Category: उत्तराखण्ड
इस केटेगरी में आप उत्तराखण्ड से जुड़े समाचारों को पढ़ सकते हैं
उत्तराखंड में इस दिन शपथ लेंगे प्रधान, ब्लाक प्रमुख और जिला पंचायत अध्यक्ष
देहरादून। शासन ने प्रदेश की त्रिस्तरीय पंचायतों (जनपद हरिद्वार को छोड़कर) के सामान्य निर्वाचन, 2025 में निर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों के शपथ ग्रहण एवं नवगठित पंचायतों की प्रथम बैठक आहुत किए जाने का कार्यक्रम जारी कर दिया है। सदस्य/प्रधान 27 अगस्त 2025 को शपथ लेंगे और 28 अगस्त 2025 प्रथम बैठक आहूत की जाएगी। सदस्य/कनिष्ठ उप प्रमुख/ज्येष्ठ उप प्रमुख/प्रमुख क्षेत्र पंचायत 29 अगस्त 2025 को शपथ लेंगे तथा 30अगस्त 2025 प्रथम बैठक आहूत की जाएगी। सदस्य/उपाध्यक्ष/अध्यक्ष जिला पंचायत 01 नवम्बर .2025 को शपथ लेंगे तथा 02 नवम्बर 2025 प्रथम बैठक आहूत की जाएगी।
मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय विद्युत मंत्री खट्टर से भेंट की, राज्य के लिए कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय विद्युत मंत्री मनोहर लाल खट्टर से भेंट की और राज्य के लिए कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की। मुख्यमंत्री ने ऋषिकेश, हरिद्वार और अन्य तीर्थ क्षेत्रों में आगामी कुंभ 2027 को ध्यान में रखते हुए बुनियादी ढांचे के विकास तथा आवास योजनाओं से जुड़े विषयों पर केंद्र सरकार से सहयोग का अनुरोध किया। मुख्यमंत्री ने ऋषिकेश के गंगा कॉरिडोर में HT/LT विद्युत लाइनों के भूमिगतकरण और स्वचालन से जुड़े ₹547.83 करोड़ की डीपीआर को RDSS योजना के अंतर्गत स्वीकृति प्रदान करने हेतु केंद्रीय मंत्री का आभार जताया। साथ ही [more…]
हल्द्वानी में वार्ड 47 और 48 में जन सुविधा शिविर सफलतापूर्वक आयोजित
भीमताल: जिलाधिकारी के निर्देशानुसार शुक्रवार को हल्द्वानी नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या 47 और 48 में जन सुविधा शिविरों का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। वार्ड 47 के लिए शिविर का आयोजन शिवकालीधाम मंदिर, पुष्प विहार (पार्षद आवास के पास) तथा वार्ड 48 के लिए पलक बैंक्वेट हॉल, हल्द्वानी में प्रातः 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक हुआ। इस दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारियों की सक्रिय भागीदारी रही और बड़ी संख्या में नागरिकों ने अपनी समस्याएँ सीधे अधिकारियों के समक्ष रखीं। शिविर में आधार सेवा के अंतर्गत 42 आधार कार्ड बनाए व संशोधित [more…]
गढ़वाल विश्वविद्यालय में UG की रिक्त सीटों पर प्रवेश पाने के लिए एक और मौका
श्रीनगर। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विवि में स्नातक स्तर पर रिक्त पड़ी सीटों पर प्रवेश पाने के लिए एक और मौका दिया है। सीयूईटी परीक्षा में सम्मलित छात्र-छात्राएं 25 अगस्त तक अपना पंजीकरण कर सकते है। गढ़वाल विवि के जन संपर्क अधिकारी आशुतोष बहुगुणा ने बताया कि रिक्त सीटों को भरने के लिए मानक संचालन प्रक्रियाओं (एसओपी) का अनुपालन करते हुए सीयूईटी-यूजी प्रवेश परीक्षा में सम्मलित छात्र-छात्राएं गढ़वाल विवि के परिसरों और सम्बद्ध महाविद्यालयों में प्रवेश के लिए 22 से 25 अगस्त तक पंजीकरण कर सकते है। बताया कि बीटेक प्रथम वर्ष की सभी शाखाओें में केवल एसटी श्रेणी के [more…]
मुख्यमंत्री धामी की डाॅक्टरों को बड़ी सौगात
देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य के चिकित्सकों को बड़ी राहत और सौगात दी है। प्रांतीय चिकित्सा सेवा संवर्ग के चिकित्साधिकारियों को अब एसडी एसीपी (SD ACP) का लाभ प्रदान किया जाएगा। इस संबंध में स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने आदेश जारी कर दिए हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं की रीढ़ हमारे डॉक्टर हैं। ग्रामीण क्षेत्रों से लेकर पहाड़ की कठिन परिस्थितियों में भी चिकित्सक पूरी निष्ठा से कार्य कर रहे हैं। उनके हितों का ध्यान रखना हमारी प्राथमिकता है। एसीपी का लाभ मिलने से चिकित्सकों को न [more…]
विधायक कैड़ा ने धारी ब्लॉक के गांवों का दौरा कर सुनी समस्याएं
अधिकारियों को दिए समाधान के निर्देश भीमताल : विधायक राम सिंह कैड़ा ने बुधवार को भीमताल विधानसभा क्षेत्र के धारी ब्लॉक के मज्यूली, पहाड़पानी, धानारौली, धारी कौल आदि गांवों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों की बिजली, पानी, सड़क व स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं सुनीं। विधायक कैड़ा ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि ग्रामीणों की समस्याओं का त्वरित समाधान किया जाए। उन्होंने पीडब्ल्यूडी अधिकारियों को आपदा से क्षतिग्रस्त मोटर मार्गों की मरम्मत शीघ्र कराने के निर्देश दिए। साथ ही जिला प्रशासन से कहा कि आपदा से प्रभावित ग्रामीणों के नुकसान का [more…]
स्पीड पोस्ट से श्रद्धालुओं तक पहुंचेगा श्री बदरीनाथ धाम एवं केदारनाथ धाम का प्रसाद
देहरादून। बीकेटीसी ने औपचारिक रूप से एमओयू के तहत स्पीड पोस्ट से श्रद्धालुओं को प्रसाद भेजने की सेवा शुरू कर दी है।श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति ( बीकेटीसी) अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने आज बीकेटीसी के केनाल रोड स्थित कार्यालय में भगवान बदरी विशाल तथा भगवान केदारनाथ जी के प्रसाद के पैकेट देहरादून स्थित भारतीय पोस्ट आफिस उप मंडल अधिकारियों को सौंपे। बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने बताया कि श्रद्धालुओं को धामों का प्रसाद पहुंचना सुनिश्चित करने के लिए बीकेटीसी ने डाक विभाग के साथ अनुबंध किया है जिसके तहत पोस्ट आफिस के प्रतिनिधि बीकेटीसी के केनाल रोड कार्यालय से प्रसाद [more…]
आत्महत्या प्रकरण में भाजपा नेता हिमांशु चमोली गिरफ्तार, पार्टी ने पद से हटाया
देहरादून। पौड़ी के जितेंद्र आत्महत्या प्रकरण में वायरल वीडियो में नाम आने पर भाजपा ने भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश मंत्री हिमांशु चमोली को पद से हटा दिया है। उल्लेखनीय है कि पौड़ी जिले में तलसारी गांव में आज सुबह 32 वर्षीय जितेंद्र सिंह ने अपनी गाड़ी में गोली मारकर आत्महत्या कर ली। मृतक जितेंद्र ने आत्महत्या से पहले एक वीडियो रिकॉर्ड किया, जो अब वायरल हो रहा है। इसमें उसने भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश मंत्री हिमांशु चमोली को अपनी मौत का जिम्मेदार ठहराया है। जितेंद्र चार भाई-बहनों में सबसे बड़ा था और उसकी पत्नी और परिवार देहरादून में [more…]
भीमताल पहुंचने पर फूल मालाओं से यात्रियों का स्वागत
कैलाश मानसरोवर के यात्री लौटे वापस भीमताल(नैनीताल)। भीमताल टीआरसी में बृहस्पतिवार को कैलाश मानसरोवर यात्रा पूरी करके लौटे 48 यात्रियों का स्वागत किया गया। लाइजिंग ऑफिसर तानवी पटेल और विशाल कुमार के नेतृत्व में यात्रा पूरी करने के बाद टीआरसी में सभी का फूल मालाओं से स्वागत किया गया। यात्रा में 34 पुरुष और 14 महिलाएं शामिल थी। यात्रियों ने कहा कि बिना किसी व्यवधान के यात्रा बेहद सफल रही। भोलेनाथ की इच्छा से यात्रा कर बहुत सकून और शांति मिली। केएमवीएन के मैनेजर संजय कुमार के नेतृत्व में यात्रियों का स्वागत किया गया। [more…]
कांग्रेस ने गैरसैंण में नहीं चलने दिया सदन : विधायक कैड़ा
भीमताल : विधायक राम सिंह कैड़ा ने कहा कि कांग्रेस ने गैरसैंण में आयोजित मानसून सत्र को शुरू से ही बाधित किया और जनता की समस्याओं को उठाने के बजाय दबाने का काम किया। भीमताल में पत्रकार वार्ता करते हुए विधायक कैड़ा ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गैरसैंण में मानसून सत्र आहूत किया, ताकि जनता की समस्याओं को सत्ता पक्ष और विपक्ष के विधायक सदन में रख सकें और उनका समाधान हो सके। लेकिन कांग्रेस विधायकों ने पहले दिन से ही सदन को नहीं चलने दिया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री धामी [more…]
