Category: उत्तराखण्ड
इस केटेगरी में आप उत्तराखण्ड से जुड़े समाचारों को पढ़ सकते हैं
चाफी–पदमपुरी-धारी मोटर मार्ग पर सोलिंग कार्य जल्द पूरा करें, लापरवाही पर होगी कार्रवाई: मंत्री कैड़ा
भीमताल। कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के अधिकारियों को चाफी से पदमपुरी-धारी मोटर मार्ग पर सोलिंग और क्षतिग्रस्त स्थानों पर टाइल लगाने का कार्य शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि स्वीकृत बजट के बावजूद कार्य में लापरवाही किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। मंत्री कैड़ा ने कहा कि चाफी से पदमपुरी-धारी तक का मोटर मार्ग लंबे समय से खराब होने के कारण ग्रामीणों, किसानों और पर्यटकों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। ग्रामीणों की मांग [more…]
जनता मिलन में आयुक्त दीपक रावत ने सुनीं समस्याएं, भूमि विवाद से साइबर ठगी तक मामलों में दिए त्वरित निर्देश
भीमताल। कुमाऊं आयुक्त एवं मुख्यमंत्री के सचिव दीपक रावत ने गुरुवार को नैनीताल कार्यालय में आयोजित जनता मिलन कार्यक्रम में लोगों की समस्याएं सुनीं। भूमि विवाद, अवैध निर्माण, साइबर ठगी, पारिवारिक विवाद और लापता पुलिस कांस्टेबल सहित कई मामलों में संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए। राजभवन रोड, आयारपाटा निवासी वीर श्रीवास्तव की पार्किंग स्थल पर कूड़ा फेंकने और अनावश्यक वाहन खड़े करने की शिकायत पर आयुक्त ने निर्देश दिए कि पार्किंग में केवल दो वाहन ही खड़े किए जाएं। साथ ही प्राधिकरण के जेई को अवैध रूप से संचालित होम-स्टे के निर्माण कार्य तत्काल रुकवाने के [more…]
भीमताल में ‘शक्ति संवाद’ कार्यशाला, किशोरियों को अधिकारों और साइबर सुरक्षा की दी जानकारी
भीमताल। बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत बाल विकास परियोजना भीमताल की ओर से एचडी डिग्री कॉलेज में गुरुवार को ‘शक्ति संवाद’ संवेदीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लॉक प्रमुख डॉ. हरीश बिष्ट ने की, जबकि जिला पंचायत सदस्य विपिन जंतवाल विशिष्ट अतिथि रहे। कार्यशाला में किशोरियों को उनके अधिकार, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं पोषण, मासिक धर्म स्वच्छता, लैंगिक समानता, साइबर सुरक्षा, बाल विवाह निषेध तथा महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा से जुड़े कानूनों की जानकारी दी गई। विशेषज्ञों ने संवादात्मक शैली में प्रतिभागियों की जिज्ञासाओं का समाधान करते हुए विभिन्न सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन सेवाओं से [more…]
एक साल से लंबित भूमि पैमाइश मामलों पर डीएम सख्त, जांच के आदेश
भीमताल । जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने गुरुवार को तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय का औचक निरीक्षण कर धारा-41 के तहत भूमि सीमांकन और पैमाइश से जुड़े एक वर्ष से लंबित मामलों पर नाराजगी जताई। उन्होंने अधिकारियों को ऐसे मामलों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, वहीं सभी लंबित प्रकरणों की जांच अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) से कराने के आदेश दिए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने लंबित अभिलेखों की जांच करते हुए कहा कि भूमि सीमांकन एवं पैमाइश जैसे सामान्य मामलों में अनावश्यक देरी किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं की [more…]
मुख्यमंत्री ने विकास योजनाओं के लिए प्रदान की ₹14 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
देहरादून । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा जनपद पिथौरागढ़ के विधानसभा क्षेत्र डीडीहाट के ग्राम पंचायत सिरड के नैनीपातल सेे ग्राम पंचायत नाघर इण्टर कालेज तक सीसी सम्पर्क मार्ग निर्माण किये जाने हेतु ₹ 79.87 लाख, जनपद चम्पावत के विधानसभा क्षेत्र लोहाघाट में विकासखण्ड बाराकोट के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय कल्याण सिंह अधिकारी के सम्मान में मूर्ति स्थापित किये जाने हेतु ₹ 32.49 लाख तथा विधानसभा क्षेत्र चम्पावत के सेलागाड से कोटकेन्द्री तक सम्पर्क मार्ग का निर्माण किये जाने हेतु ₹ 40.53 लाख की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है। मुख्यमंत्री द्वारा विधानसभा क्षेत्र पिथौरागढ़ में मोस्टामानू [more…]
श्री दरबार साहिब में गुरु पूर्णिमा पर गुरु महिमा के दिव्य संदेश से भावविभोर हुई संगतें
गुरु चरणों में श्रद्धा अर्पित कर देश-विदेश से पहुंचे श्रद्धालुओं ने मांगा आशीर्वाद विशेष पूजा-अर्चना, अरदास एवं श्री झंडे जी पर मत्था टेककर व्यक्त की अटूट आस्था गुरु पूर्णिमा पर विशेष लंगर प्रसाद में हजारों श्रद्धालुओं ने किया प्रसाद ग्रहण देहरादून। दरबार श्री गुरु राम राय जी महाराज में गुरु पूर्णिमा का पावन पर्व बुधवार को अपार श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक उल्लास के साथ मनाया गया। सुबह से ही देश-विदेश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे श्रद्धालुओं एवं संगतों का श्री दरबार साहिब में तांता लगा रहा। श्रद्धालुओं ने श्री गुरु राम राय जी महाराज के श्रीचरणों में शीश नवाकर अपनी [more…]
देहरादून के भविष्य को आकार देने उमड़ रही जनता, महायोजना-2041 पर दूसरे चरण की सुनवाई में बढ़ी भागीदारी
देहरादून। देहरादून के भावी विकास की दिशा तय करने वाली देहरादून महायोजना-2041 (प्रारूप) को अधिक व्यावहारिक, समावेशी और जनोन्मुख बनाने के उद्देश्य से मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) द्वारा शुरू किए गए दूसरे चरण के जनसुनवाई अभियान को लगातार सकारात्मक प्रतिसाद मिल रहा है। उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी के निर्देश पर 28 जुलाई से प्राधिकरण कार्यालय में प्रारम्भ हुई पुनः सुनवाई के दूसरे दिन भी विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में नागरिक, सामाजिक संगठन, कॉलोनी वेलफेयर एसोसिएशन, व्यापारिक प्रतिनिधि एवं जनप्रतिनिधि पहुंचे और शहर के भविष्य से जुड़े अपने सुझाव एवं आपत्तियां दर्ज कराईं। दूसरे दिन करीब 28 आपत्तियां एवं सुझाव [more…]
घूस लेते संग्रह अमीन और वरिष्ठ सहायक गिरफ्तार
देहरादून। ऊधमसिंहनगर की सितारगंज तहसील में रिश्वतखोरी का मामला सामने आया है। सतर्कता अधिष्ठान की ट्रैप टीम ने तहसील कार्यालय में छापेमारी कर संग्रह अमीन और वरिष्ठ सहायक को शिकायतकर्ता से रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। दोनों कर्मचारी भूमि की कुर्की समाप्त कराने और केसीसी ऋण से संबंधित आरसी की कार्रवाई खत्म कराने के एवज में रिश्वत की मांग कर रहे थे। सतर्कता अधिष्ठान को मिली शिकायत के अनुसार, तहसील सितारगंज में तैनात संग्रह अमीन मदन लाल शर्मा शिकायतकर्ता से भूमि को बंधनमुक्त कराने के लिए ₹10 हजार तथा वरिष्ठ सहायक भूपेन्द्र सिंह राणा पत्नी के किसान क्रेडिट [more…]
राज्य में शत-प्रतिशत लागू होंगे एनईपी-2020 के प्रावधानः डाॅ. धन सिंह रावत
देहरादून। सूबे के उच्च शिक्षा मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत की अध्यक्षता में आज राज्य उच्च शिक्षा परिषद की 13वीं बैठक आयोजित की गई। जिसमें एक दर्जन से अधिक प्रस्ताव पारित किये गये तथा 12वीं बैठक में लिये गये निर्णयों का अनुमोदन दिया गया। उच्च शिक्षा के अंतर्गत एनईपी-2020 के प्रावधानों को शत-प्रतिशत लागू करने की सहमति बनी। इसके अलावा देवभूमि उद्यमिता कार्यक्रम, संकाय विकास कार्यक्रम, भारतीय ज्ञान प्रणाली, पीएम-ऊषा, निजी विश्वविद्यालय माॅडल अधिनियम एवं समर्थ पोर्टल के उपयोग पर विस्तृत चर्चा की गई। सचिवालय स्थित सभाकक्ष में आयोजित राज्य उच्च शिक्षा परिषद की 13वीं बैठक की अध्यक्षता करते हुये [more…]
प्रदेशभर में स्वतंत्रता दिवस का हो भव्य आयोजनः मुख्य सचिव
देहरादून। मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में बुधवार को सचिवालय में 80वें स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों के सम्बन्ध में बैठक सम्पन्न हुयी। बैठक में मुख्य सचिव ने प्रदेशभर में विशेष कार्यक्रमों का आयोजन करते हुए, स्वतंत्रता दिवस का भव्य आयोजन किए जाने के निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने स्वतंत्रता दिवस में आमजन की भागीदारी सुनिश्चित किए जाने पर भी जोर दिया। कहा कि राज्य एवं जनपद स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन के साथ ही ब्लड डोनेशन कैंप, हाई एल्टीट्यूड साहसिक गतिविधियां, मैराथन, साईकिल, बाईक या कार रैली जैसे विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएं। उन्होंने प्रदेशभर के मुख्य शहरों के महत्त्वपूर्ण [more…]
