताल खुटानी क्षेत्र में बंदरों के बढ़ते आतंक को रोकने हेतु आवश्यक कार्रवाई के निर्देश देने का अनुरोध किया है। पत्र में उन्होंने उल्लेख किया कि [more…]
