उत्तराखण्ड

लालकुआं में बहुउद्देशीय शिविर: किसानों को हरसंभव मदद का भरोसा, गरीबों के आवास का किराया नहीं बढ़ेगा

भीमताल । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर चल रहे “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” अभियान के दूसरे चरण के अंतर्गत बुधवार को नगर पंचायत लालकुआं परिसर में बहुउद्देशीय शिविर आयोजित किया गया। शिविर की अध्यक्षता जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने की।शिविर में क्षेत्र के लोगों ने सिंचाई, विद्युत, सड़क, पेयजल, आवास एवं अन्य जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाया।नगर पंचायत क्षेत्र में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए बने आवासों का किराया बढ़ाए जाने की शिकायत पर जिलाधिकारी ने तत्काल हस्तक्षेप करते हुए अधिशासी अधिकारी को निर्देश दिए कि पूर्व निर्धारित दरों पर ही किराया लिया जाए। [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

नैनीताल–हल्द्वानी वन प्रभागों में वनाग्नि नियंत्रण को लेकर मॉक ड्रिल, विभिन्न विभागों ने दिखाई तत्परता

भीमताल। वनाग्नि की रोकथाम तथा आपात स्थिति में त्वरित एवं प्रभावी प्रतिक्रिया सुनिश्चित करने के उद्देश्य से नैनीताल एवं हल्द्वानी वन प्रभागों में व्यापक स्तर पर वनाग्नि मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। मॉक ड्रिल के माध्यम से विभिन्न विभागों के बीच समन्वय, संसाधनों की उपलब्धता और रिस्पांस टाइम का परीक्षण किया गया।नैनीताल में मॉक ड्रिल पाइन्स आईटीआई परिसर में आयोजित की गई। इसका संचालन प्रभागीय वनाधिकारी आकाश गंगवार एवं उप प्रभागीय वनाधिकारी ममता चंद के निर्देशन में किया गया। काल्पनिक परिदृश्य के तहत सूचना प्राप्त हुई कि नैना रेंज बीट के कक्ष संख्या [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

काठगोदाम–दानीजाला–अमृतपुर बाईपास मोटर मार्ग को मंजूरी, विधायक कैड़ा ने जताया मुख्यमंत्री का आभार

भीमताल। काठगोदाम से दानीजाला–सिमलखेत होते हुए एचएमटी अमृतपुर तक प्रस्तावित बाईपास मोटर मार्ग को शासन की स्वीकृति मिल गई है। इस महत्वपूर्ण परियोजना को लेकर भीमताल विधायक राम सिंह कैड़ा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया है।विधायक कैड़ा ने कहा कि काठगोदाम से रानीबाग के बीच गुलाब घाटी के समीप आए दिन जाम की गंभीर समस्या बनी रहती थी, जिससे भीमताल विधानसभा क्षेत्र सहित पूरे कुमाऊं के स्थानीय लोगों और पर्यटकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता था। इस जाम से स्थायी निजात दिलाने के लिए उन्होंने मुख्यमंत्री से काठगोदाम [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

नैनीताल में ईमेल धमकियों से दहशत, बार संघ ने न्यायालय सुरक्षा को लेकर जताई गंभीर चिंता

भीमताल। लगातार दो दिनों से ईमेल के माध्यम से मिल रही धमकियों के बाद जिला बार संघ नैनीताल के पदाधिकारियों ने न्यायालय परिसर की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गहरी चिंता जताई है। इस संबंध में बार संघ की ओर से जिला जज को पत्र भेजकर तत्काल प्रभावी सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की गई है।बार संघ के सचिव दीपक रूवाली ने बुधवार को जिला जज को सौंपे गए पत्र में कहा कि पिछले दो दिनों से अज्ञात स्रोतों से ईमेल के माध्यम से धमकियां प्राप्त हो रही हैं। इसके बावजूद न्यायालय परिसर में [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

श्री गुरु राम राय मेडिकल काॅलेज में उत्तराखण्ड की पहली रोबोटिक पूर्ण स्वचालित प्रयोगशाला का शुभारंभ

देहरादून। श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एंड हेल्थ साइंसेज (एसजीआरआरआईएमएण्डएचएस) के जैव रसायन विभाग ने बुधवार, 18 फरवरी 2026 को उत्तराखण्ड की पहली रोबोटिक पूर्ण स्वचालित प्रयोगशाला एवं उत्कृष्टता केन्द्र का शुभारंभ कर चिकित्सा क्षेत्र में नई उपलब्धि हासिल की। इस अत्याधुनिक प्रयोगशाला का उद्घाटन श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल, पटेल नगर स्थित केन्द्रीय जैव रसायन प्रयोगशाला में किया गया। इस अवसर पर ‘‘सिक्स सिग्मा और पूर्ण प्रयोगशाला स्वचालन के लाभ’’ विषय पर निरंतर चिकित्सा शिक्षा सीएमई कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के चेयरमैन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने इस उपलब्धि पर चिकित्सकों एवं [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री धामी ने देहरादून जनपद को मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी और पांच लाख रुपये का चेक सौंपा

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को ननूरखेड़ा में मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी 2025-26 के समापन समारोह में देहरादून जनपद को विजेता ट्रॉफी एवं 5 लाख रुपये का चेक प्रदान किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह भव्य समापन केवल एक प्रतियोगिता का अंत नहीं है, बल्कि उत्तराखंड के उज्ज्वल खेल भविष्य की नई शुरुआत है। खेल आयोजन आज हमारे गाँव-गाँव, न्याय पंचायतों और दूरस्थ पहाड़ी क्षेत्रों में छिपी खेल प्रतिभाओं को पहचान देने का एक सशक्त माध्यम बन चुका है। उत्तराखंड में खेल प्रतियोगिताएं अब जनचेतना का महत्वपूर्ण माध्यम बन चुकी हैं। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड अब देवभूमि के साथ-साथ [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री धामी ने विकासनगर में श्री खाटू श्याम धाम में पूजा-अर्चना कर प्रदेश में खुशहाली की कामना की 

विकासनगर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को विकासनगर में श्री खाटू श्याम धाम में प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में पूजा-अर्चना कर प्रदेश में खुशहाली की कामना की। मुख्यमंत्री ने सभी श्रद्धालुओं को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि बाबा खाटू श्याम की महिमा अपरंपार है। बाबा खाटू श्याम आस्था के आराध्य होने के साथ हर टूटे हुए मन को संबल देने वाले हारे के सहारे हैं। जो भी सच्चे मन से बाबा को पुकारता है, बाबा उसकी झोली कृपा से भर देते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि बाबा श्याम के भजन-कीर्तन, प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव और धार्मिक आयोजनों में उमड़ती श्रद्धालुओं की अपार [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

दंपति ने महंत को कुल्हाड़ी से काटा, शव नदी में बहाया

पुलिस ने आरोपी दंपति और एक अन्य को किया गिरफ्तार रुड़की। भगवानपुर थाना पुलिस ने रविदास आश्रम में रहने वाले महंत बृजेश दास की गुमशुदगी का खुलासा कर दिया है। एक दंपत्ति ने कुल्हाड़ी के वार कर महंत का कत्ल कर दिया और रात के अंधेरे में शव को कृष्णा नदी में बहा दिया। पुलिस ने आरोपी दंपति और एक अन्य को गिरफ्तार कर लिया है। 10 फरवरी 2026 को ग्राम मोहम्मद बेगपुर उर्फ टकाभरी निवासी श्याम सिह ने कोतवाली भगवानपुर में प्रार्थनापत्र देकर बताया कि रविदास आश्रम में निवासरत महात्मा बृजेश दास 05 फरवरी 2026 बिना बताये कहीं चले [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

गरमपानी में पीड़िता से मिलीं विधायक सरिता आर्या, जबरन धर्म परिवर्तन के आरोपों की उच्चस्तरीय जांच की मांग

भीमताल । क्षेत्र में सामने आए कथित जबरन धर्म परिवर्तन और उत्पीड़न के मामले को लेकर मंगलवार को विधायक सरिता आर्या पीड़ित महिला के आवास पहुंचीं और परिजनों से मुलाकात कर पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली।पीड़िता ने आरोप लगाया कि सोहेल नामक युवक उसे बहला-फुसलाकर बिजनौर ले गया, जहां उसके साथ मारपीट और मानसिक उत्पीड़न किया गया। आरोप है कि उस पर जबरन मांस खिलाने और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया गया। विरोध करने पर धमकाने और प्रताड़ित करने की बात भी सामने आई है। पीड़िता द्वारा मामले की जानकारी परिजनों और पुलिस को [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

देहरादून में एक और मर्डर

9 फरवरी से लापता था मृतक, आज चिड़ियापुर के जंगल में मिला शव एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य अभी भी फरार देहरादून। नशे में धुत तीन युवकों ने अपने दोस्त की बेसबॉल बैट से पीट-पीटकर हत्या कर दी और लाश को चिड़ियापुर के जंगल में फेंक दिया। मृतक 9 फरवरी से लापता था और बसंत विहार थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज थी। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि, अन्य भी फरार हैं। संतराम धीमान निवासी शास्त्री नगर, बसंत विहार ने 11 फरवरी 2026 को थाने पर सूचना दी कि उनका पुत्र दिगंबर धीमान(28) 09 फरवरी को घर [more…]