Category: उत्तराखण्ड
इस केटेगरी में आप उत्तराखण्ड से जुड़े समाचारों को पढ़ सकते हैं
सॉफ्टवेयर इंजीनियर के साथ हुई लूट की घटना में एक आरोपी गिरफ्तार
देहरादून। साॅफ्टवेयर इंजीनियर के अपरहण और मारपीट के एक आरोपी को दून पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक आईफोन, जिसकी कीमत लगभग ₹ 60000 है, बरामद किया है। दूसरा आरोपी अभी फरार है, जिसकी पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही है। आठ मई 2026 को विनोद कुमार निवासी शिवाजी मार्ग, कॉवली रोड, देहरादून ने प्रेमनगर थाने में तहरीर दी। उन्होंने बताया कि उनका बेटा आकाश कुमार आईटी पार्क स्थित एक कम्पनी में सॉफ्टवेयर इन्जिनियर है। 6 मई को रात्रि शिफ्ट में ड्यूटी करने के बाद रात करीब 02.15 बजे वह वाहन के इंतजार [more…]
विकास खंड धारी के निरीक्षण पर सीडीओ सख्त, भालूगाड़ वाटरफॉल को और विकसित करने के निर्देश
भीमताल, 13 मई। मुख्य विकास अधिकारी नैनीताल ने बुधवार को विकास खंड धारी का निरीक्षण कर विभिन्न विभागीय कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने कार्यालय के सभी पटलों का भौतिक निरीक्षण करते हुए कार्मिकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।विकास खंड सभागार में आयोजित बैठक में जनप्रतिनिधियों और कर्मचारियों के साथ विकास कार्यों पर चर्चा की गई। सीडीओ ने क्षेत्र के पांच अतिसंवेदनशील गांवों को चिन्हित करने के निर्देश देते हुए जंगली जानवरों से बचाव के लिए सोलर लाइट एवं फेंसिंग लगाने पर जोर दिया। बैठक में धारी क्षेत्र के सभी होटलों को स्वयं सहायता [more…]
तीलू रौतेली पेंशन में लाभार्थियों को राहत दिलाने की मांग, निदेशक समाज कल्याण से मिले मनोज शर्मा
भीमताल। तीलू रौतेली पेंशन योजना के क्रियान्वयन में आ रही समस्याओं को लेकर भीमताल विधानसभा के वरिष्ठ कांग्रेस नेता मनोज शर्मा ने निदेशक समाज कल्याण विभाग उत्तराखंड से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत द्वारा शुरू की गई तीलू रौतेली पेंशन योजना के तहत कृषि कार्य के दौरान 20 से 40 प्रतिशत तक दिव्यांग हुए काश्तकारों को पेंशन का लाभ दिया जाता है।शर्मा ने आरोप लगाया कि लंबे समय से नैनीताल जिले के कई पात्र लाभार्थियों को फॉर्म सत्यापन के नाम पर परेशान किया जा रहा है। उन्होंने कहा [more…]
धामी कैबिनेट में ऊर्जा और ईंधन बचत के लिए कई अहम फैसले
वर्क फ्रॉम होम: सरकारी विभागों में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग आधारित बैठकों को बढ़ावा दिया जाएगा। निजी क्षेत्रों में भी वर्क फ्रॉम होम को प्रोत्साहित किया जाएगा। साथ ही लोगों को सार्वजनिक परिवहन के अधिकतम उपयोग के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। सप्ताह में एक दिन “No Vehicle Day” मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आज आयोजित कैबिनेट बैठक में राज्य में ऊर्जा और ईंधन बचत के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोविड महामारी के बाद, रूस-यूक्रेन संघर्ष और वर्तमान में जारी पश्चिम एशिया के संकट के कारण वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला विशेष तौर पर ईंधन, खाद्य पदार्थ और [more…]
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय नर्सेज दिवस की रही धूम
कला संस्कृति में उत्तराखण्ड प्रथम, तिब्बत द्वितीय और मणिपुर व बिहार को तीसरा स्थान देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ नर्सिंग द्वारा अंतरराष्ट्रीय नर्सेज दिवस 12 मई को उत्साह, गरिमा और सांस्कृतिक रंगों के साथ मनाया गया। इस अवसर पर श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के नर्सिंग स्टाफ ने एक-दूसरे को शुभकामनाएं देते हुए सेवा और मानवता के प्रति अपने समर्पण को दोहराया। मंगलवार को श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एंड हेल्थ साइंसेज के सभागार में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ उत्तराखण्ड नर्सेज एंड मिडवाइव्स काउंसिल की कुलसचिव डाॅ मनीषा ध्यानी श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय [more…]
उत्तराखण्ड के गौरव का क्षण, एएनएम पूजा राणा को राष्ट्रीय फ्लोरेंस नाइटिंगेल पुरस्कार
नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक समारोह में अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस के अवसर पर नर्सिंग कर्मियों को वर्ष 2026 के लिए राष्ट्रीय फ्लोरेंस नाइटिंगेल पुरस्कार प्रदान किए। पुरस्कार पाने वालों में उत्तराखंड की पूजा परमार राणा भी हैं। उत्तरकाशी जनपद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौगांव में एएनएम पूजा परमार राणा को हिमालयी अंचल के संवेदनशील एवं दुर्गम पहाड़ी क्षेत्र में विगत 15 वर्षों से दी जा रही समर्पित स्वास्थ्य सेवाओं के लिए राष्ट्रपति ने यह पुरस्कार प्रदान किया। राष्ट्रपति ने कहा कि यह अवसर उन नर्सिंग कर्मियों और स्वास्थ्य सेवा पेशेवरों के अमूल्य योगदान [more…]
गढ़वाल विश्वविद्यालय में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के राष्ट्र निर्माण में महत्व पर मंथन
श्रीनगर (गढ़वाल)। संस्थान का नवाचार परिषद द्वारा विज्ञान भारती (विभा) उत्तराखंड के सहयोग से हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर शिक्षाविदों, शोधार्थियों, विद्यार्थियों एवं नवाचारकर्ताओं ने एक साझा मंच पर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के राष्ट्र निर्माण में महत्व पर विचार-विमर्श किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत प्रो. टी. सी. उपाध्याय के स्वागत संबोधन से हुई। उन्होंने उपस्थित सभी विशिष्ट अतिथियों, शिक्षकों, शोधार्थियों एवं विद्यार्थियों का स्वागत किया। इसके पश्चात प्रो. हेमवती नंदन ने कार्यक्रम की रूपरेखा एवं उद्देश्यों पर प्रकाश [more…]
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में गर्भ में ही दिल की बीमारियों की पहचान पर मंथन
‘फीटल ईको’ बना वरदान, लाइव डैमो कर समझाया मेडिकल पक्ष देहरादून। आईआरआईए उत्तराखण्ड स्टेट चैप्टर की ओर से श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में एक दिवसीय सीएमई (कन्टीन्यूइंग मेडिकल एजुकेशन) कार्यक्रम का आयोजन किया गया। चिकित्सा विज्ञान की नवीनतम तकनीकों और शोध आधारित जानकारियों पर केन्द्रित इस कार्यक्रम में विशेषज्ञों ने “फीटल ईको” विषय पर विस्तार से चर्चा करते हुए गर्भ में पल रहे शिशु के हृदय की जांच और उसके महत्व को रेखांकित किया। सीएमई के दौरान फीटल ईको का लाइव डैमो दिखाकर विशेषज्ञों ने इसके मेडिकल पक्ष को भी विस्तारपूर्वक समझाया। आईआरआईए उत्तराखण्ड स्टेट चैप्टर के अध्यक्ष डाॅ. राजेन्द्र [more…]
SGRRU में भावुक माहौल में फिजियोथेरेपी विद्यार्थियों को दी विदाई
खट्टे-मीठे अनुभवों को याद कर कभी खुश कभी भावुक हुए सीनियर्स देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ एलाइड एण्ड हेल्थ केयर के फिजियोथेरेपी विभाग में आयोजित विदाई समारोह भावनात्मक, प्रेरणादायी और उत्साहपूर्ण माहौल के बीच सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने अपने शैक्षणिक सफर, सीख, अनुभवों और विभाग के साथ जुड़ी यादों को साझा करते हुए शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों और शिक्षकों के बीच आत्मीयता, सम्मान और स्नेह का विशेष वातावरण के बीच सीनियर्स ने अपने अनुभव सांझा किए। सीनियर्स ने कहा कि विभाग में बिताया गया समय न केवल उनके शैक्षणिक [more…]
विश्व मंच पर चमका SGRR का सितारा दिगम्बर की एमएमए में खिताबी जीत
दिगम्बर और अमिन्दर एसजीआरआर पब्लिक स्कूल के पूर्व छात्र उत्तराखण्ड की प्रतिभा को देश दुनिया में दिला रहे पहचान देहरादून। श्री गुरु राम राय (एसजीआरआर) ग्रुप के पूर्व छात्र दिगम्बर सिंह रावत और अमिन्दर सिंह बिष्ट ने अपनी प्रतिभा के दम पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्तराखण्ड का नाम रोशन किया है। हाल ही में नोएडा में आयोजित मिक्स मार्शल आर्ट (एमएमए) प्रतियोगिता में दिगम्बर सिंह रावत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए इंडोनेशिया के खिलाड़ी अंगा को पराजित कर खिताब अपने नाम किया। मंगलवार को दिगम्बर सिंह रावत और अमिन्दर सिंह बिष्ट ने दरबार श्री गुरु राम राय जी महाराज में [more…]
