Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

एसआईआर में लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई, डिजिटाइजेशन की धीमी रफ्तार पर नाराजगी

भीमताल : विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान (एसआईआर) के कार्यों में लापरवाही बरतने वाले कार्मिकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तराखंड प्रकाश चंद्र दुमका ने स्पष्ट कहा कि निर्वाचन आयोग के कार्यों में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मंगलवार को नगर निगम सभागार हल्द्वानी में आयोजित समीक्षा बैठक में उन्होंने जनपद के सभी निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों एवं उपजिलाधिकारियों के साथ एसआईआर अभियान की प्रगति की समीक्षा की। बैठक भौतिक एवं वर्चुअल माध्यम से आयोजित की गई। समीक्षा के दौरान नैनीताल जनपद में गणना प्रपत्रों के डिजिटाइजेशन का [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

एसजीआरआरआईएमएचएस में आयोजित हुई 6वीं पीडी-टेम कार्यशाला

देहरादून। श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एंड हेल्थ साइंसेज (एसजीआरआरआईएमएचएस), देहरादून के बाल रोग विभाग द्वारा 20 एवं 21 जून को आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय स्तर की 6वीं पीडियाट्रिक डायलिसिस एंड थेरेप्यूटिक एफेरेसिस मॉड्यूल फॉर इमरजेंसी (पीडी-टेम) कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में देशभर से आए बाल रोग विशेषज्ञों, नेफ्रोलॉजिस्टों और चिकित्सा शिक्षकों ने भाग लेकर बच्चों में किडनी संबंधी गंभीर एवं आपातकालीन बीमारियों के उपचार से जुड़े नवीनतम ज्ञान और तकनीकों पर प्रशिक्षण प्राप्त किया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्जवलन से श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एंड हेल्थ साइंसेज के प्राचार्य डाॅ उत्कर्ष [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

केदारनाथ एवं हेमकुंट साहिब रोपवे प्रोजेक्ट के फॉरेस्ट लैंड क्लीयरेंस पर तेजी से कार्य करने के निर्देश

देहरादून। मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में सोमवार को सचिवालय में उत्तराखण्ड रोपवे डेवलपमेंट लिमिटेड की निदेशक मंडल की द्वितीय बैठक संपन्न हुई। मुख्य सचिव ने केदारनाथ रोपवे एवं हेमकुंट साहिब रोपवे प्रोजेक्ट पर भी चर्चा हुयी। बैठक में विभिन्न प्रस्तावों को संस्तुति प्रदान की गयी। मुख्य सचिव ने केदारनाथ रोपवे प्रोजेक्ट एवं हेमकुंट साहिब रोपवे प्रोजेक्ट के अंतर्गत फॉरेस्ट लैंड क्लीयरेंस पर तेजी से कार्य किए जाने की बात कही। उन्होंने सभी आवश्यक सर्वे कार्य निर्धारित समयसीमा में पूर्ण कराए जाने के निर्देश दिए। कहा कि यूटिलिटी शिफ्टिंग के साथ ही पावर और वाटर सप्लाई से सम्बन्धित कार्यों [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

नैनीताल में बनेगा आधुनिक मीडिया सेंटर, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर पॉलिसी जल्द होगी लागू

भीमताल : सूचना एवं लोक संपर्क विभाग के संयुक्त निदेशक नितिन उपाध्याय ने सोमवार को जिला सूचना कार्यालय नैनीताल का निरीक्षण कर विभागीय कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों के साथ संवाद करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार मीडिया सुविधाओं को सुदृढ़ बनाने की दिशा में तेजी से कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणा के अनुरूप आधुनिक मीडिया सेंटर की स्थापना की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। निरीक्षण के दौरान संयुक्त निदेशक ने जिला सूचना कार्यालय की व्यवस्थाओं, प्रचार-प्रसार गतिविधियों और विभागीय पटलों का [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

SGRRU में उत्साहपूर्वक मनाया गया 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में रविवार को 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं विश्वविद्यालय परिवार के सदस्यों ने अंतर्राष्ट्रीय योग प्रोटोकॉल के तहत योगाभ्यास किया। कार्यक्रम का आयोजन स्कूल ऑफ योगिक साइंस एंड नेचुरोपैथी द्वारा किया गया, जिसमें विभिन्न योगासनों के अभ्यास के साथ ही योग के शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक लाभों के बारे में जानकारी दी गई। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के माननीय प्रेसिडेंट श्रीमहंत देवेंद्र दास जी महाराज ने शुभकामना संदेश देते हुए कहा कि योग सदियों से भारतीय संस्कृति का अभिन्न हिस्सा रहा है और इसे [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

विश्व पटल पर चमका एसजीआरआर विश्वविद्यालय का सुमीर ज्ञवाली

अहमदाबाद में आयोजित प्रतियोगिता में उत्तराखण्ड व एसजीआरआर विश्वविद्यालय का लहराया परचम देहरादून। योग की धरती भारत ने एक बार फिर विश्व मंच पर अपनी श्रेष्ठता सिद्ध की है। प्रथम विश्व योगासन चैंपियनशिप-2026, अहमदाबाद में भारत की शानदार सफलता के पीछे उत्तराखण्ड के श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के युवा योगासन खिलाड़ी सुमीर ज्ञवाली का महत्वपूर्ण योगदान रहा। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय, देहरादून के प्रतिभाशाली छात्र सुमीर ज्ञवाली ने भारतीय योगासन टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए एक स्वर्ण पदक और एक कांस्य पदक जीतकर देश, प्रदेश और श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय का गौरव बढ़ाया है। श्री गुरु राम [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के बे्रस्ट कैंसर सर्जन ने महिला को दिया नया जीवन

 स्तन की छोटी गांठ ने फुटबाल के आकार के ट्यूमर का लिया खतरनाक रूप देहरादून। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के ब्रेस्ट सर्जन की कड़ी मेहनत रंग लाई। स्तन में होने वाली छोटी सी गांठ को नजरअंदाज करना किस तरह गंभीर समस्या का रूप ले सकता है, इसका एक अनोखा उदाहरण श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में देखने को मिला। अस्पताल के ब्रेस्ट सर्जरी के विभागाध्यक्ष डॉ. नीलकमल कुमार और उनकी टीम ने 35 वर्षीय महिला के स्तन से 12.5 किलोग्राम वजन का फुटबॉल के आकार का विशाल फायलोड्स ट्यूमर सफलतापूर्वक निकालकर मरीज़ को नया जीवन दिया है। विशेष बात यह रही [more…]

उत्तराखण्ड

आरटीई प्रवेश में पारदर्शिता पर जोर, आयुक्त दीपक रावत ने दिए जांच के निर्देश

माध्यमिक शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में आधारभूत सुविधाओं और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर रहा फोकस भीमताल । कुमाऊं मंडल के आयुक्त एवं मुख्यमंत्री के सचिव दीपक रावत ने माध्यमिक शिक्षा विभाग की समीक्षा करते हुए विद्यालयों में आधारभूत सुविधाओं के विकास, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और विभिन्न योजनाओं के समयबद्ध क्रियान्वयन के निर्देश दिए। उन्होंने अपर निदेशक माध्यमिक एवं बेसिक शिक्षा गजेंद्र सिंह सौन को शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया। समीक्षा बैठक के दौरान आयुक्त ने शिक्षा का अधिकार (आरटीई) अधिनियम के तहत निजी विद्यालयों में होने वाले प्रवेशों की गहन जांच कराने के निर्देश [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

जागेश्वर धाम पहुंचे राज्यपाल, महादेव से प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

वृद्ध जागेश्वर और दण्डेश्वर महादेव मंदिर में भी किया दर्शन-पूजन, आध्यात्मिक विरासत को बताया देवभूमि की पहचान भीमताल । उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि.) ने शुक्रवार को अल्मोड़ा जनपद स्थित पवित्र वृद्ध जागेश्वर, दण्डेश्वर महादेव एवं जागेश्वर धाम में दर्शन कर विधिवत पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने देवाधिदेव महादेव से देश और प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य एवं कल्याण की कामना की। पूजा-अर्चना के बाद राज्यपाल ने कहा कि जागेश्वर धाम सहित संपूर्ण कुमाऊं क्षेत्र उत्तराखंड की समृद्ध आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है। यहां का दिव्य वातावरण और [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

कृषि ऋण बढ़ाने पर डीएम का जोर, वार्षिक ऋण योजना पुस्तिका का किया विमोचन

डीसीसी और डीएलआरसी बैठक में बैंकिंग योजनाओं की समीक्षा, किसान क्रेडिट कार्ड के लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश भीमताल । जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल की अध्यक्षता में शुक्रवार को जिला सलाहकार समिति (डीसीसी) एवं जिला स्तरीय समीक्षा समिति (डीएलआरसी) की बैठक ऑनलाइन माध्यम से कैंप कार्यालय हल्द्वानी से आयोजित की गई। बैठक में अग्रणी जिला प्रबंधक अमित वाजपेयी सहित विभिन्न बैंकों और सरकारी विभागों के अधिकारी ऑनलाइन जुड़े रहे। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने वित्तीय वर्ष 2026-27 की वार्षिक ऋण योजना (एसीपी) पुस्तिका का विमोचन भी किया। उन्होंने जनपद में कृषि क्षेत्र [more…]