Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

देहरादून, ऋषिकेश और जॉलीग्रांट और मेडिकल स्टोरों में FDA टीम के ताबड़तोड़ छापे, 11 नमूने जांच के लिए भेजे

देहरादून। खाद्य संरक्षा एवम औषधि प्रशासन(FDA ) की टीम ने आज औषधि निरीक्षक मानेंद्र सिंह राणा के नेतृत्व में देहरादून में पलटन बाजार, घंटाघर के आसपास एवं राजकीय एसपीएस चिकित्सालय देहरादून रोड ऋषिकेश , जॉलीग्रांट, अजबपुर और नेहरू कॉलोनी में स्थित मेडिकल स्टोरों व थोक विक्रेता फ़र्मो का का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान प्रतिष्ठानों में भंडारित बच्चों को खांसी व सर्दी जुकाम में दिए जाने वाली दवाओं (सिरप) जो फर्मों के प्रतिष्ठानों में अलग करके भंडारित पायी गई को मौके पर सील कर दिया गया। साथ ही उक्त औषधियों का अग्रिम आदेशों तक विक्रय नहीं किए जाने [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

कफ सिरप बिक्री पर सख्त निगरानी, 350 से अधिक सैंपल लिए गए, दर्जनों मेडिकल स्टोर्स के लाइसेंस रद्द

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के सख्त दिशा-निर्देशों पर उत्तराखंड में बच्चों की स्वास्थ्य सुरक्षा को लेकर औषधि विभाग ने बड़ा अभियान हुआ छेड़ है। औषधि विभाग ने बच्चों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए प्रदेश के सभी जिलों में छापेमारी का सिलसिला तेज कर दिया है। प्रदेशभर में कफ सिरप की गुणवत्ता और उसकी वैधानिकता की जांच के लिए मेडिकल स्टोर्स, होलसेल डिपो, फार्मा इंडस्ट्री और बच्चों के अस्पतालों पर औचक निरीक्षण लगातार जारी हैं। देहरादून, ऋषिकेश, हल्द्वानी, अल्मोड़ा और बागेश्वर सहित अन्य जिलों में औषधि निरीक्षकों की टीमों ने औचक [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

बदरी-केदार में रिकॉर्ड श्रद्धालुओं के पहुंचने पर सीएम धामी में बीकेटीसी अध्यक्ष की पीठ थपथपाई

देहरादून। श्री बदरीनाथ-श्री केदारनाथ मंदिर समिति ( बीकेटीसी) के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने आज देहरादून में मुख्यमंत्री आवास में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भेंटकर उन्हें चारधाम यात्रा की विस्तृत जानकारी दी। द्विवेदी ने मुख्यमंत्री को बताया कि इस सीजन में रिकॉर्ड 31 लाख से अधिक तीर्थयात्रियों ने श्री बदरीनाथ तथा श्री केदारनाथ धाम के दर्शन कर लिए हैं। श्री केदारनाथ धाम साढ़े सोलह लाख से अधिक तथा श्री केदारनाथ धाम में साढ़े चैदह लाख से तीर्थ यात्रियों ने दर्शन कर लिए है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने यात्रियों की बढ़ती संख्या पर प्रसन्नता जताई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

दुर्गम क्षेत्रों में तैनात वन कर्मचारियों को मिलेगा आवासीय भत्ता

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार अपने कर्मचारियों के कल्याण के लिए निरंतर संवेदनशील दृष्टिकोण अपनाए हुए है। इसी क्रम में वन विभाग के अंतर्गत दुर्गम क्षेत्रों में तैनात वन कर्मियों को अब आवासीय भत्ता दिए जाने का निर्णय लिया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि “हमारे वनकर्मी प्रदेश की बहुमूल्य वन संपदा और वन्यजीवों की रक्षा में दिन-रात कठिन परिस्थितियों में कार्य करते हैं। दूरस्थ और दुर्गम चौकियों पर तैनाती के दौरान उन्हें अपने परिवार से दूर रहना पड़ता है। ऐसे में उनके परिवार के लिए अलग से आवास व्यवस्था करना उनके लिए एक बड़ी चुनौती [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

गैरसैंण में श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के फ्री हैल्थ कैंप का 3002 मरीजों ने उठाया लाभ

गैरसैंण। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल देहरादून के सौजन्य से श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कूल, गैरसैंण में शनिवार को कैंसर जागरूकता एवं निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस अवसर पर 3002 से अधिक मरीजों ने शिविर का लाभ उठाया। शिविर में अस्पताल के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने स्वास्थ्य परामर्श दिया तथा रोगियों को निःशुल्क दवाइयाँ वितरित की गईं। शनिवार को शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि सोहन सिंह रांगण, उप जिलाधिकारी चमोली, पृथवी सिंह बिष्ट, सांसद प्रतिनिधि, पान सिंह नेगी, पूर्व प्रधान संघ अध्यक्ष, दान सिंह नेगी, ब्लाॅक कांग्रेस अध्यक्ष, दुर्गा रावत ब्लाॅक प्रमुख, मोहन भण्डारी, नगर पंचायत [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर मुख्यमंत्री धामी ने 326 मेधावी बालिकाओं को बांटे स्मार्टफोन

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग द्वारा आयोजित बालिका शिक्षा प्रोत्साहन कार्यक्रम में 326 मेधावी बालिकाओं को स्मार्टफोन प्रदान किए। मुख्यमंत्री द्वारा जनपद स्तर पर हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की परीक्षा के प्रथम तीन टॉपर बालिकाओं एवं विकासखण्ड स्तर पर टॉपर बालिकाओं को पुरस्कृत किया गया। मुख्यमंत्री ने सभी को अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि इस वर्ष भी बेटियों ने अपने परिश्रम, प्रतिभा और संकल्प के बल पर बोर्ड परीक्षाओं में अद्भुत प्रदर्शन किया है। उन्होंने कहा कि इस [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री ने 840 स्कूलों में वर्चुअल एवं स्मार्ट कक्षाओं के केन्द्रीयकृत स्टूडियो का किया शुभारंभ

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को राजीव गांधी नवोदय विद्यालय, ननूरखेड़ा (देहरादून) में समग्र शिक्षा द्वारा विद्यालयी शिक्षा में आई.सी.टी. योजना के अंतर्गत 840 राजकीय विद्यालयों में हाइब्रिड मोड में संचालित वर्चुअल एवं स्मार्ट कक्षाओं के केन्द्रीयकृत स्टूडियो का शुभारंभ किया।  मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों से वर्चुअल माध्यम से संवाद भी किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में शिक्षा व्यवस्था को मजबूती प्रदान करने की इस ऐतिहासिक पहल के हम सभी साक्षी बन रहे हैं, जिससे प्रदेश के बच्चों का भविष्य उज्ज्वल होगा। उन्होंने कहा कि आधुनिक युग में शिक्षा केवल किताबों तक सीमित नहीं है, बल्कि डिजिटल तकनीक, [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

20 पर्यावरण रक्षकों को पर्यावरण प्रहरी सम्मान-2025

देहरादून। गांधी और शास्त्री जयंती के उपलक्ष्य में आज रायपुर रोड पर स्थित सनराइज एकेडमी में मंथन वैलफेयर सोसाइटी, कुसुमकांता फाउंडेशन, स्पेक्स, हिम फाउंडेशन और सनराइज एकेडमी के संयुक्त तत्वावधान में ’पर्यावरण प्रहरी सम्मान 2025’ का आयोजन किया गया, जिसमें 20 पर्यावरण रक्षकों को सम्मानित किया गया। यह सम्मान कार्यक्रम पिछले चार वर्षों से आयोजित किया जा रहा है और इस वर्ष यह 5वां सम्मान कार्यक्रम था। कार्यक्रम में रायपुर विधायक, उमेश शर्मा ‘काऊ’ बतौर मुख्य अतिथि और साहित्यकार और लेखक तापस चक्रवर्ती बतौर विशिष्ट अतिथि के रुप में उपस्थित रहे। कुसुमकांता फाउंडेशन की अध्यक्ष विदुषी निशंक और स्पैक्स संस्था [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

UKSSSC की स्नातक स्तरीय भर्ती परीक्षा रद

देहरादून। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा 21 सितंबर, 2025 को आयोजित प्रतियोगी परीक्षा में कथित अनियमितताओं की जांच हेतु राज्य सरकार द्वारा गठित एकल सदस्यीय जांच आयोग ने आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भेंट कर अंतरिम रिपोर्ट प्रस्तुत की। आयोग की अध्यक्षता न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) यू.सी. ध्यानी द्वारा की गई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि आयोग ने अल्प समय में अधिक से अधिक जनसुनवाई कर अभ्यर्थियों एवं संबंधित पक्षों से सुझाव प्राप्त करते हुए रिपोर्ट प्रस्तुत की है, जो सराहनीय है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार रिपोर्ट का परीक्षण कर अभ्यर्थियों के हित में निर्णय लेगी। [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में बिना बड़ा चीरा लगाए फुटबॉल के आकार का सीने का ट्यूमर हटाया

देहरादून। श्री महंत इंद्रेश अस्पताल (SMIH) में डॉक्टरों ने एक युवा मरीज के सीने से करीब 1.5 किलो का विशाल ट्यूमर,जो लगभग फुटबॉल के आकार का था, एंडोस्कोपिक (की-होल) तकनीक से सफलतापूर्वक निकाला। यह जटिल सर्जरी डॉ. कनिका कपूर, कैंसर सर्जन द्वारा वीडियो-असिस्टेड थोरेकोस्कोपिक सर्जरी (VATS) तकनीक से की गई। इसमें बड़े चीरे की बजाय छोटे छिद्रों के माध्यम से ऑपरेशन किया गया, जिससे मरीज को कम दर्द, बहुत कम रक्तस्राव और तेज़ रिकवरी मिली। डॉ. कनिका कपूर ने बताया, “VATS तकनीक से मरीज जल्दी ठीक होते हैं, कम दर्द होता है और अस्पताल में रुकने की अवधि भी कम [more…]