Category: उत्तराखण्ड
इस केटेगरी में आप उत्तराखण्ड से जुड़े समाचारों को पढ़ सकते हैं
SDRF के सेनानायक अर्पण यदुवंशी ने रुड़की में डूबे IIT के छात्र की सर्चिंग में तेजी लाने के दिए निर्देश
रुड़की। 11 फरवरी 2026 को जनपद हरिद्वार स्थित नगर निगम घाट, रुड़की में एक IIT के छात्र के गंगा नदी में डूबने की सूचना प्राप्त होने के उपरांत तत्परता से SDRF, NDRF एवं जिला पुलिस की संयुक्त टीमों द्वारा व्यापक सर्च एवं रेस्क्यू अभियान संचालित किया जा रहा है। आज सेनानायक SDRF अर्पण यदुवंशी द्वारा स्वयं घटनास्थल पर पहुँचकर चल रहे सर्च ऑपरेशन का स्थलीय निरीक्षण किया गया। उन्होंने मौके पर उपस्थित अधिकारियों एवं सर्चिंग में लगी सभी टीमों को अभियान में और अधिक तेजी, समन्वय एवं सतर्कता के साथ कार्य करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। साथ ही संभावित [more…]
लोकभवन घेराव को उमड़े हजारों कांग्रेस कार्यकर्ता
देहरादून। कांग्रेस ने प्रदेश के जनमुद्दों को लेकर आज लोकभवन का घेराव किया। हालांकि, पुलिस ने हाथीबड़कला में बेरिकेडिंग लगाकर प्रदर्शनकारियों को रोक दिया और कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर पुलिस लाइन ले गई, जहां कुछ देर बाद सभी को छोड़ दिया गया है। प्रदेश में महिला अपराध, बेरोजगारी, महंगाई, कानून व्यवस्था, भ्रष्टाचार, जंगली जानवरों के हमले, पलायन, आपदा प्रभावितों को राहत व मुआवजा, बदहाल स्वास्थ्य सेवाएं, किसानों को फसल का नुकसान होने पर मुआवजा न मिलने समेत कई अन्य मुद्दों पर आज कांग्रेस ने लोकभवन घेराव का ऐलान किया था। आज सुबह 11 बजे से ही प्रदेशभर [more…]
छात्र हित में हल्द्वानी ऑनलाइन संस्था की सराहनीय पहल, विद्यार्थियों को वितरित की गई सामग्री
भीमताल । पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज पतलोट में रविवार को हल्द्वानी ऑनलाइन संस्था की ओर से छात्र हित में एक प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संस्था की टीम ने विद्यालय के विद्यार्थियों को स्टेशनरी सामग्री, जूते, स्वेटर, खेल सामग्री के साथ फल एवं मिठाई वितरित कर सम्मानित किया।कार्यक्रम का शुभारंभ संस्था अध्यक्ष दिनेश लोशाली, जीवन पन्तोला, खिमेश चन्द्र पनेरु, मोहन चन्द्र पाण्डेय, कमल नगरकोटी, प्रदीप मेर एवं विद्यालय के प्रधानाचार्य आशुतोष साह तथा पीटीए अध्यक्षा मीना देवी द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया।इस अवसर पर संस्था के खिमेश नैनवाल एवं खिमेश [more…]
🚨 ईमेल से दहला नैनीताल: नैनीताल जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर
भीमताल। सरोवर नगरी नैनीताल में उस समय हड़कंप मच गया जब नैनीताल जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ईमेल प्राप्त हुआ। संदिग्ध ईमेल में अदालत परिसर में आरडीएक्स और आईईडी लगाए जाने का दावा किया गया है, जिसके बाद प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां तत्काल अलर्ट मोड पर आ गईं।प्राप्त जानकारी के अनुसार, अज्ञात ईमेल आईडी से भेजे गए संदेश में दावा किया गया है कि कोर्ट परिसर में 12 आरडीएक्स आधारित आईईडी लगाए गए हैं, जो दोपहर लगभग 12:15 बजे विस्फोट कर सकते हैं। ईमेल में ईडब्ल्यूएस आरक्षण का उल्लेख करते [more…]
महाशिवरात्रि पर छोटा कैलाश में आयुक्त दीपक रावत ने किया जलाभिषेक, क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि की कामना
भीमताल । आयुक्त कुमाऊं मंडल / सचिव मा० मुख्यमंत्री दीपक रावत ने महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर छोटा कैलाश स्थित प्राचीन शिव मंदिर में पहुंचकर भगवान शिव का विधिवत जलाभिषेक किया। इस दौरान उन्होंने कुमाऊं मंडल सहित समस्त क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि, शांति एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।आयुक्त रावत ने कहा कि भगवान शिव आस्था, तप और लोककल्याण के प्रतीक हैं। उन्होंने उपस्थित श्रद्धालुओं से सामाजिक समरसता बनाए रखने और जनसेवा के कार्यों में सक्रिय सहभागिता करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि छोटा कैलाश क्षेत्र एक अद्भुत एवं अलौकिक तीर्थस्थल है, जहां प्रतिवर्ष [more…]
निगराड से सूड मोटर मार्ग को मिली रफ्तार, 4.08 करोड़ की स्वीकृति से होगा डामरीकरण – विधायक कैड़ा
भीमताल। विधानसभा क्षेत्र भीमताल के अंतर्गत रामगढ़ ब्लॉक के प्यूड़ा निगराड से सूड तक मोटर मार्ग के सुधारीकरण एवं डामरीकरण के लिए 4 करोड़ 8 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत हो गई है। यह जानकारी विधायक राम सिंह कैड़ा ने दी।विधायक ने बताया कि उक्त मोटर मार्ग का निर्माण पूर्व में राज्य योजना के अंतर्गत कराया गया था, किन्तु डामरीकरण नहीं होने के कारण ग्रामीणों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। विशेषकर बरसात के दिनों में किसानों को अपना फल-सब्जी एवं अन्य कृषि उत्पाद हल्द्वानी तक पहुंचाने में काफी परेशानी होती [more…]
महाशिवरात्रि पर जंगलिया गांव में गूंजा भक्ति का स्वर, घुघुसा में विशाल भंडारा सम्पन्न
भीमताल। महाशिवरात्रि पर्व के पावन अवसर पर ग्राम पंचायत जंगलिया गांव के निवासियों द्वारा संयुक्त प्रयास से आयोजित वार्षिक विशाल भंडारा श्रद्धा और उत्साह के साथ सम्पन्न हुआ। यह भंडारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी घुघुसा नामक स्थल पर आयोजित किया गया, जहां सुबह से ही भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। भंडारा स्थल पर गांव की महिला शक्ति ने पारंपरिक वेशभूषा में पिछोड़ा ओढ़कर आकर्षक रंगोलियां सजाईं और भजन-कीर्तन के माध्यम से पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। कार्यक्रम में महिलाओं की भारी संख्या में सहभागिता रही, जिससे आयोजन की गरिमा और भी [more…]
मुख्यमंत्री ने खटीमा सिविल कोर्ट में वकीलों के नवनिर्मित चैम्बर का किया लोकार्पण
खटीमा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक करोड़ की लागत से खटीमा सिविल न्यायालय में अधिवक्ताओं हेतु नवनिर्मित चैम्बर का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने अधिवक्ताओं के लिए 20 नए चैंबर बनाने हेतु 2.5 करोड़ रुपए देने की भी घोषणा की। कार्यक्रम में सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि नया चैम्बर अधिवक्ताओं के लिए न्यायिक विमर्श व विधि अध्ययन का महत्वपूर्ण केंद्र बनेगा तथा न्यायिक कार्य सरलता से व त्वरित होंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेर्तत्व न्याय व्यवस्था को और पारदर्शी बनाने हेतु कई महत्वपूर्ण कदम उठाए जा रहे है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो पुराने गैर जरूरी [more…]
उत्तराखंड पुलिस प्रदेशभर में चलाएगी व्यापक सत्यापन अभियान
होम डिलीवरी एजेंट से लेकर इंडस्ट्रियल एरिया, रेजिडेंशियल अपार्टमेंट्स, पीजी हॉस्टल्स, आश्रम, जिम तथा स्पा सेंटर्स पर रहेगा विशेष फोकस थाना स्तर पर गठित होंगी विशेष टीमें, नियमित समीक्षा के साथ-साथ तय की जाएगी जवाबदेही भय मुक्त वातावरण के साथ आम नागरिकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकताः डीजीपी देहरादून। उत्तराखंड पुलिस ने राज्य में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा संदिग्ध व्यक्तियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए सघन सत्यापन शुरू किया है। यह विशेष अभियान सभी जनपदों में सर्किल, थाना और चैकी स्तर पर संचालित किया जाएगा। अभियान के अंतर्गत मल्टी स्टोरी अपार्टमेंटस, आश्रम, धर्मशालाएं, किराये के मकान, फ्लैट, पीजी, [more…]
श्री केदारनाथ धाम के कपाट 22 अप्रैल को खुलेंगे
उखीमठ/ रूद्रप्रयाग। ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग श्री केदारनाथ धाम के कपाट इस यात्रा वर्ष 22 अप्रैल को वृष लग्न में प्रात: 8 बजे दर्शनार्थ खुलेंगे। आज रविवार पूर्वाह्न शिवरात्रि के अवसर पर परंपरानुसार केदारनाथ रावल रावल भीमाशंकर लिंग, केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल, बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी सहित उपाध्यक्ष विजय कप्रवाण, बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल एवं मंदिर समिति सदस्यों, धर्माचार्यों,जन प्रतिनिधियों वेदपाठियों एवं पंचगाई हक-हकूकधारियों, प्रशासन की उपस्थिति में शीतकालीन गद्दीस्थल श्री ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में पंचांग गणना के पश्चात कपाटोद्घाटन की तिथि घोषित हुई तथा भगवान श्री केदारनाथ जी की पंचमुखी डोली के केदार प्रस्थान का कार्यक्रम भी घोषित हो [more…]
