Category: उत्तराखण्ड
इस केटेगरी में आप उत्तराखण्ड से जुड़े समाचारों को पढ़ सकते हैं
उत्तराखण्ड फिल्म नीति-2024 का दिखा असर, क्षेत्रीय सिनेमा को मिला प्रोत्साहन
देहरादून। उत्तराखंड राज्य सरकार फिल्म उद्योग के समग्र विकास के लिए निरंतर प्रयासरत है। प्राकृतिक सौंदर्य, सुरक्षित वातावरण, सरल प्रक्रियाएँ और फिल्म-फ्रेंडली नीति के कारण ही उत्तराखण्ड आज देश और विदेश के फिल्म निर्माताओं के लिए आकर्षण का केंद्र बनकर उभर रहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की संकल्पना का ही असर है कि आज राज्य में क्षेत्रीय सिनेमा को नये आयाम मिल रहे है। मुख्यमंत्री धामी द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम में लागू की फिल्म नीति-2024 प्रभावी रही है। उत्तराखण्ड फिल्म विकास परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी बंशीधर तिवारी ने बताया कि परिषद द्वारा वर्ष में 02 बार [more…]
देहरादून में फिल्म “अजेय” की विशेष स्क्रीनिंग उत्साहपूर्वक संपन्न
देहरादून। “सवाल” सामाजिक संस्था के तत्वावधान में माइक्रोसिनेप्लेक्स सिनेमा, द सिटी जंक्शन मॉल, आईएसबीटी, देहरादून में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जीवन पर आधारित प्रेरणादायक फिल्म “अजेय” की विशेष स्क्रीनिंग आयोजित की गई।कार्यक्रम में राज्य महिला आयोग की अध्यक्षा कुसुम कंडवाल, संस्कृति एवं कला परिषद की अध्यक्षा मधु भट्ट, पुष्पा बर्थवाल, कंचन गुनसोला, आशा पैनुली, महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष भावना डोभाल ,स्वामी एस. चंद्र, प्रदेश प्रवक्ता महिला मोर्चा जानकी नौटियाल, डॉ. स्वाति, पूर्व प्रदेश मंत्री ऋषभ रावत, प्रीति शुक्ला, राष्ट्रीय सेविका समिति से शारदा त्रिपाठी, तथा फिल्म के लेखक शांतनु गुप्ता सहित अनेक सम्मानित अतिथिगण उपस्थित रहे। [more…]
उत्तराखण्ड में अप्रैल में विशेष गहन पुनरीक्षण
देहरादून,उधमसिंह नगर और नैनीताल में मैपिंग अभियान व्यापक करने के निर्देश एसआईआर में लापरवाह अफसरों पर होगी सख्त कार्रवाई बीएलए की नियुक्ति हेतु राजनैतिक दलों से पुनः बैठक करें जिलाधिकारी: CEO देहरादून। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी पुरुषोत्तम ने शुक्रवार को सचिवालय में आगामी विशेष गहन पुनरीक्षण की तैयारियों के संबंध में सभी जनपदों के ज़िलाधिकारियों के साथ वीडियो कॉफ्रेंस में माध्यम समीक्षा बैठक की। बैठक में मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने आगामी एसआईआर के दृष्टिगत सभी जनपदों की प्रशासनिक तैयारियों की जनपदवार समीक्षा कर कद विस्तृत जानकारी ली। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि आगामी अप्रैल माह में उत्तराखण्ड में [more…]
100 प्राथमिक शिक्षकों को कल श्रीनगर में नियुक्ति पत्र देंगे शिक्षा मंत्री
देहरादून। प्राथमिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत विभिन्न जनपदों में आयोजित सहायक अध्यापक भर्ती प्रक्रिया के तहत चयनित शेष प्राथमिक शिक्षकों को 21 फरवरी शनिवार को श्रीनगर में नियुक्ति पत्र दिये जायेंगे। गढ़वाल मंडल के अंतर्गत चयनित लगभग 100 शिक्षकों को विद्यालयी शिक्षा मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत के हाथों नियुक्ति पत्र सौंपे जायेंगे। इसके लिए विभागीय स्तर पर सभी तैयारियां पूरी कर दी गई है। विद्यालयी शिक्षा मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत ने कहा कि प्राथमिक शिक्षा विभाग के द्वारा प्रदेश के 11 जनपदों में बेसिक शिक्षकों के 1670 रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया आयोजित की गई थी। विभागीय काउंसिलिंग [more…]
जनसहभागिता से तैयार होगा जनोन्मुखी बजट, सुझावों को मिलेगा स्थान: मुख्यमंत्री
प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए जनप्रतिनिधियों और विभिन्न वर्ग के लोगों ने आगामी बजट के लिए दिए अपने सुझाव देहरादून। जनपद पौड़ी के रांसी स्थित बहुउद्देश्यीय भवन में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की उपस्थिति में बजट पूर्व संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए जनप्रतिनिधियों, कृषकों, उद्यमियों, व्यापारियों, महिला समूहों, पर्यटन व्यवसायियों, मत्स्य पालकों, कृषि वैज्ञानिकों, स्थानीय निकाय प्रतिनिधियों एवं विभिन्न क्षेत्रों के हितधारकों ने सहभागिता करते हुए आगामी बजट के लिए अपने सुझाव प्रस्तुत किए। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य ऐसा जनहितकारी बजट तैयार करना है, जो प्रदेश [more…]
जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार अभियान के तहत नैनीताल में बहुउद्देशीय शिविर आयोजित
भीमताल। प्रदेश में आम जनमानस को केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ एक ही स्थान पर उपलब्ध कराने तथा समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान के उद्देश्य से संचालित जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार अभियान के दूसरे चरण के अंतर्गत शुक्रवार को सीआरएसटी इंटर कॉलेज नैनीताल में बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का आयोजन विधायक नैनीताल सरिता आर्या की अध्यक्षता तथा उपजिलाधिकारी नवाजिश खलिक के संचालन में संपन्न हुआ। यह अभियान पुष्कर सिंह धामी के निर्देशानुसार प्रदेशभर में चलाया जा रहा है।शिविर में कुल 18 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें [more…]
भवाली बाईपास पुल व कैंचीधाम विकास कार्यों का सांसद अजय भट्ट ने किया निरीक्षण
भीमताल। नैनीताल–उधमसिंह नगर से सांसद एवं पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट ने शुक्रवार को भवाली बाईपास पर नव निर्मित पुल का स्थलीय निरीक्षण किया। लगभग 546.75 लाख रुपये की लागत से निर्मित इस पुल के साथ ही उन्होंने कैंचीधाम बाईपास क्षेत्र का भी जायजा लिया।निरीक्षण के दौरान सांसद ने कैंचीधाम में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों की प्रगति की जानकारी संबंधित अधिकारियों से ली। करीब 39 करोड़ रुपये की लागत से बन रही बहुमंजिला वाहन पार्किंग एवं अन्य निर्माण कार्यों के संबंध में उन्होंने गुणवत्ता और समयबद्धता पर विशेष जोर दिया।सांसद भट्ट ने [more…]
श्यामखेत से कुड मोटर मार्ग के डामरीकरण को 7 करोड़ 77 लाख की स्वीकृति – विधायक कैड़ा
भीमताल। विधानसभा क्षेत्र भीमताल के रामगढ़ ब्लॉक अंतर्गत श्यामखेत से कुड तक मोटर मार्ग के सुधारीकरण एवं डामरीकरण के लिए 7 करोड़ 77 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत हो गई है। इसकी जानकारी विधायक राम सिंह कैड़ा ने दी।विधायक कैड़ा ने बताया कि उक्त मोटर मार्ग का निर्माण पूर्व में राज्य योजना के अंतर्गत किया गया था, किंतु डामरीकरण न होने के कारण ग्रामीणों को लंबे समय से दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। विशेषकर बरसात के दिनों में किसानों को अपना कृषि उत्पाद हल्द्वानी तक पहुंचाने में भारी परेशानियां उठानी पड़ती थीं। [more…]
भवाली में 22 फरवरी को गूंजेगा हिन्दू सम्मेलन का शंखनाद – वर्मा
संघ शताब्दी वर्ष पर पालिका मैदान में ऐतिहासिक आयोजन की तैयारियां तेज भीमताल । राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में 22 फरवरी को भवाली के पालिका मैदान में भव्य हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर नगर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में उत्साह का माहौल है। आयोजन की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं और इसे ऐतिहासिक बनाने के लिए व्यापक स्तर पर जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है।कार्यक्रम संयोजक संजय वर्मा ने बताया कि यह विराट हिन्दू सम्मेलन देव भूमि धर्म जागरण समिति के तत्वावधान में [more…]
योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ दिलाना मुख्य लक्ष्य: राधा कुल्याल
भीमताल। ग्राम पंचायत जंगलिया गांव के पंचायत घर में हरीनगर तथा जंगलिया गांव के महिला स्वयं सहायता समूहों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में सगंध पौधा केंद्र तथा रीप परियोजना के पदाधिकारियों ने प्रतिभाग कर महिलाओं को स्वरोजगार एवं आजीविका संवर्धन से जुड़ी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी।जिला प्रभारी नैनीताल शंकर लाल सागर ने सगंध पौधों के रोपण, संरक्षण एवं उनके व्यावसायिक उपयोग के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। प्रोजेक्ट एसोसिएट डॉ. मोहित पांडे ने दालचीनी के पौधरोपण, देखभाल एवं उससे होने वाले लाभ पर प्रकाश डाला। अभिषेक ने उत्पादों [more…]
