Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

ठक्कर बाप्पा छात्रवास बौराड़ी में हर्सोल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

नई टिहरी।  ठक्कर बाप्पा छात्रवास बौराड़ी नई टिहरी में 79 वां स्वतंत्रता दिवस बड़े हर्सोल्लास के साथ मनाया गया। छात्रवास में सुबह 8 बजे सपना रावत ने तिरंगा फहराया। इस अवसर पर छात्र विरेन्द्र कुमार, मंजीत शाह, शुभ ओम कुमार, आशीष, सूरज नौटियाल, अंकुर परमार, सुशांत सकलानी, ऋषभ कुमार, साहिल लसियाल, समीर ,सचिन ,सिमरन, करण, नितिन आदि छात्र मौजूद रहे। शाम को छात्रावास सभागार में प्रबंधक प्रदीप बहुगुणा एवं छात्रावास के पूर्व छात्र धनपाल सिंह ने स्वतंत्रता दिवस पर अमर शहीदों के बलिदानों को याद कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर आजादी का महत्व और देश के प्रति नागरिकों के कर्तव्य [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

भाजपा ने अपने हाथों से लिख दी 2027 में बदलाव की इबारत: राजीव महर्षि

देहरादून। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्य मीडिया समन्वयक और मीडिया प्रभारी राजीव महर्षि ने कहा कि प्रदेश में सत्तारूढ़ भाजपा सरकार ने 2027 के आगामी विधानसभा चुनाव में बदलाव की इबारत खुद अपने हाथों से लिख दी है। उन्होंने कहा कि हालिया जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुखों के चुनाव ने एक लकीर खींच दी है कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में भाजपा का भरोसा नहीं है और वह सिर्फ सत्ता बल से पद हथियाने में सफल रही है। महर्षि ने कहा कि नैनीताल में लोकतंत्र का जिस तरह अपहरण हुआ, नेता प्रतिपक्ष और दूसरे विधायकों के साथ जिस तरह अमानवीयता [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

धर्मपुर में पूर्व प्रधान ने अपने कई समर्थकों के साथ भाजपा छोड़ कांग्रेस का हाथ थामा

देहरादून। धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र के मथुरावाला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा एवं महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला की मौजूदगी में भाजपा नेता और पूर्व ग्राम प्रधान नवीन क्षेत्री ने अपने कई साथियों के साथ कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने सभी को कांग्रेस का पटका पहनाकर विधिवत रूप से पार्टी में शामिल किया। उन्होंने कहा, “यह कांग्रेस की विचारधारा की जीत है। जनता अब बदलाव चाहती है और कांग्रेस ही वह विकल्प है जो जनहित में कार्य कर सकती है।” प्रदेश महिला अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने कहा, “महिलाओं की भागीदारी और सम्मान कांग्रेस की [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री धामी ने स्पीकर ऋतु खंडूड़ी से विधानसभा सत्र की तैयारियों को लेकर चर्चा की

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण से उनके यमुना कॉलोनी स्थित आवास पर शिष्टाचार भेंट की और विधानसभा सत्र की तैयारियों को लेकर चर्चा की। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल भी मौजूद थे।

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय ने धराली आपदा पीडितों के लिए भेजी राहत सामग्री

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में धराली आपदा पीड़ितों को मिलेगा निःशुल्क उपचार श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के कुछ कोर्सों में आपदा पीड़ित परिवारों के बच्चों को निःशुल्क शिक्षा देहरादून। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय ने धराली (उत्तरकाशी) आपदा प्रभावितों के लिए राहत एवम् खा़द्य सामग्री भेजी। 2 ट्रक सहित 4 वाहनों में राहत एवम् खाद्य सामग्री लेकर विश्वविद्यालय की टीम शुक्रवार सुबह रवाना हुई। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर जब पूरा देश आजादी का जश्न मना रहा था, उसी समय श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय ने धराली (उत्तरकाशी) आपदा से पीड़ित परिवारों के [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

21 अगस्त से पहले सड़क मार्ग दुरुस्त न हुआ तो धरने पर बैठेंगे ग्रामीण

भीमताल : ग्रामसभा टांडा के नवनिर्वाचित प्रधान मदन परगाई के नेतृत्व में ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के अधिकारियों को चेतावनी दी है कि यदि 21 अगस्त से पूर्व खनस्यूं–टांडा मोटर मार्ग की बंद नालियों की सफाई, झाड़ी कटान, मलबा हटाने और बंद रास्तों को खोलने का कार्य नहीं कराया गया, तो वे धरना देने को बाध्य होंगे। प्रधान मदन परगाई और ग्रामीणों ने कहा कि यदि इसके बावजूद भी कार्य नहीं हुए, तो वे भूख हड़ताल और अनशन पर बैठने को विवश होंगे। मदन परगाई ने बताया कि इस संबंध में उन्होंने [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

लेक्स इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनाया गया 79वां स्वतंत्रता दिवस

भीमताल : देश की आज़ादी की 79वीं वर्षगांठ के अवसर पर लेक्स इंटरनेशनल स्कूल, भीमताल में स्वतंत्रता दिवस का आयोजन बड़े उत्साह और धूमधाम के साथ किया गया। प्रातःकाल विद्यालय के प्रधानाचार्य/निदेशक एस.एस. नेगी ने ध्वजारोहण किया। इसके बाद अध्यापिका नीता पंत ने हिन्दी में तथा अंग्रेजी अध्यापिका दीप्ति जोशी ने अंग्रेजी में अपने विचार प्रस्तुत किए। छात्रवर्ग की ओर से आराध्या उप्रेती ने हिन्दी में और खुशनूर राजपाल ने अंग्रेजी में विचार रखे, जबकि कृतिका शुक्ला ने अंग्रेजी में और आंकलन दीप अल्वौनी ने हिन्दी में कविता सुनाई।सांस्कृतिक कार्यक्रमों में हर्पित कुमार ने [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

हरमन माईनर स्कूल भीमताल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 79वां स्वतंत्रता दिवस

भीमताल : 15 अगस्त को हरमन माईनर स्कूल भीमताल में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। प्रातः 9 बजे विद्यालय की प्रधानाचार्या महिमा भट्ट ने ध्वजारोहण किया, जिसके पश्चात एनसीसी के छात्रों ने राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी।कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों और विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। “तिरंगा झूम-झूम लहराये” समूहगान शिक्षकों और शिक्षिकाओं द्वारा प्रस्तुत किया गया, जबकि अटल रोबोटिक लैब के विद्यार्थियों ने वर्किंग तिरंगे झंडे को फहराकर देशभक्ति का उत्साह बढ़ाया। नन्हें-मुन्ने बच्चों ने स्वतंत्रता सेनानियों के जीवन और विचारों पर आधारित नाट्यरूपांतरण प्रस्तुत किया, जिसमें गांधीजी, सुभाष चंद्र [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

एसजीआरआर विश्वविद्यालय में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

देहरादून। स्वतंत्रता के अमृत महोत्सव की सुगंध और तिरंगे की शान के साथ श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय एवं एसजीआरआर समूह के सभी संस्थानों में 79वां स्वतंत्रता दिवस अपार उत्साह, देशभक्ति और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। श्री दरबार साहिब परिसर में दरबार श्री गुरु राम राय जी महाराज के सज्जादे गद्दी नशीन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने सुबह 8ः00 बजे राष्ट्रध्वज फहराकर आजादी के अमर शहीदों को नमन किया। इस अवसर पर उन्होंने सभी देशवासियों, प्रदेशवासियों, छात्र-छात्राओं और विश्वविद्यालय परिवार को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा, “तिरंगा केवल एक ध्वज नहीं, यह हमारे देश की [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री धामी ने स्वतंत्रता दिवस पर राज्यहित में 6 घोषणाएं की

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर परेड ग्राउंड में राज्य के मुख्य कार्यक्रम में ध्वजारोहण किया। मुख्यमंत्री ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों को सम्मानित किया एवं फोटो प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम के दौरान अपर पुलिस महानिदेशक अजय प्रकाश अंशुमान को राष्ट्रपति विशिष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया। सेवा के आधार पर मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से श्वेता चौबे, सेनानायक आईआरबी द्धितीय देहरादून, योगेश चन्द्र पुलिस उपाधीक्षक, विपिन चन्द्र पाठक, निरीक्षक नागरिक पुलिस, नरेन्द्र सिंह बिष्ट, निरीक्षक नागरिक पुलिस, राकेश चन्द्र भट्ट, उप निरीक्षक नागरिक पुलिस, अजय प्रकाश सेमवाल, लीडिंग फायरमैन [more…]