Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

एसजीआरआरयू दीक्षारंभ में गूँजे सफलता के मंत्र, नवप्रवेशियों ने बढ़ाए आत्मविश्वास भरे कदम

कार्यक्रम के अंतिम दिन नवप्रवेशी छात्रों ने लिया संकल्प सपनों को साकार कर दिखाएँगे देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में आयोजित दो दिवसीय दीक्षारंभ कार्यक्रम का समापन मंगलवार को उमंग और उत्साह से सराबोर सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच हुआ। नवप्रवेशी छात्र-छात्राओं ने जहाँ अपने सपनों और आकांक्षाओं को अभिव्यक्ति दी, वहीं वरिष्ठ छात्रों की प्रस्तुतियों ने समारोह को अविस्मरणीय बना दिया। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के वरिष्ठजनों के सफलता मंत्रों से प्रेरित होकर नवप्रवेशियों के चेहरों पर आत्मविश्वास और उम्मीद की नई चमक दिखाई दी। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के माननीय प्रेसीडेंट श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री धामी ने सदन के पटल पर रखा 5315 करोड़ का अनुपूरक बजट

गैरसैंण। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मानसून सत्र के पहले दिन शाम को हंगामे के बीच ही 5315 करोड़ का अनुपूरक बजट सदन पटल पर रखा। साथ ही नौ विधेयक भी पेश हुए। इसके बाद सदन की कार्यवाही को बुधवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया। ये विधेयक रखे गए सदन पटल परउत्तराखंड विनियोग 2025-26 का अनुपूरक विधेयक 2025उत्तराखंड उत्तर प्रदेश श्री बदरीनाथ तथा श्री केदारनाथ मंदिर अधिनियम 1939 संशोधन विधेयक 2025उत्तराखंड धर्म स्वतंत्रता एवं विधि विरुद्ध प्रतिषेध संशोधन विधेयक 2025उत्तराखंड निजी विश्वविद्यालय संशोधन विधेयक 2025उत्तराखंड साक्षी संरक्षण निरसन विधेयक 2025उत्तराखंड अल्पसंख्यक शिक्षा विधेयक 2025समान नागरिक [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

विधानसभा में विपक्ष का हंगामा, कार्यसूची फाड़ी, सचिव की मेज पलटी, माइक तोड़ा

गैरसैंण। ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में मानसून सत्र की शुरुआत हंगामे से हुई। पहले दिन विपक्षी विधायकों ने पंचायत चुनाव में कानून व्यवस्था के मुद्दे पर नियम 310 के तहत चर्चा की मांग कर जमकर हंगामा किया। विपक्ष की नारेबाजी व शोरगुल के बीच प्रश्न काल नहीं चल पाया। विपक्षी विधायकों ने वेल में आकर नारेबाजी कर कार्यसूची फाड़ डाली और विधानसभा सचिव की मेज पलटकर माइक तोड़ दिया। चार बजे तक सदन की कार्यवाही आठ बार स्थगित हुई। मानसून सत्र सुबह 11 बजे वंदेमातरम के साथ शुरू हुआ। नेता सदन पुष्कर सिंह धामी सदन में मौजूद थे। सदन की कार्यवाही [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री ने सिंगटाली पुल के लिए 57 करोड़ रुपए की स्वीकृत दी

देहरादून। गढ़वाल और कुमांऊ को जोड़ने वाले बहुप्रतीक्षित सिंगटाली पुल के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 57 करोड़ की वित्तीय और प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान कर दी है। इससे पुल निर्माण जल्द प्रारंभ होने की उम्मीद है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपनी पूर्व की घोषणा के क्रम में पौड़ी जिले की यमकेश्वर विधानसभा में प्रस्तावित इस पुल के लिए अहम वित्तीय और प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान कर दी है। मंगलवार को शासन द्वारा प्रमुख अभियंता लोनिवि को इस बारे में विधिवत आदेश जारी कर दिए गए हैं। कौडियाला- व्यासघाट मोटर मार्ग के किमी 01 में गंगानदी पर प्रस्तावित सिंगटाली पुल की [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

हल्द्वानी में लगे जन सुविधा शिविर, जनता की समस्याओं का हुआ निस्तारण

भीमताल : नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए नगर निगम हल्द्वानी क्षेत्र में जन सुविधा शिविरों का आयोजन लगातार जारी है। सोमवार को वार्ड 55 और 56 में लगे शिविरों में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और विभागीय सेवाओं का लाभ उठाया।वार्ड 56 में ए-1 गार्डन जीतपुर नेगी रामपुर रोड और वार्ड 55 में जनमिलन केंद्र पर आयोजित शिविरों में विद्युत, जल संस्थान, सिंचाई और पूर्ति विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। नागरिकों ने अपनी समस्याएँ सीधे अधिकारियों के सामने रखीं, जिनका पंजीकरण कर मौके पर कार्रवाई की गई।आधार सेवा के अंतर्गत 20 [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

पत्थर लगने के बाद नदी में गिरने से सरपंच की मौत

ओखलकांडा के चकसैदुला गांव हुई घटना घास काटते समय चट्टान से गिरा एक पत्थर भीमताल(नैनीताल)। ओखलकांडा विकासखंड की ग्राम सभा मल्ली पोखरी के चकसैदुला गांव के सरपंच चंपा देवी (25) पत्नी दिनेश पोखरिया की सोमवार को घास काटते समय चट्टान से गिरे एक पत्थर के लगने से नदी में गिरने से मौके पर ही मौत हो गई। सरपंच को नदी में गिरता देख अन्य महिलाओं ने शोर मचाते हुए ग्रामीणों और परिजनों को सूचना दी। ग्रामीण और परिजन घटनास्थल पर पहुंचे लेकिन तब तक सरपंच की मौत हो चुकी थी। लोगों की सूचना पर [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड की दो बड़ी फिल्में जल्द रिलीज, हेमंत पांडे ने हल्द्वानी में किया ऐलान

भीमताल: उत्तराखंडी फिल्मों को नया मुकाम दिलाने की दिशा में जल्द ही दो बड़ी फिल्में ‘बोल्या काका’ और ‘दून एक्सप्रेस’ रिलीज होंगी। रविवार को हल्द्वानी के होटल प्राइड में आयोजित प्रेस वार्ता में हॉलीवुड व बॉलीवुड अभिनेता हेमंत पांडे ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सितंबर तक ये दोनों फिल्में उत्तराखंड के साथ-साथ देश के कई राज्यों के सिनेमाघरों में प्रदर्शित होंगी।उन्होंने बताया कि जी.बी. म्यूजिक ट्रेडिंग एंड सर्विस प्रोवाइडर’ के बैनर तले बनी फिल्म बोल्या काका में हेमंत पांडे सूत्रधार की भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म के निर्माता प्रशांत कुमार और निर्देशक [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

आयुष चिकित्सकों ने बायोमेट्रिक हाजिरी का किया विरोध

देहरादून। उत्तराखंड आयुर्वेदिक चिकित्सा संघ के निवर्तमान महासचिव डा. हरदेव सिंह रावत ने बायोमेट्रिक हाजिरी का विरोध किया है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के परिपेक्ष्य में यह व्यहारिक रुप से संभव नहीं है। उत्तराखंड विषम भौगोलिक परिस्थितियों वाला राज्य है, यहां आए दिन प्राकृतिक आपदाओं की घटनाएं होती रहती हैं। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में आयुष चिकित्सक और अन्य कर्मचारी बहुत ही ईमानदारी से कार्य कर रहे हैं। डा. रावत ने कहा कि इस मुद्दे पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से वार्ता की जाएगी। मुख्यमंत्री धामी कर्मचारियों की पीड़ा को भलीभांति समझते हैं।  

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में हुआ ज्ञानयात्रा का दीक्षारंभ

पहले दिन नवप्रवेशी छात्र-छात्राओं का जोरदार स्वागत , कल भी आयोजित होंगे विभिन्न कार्यक्रम बाॅलीवुड, पंजाबी, गढ़वाली गीतों की रही धूम हाईवोल्टेज साउंड पर मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समा देहरादून। शिक्षा सिर्फ डिग्री नहीं, बल्कि जीवन का संस्कार है। इसी भाव के साथ “ज्ञान से ही व्यक्तित्व का निर्माण होता है और शिक्षा से ही भविष्य संवरता है” इस संदेश के बीच श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय (एसजीआरआरयू) में सोमवार को सत्र 2025 के लिए नवप्रवेशी छात्र-छात्राओं का दीक्षारंभ हुआ। नई उम्मीदों, नए संकल्पों और नए सपनों के साथ विश्वविद्यालय में कदम रखते हुए छात्र-छात्राओं ने शपथ ली कि [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

पारस मल्ल और दीपक यादव ने जीता स्व. काशीराम भट्ट मैमोरियल बैडमिंटन टूर्नामेंट

देहरादून। केशव बैडमिंटन एकडमी में रविवार को खेले गए स्व. श्री पंडित काशीराम भट्ट मैमोरियल बैडमिंटन टूर्नामेंट की मास्टर केटेगरी कंबाइन में पारस मल्ल व दीपक यादव विनर और जिजू व डगंवाल रनरअप रहे। जबकि, श्री केशव ध्यानी मेमोरियल बैडमिंटन अंडर 15 टूर्नामेंट की सिंगल केटेगरी में सारस्वत सेमवाल विनर और रौनक पाण्डे रनरअप रहे। डबल्स केटेगरी में रौनक पाण्डे व़ आर्थव विनर और सारस्वत सेमवाल औऱ अद्वित धीमन रनरअप रहे। पूर्व पार्षद हरि प्रसाद भट्ट व रमेश कुमार मंगू ने विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों नगद पुरस्कार और ट्राफी देकर सम्मानित किया। इस मौके पर अनूप ध्यानी, राजेश मल्ल, विशाल [more…]