Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री ने देहरादून के ऐतिहासिक घण्टाघर के भव्य रूपांतरण और स्वचालित प्रकाश व्यवस्था का किया लोकार्पण

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को देहरादून के केंद्र बिंदु माने जाने वाले ऐतिहासिक घण्टाघर के सौंदर्यीकरण, भव्य रूपांतरण एवं स्वचालित प्रकाश व्यवस्था का विधिवत शुभारंभ किया। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने घण्टाघर क्षेत्र में महिला स्वयं सहायता समूहों (SHGs) के लिए निर्मित 4 अत्याधुनिक “हिलांस-कम-किचन आउटलेट्स“ का भव्य शुभारंभ किया। यह पहल महिला सशक्तिकरण, स्वरोजगार और स्थानीय पहाड़ी उत्पादों के प्रचार-प्रसार को सशक्त बनाने के उद्देश्य से की गई है। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा, “घण्टाघर देहरादून की पहचान है। इसका यह नवीन एवं आकर्षक स्वरूप न केवल पर्यटकों को [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

बटर फेस्टिवल : दयारा बुग्याल में खेली दूध, मट्ठा और मक्खन की होली

उत्तरकाशी । उत्तरकाशी जनपद के भटवाड़ी ब्लॉक स्थित विश्वविख्यात दयारा बुग्याल में शुक्रवार को पारंपरिक और धार्मिक बटर फेस्टिवल (अंढूड़ी उत्सव) का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। करीब 11 हजार फीट की ऊँचाई पर फैले 28 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र वाले इस मनमोहक बुग्याल में स्थानीय ग्रामीणों के साथ-साथ देश-विदेश से आए पर्यटकों ने दूध, मट्ठा और मक्खन की होली खेलकर पर्व की परंपरा को जीवंत किया। इस दौरान पंचगई पट्टी के गाँव रैथल, क्यार्क, बन्दरणी, नटिन और भटवाड़ी से आए ग्रामीणों ने अपने ईष्ट भगवान सोमेश्वर देवता की डोली की पूजा-अर्चना कर प्रकृति और पशुधन की समृद्धि की कामना [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री ने राज्यवासियों से हिमालय क्षेत्र के संसाधनों, जल स्रोतों और बुग्यालों के संरक्षण का किया आह्वान

देहरादून। यूकॉस्ट द्वारा आज हिमालय एकेडमी ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी (हास्ट) तथा सनराइज अकैडमी देहरादून के संयुक्त तत्वाधान में हिमालय दिवस सप्ताह कार्यक्रम के अंतर्गत हिमालय दिवस कार्यक्रम का आयोजन सनराइज अकादमी के सभागार में किया गया। कार्यक्रम में बोलते हुए कार्यक्रम के समन्वयक डॉ भवतोष शर्मा ने बताया कि यूकॉस्ट के महानिदेशक प्रोफेसर दुर्गेश पंत के मार्गदर्शन में 2 सितंबर से “हिमालय दिवस सप्ताह” प्रारंभ किया गया है। कार्यक्रम के प्रारंभ में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का “हिमालय दिवस कार्यक्रम” के संदर्भ में हिमालय संरक्षण विषयक संदेश वीडियो के माध्यम से उपस्थित प्रतिभागियों को दिखाया गया, जिसमें उन्होंने सभी [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

गढ़वाल रीजन कॉन्ट्रैक्टर वेलफेयर एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी गठित

देहरादून। गढ़वाल रीजन कॉन्ट्रैक्टर वेलफेयर एसोसिएशन, गढ़वाल मण्डल देहरादून की एक आवश्यक बैठक “आंचल इन लॉज” में सम्पन्न हुई, जिसमे नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। अध्यक्ष पद हेतु सर्वसम्मति से भीम दत्त भट्ट, वरिष्ट उपाध्यक्ष अनिल डोभाल, उपाध्यक्ष संजय रावत, सचिव हरपाल सिंह रावत, सह सचिव प्रदीप राणा, कोषाध्यक्ष पद पर सदर सिंह रावत एवं अमित जोशी व शिव सिंह गुसाई को संरक्षक बनाया गया। इसके अतिरिक्त कार्यकारिणी सदस्यों के रूप में सुमन प्रकाश अन्थवाल, मोर सिंह बंगारी, मोर सिंह बिष्ट, ब्रजनंदन कोटियाल, अनीश खान, विशम्बर भट्ट एवं वीरेन्द्र सिंह बिष्ट का सर्वसम्मति से चयन किया गया।

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री धामी ने बागेश्वर के आपदा प्रभावित क्षेत्र पौंसरी में ग्रामीणों का हालचाल जाना

बागेश्वर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को बागेश्वर  के आपदा प्रभावित क्षेत्र पौंसरी में ग्रामीणों से भेंट कर उनका हालचाल जाना। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रभावितों को  हर संभव सहायता दी जाएगी। उन्होंने कहा कि इस कठिन समय में राज्य सरकार पूरी मजबूती से प्रभावितों के साथ खड़ी है। इसके उपरांत मुख्यमंत्री ने राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बैसानी में आपदा प्रभावित ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को सुना। मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी  बागेश्वर आशीष भटगांई से प्रभावित क्षेत्रों में किए जा रहे राहत कार्यों की विस्तार से जानकारी ली। जिलाधिकारी ने जानकारी दी कि 29 अगस्त को अतिवृष्टि से पौंसरी [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

जनस्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं: धामी

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मुख्यमंत्री आवास में उच्चस्तरीय बैठक के दौरान निर्देश दिये कि जनस्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ किसी भी परिस्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने प्रदेश में नकली दवाइयों के निर्माण और बिक्री को पूरी तरह से समाप्त करने के लिए जिलाधिकारियों, पुलिस एवं स्वास्थ्य विभाग को संयुक्त रूप से सघन अभियान चलाने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि नकली दवाओं का कारोबार करने वालों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई की जाए और पूरे नेटवर्क को ध्वस्त किया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि धराली आपदा से प्रभावित परिवारों की समस्याओं के समाधान तथा उनके [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

धामी सरकार ने चार साल में दी 25 हजार सरकारी नौकरियां  

मुख्यमंत्री कौशल उन्नयन एवं वैश्विक रोजगार योजना से विदेश में रोजगार देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के चार साल के कार्यकाल में युवा वर्ग सबसे बड़ा लाभार्थी बनकर उभरा है। इस दौरान रिकॉर्ड 25 हजार युवाओं का चयन सरकारी सेवा में हुआ है। इसी क्रम में शनिवार को जनजाति कल्याण विभाग के राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालयों में चयनित 15 सहायक अध्यापकों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। 04 जुलाई 2021 को कार्यभार ग्रहण करने के बाद, धामी सरकार ने युवाओं को रोजगार और स्किल प्रदान करने पर विशेष तौर पर फोकस किया। इस दौरान लोक सेवा आयोग, उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

अर्द्धकुंभ 2027 के लिए स्वास्थ्य विभाग ने तैयार किया मास्टर प्लान

अर्द्धकुंभ की तैयारियों के लिए लगभग 54 करोड़ रुपये का अनुमानित बजट: डा. आर राजेश कुमार देहरादून । उत्तराखंड सरकार ने 2027 के अर्द्धकुंभ मेले को दिव्य और भव्य बनाने की तैयारियाँ शुरू कर दी हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मार्गदर्शन में स्वास्थ्य विभाग ने तीर्थयात्रियों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विस्तृत कार्ययोजना तैयार कर ली है। विभाग ने अनुमानित 54 करोड़ रुपये का बजट प्रस्तावित किया है। इस बजट में स्थायी व अस्थायी दोनों प्रकृति के कार्य शामिल हैं।स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने बताया कि हमारा प्रयास है कि मेले में आने [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

शिक्षक दिवस पर सांसद अजय भट्ट ने दी शिक्षकों को शुभकामनाएं

भीमताल । शिक्षक दिवस के अवसर पर पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री एवं नैनीताल-उधमसिंहनगर संसदीय क्षेत्र से सांसद अजय भट्ट ने समस्त गुरुजनों को हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित कीं।अजय भट्ट ने कहा कि शिक्षक समाज निर्माण की नींव हैं। उनके मार्गदर्शन और प्रेरणा से ही विद्यार्थी जीवन में ऊँचाइयों को छूते हैं। गुरु केवल ज्ञान ही नहीं देते, बल्कि अच्छे संस्कारों का संचार कर एक सशक्त और जागरूक समाज की रचना करते हैं। डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को स्मरण करते हुए भट्ट ने कहा कि उनका जीवन दर्शन और शिक्षा के प्रति योगदान सदैव देश के लिए [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2025 से सम्मानित हुईं उत्तराखण्ड की डॉ. मंजू बाला

भीमताल । विज्ञान भवन में आयोजित राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार-2025 समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की उपस्थिति में केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने देशभर के 45 उत्कृष्ट शिक्षकों को सम्मानित किया।इस अवसर पर उत्तराखण्ड राज्य के चम्पावत जिले के प्राथमिक विद्यालय च्यूरानी की प्रधानाध्यापिका डॉ. मंजू बाला को भी इस प्रतिष्ठित पुरस्कार से अलंकृत किया गया। वे यह सम्मान पाने वाली उत्तराखण्ड की एकमात्र शिक्षिका और राज्य की पहली महिला प्रधानाध्यापिका बनी हैं। डॉ. मंजू बाला वर्ष 2005 से प्राथमिक शिक्षा के क्षेत्र में कार्यरत हैं। विद्यालय के विद्यार्थियों के साथ-साथ वे हाईस्कूल एवं [more…]