Category: उत्तराखण्ड
इस केटेगरी में आप उत्तराखण्ड से जुड़े समाचारों को पढ़ सकते हैं
जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए अनंतिम आरक्षण जारी
देहरादून। शासन ने जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए अनंतिम आरक्षण जारी कर दिया है। अल्मोड़ा, बागेश्वर, देहरादून, पौड़ी गढ़वाल, रुद्रप्रयाग और टिहरी को महिलाओं के लिए आरक्षित किया गया। जबकि, चम्पावत, चमोली, नैनीताल और उत्तरकाशी को अनारक्षित रखा गया है। उधमसिंह नगर के पिछड़ा वर्ग और पिथौरागढ़ को अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित रखा गया है।
उत्तराखण्ड में आदर्श आचरण संहिता समाप्त
देहरादून। उत्तराखण्ड में त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन-2025 सम्पन्न होने के बाद आज, 1 अगस्त 2025 को शाम 6 बजे से आदर्श आचरण संहिता समाप्त कर दी गई है।
मुख्यमंत्री ने ₹58.32 करोड़ लागत से बनने वाले ग्राम्य विकास भवन का किया शिलान्यास
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को डांडा नूरीवाला सहस्रधारा रोड में आयोजित कार्यक्रम में ₹58.32 करोड़ लागत से बनने वाले ग्राम्य विकास भवन का शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने परिसर में पौधारोपण भी किया। मुख्यमंत्री धामी ने ग्रामीण विकास विभाग के एकीकृत भवन के शिलान्यास पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह भवन ग्रामीण विकास के क्षेत्र में महत्वपूर्ण साबित होगा। उन्होंने कहा कि लगभग 58 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित इस भवन में विभाग की प्रमुख फ्लैगशिप योजनाएं एक ही परिसर में संचालित होंगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार एक जनपद, दो उत्पाद योजना के माध्यम [more…]
साईं सृजन पटल पत्रिका के 12वें अंक का एम्स के डाॅ. सहरावत ने किया विमोचन
देहरादून। साईं सृजन पटल मासिक पत्रिका के 12 वें अंक का विमोचन एम्स के डाॅक्टर अमित सहरावत ने जोगीवाला में आयोजित एक कार्यक्रम में किया। डाॅ.सहरावत ने पत्रिका के निरंतर प्रकाशन का एक वर्ष पूर्ण होने और 12 वें अंक को एक विशेषांक के रूप में प्रकाशित करने पर संपादकीय टीम को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि आज साईं सृजन पटल मासिक पत्रिका उत्तराखंड में अपनी विशेष पहचान बना चुकी है। प्रत्येक माह की अंतिम तारीख को पाठकों को इसका इंतजार रहता है। पत्रिका में उत्तराखंड की सांस्कृतिक विरासत, धार्मिक व साहसिक पर्यटन, पहाड़ी व्यंजनों, हर क्षेत्र में विशिष्ट उपलब्धियों [more…]
टनकपुर – बागेश्वर रेल लाइन पर केंद्र ने मांगी राज्य की सहमति
देहरादून। टनकपुर–बागेश्वर रेललाइन पर जल्द काम शुरु हो सकता है। केंद्र सरकार ने इस परियोजना पर काम शुरु करने के लिए राज्य सरकार से औपचारिक तौर पर सहमति देने को कहा है। राज्य सरकार जल्द इस दिशा में अधिकारिक पत्र केंद्र सरकार को भेजने जा रही है। प्रस्तावित टनकपुर- बागेश्वर रेललाइन को कुमांउ क्षेत्र में रेल नेटवर्क विस्तार की दिशा में गेम चेंजर प्रोजेक्ट के रूप में देखा रहा है। करीब 170 किमी लंबी इस परियोजना के लिए फाइनल सर्वे का काम पूरा हो चुका है। अब अगले चरण में परियोजना पर राज्य सरकार से विचार विमर्श होना है।काम शुरु [more…]
विधायक प्रीतम सिंह और कांग्रेस नेताओं ने श्री दरबार साहिब में टेका मत्था
देहरादून। चकराता विधायक प्रीतम सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने गुरुवार को श्री दरबार साहिब पहुंचकर माथा टेका और दरबार श्री गुरु राम राय जी महाराज, देहरादून के सज्जादे गद्दी नशीन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज से शिष्टाचार भेंट की। प्रतिनिधिमंडल में पूर्व विधायक राजकुमार तथा पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष लाल चंद शर्मा भी सम्मिलित रहे। श्री दरबार साहिब की परंपरा के अनुसार प्रतिनिधिमंडल का स्वागत किया गया। भेंटवार्ता के दौरान स्वास्थ्य, चिकित्सा, शिक्षा एवं जनकल्याण से जुड़े समसामयिक विषयों पर विचार-विमर्श हुआ। चकराता विधायक प्रीतम सिंह ने कहा कि चकराता क्षेत्र जैसे दूरस्थ क्षेत्रों में शिक्षा और स्वास्थ्य [more…]
डॉ. पाण्डे सेवानिवृत्त, डा. खाली को प्रभारी निदेशक उच्च शिक्षा का दायित्व
देहरादून। निदेशक, उच्च शिक्षा डॉ० कमल किशोर पाण्डे आज सेवानिवृत्त हो गए हैं। निदेशक के कार्य/दायित्वों को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कर्णप्रयाग के प्राचार्य डा० विश्वनाथ खाली को उनकी अधिवर्षता आयु पूर्ण होने अथवा निदेशक की नियमित नियुक्ति होने तक (जो भी पहले हो) प्रभारी निदेशक का दायित्व सौंपा गया है। डा. विश्वनाथ खाली का वेतन निदेशक, उच्च शिक्षा के रिक्त पद के सापेक्ष आहरित किया जायेगा।
रूस के कामचाटका में 8.8 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, कई देशों में सुनामी अलर्ट जारी
भीमताल : रूस के पूर्वी कामचाटका प्रायद्वीप में बुधवार को 8.8 तीव्रता का भीषण भूकंप दर्ज किया गया, जिसे 1952 के बाद का सबसे शक्तिशाली भूकंप माना जा रहा है। इसके तुरंत बाद रूस, जापान, अमेरिका (हवाई, कैलिफोर्निया), कोलंबिया सहित कई प्रशांत तटीय देशों में सुनामी अलर्ट जारी कर दिया गया। प्रभावित क्षेत्र और हालात:• रूस:सेवेरो-कुरील्स्क शहर में समुद्री लहरों के कारण तटीय इलाकों में बाढ़ जैसे हालात। कई बंदरगाह, होटल और हवाई अड्डे बंद किए गए हैं। सैकड़ों लोग सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाए गए हैं।•जापान:तटीय क्षेत्रों में अलर्ट जारी, नागरिकों को उच्च भूमि [more…]
अवैध खनन पर नैनीताल हाईकोर्ट सख्त: हरिद्वार के 48 स्टोन क्रशर बंद करने के आदेश
बिजली-पानी की आपूर्ति भी काटने के निर्देश भीमताल : उत्तराखंड हाईकोर्ट ने गंगा नदी किनारे रायवाला से लेकर भोगपुर और कुंभ मेला क्षेत्र तक हो रहे अवैध खनन पर सख्त रुख अपनाते हुए बड़ा निर्णय सुनाया है। हरिद्वार जिले में संचालित 48 स्टोन क्रशरों को तत्काल बंद करने के आदेश जारी करते हुए अदालत ने संबंधित क्रशरों की बिजली और पानी की आपूर्ति काटने के निर्देश भी दिए हैं। मातृ सदन, हरिद्वार की ओर से दाखिल जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए न्यायमूर्ति रविंद्र मैठाणी और न्यायमूर्ति पंकज पुरोहित की खंडपीठ ने स्पष्ट टिप्पणी [more…]
मतगणना कार्मिकों का तृतीय रैण्डमाइजेशन संपन्न, विकास खण्डवार टेबल आवंटित
भीमताल : पंचायत निर्वाचन-2025 की मतगणना के लिए नियुक्त कार्मिकों का तृतीय रैण्डमाइजेशन बुधवार को जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) वंदना की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। रैण्डमाइजेशन की प्रक्रिया जिला कार्यालय स्थित सभागार में राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा तैनात प्रेक्षकगण विनीत तोमर, जय किशन, शिव चरण द्विवेदी एवं ब्रजमोहन सिंह रावत की उपस्थिति में की गई। जिले के आठों विकास खंडों में 31 जुलाई को दो पालियों में मतगणना कराई जाएगी। इस हेतु कुल 1580 मतगणना कार्मिकों (316 सुपरवाइजर एवं 1264 सहायक) की तैनाती की गई है। प्रत्येक टेबल पर चार सहायक और [more…]
