Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

उत्तराखण्ड PCS-J परीक्षा-2023 का संशोधित प्रारम्भिक परीक्षा परिणाम घोषित

देहरादून। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने उत्तराखण्ड न्यायिक सेवा सिविल न्यायाधीश (कनिष्ठ श्रेणी) परीक्षा-2023 का संशोधित प्रारम्भिक परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है।संशोधित प्रारम्भिक परीक्षा परिणाम की कट ऑफ मार्क्स, उत्तर-कुंजी एवं परीक्षा में सम्मिलित अभ्यर्थियों के संशोधित प्राप्तांक आयोग की वेबसाइट  www.psc.uk.gov.in  पर अपलोड किया गया है।  

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

शिक्षक को स्कूल में पड़ा ब्रेन स्ट्रोक

रुद्रप्रयाग। अगस्त्यमुनि विकासखंड अंतर्गत स्थित राजकीय इंटर कॉलेज बीना में कार्यरत प्रवक्ता प्रभाकर थपलियाल की तबीयत अचानक गंभीर हो गई। आज सुबह विद्यालय में कार्य के दौरान उन्हें ब्रेन स्ट्रोक आ गया, जिसके चलते उनका स्वास्थ्य तेजी से बिगड़ने लगा। विद्यालय प्रशासन एवं सहकर्मियों द्वारा स्थिति की गंभीरता को समझते हुए बिना विलंब किए प्रभाकर थपलियाल को तत्काल जिला चिकित्सालय रुद्रप्रयाग लाया गया। अस्पताल में चिकित्सकों द्वारा उनका उपचार प्रारंभ किया गया, किंतु उनकी स्थिति लगातार नाजुक बनी रही। इसी दौरान घटना की सूचना जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग प्रतीक जैन को प्राप्त हुई। जिलाधिकारी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए मानवीय [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

उत्तरकाशी में PWD का अमीन 10 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

उत्तरकाशी। लोक निर्माण विभाग के प्रांतीय खंड भटवाड़ी कैंप कार्यालय में तैनात अमीन को देहरादून से आई विजिलेंस की टीम ने 10 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। एक स्थानीय शिकायतकर्ता ने विजिलेंस विभाग में शिकायत दर्ज कराई थी कि अमीन टीकराम नौटियाल सड़क निर्माण में काटी गई उसकी जमीन के मुआवजे की फाइल आगे बढ़ाने के लिए दस हजार रुपए रिश्वत मांग रहा है। विजिलेंस ने अपने स्तर से शिकायत की गुप्त जांच कराने के बाद आरोपी की गिरफ्तारी के लिए जाल बिछाया। आज देहरादून से आई विजिलेंस टीम ने आरोपी को दस हजार रुपए रिश्वत [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

नकल माफिया हाकम सिंह को हाईकोर्ट से जमानत

नैनीताल। नकल माफिया हाकम सिंह को हाईकोर्ट से आज जमानत मिल गई है। हाकम सिंह़ 21 सितम्बर 2025 से जेल में बंद था।देहरादून पुलिस और एसटीएफ ने पटवारी भर्ती परीक्षा से एक दिन पहले 20 सितम्बर 2025 को हाकम सिंह और उसके सहयोगी पंकज गौड़ को गिरफ्तार किया था। दोनों पर आरोप था कि वे अभ्यर्थियों को परीक्षा में पास कराने का झांसा देकर 12 से 15 लाख रुपये तक की मांग कर रहे थे।पुलिस ने दोनों के खिलाफ पटेल नगर थाने में उत्तराखंड प्रतियोगी परीक्षा (भर्ती में अनुचित साधनों की रोकथाम और निवारण के उपाय) अधिनियम, 2023’ की धारा [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

विधायक चमोली से मिले गोर्खा संघ चन्द्रबनी के पदाधिकारी

देहरादून। गोर्खा संघ चंद्रबनी के अध्यक्ष राजकुमार गुरुंग और मंदिर समिति की उपाध्यक्ष कुसुम राना ने नेतृत्व में संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियो ने आज विधायक विनोद चमोली से मुलाकात की। विधायक ने संघ के सभी पदाधिकारियों का स्वागत किया। अध्यक्ष राजकुमार गुरुंग और पूर्व उपाध्यक्ष मीना पुलामी ने विधायक से गोर्खा संघ के ड्रामा हॉल के निर्माण को जल्द शुरू कराने का आग्रह किया ताकि कालरात्रि पूजा महोत्स्व तक हाॅल बनकर तैयार हो सके। विधायक ने जल्द कार्य को शुरू कराने का भरोसा दिया। इस मौके पर पूर्व अध्यक्ष भीम बहादुर थापा, पूर्व जीएम इंजीनियर मेघ बहादुर थापा, उपाध्यक्ष विष्णु [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

शिक्षा की गुणवत्ता सुदृढ़ करने के लिए समग्र शिक्षा और देवी संस्थान के मध्य MoU

देहरादून। उत्तराखण्ड में शिक्षा की गुणवत्ता को सुदृढ़ करने तथा Foundational Literacy and Numeracy (FLN) के लक्ष्यों को प्रभावी रूप से लागू करने के उद्देश्य से समग्र शिक्षा एवं देवी संस्थान (Dignity Education Vision International) के मध्य एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए। यह करार राज्य परियोजना निदेशक, समग्र शिक्षा, दीप्ति सिंह (आईएएस) के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। समझौते के अंतर्गत प्रथम चरण में FLN कार्यक्रम का क्रियान्वयन हरिद्वार, देहरादून एवं ऊधमसिंह नगर जनपदों में किया जाएगा। इन जनपदों में पायलट आधार पर शैक्षणिक गुणवत्ता, आधारभूत साक्षरता एवं संख्यात्मक दक्षता को सुदृढ़ करने हेतु विभिन्न शैक्षणिक गतिविधियाँ संचालित की [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री धामी के दिशा-निर्देशों में आवास विभाग को मिले नए आयाम

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के स्पष्ट दिशा-निर्देशों के तहत प्रदेश में आवास एवं नगर विकास से जुड़ी योजनाओं को गति देने के उद्देश्य से आवास सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने पदभार ग्रहण करने के बाद “मसूरी–देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए)” की पहली समीक्षा बैठक ली। सचिवालय स्थित अपने कक्ष में आयोजित इस बैठक में उन्होंने प्राधिकरण की विभिन्न योजनाओं, निर्माणाधीन परियोजनाओं और विकास कार्यों की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की और अधिकारियों को समयबद्ध, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। चल रही परियोजनाओं की गहन समीक्षासमीक्षा बैठक में मसूरी–देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) की सभी गतिमान परियोजनाओं [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड के 5 जिलों में 23 जनवरी को बारिश और बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट

देहरादून। मौसम विभाग द्वारा 23 जनवरी को उत्तराखंड में बारिश एवं बर्फबारी की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग द्वारा जारी अलर्ट के अनुसार उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर एवं पिथौरागढ़ जनपदों के लिए ऑरेंज अलर्ट, जबकि देहरादून, टिहरी, हरिद्वार, पौड़ी, अल्मोड़ा एवं नैनीताल जनपदों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। चेतावनी को दृष्टिगत रखते हुए आपदा प्रबंधन विभाग ने एहतियाती कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। मौसम विभाग की चेतावनी को गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास  विनोद कुमार सुमन ने बुधवार को सभी संबंधित जनपदों के [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

सालभर रोजगार की मांग को लेकर सीडीओ कार्यालय में धरना

मानदेय बढ़ाने की मांग पर जिला पंचायत गैंग मेटों का प्रदर्शन भीमताल । विकास भवन भीमताल में बुधवार को राज्य आंदोलनकारी हरीश पनेरू के साथ जिला पंचायत के गैंग मेटों ने साल भर रोजगार और मानदेय बढ़ाने को लेकर धरना प्रदर्शन किया। गैंग मेटों ने जिला पंचायत पर गैंग मेटों का उत्पीड़न करने और उनको रोजगार और मानदेय से दूर करने का आरोप लगाते हुए जिला पंचायत और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की‌‌। राज्य आंदोलनकारी हरीश पनेरू ने कहा कि मंहगाई के दौर में जिला पंचायत के गैंग मेटों को सालभर रोजगार न देकर [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

बबियाड कैलाश द्वार–सिमलिया साननी मोटर मार्ग मिलान को प्रथम चरण की स्वीकृति

विधायक कैड़ा के प्रयास रंग लाए, एक दर्जन से अधिक गांवों को मिलेगा लाभ भीमताल। विकासखंड धारी के अंतर्गत बबियाड कैलाश द्वार से सिमलिया–साननी मोटर मार्ग मिलान कार्य को शासन से प्रथम चरण की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति मिल गई है। लंबे समय से इस मार्ग की मांग कर रहे ग्रामीणों के लिए यह बड़ी राहत की खबर है।विधायक राम सिंह कैड़ा ने बताया कि धारी ब्लॉक के लगभग 10 गांवों के ग्रामीण वर्षों से मोटर मार्ग मिलान की मांग कर रहे थे। ग्रामीणों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए उन्होंने मुख्यमंत्री के [more…]