Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

रायपुर में विधानसभा भवन के लिए फ्रिज जोन में छोटे घरों के निर्माण की मिली अनुमति

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्य्क्षता में सोमवार को आहूत कैबिनेट बैठक में लिए गए निर्णयों की जानकारी  सचिव गृह शैलेश बगौली ने मीडिया को दी। उन्होंने बताया कि कैबिनेट ने उत्तराखण्ड महिला एवं बाल विकास अधीनस्थ सुपरवाइजर सेवा नियमावली 2021 के संशोधन को मंजूरी दी। सुपरवाइजर सेवा नियमावली के अंतर्गत सुपरवाइजर के पदों पर 50% सीधी भर्ती से एवं 40% आंगनबाड़ी कार्यकर्ती एवं शेष 10% मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ती के पदोन्नति से भरे जाते थे। भारत सरकार के दिशा निर्देशानुसार राज्य के समस्त मिनी आंगनबाड़ी केंद्रों को पूर्ण आंगनबाड़ी केंद्रों में उच्चीकृत किया जाना है। ऐसे में मिनी आंगनबाड़ी [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

STF का नशा तस्करों पर कड़ा प्रहार, 45 लाख रुपए की हीरोइन के साथ एक गिरफ्तार

देहरादून। उत्तराखंड एसटीएफ की एंटी नार्कोटिक्स टास्क फोर्स(ANTF) की कुमाऊं यूनिट और नानकमत्ता पुलिस ने नशा तस्करों पर कड़ा प्रहार करते हुए उधमसिंह नगर जिले के किच्छा थाना क्षेत्र से 151.17 ग्राम अवैध हीरोइन हीरोइन के साथ एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। पकड़ी गई हीरोइन का बाजार मूल्य करीब 45 लाख रुपए बताया जा रहा है। गिरफ्तार किए गए नशा तस्कर ने पूछताछ में बताया कि उसको यह हीरोइन नानकमत्ता के प्रिंस सिंह ने दी थी। प्रिंस सिंह की मां सुरेंद्र कौर उर्फ जमुना पर नानकमत्ता थाने में हेरोइन तस्करी का मुकदमा दर्ज है। आरोपी ने बताया कि [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड बेरोजगार संघ ने की मुख्यमंत्री से भेंट, परीक्षा रद्द होने पर जताया आभार

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से आज मुख्यमंत्री आवास में उत्तराखंड बेरोजगार संघ व तकनीकी डिप्लोमा प्राप्त छात्रों के प्रतिनिधिमंडल ने भेंट की। इस अवसर पर प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया कि राज्य सरकार ने युवाओं की भावनाओं का सम्मान करते हुए परीक्षा प्रक्रिया में अनियमितताओं की शिकायतों पर गंभीरता से संज्ञान लिया और संबंधित परीक्षा को निरस्त करने का निर्णय लिया। संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि सरकार द्वारा परीक्षा की पारदर्शिता एवं निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए उठाए गए कदम युवाओं में विश्वास और आशा का संचार करते हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने जिस तत्परता [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

करवाचौथ की खरीददारी के दौरान चोरी करने वाली बुआ-भतीजी गिरफ्तार

हल्द्वानी। करवाचौथ की खरीददारी के दौरान चोरी करने वाली बुआ-भतीजी को पुलिस ने चोरी के सामान के साथ गिरफ्तार कर लिया। 09 अक्टूबर 2025 को सुशीला आर्या पत्नी रमेश चन्द्र निवासी जवाहर ज्योति दमुवांढूंगा, काठगोदाम, नैनीताल ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह करवाचौथ की खरीददारी के लिए बाजार में आयी थी। साहुकारा लाइन बाजार, मंगल पड़ाव के बाहर फड़ में खरीददारी के दौरान अचानक पीछे से आई दो महिलाओं ने उनके हाथ में कपड़े का थेले के अन्दर से उनका पर्स चोरी कर लिया। तहरीर के आधार पर हल्द्वानी थाना पुलिस ने बीएनएस की धारा 303(2) में केस [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

उत्तरांचल प्रेस क्लब में दीपावली महोत्सव-2025 का भव्य आयोजन

देहरादून। दीपों के पर्व दीपावली उत्साह के बीच उत्तरांचल प्रेस क्लब, देहरादून में रविवार को आयोजित ‘दीपावली महोत्सव-2025’ पत्रकारिता, संस्कृति और समाजिक समरसता का अद्भुत संगम बन गया। इस भव्य आयोजन में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। उन्होंने सभी पत्रकारों, उनके परिवारजनों को दीपावली की शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने पत्रकारों के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि पत्रकारिता लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है, जो समाज में सत्य, संवेदनशीलता और सजगता की लौ जलाए रखती है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की पत्रकारिता ने राज्य निर्माण आंदोलन से लेकर आज तक विकास की हर कहानी [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री धामी ने पंतनगर विश्वविद्यालय की नई दलहनी प्रजातियों का किया लोकार्पण

पंतनगर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज पंतनगर विश्वविद्यालय में आयोजित 118वें अखिल भारतीय किसान मेले एवं कृषि उद्योग प्रदर्शनी में पंतनगर विश्वविद्यालय द्वारा उत्पादित नवीन दलहनी प्रजातियों का लोकार्पण व पंतनगर प्रवाह नामक पुस्तक का विमोचन किया। मेले में आयोजित रजत जयंती राज्य स्थापना गोष्ठी एवं संवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इस वर्ष के किसान मेले और कृषि प्रदर्शनी में 400 से अधिक स्टॉल लगाए गए हैं, जिनमें से 200 से अधिक स्टॉल देश के विभिन्न राज्यों से आए कृषि क्षेत्र से जुड़े उद्योगों, स्टार्टअप्स और उद्यमियों द्वारा लगाए गए हैं। [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

1347 एलटी शिक्षकों को 14 अक्टूबर को मुख्यमंत्री धामी सौंपेंगे नियुक्ति पत्र

देहरादून। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के माध्यम से चयनित 1347 सहायक अध्यापकों (एलटी) को आगामी 14 अक्टूबर को नियुक्ति पत्र वितरित किये जायेंगे। पटेलनगर स्थित राजकीय दून मेडिकल कालेज के प्रेक्षागृह में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के हाथों सभी चयनित शिक्षकों को नियुक्ति पत्र प्रदान किये जायेंगे। इसके साथ ही चयनित शिक्षकों को प्रदेश के दूरस्थ क्षेत्रों के विद्यालयों में प्रथम तैनाती दी जायेगी, जिससे दुर्गम क्षेत्रों में शिक्षकों की कमी दूर होगी और छात्र-छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित हो सकेगी। सूबे के विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बताया कि सहायक अध्यापक (एलटी) [more…]

उत्तराखण्ड

भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा मार्ग, जनता परेशान : पनेरु

भीमताल । पूर्व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री एवं प्रमुख राज्य आंदोलनकारी हरीश पनेरु ने रविवार को ओखलकांडा ब्लॉक के स्याली रीखाकोट में ग्रामीणों से मुलाकात कर समस्याएँ जानीं। पनेरु ने कहा कि दो वर्ष से बंद पड़े मार्ग को खोलने में अधिकारियों ने कोई गंभीरता नहीं दिखाई। पुल व वैकल्पिक मार्ग निर्माण के नाम पर लाखों रुपये खर्च हुए, लेकिन कार्य ठप पड़ा है।उन्होंने आरोप लगाया कि सरकारी धन की बंदरबांट कर जनता को गुमराह किया जा रहा है। पनेरु ने चेतावनी दी कि मामले को शासन-प्रशासन के संज्ञान में लाकर दोषियों पर एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि ग्राम [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

दुःखदः डीएवी काॅलेज के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष जितेंद्र बिष्ट की सड़क हादसे में मृत्यु

देहरादून। शिमला बायपास रोड पर शनिवार देर शाम सेंट ज्यूड्स चौक के पास एक कार ने सड़क किनारे पैदल चल रहे लोगों को टक्कर मार दी। हादसे में डीएवी पीजी काॅलेज देहरादून के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष जितेंद्र बिष्ट की घटना स्थल पर ही मौत हो गई।जबकि, दो लोग घायल हो गए। सेंट ज्यूड्स चौक के पास वसीम की वर्कशॉप में बुड्ढी निवासी मुजम्मिल की कार रिपेयर होने के लिए आई थी। बताया जा रहा है कि वर्कशॉप में काम करने वाले अब्बू नमक व्यक्ति द्वारा मेंटेनेंस चेक करने के लिए कार को वर्कशॉप से बाहर निकाला गया। शाम को करीब [more…]