Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड Lower PCS  में G.S.VISION IAS के अभ्यर्थियों का शानदार प्रदर्शन

देहरादून। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग के Lower PCS परिणाम में G.S.VISION IAS से जुड़े अभ्यर्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। संस्थान से जुड़े 25+ अभ्यर्थियों के चयन की जानकारी सामने आई है, जिसमें 10+ नायब तहसीलदार सहित विभिन्न महत्वपूर्ण पद शामिल हैं। Lower PCS के टॉपर AYUSH BAILWAL भी पूर्व में G.S.VISION IAS से मुख्य परीक्षा की तैयारी के दौरान जुड़े रहे हैं। संस्थान के अनुसार अभी सामने आया परिणाम कुल चयन का लगभग 20 प्रतिशत है। विस्तृत चयन सूची जल्द ही संस्थान के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर जारी की जाएगी। G.S.VISION IAS के अनुसार Upper PCS में 35+, APS [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

संगठन की मजबूती को लेकर कांग्रेस के ब्लॉक व नगर अध्यक्षों ने साझा किए सुझाव

भीमताल। जिले के सभी कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्षों और नगर अध्यक्षों की पहली बैठक गुरुवार को आयोजित की गई। बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने समेत कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई। बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने को लेकर अपने-अपने सुझाव रखे। पदाधिकारियों ने कहा कि कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने के साथ ही संगठन की गतिविधियों को लगातार सक्रिय रखने पर विशेष जोर दिया जाना चाहिए। बैठक में पार्टी की आगामी गतिविधियों और संगठनात्मक स्तर पर किए जाने वाले कार्यों को लेकर [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

संगठन की मजबूती को लेकर कांग्रेस के ब्लॉक व नगर अध्यक्षों ने साझा किए सुझाव

भीमताल। जिले के सभी कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्षों और नगर अध्यक्षों की पहली बैठक गुरुवार को आयोजित की गई। बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने समेत कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई। बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने को लेकर अपने-अपने सुझाव रखे। पदाधिकारियों ने कहा कि कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने के साथ ही संगठन की गतिविधियों को लगातार सक्रिय रखने पर विशेष जोर दिया जाना चाहिए। बैठक में पार्टी की आगामी गतिविधियों और संगठनात्मक स्तर पर किए जाने वाले कार्यों को लेकर [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री धामी कल हल्द्वानी में, जागरण फोरम में करेंगे प्रतिभाग

भीमताल। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 25 सितंबर को एक दिवसीय जनपद भ्रमण पर हल्द्वानी पहुंचेंगे। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की जानकारी दी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह 10:50 बजे लोहियाहेड हेलीपैड से प्रस्थान कर 11:10 बजे आर्मी हेलीपैड हल्द्वानी पहुंचेंगे। यहां से वह 11:30 बजे होटल आईटीएस फॉर्चून वॉकवे मॉल पहुंचेंगे और जागरण फोरम कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे। मुख्यमंत्री दोपहर 1:20 बजे होटल से प्रस्थान कर 1:30 बजे आर्मी हेलीपैड पहुंचेंगे। इसके बाद 1:40 बजे आर्मी हेलीपैड से देहरादून के लिए रवाना होंगे।

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

जनगणना के दूसरे चरण के लिए कार्मिकों को दिया प्रशिक्षण

चार हजार प्रगणक घर-घर जाकर जुटाएंगे जनसंख्या का आंकड़ा भीमताल। जनगणना-2027 के द्वितीय चरण के जनसंख्या गणना कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए गुरुवार को सर्किट हाउस काठगोदाम में दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला शुरू हुई। कार्यशाला में अधिकारियों और कार्मिकों को जनगणना की प्रक्रिया के साथ ही तकनीकी पहलुओं की जानकारी दी गई। जनगणना विभाग के सहायक निदेशक अरविंद सिंह और अपर जिलाधिकारी सौरभ असवाल ने कार्मिकों को प्रशिक्षण दिया। सहायक निदेशक ने बताया कि जनगणना के प्रथम चरण में मकान सूचीकरण एवं मकान गणना का कार्य अप्रैल में पूरा किया जा चुका है। [more…]

उत्तराखण्ड

चाफी-अल्चौना-ताड़ा मोटर मार्ग के सुधारीकरण व डामरीकरण का शुभारंभ

विनायक गोल्ज्यू मंदिर के पुनर्निर्माण व सौंदर्यीकरण कार्य का भी किया भूमि पूजन भीमताल। विधानसभा क्षेत्र भीमताल के चाफी से अल्चौना-ताड़ा मोटर मार्ग के सुधारीकरण और डामरीकरण कार्य का गुरुवार को मंत्री राम सिंह कैड़ा ने शुभारंभ किया। मार्ग के लिए शासन से 2.26 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत होने के बाद निर्माण कार्य शुरू कराया गया है। वहीं, विनायक स्थित गोल्ज्यू देवता मंदिर को मंदिर माला मिशन योजना में शामिल कर 91 लाख रुपये की लागत से होने वाले पुनर्निर्माण एवं सौंदर्यीकरण कार्य का भी मंत्री ने भूमि पूजन कर शुभारंभ किया। चाफी-अल्चौना-ताड़ा मोटर मार्ग लंबे समय से खराब [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

धारी में 15 मांगों का समाधान नहीं, अब 150 सूत्रीय आंदोलन की चेतावनी

भीमताल। धारी ब्लॉक की जनसमस्याओं को लेकर वरिष्ठ कांग्रेस नेता मनोज शर्मा ने सरकार और स्थानीय जनप्रतिनिधियों पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि पिछली बीडीसी बैठक के दौरान उनके नेतृत्व में सैकड़ों युवाओं ने ब्लॉक सभागार के बाहर 15 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन किया था। प्रदर्शन को देखते हुए उपजिलाधिकारी ने सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को समस्याओं के समाधान के निर्देश दिए थे, लेकिन अगली बीडीसी बैठक तक भी मांगों का समाधान नहीं हुआ है। मनोज शर्मा ने कहा कि जिन समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया गया था, वे आज [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

एक साल से खड़ा ई-रिक्शा, नहीं मिली संचालन की अनुमति

महिला सहायता समूह ने पालिका पर लगाया दोहरी नीति का आरोप, अध्यक्ष बोलीं- जाम की समस्या को देखते हुए नहीं दी अनुमति भीमताल। महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से लाई गई ई-रिक्शा सेवा करीब एक साल बाद भी शुरू नहीं हो सकी है। नगर पालिका से संचालन की अनुमति नहीं मिलने के कारण महिला सहायता समूह अब ई-रिक्शा को वापस हल्द्वानी भेजने की तैयारी कर रहा है। समूह ने नगर पालिका प्रशासन पर दोहरी नीति अपनाने का आरोप लगाया है। वहीं, नगर पालिका अध्यक्ष सीमा टम्टा का कहना है कि भीमताल की [more…]

उत्तराखण्ड

चार करोड़ से सुधरेगा झांझर-अक्सौड़ा-मझेड़ा मार्ग

सांसद अजय भट्ट व मंत्री राम सिंह कैड़ा ने डामरीकरण कार्य का किया शुभारंभ भीमताल। विधानसभा क्षेत्र भीमताल के धारी ब्लॉक के पोखराड़ में झांझर-अक्सौड़ा से मझेड़ा मोटर मार्ग के डामरीकरण एवं सुधारीकरण कार्य का शुभारंभ नैनीताल सांसद अजय भट्ट और शहरी विकास मंत्री राम सिंह कैड़ा ने किया। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत होने वाले इस कार्य के लिए करीब चार करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है। इस अवसर पर सांसद अजय भट्ट ने कहा कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत मंत्री राम सिंह कैड़ा की ओर से भेजे जा रहे प्रस्तावों को केंद्र सरकार [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

शिवालिक और नीलगिरी हाउस ने जीती शतरंज प्रतियोगिता

सीनियर वर्ग में राशि अधिकारी और जूनियर वर्ग में औरो कुलेठा बने व्यक्तिगत चैंपियन भीमताल। लेक्स इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित अंतर सदनीय शतरंज प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में शिवालिक और जूनियर वर्ग में नीलगिरी हाउस ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में कुल 32 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता का आयोजन राउंड रॉबिन पद्धति से किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं निदेशक एसएस नेगी ने पहला मोहरा चलकर किया। सीनियर वर्ग में कुल 24 अंकों के लिए खिलाड़ियों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली। सात अंक प्राप्त कर शिवालिक हाउस [more…]