Category: उत्तराखण्ड
इस केटेगरी में आप उत्तराखण्ड से जुड़े समाचारों को पढ़ सकते हैं
मुख्यमंत्री ने उत्तर भारत के ऐतिहासिक मां पूर्णागिरि मेले का किया शुभारंभ
टनकपुर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को टनकपुर में ऐतिहासिक मॉ पूर्णागिरि मेले का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सेलागाड़ से कोटकेंद्री तक संपर्क मार्ग का निर्माण, कालीगूठ- पूर्णागिरि विभिन्न मेला स्थलों का सौंदर्यकरण, तामली से रूपालीगढ़ होते हुए सीम तक मोटर सड़क मार्ग का निर्माण, मां पूर्णागिरि मेला क्षेत्र में भव्य प्रवेश द्वार का निर्माण, मंच-लेठी-वमनगांव-तरकुली-आवड़ा-सेम-चूका तक मोटर रोड का सुधारीकरण का कार्य के साथ ही मां पूर्णागिरि के आंतरिक क्षेत्र का विकास एवं विश्राम रोड़ एवं पुलिया निर्माण कार्य किये जाने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि जो घोषणाएं आज की गई हैं, जिला [more…]
हल्द्वानी में विकास कार्यों को मिलेगी रफ्तार: 13 मार्च तक लक्ष्य पूर्ण करने के निर्देश
भीमताल , 27 फरवरी। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने शुक्रवार को कैम्प कार्यालय, हल्द्वानी में यूयूएसडीए, सिंचाई, जल संस्थान, पेयजल निगम, विद्युत, एचपीसीएल सहित विभिन्न विभागों द्वारा संचालित सड़क चौड़ीकरण, सीवर लाइन, पेयजल एवं गैस पाइप लाइन, सौंदर्यीकरण और यूटिलिटी डक्ट शिफ्टिंग जैसे विकास कार्यों की गहन समीक्षा की।जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि शहर को आधुनिक और सुविधायुक्त बनाने के लिए चल रहे कार्यों को दोगुनी गति से पूरा किया जाए। इसके लिए दिन एवं रात्रि—दोनों शिफ्टों में कार्य करने, मैनपावर बढ़ाने तथा 13 मार्च तक निर्धारित लक्ष्यों को पूरा करने के निर्देश [more…]
नैनीताल में ‘विकसित भारत युवा संसद–2026’ का सफल आयोजन, 50 से अधिक युवाओं ने रखे विचार
भीमताल। मेरा युवा भारत नैनीताल द्वारा युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में तथा राष्ट्रीय सेवा योजना और कुमाऊँ विश्वविद्यालय के समन्वय से 25 फरवरी 2026 को डीएसबी परिसर, नैनीताल के सभागार में ‘विकसित भारत युवा संसद–2026’ का सफल आयोजन किया गया।कार्यक्रम में जनपद नैनीताल के विभिन्न विकासखंडों से आए 50 से अधिक युवाओं ने “आपातकाल के 50 वर्ष: भारतीय लोकतंत्र के लिए सबक” विषय पर प्रभावशाली विचार प्रस्तुत किए। युवाओं ने लोकतंत्र, संविधान और जनभागीदारी जैसे विषयों पर गंभीर चिंतन रखा।उद्घाटन सत्र में प्रो. संजय पंत (डीएसडब्ल्यू), प्रो. ललित तिवारी, [more…]
डिजिटल होगी जनगणना 2027: हल्द्वानी में तीन दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न
भीमताल , 25 फरवरी। भारत की जनगणना 2027 को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के उद्देश्य से तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम बुधवार को सर्किट हाउस, काठगोदाम में जिला जनगणना अधिकारी/अपर जिलाधिकारी शैलेन्द्र सिंह नेगी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में मास्टर ट्रेनरों द्वारा जनगणना कार्य की विस्तृत जानकारी दी गई। प्रशिक्षण का उद्देश्य जनगणना को समयबद्ध, पारदर्शी और व्यवस्थित ढंग से पूरा करना है।अपर जिलाधिकारी ने बताया कि इस बार पहली बार डेटा संग्रहण पूर्णतः डिजिटल मोड में मोबाइल ऐप के माध्यम से किया जाएगा। प्रगणक एवं पर्यवेक्षक स्वयं अपने मोबाइल उपकरणों का प्रयोग करेंगे। [more…]
रंगों में घुली न्याय की मिठास: जिला बार में हुआ होली उत्सव का आयोजन
भीमताल। जिला बार सभागार शुक्रवार को होली के रंगों से सराबोर हो गया। प्रताप भैया सभागार में आयोजित होली मिलन समारोह में न्यायाधीशों और अधिवक्ताओं ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर पर्व की शुभकामनाएं दीं। पूरे परिसर में उल्लास और भाईचारे का वातावरण देखने को मिला।कार्यक्रम की शुरुआत महिला अधिवक्ताओं ने गणेश वंदना “सिद्धि के दाता, विघ्न विनाशक” से की। इसके बाद अधिवक्ता राजेश त्रिपाठी ने हारमोनियम पर “श्याम राधा संग खेलो होली” और “कन्हैया को रंग” जैसे पारंपरिक गीत प्रस्तुत कर सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया। वहीं बार संघ के सांस्कृतिक सचिव उमेश कांडपाल ने खड़ी होली सहित [more…]
कुकना में फूटा जनआक्रोश: मूलभूत सुविधाओं की अनदेखी पर ग्रामीणों ने दी आंदोलन की चेतावनी
भीमताल । ओखलकांडा विकासखंड की ग्राम पंचायत कुकना में क्षेत्रवासियों का गुस्सा खुलकर सामने आया। लंबे समय से लंबित मूलभूत सुविधाओं की मांग को लेकर ग्रामीणों ने जन आक्रोश व्यक्त करते हुए चेतावनी दी कि यदि शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो व्यापक आंदोलन किया जाएगा। ग्रामीणों का कहना है कि वे कई बार लोकसभा चुनाव बहिष्कार की चेतावनी से लेकर शासन-प्रशासन को लिखित ज्ञापन और प्रदर्शन के माध्यम से समस्याओं से अवगत करा चुके हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।ग्रामीणों ने प्रमुख रूप से प्राथमिक उपचार केंद्र की व्यवस्था, हाई स्कूल [more…]
अल्मोड़ा में कार खाई में गिरी, 11 माह के मासूम सहित तीन लोगों की मौत
अल्मोड़ा। ताकुला-अल्मोड़ा मोटर मार्ग पर बसौली के समीप गुरुवार को एक ब्रेजा कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में 11 माह के मासूम सहित तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि, पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही चौकी ताकुला पुलिस, एसडीआरएफ, फायर ब्रिगेड की टीम और स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायलों को खाई से बाहर निकालकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ताकुला पहुंचाया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। बताया जा रहा है कि सभी लोग झिझाड़ गांव में एक शादी समारोह में [more…]
उत्तराखंड में 14 वर्ष की शत-प्रतिशत बालिकाओं को लगेगा HPV टीका
देहरादून। स्वास्थ्य मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत ने कहा कि महिलाओं में गर्भाशय कैंसर अब लाइलाज नहीं है। उन्होंने बताया कि महिलाओं में तेजी से फैलने वाली इस गंभीर बीमारी की रोकथाम के लिये भारत सरकार द्वारा राष्ट्रव्यापी वैक्सीनेशन अभियान संचालित किया जा रहा है। जिसका शुभारम्भ 28 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अजमेर से करेंगे। राज्य सरकार ने भी एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) वैक्सीनेशन के लिये प्रदेशभर में व्यापक स्तर पर तैयारियां कर दी है। डाॅ. रावत ने बताया कि सूबे की महिलाओं को गर्भाशय ग्रीवा कैंसर जैसे गंभीर रोग के खतरे से सुरक्षित करने के लिये प्रदेशभर में [more…]
आशा रोड़ी रेंज कार्यालय में तोड़फोड़ और हंगामा करने वाले दो और आरोपी गिरफ्तार
देहरादून। वन विभाग की आशा रोड़ी रेंज कार्यालय में तोड़फोड़ और हंगामा करने वाले दो और आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दो आरोपियों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। 21 फरवरी 26 को वन क्षेत्राधिकारी आशा रोड़ी रेंज रवींद्र कुमार बेडवाल ने कुछ व्यक्तियों द्वारा आशा रोड़ी रेंज कार्यालय में तोड़फोड, मारपीट, गाली-गलौज, सरकारी कार्य में बाधा डालने और कार्यालय में खड़ी गाड़ियों में तोड़फोड़ करने की थाना क्लेमेंटाउन में तहरीर दी थी। तहरीर के आधार पर थाना क्लेमेंटाउन में नामजद अभियुक्तों के विरूद्ध धारा धारा 115(2)/121(1)/ 132/221/324(4)/ 351(2)/ 352 बीएनएस का अभियोग पंजीकृत किया गया। [more…]
शिक्षा विभाग: अजय नौडियाल की निदेशक पद पर पदोन्नति, 5 संयुक्त निदेशक बने अपर निदेशक
देहरादून। शासन ने विद्यालयी शिक्षा विभाग में अपर शिक्षा निदेशक/प्रभारी निदेशक प्रारंभिक शिक्षा अजय नौडियाल को निदेशक पद पर प्रोन्नत करने के साथ ही 5 संयुक्त निदेशकों मेहरबान सिंह रावत, बृजमोहन सिंह रावत, पदमेन्द्र सकलानी और परमेन्द्र कुमार को अपर निदेशक के पद पर पदोन्नति दी है।
