Category: उत्तराखण्ड
इस केटेगरी में आप उत्तराखण्ड से जुड़े समाचारों को पढ़ सकते हैं
दोहरी बिलिंग से भड़के ग्रामीण, जल संस्थान पर लूट का आरोप; कांग्रेस नेता मनोज शर्मा ने दी आंदोलन की चेतावनी
भीमताल। धारी ब्लॉक के दुदुली समेत कई ग्राम सभाओं में पानी के बिल को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। जल संस्थान नैनीताल द्वारा कथित तौर पर मार्च 2026 तक अग्रिम जमा किए जा चुके बिल के बावजूद दोबारा बिल थमाने से ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। मामले को लेकर भीमताल विधानसभा से वरिष्ठ कांग्रेस नेता मनोज शर्मा ने अधीक्षण अभियंता को ज्ञापन भेजकर कड़ी आपत्ति दर्ज कराई है।शर्मा ने कहा कि ग्रामीण पहले ही मार्च 2026 तक का बिल जमा कर चुके हैं, लेकिन विभाग ने जल जीवन मिशन के नाम पर [more…]
‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ से आमजन को राहत: मुख्यमंत्रीचिन्यालीसौड़ व गौचर हवाई पट्टी सेना के माध्यम से संचालित करने की तैयारी
चिन्यालीसौड़। विकासखंड परिसर चिन्यालीसौड़ में गुरुवार को आयोजित ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विभागीय स्टॉलों का निरीक्षण कर किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और अधिकांश शिकायतों का मौके पर ही अधिकारियों की मौजूदगी में निस्तारण कराया। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा संचालित इस अभियान से आमजन को बड़ी राहत मिली है और प्रशासनिक व्यवस्था पहले से अधिक सुलभ व पारदर्शी बनी है। उन्होंने बताया कि अब तक प्रदेशभर में 600 से अधिक शिविर आयोजित किए जा चुके हैं, जिनमें पांच लाख से अधिक लोग प्रतिभाग कर [more…]
ग्रीष्मकाल से पहले दुरुस्त हों पेयजल व्यवस्थाएं, एक माह में लीकेज ठीक करें: सीडीओ
विद्यालयों में शिक्षकों की समय पर उपस्थिति अनिवार्य, रोजाना व्हाट्सएप पर दर्ज होगी हाजिरी भीमताल। प्रदेश में जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार अभियान के दूसरे चरण के तहत गुरुवार को नगर पंचायत भीमताल के रामलीला मैदान में बहुउद्देशीय शिविर आयोजित किया गया। शिविर की अध्यक्षता मुख्य विकास अधिकारी अरविंद कुमार पांडे ने की।यह अभियान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशानुसार संचालित किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ आमजन तक एक ही स्थान पर पहुंचाना तथा समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना है। पेयजल, विद्युत व अतिक्रमण की शिकायतें प्रमुखशिविर में [more…]
STF ने फर्जी जन सेवा केन्द्र का किया भण्डाफोड़, एक गिरफ्तार
देहरादून। उत्तराखंड की स्पेशल टास्क फोर्स ने ऊधमसिंह नगर जिले के थाना ट्रांजिट कैम्प में एक फर्जी जन सेवा केन्द्र का भण्डाफोड़ कर बड़ी संख्या में फर्जी आधार कार्ड, पैन कार्ड, मार्कशीट और इलेक्ट्रानिक उपकरण बरामद किए हैं। पुलिस ने केंद्र के संचालक को गिरफ्तार कर केंद्र को सीज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ अजय सिंह ने बताया कि एसटीएफ टीम ने थाना ट्रांजिट कैम्प स्थित गंगवार जन सेवा केन्द्र में छापामारी की। जन सेवा केन्द्र में कम्प्यूटर में फर्जी तरीके से मार्कशीट बनाते हुए चेतन कुमार पुत्र राजपाल निवासी ग्राम एंचैरा थाना पटवाई जिला रामपुर, उत्तर प्रदेश [more…]
देर रात दून अस्पताल पहुंचे मुख्यमंत्री, व्यवस्थाओं का लिया जायजा
सरकारी अस्पतालों की व्यवस्थाएं निजी अस्पतालों के समकक्ष बेहतर और भरोसेमंद बनें स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं : मुख्यमंत्री देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार रात्रि राजकीय दून मेडिकल कॉलेज चिकित्सालय, देहरादून पहुंचकर अस्पताल की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। देर रात हुए इस निरीक्षण से अस्पताल प्रशासन में सक्रियता बढ़ गई। मुख्यमंत्री ने आपातकालीन कक्ष, वार्डों, दवा वितरण केंद्र, स्वच्छता व्यवस्था तथा मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल में भर्ती मरीजों और उनके तीमारदारों से सीधे बातचीत कर उपचार, दवाओं की उपलब्धता, जांच सुविधाओं तथा अन्य व्यवस्थाओं के संबंध में फीडबैक लिया। मरीजों [more…]
न्यायालयों में सुरक्षा बल बढ़ाने और प्रवेश द्वारों पर सघन चेकिंग कराने के निर्देश
देहरादून। उत्तराखंड के विभिन्न जनपदों में ई-मेल के माध्यम से न्यायालयों को बम से उड़ाने की धमकी को गंभीरता से लेते हुए पुलिस महानिरीक्षक गढ़वाल परिक्षेत्र राजीव स्वरूप द्वारा सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत सभी जिला पुलिस प्रभारियों को न्यायालय की सुरक्षा में तैनात सुरक्षाबलों की संख्या बढ़ाने और प्रवेश द्वारों पर सघन चेकिंग सुनिश्चित कराने हेतु निर्देशित किया गया। पुलिस महानिरीक्षक गढ़वाल परिक्षेत्र द्वारा समस्त जनपद प्रभारियों को अपने अपने क्षेत्रों में सर्च ऑपरेशन एवं एंटी-सबोटाज चैकिंग, जनपदों में स्थापित न्यायालयों में स्थानीय पुलिस, बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वाड के माध्यम से विस्तृत सर्च ऑपरेशन चलाने, सीसीटीवी के माध्यम [more…]
लालकुआँ में दिवंगत पत्रकार उमेश राणा के परिजनों को 5 लाख की सहायता, मुख्यमंत्री का जताया आभार
भीमताल। आर्थिक संकट से गुजर रहे दिवंगत वरिष्ठ पत्रकार उमेश राणा के परिजनों को राज्य सरकार की ओर से मुख्यमंत्री पत्रकार कल्याण कोष से पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई है।बुधवार को आयोजित “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने सहायता राशि का चेक दिवंगत पत्रकार की पत्नी नूतन राणा को सौंपा।इस अवसर पर नूतन राणा ने संकट की घड़ी में आर्थिक सहयोग प्रदान किए जाने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह सहायता परिवार के लिए संबल [more…]
जूनेस्टेट में अवैध बोरिंग की शिकायत पर कार्रवाई, राजस्व टीम ने रुकवाया कार्य
भीमताल । जूनेस्टेट क्षेत्र में अवैध बोरिंग की शिकायत मिलने पर राजस्व विभाग ने मौके पर पहुंचकर जांच की और बोरिंग का कार्य तत्काल प्रभाव से रुकवा दिया।पटवारी पांडेगांव प्रभात महरा ने बताया कि जांच के दौरान बोरिंग की अनुमति 28 जनवरी 2025 की पाई गई। नियमानुसार छह माह के भीतर बोरिंग कार्य पूरा किया जाना था, किंतु निर्धारित अवधि में कार्य नहीं किया गया।उन्होंने बताया कि प्रशासन द्वारा बोरिंग कर्ता से निर्धारित समयावधि में कार्य पूर्ण न करने का कारण स्पष्टीकरण के रूप में मांगा गया है। साथ ही कार्य को तत्काल रोक [more…]
बूथ स्तर को मजबूत करने के साथ विधानसभा चुनाव जीतेगी कांग्रेस
महिला कांग्रेस उत्तराखंड प्रभारी ने की बैठक भीमताल। महिला कांग्रेस उत्तराखंड प्रभारी सुनीता गावडे ने बुधवार को भीमताल में महिला कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चा की। सुनीता गावडे ने बताया कि महिला कांग्रेस को मजबूत बनाने के लिए बूथ स्तर पर काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेसी कार्यकर्ता बूथ स्तर से लोगों को कांग्रेस से जोड़ने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार के कार्यकाल में महिला अपराध, बेरोजगारी, मंहगाई और हत्याकांड के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। साथ ही सरकार [more…]
विकासनगर में खाटू श्याम धाम प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी
भीमताल । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को विकासनगर में स्थित श्री खाटू श्याम धाम में आयोजित प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के अवसर पर कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।मुख्यमंत्री ने प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के अवसर पर सभी श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बाबा खाटू श्याम की महिमा अपरंपार है। उन्होंने कहा कि बाबा श्याम न केवल आस्था के आराध्य हैं, बल्कि हर टूटे हुए मन को संबल देने वाले हारे के सहारे भी हैं। जो भी श्रद्धालु [more…]
